सेन समाज कि चुनावी बिगुल हुंकार, भीलवाड़ा में सेन समाज ने 10 वार्डों पर जताया दावा l क्राइम न्यूज संपादक एवं राजस्थान धरा न्यूज संपादक कुमार प्रवीण सेन भीलवाड़ा भाजपा-कांग्रेस से प्रतिनिधित्व की मांग, सभी 36 कौमों के साथ निर्दलीय उम्मीदवार उतारने की चेतावनी l आगामी नगर निगम, नगर परिषद एवं जिले की विभिन्न नगर पालिकाओं के चुनावों को लेकर सेन समाज ने अपनी राजनीतिक सक्रियता बढ़ा दी है। समाज की ओर से स्थानीय निकाय चुनावों में उचित प्रतिनिधित्व की मांग को लेकर बैठकों का दौर शुरू हो गया है। समाज के पदाधिकारियों एवं प्रमुख लोगों का कहना है कि राजनीतिक दलों से समाज की आबादी और भागीदारी के अनुरूप प्रतिनिधित्व की मांग की जाएगी। 10 वार्डों में प्रतिनिधित्व की मांग सेन समाज की ओर से भीलवाड़ा नगर निगम सहित शाहपुरा, आसींद, गुलाबपुरा, मांडलगढ़, जहाजपुर एवं गंगापुर क्षेत्र में राजनीतिक भागीदारी को लेकर रणनीति तैयार किए जाने की बात कही गई है। समाज की मांग है कि प्रमुख राजनीतिक दलों द्वारा सेन समाज को पर्याप्त संख्या में टिकट देकर चुनाव मैदान में उतारा जाए। पिछली अनदेखी से समाज में नाराजगी समाज से जुड़े लोगों का कहना है कि पिछले नगर निकाय चुनावों में सेन समाज को अपेक्षित राजनीतिक प्रतिनिधित्व नहीं मिला। इसके बाद समाज के लोगों ने विभिन्न क्षेत्रों में निर्दलीय प्रत्याशियों को समर्थन देकर अपनी राजनीतिक ताकत का प्रदर्शन किया। समाज का दावा है कि कई वार्डों में एकजुट होकर किए गए मतदान से निर्दलीय उम्मीदवारों को जीत हासिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका मिली। 36 कौमों के साथ एकजुटता का संदेश बैनर के माध्यम से सेन समाज ने सभी 36 कौमों के साथ मिलकर राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने का संदेश दिया है। समाज का कहना हैं, कि आने वाले स्थानीय निकाय चुनावों में समाज अपनी रणनीति और उम्मीदवारों को लेकर सामूहिक निर्णय लेगा। समाज से जुड़े लोगों का कहना है कि “एकजुटता, सम्मान और राजनीतिक प्रतिनिधित्व” को प्राथमिकता देते हुए चुनावी तैयारियां की जा रही हैं। आने वाले दिनों में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के सामने समाज की मांगें रखे जाने की संभावना है। “जागो सेन समाज, एक हो—हमारा वोट, हमारा सम्मान” सेन समाज की ओर से जारी संदेश में समाज के लोगों से संगठित होकर अपने राजनीतिक अधिकारों और प्रतिनिधित्व के लिए आवाज उठाने का आह्वान किया गया है। स्थानीय निकाय चुनावों को लेकर समाज की यह सक्रियता आने वाले समय में भीलवाड़ा के राजनीतिक समीकरणों पर कितना प्रभाव डालती है, यह चुनावी रणनीति स्पष्ट होने के बाद सामने आएगा।

- Post by श्याम कूमार वसीटा भीम आर्मी आईटी सेल जिला प्रभारी भीलवाड़ा1
- आगामी त्योहारों को लेकर फ्लैग मार्च निकाला, शांति और सौहार्दपूर्ण त्यौहार मनाने की अपील भीलवाड़ा में आगामी त्यौहारों को देखते हुए भीलवाड़ा पुलिस अधीक्षक सागर राणा के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च भीलवाड़ा के सिटी कंट्रोल रूम से शुरू हुआ जो शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए संवेदनशील इलाकों से होकर निकाला गया हैं। इस दौरान पुलिस ने शांति और सौहार्दपूर्ण त्यौहार मनाने की अपील की है। पुलिस अधीक्षक सागर राणा ने कहा कि कल बारावफात का कार्यक्रम है पूरे जिले भर में कई जगहों पर जुलूस निकाले जायँगे। इसको देखते हुए फ्लैग मार्च निकाला गया है। हमारा यही प्रयास है कि शांतिपूर्वक भीलवाड़ा में त्यौहार मनाया जाए इसको देखते हुए जुलूस के मार्ग का जायजा लिया गया है औऱ शहर के संवेदनशील इलाकों से फ्लैग मार्च निकाला जा रहा है। आमजन से यही अपील है कि पिछली बार की तरह पिछले कुछ समय में सौहार्द के साथ सब ने मिलकर त्यौहार मनाया है इस तरह मेरी अपील है कि कल का त्योहार और आने वाले त्योहार के सीजन में शांति और सौहार्दपूर्ण त्योहार मनाए ताकि जिले की शांति व्यवस्था बनाए रहे। बाइट - सागर राणा , पुलिस अधीक्षक1
- आगामी नगर निकाय व पंचायती राज चुनावों को लेकर कांग्रेस एवं युवा कांग्रेस की संयुक्त प्रेस वार्ता आयोजित "पंचायत टास्क फोर्स" के जरिए निष्ठावान एवं सक्रिय युवाओं को मिलेगा मौका: कांग्रेस नेतृत्व भीलवाड़ा: राजकुमार गोयल आगामी नगर निकाय व पंचायती राज चुनावों को लेकर कांग्रेस एवं युवा कांग्रेस की संयुक्त प्रेस वार्ता आयोजित "पंचायत टास्क फोर्स" के जरिए निष्ठावान एवं सक्रिय युवाओं को मिलेगा मौका: कांग्रेस नेतृत्व भीलवाड़ा: राजकुमार गोयल जिला कांग्रेस कमेटी भीलवाड़ा (देहात) एवं युवा कांग्रेस के संयुक्त तत्वावधान में आज चित्तौड़ रोड स्थित होटल रेडियन्स में एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में आगामी नगर निकाय एवं पंचायती राज चुनावों की रणनीति तथा युवा कांग्रेस द्वारा शुरू किए गए "पंचायत टास्क फोर्स" अभियान को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि संगठन में धरातल पर निष्ठापूर्वक काम करने वाले सक्रिय, जिताऊ और टिकाऊ युवाओं को चिन्हित करने के उद्देश्य से "पंचायत टास्क फोर्स" का गठन किया गया है। यह टास्क फोर्स जमीनी स्तर पर मजबूत युवाओं की पहचान कर उनकी सूची प्रदेश कांग्रेस कमेटी व जिला कांग्रेस कमेटी को सौंपेगी, ताकि आगामी चुनावों में युवाओं को उचित प्रतिनिधित्व मिल सके। इस संयुक्त प्रेस वार्ता में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय संयोजक सी. पी. मीणा, पूर्व मंत्री एवं जिलाध्यक्ष राम लाल जाट, पूर्व मंत्री एवं जिला प्रभारी नसीम अख्तर, सह-प्रभारी कैलाश झालीवाल, विधायक प्रत्याशी राजेंद्र त्रिवेदी, विधायक प्रत्याशी ओम नरानीवाल, विधायक प्रत्याशी नरेंद्र रेगर, प्रदेश सचिव शंकर गाडरी, अनुपम शर्मा, मुकेश वर्मा, प्रद्युम्न सिंह, महेश सोनी, आशीष चौधरी, आशीष राजस्थला, ओम प्रकाश तेली (एडवोकेट), गोविंद गुर्जर (पूर्व पार्षद) सहित जिले के कई वरिष्ठ कांग्रेसजन एवं युवा पदाधिकारी उपस्थित रहे।1
- हमारा बोर्ड बना तो हर माहेश्वरी परिवार को मिलेगा रोजगार, अपना होगा घर, तीसरी संतान पर शिक्षा का खर्च उठाएगी महासभा*1
- Jaipur : निकाय चुनाव मार्गदर्शिका पुस्तक का विमोचन, बीजेपी प्रदेश कार्यालय में विमोचन, अध्यक्ष बीजेपी प्रदेश मदन राठौड़ ने किया विमोचन #LatestNews #RajasthanNews #RajasthanWithZee1
- आसींद में मुस्लिम भाइयों ने मनाया ईद मिलादुन्नबी का पर्व मुस्लिम भाइयों ने निकाला कस्बे में जुलूस मजहबी झांकिया रही आकर्षण का केंद्र पुलिस प्रशासन का रहा माकूल इंतजाम आसींद / आसींद कस्बे में आज मुस्लिम भाइयों ने इस्लाम धर्म के पैगम्बर ए इस्लाम हजरत मुहम्मद साहब का यौमे पैदाइश का मुकद्दश दिन ईद मिलादुन्नबी का पर्व बड़े ही हर्षौल्लास के साथ में मनाया गया वही जामा मस्जिद से मुस्लिम भाइयों द्वारा उनकी शान में नात शरीफ का तराना गुनगुनाते हुए विशाल जुलूस शुरू हुआ जो कस्बे के मुख्य मार्गो से होता हुआ दरगाह बगीची हजरत मुहम्मद अब्दुल कय्यूम शाह की दरगाह पर पहुंचा जहां पर मुस्लिम भाइयों ने सामूहिक रूप से सलातो सलाम पेशकर देश में अमन चैन भाई चारे की दुआ मांगी गई आसींद मंजूर 94138895961
- श्री सांवरिया सेठ जी के आज के लाइव दर्शन 🙏✨ | घर बैठे करें प्रभु के दिव्य दर्शन, पाएं सेठ जी का आशीर्वाद 🌺❤️ श्री सांवरिया सेठ जी के आज के लाइव दर्शन 🙏✨ | घर बैठे करें प्रभु के दिव्य दर्शन, पाएं सेठ जी का आशीर्वाद 🌺❤️1
- श्री सांवरिया सेठ जी के मंगला आरती दर्शन 🙏 आज के पावन मंगला आरती दर्शन — श्री सांवरिया सेठ जी के दिव्य दरबार से सीधे दर्शन। जय श्री सांवरिया सेठ जी महाराज! 🙏✨ श्री सांवरिया सेठ जी के मंगला आरती दर्शन 🙏 आज के पावन मंगला आरती दर्शन — श्री सांवरिया सेठ जी के दिव्य दरबार से सीधे दर्शन। जय श्री सांवरिया सेठ जी महाराज! 🙏✨1