मिर्जापुर थाना के समस्त पुलिस कर्मियों के लिए जनता हॉस्पिटल द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में डॉक्टरों की टीम ने पुलिस कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और आवश्यक परामर्श एवं दवाइयाँ प्रदान कीं मिर्जापुर थाना के समस्त पुलिस कर्मियों के लिए जनता हॉस्पिटल द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में डॉक्टरों की टीम ने पुलिस कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और आवश्यक परामर्श एवं दवाइयाँ प्रदान कीं। इस सराहनीय कार्य में डॉ. के.पी. गुप्ता के नेतृत्व में अस्पताल की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस कर्मियों ने इस पहल की जमकर प्रशंसा की और कहा कि ड्यूटी की व्यस्तता के बीच इस प्रकार का स्वास्थ्य शिविर उनके लिए बहुत उपयोगी साबित हुआ। जनता हॉस्पिटल की इस सामाजिक सेवा की क्षेत्र के लोगों द्वारा भूरी-भूरी प्रशंसा की जा रही है। लोगों का कहना है कि अस्पताल समय-समय पर इस तरह के जनहित कार्य करता रहता है, जो समाज के लिए प्रेरणादायक है। 👉 स्थानीय नागरिकों ने कहा कि ऐसे स्वास्थ्य शिविर आगे भी आयोजित होने चाहिए, जिससे पुलिस व आम जनता दोनों को लाभ मिल सके।
मिर्जापुर थाना के समस्त पुलिस कर्मियों के लिए जनता हॉस्पिटल द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में डॉक्टरों की टीम ने पुलिस कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और आवश्यक परामर्श एवं दवाइयाँ प्रदान कीं मिर्जापुर थाना के समस्त पुलिस कर्मियों के लिए जनता हॉस्पिटल द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में डॉक्टरों की टीम ने पुलिस कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और आवश्यक परामर्श एवं दवाइयाँ प्रदान कीं। इस सराहनीय कार्य में डॉ. के.पी. गुप्ता के नेतृत्व में अस्पताल की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस कर्मियों ने इस पहल की जमकर प्रशंसा की और कहा कि ड्यूटी की व्यस्तता के बीच इस प्रकार का स्वास्थ्य शिविर उनके लिए बहुत उपयोगी साबित हुआ। जनता हॉस्पिटल की इस सामाजिक सेवा की क्षेत्र के लोगों द्वारा भूरी-भूरी प्रशंसा की जा रही है। लोगों का कहना है कि अस्पताल समय-समय पर इस तरह के जनहित कार्य करता रहता है, जो समाज के लिए प्रेरणादायक है। 👉 स्थानीय नागरिकों ने कहा कि ऐसे स्वास्थ्य शिविर आगे भी आयोजित होने चाहिए, जिससे पुलिस व आम जनता दोनों को लाभ मिल सके।
- संदिग्ध हालात में युवती की मौत से मची सनसनी जलालाबाद। थाना क्षेत्र के ग्राम रैपुरा में एक अविवाहित युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगने से मौत हो जाने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही गांव में लोगों की भीड़ जुट गई और तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं। बताया जा रहा है कि युवती घर में ही फांसी के फंदे पर लटकी हुई मिली। परिजनों ने जब यह दृश्य देखा तो परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और हर पहलू से पड़ताल की जा रही है। अभी तक मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।2
- शाहाबाद 155 विधानसभा से परिसा तिवारी ने पेश की दावेदारी, टिकट पर दिया बड़ा बयान जनपद हरदोई की शाहाबाद की 155 विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के संभावित प्रत्याशी के रूप में परिसा तिवारी ने अपनी दावेदारी मजबूत करते हुए पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने संगठन के प्रति अपनी निष्ठा जताते हुए कहा कि यदि पार्टी उन्हें टिकट देती है तो वह पूरी ताकत के साथ चुनाव मैदान में उतरेंगे। पत्रकारों से बातचीत में परिसा तिवारी ने कहा कि वह लंबे समय से पार्टी की विचारधारा से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र की जनता की सेवा के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने दावा किया कि उन्हें क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और समर्थकों का व्यापक सहयोग मिल रहा है। तिवारी ने कहा कि उनका उद्देश्य राजनीति में व्यक्तिगत लाभ नहीं, बल्कि क्षेत्र का विकास और जनसेवा है। टिकट को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा, “अगर भारतीय जनता पार्टी मुझे टिकट देती है तो मैं पूरी निष्ठा से चुनाव लड़ूंगा। यदि टिकट नहीं मिलता है, तो यह मेरा पहला और आखिरी चुनाव माना जाएगा।” उनके इस बयान को राजनीतिक रूप से अहम माना जा रहा है। परिसा तिवारी ने कहा कि वह पार्टी नेतृत्व के निर्णय का सम्मान करेंगे, लेकिन कार्यकर्ताओं की भावना और जनता के समर्थन को देखते हुए उन्हें पूरा भरोसा है कि पार्टी उन्हें मौका देगी। उन्होंने क्षेत्र में विकास, रोजगार और बुनियादी सुविधाओं को अपनी प्राथमिकता है,1
- आज दिनांक 02.03.2026 को पुलिस अधीक्षक हरदोई के निर्देशन में थाना संडीला पुलिस द्वारा कस्बा संडीला में आगामी त्यौहारों को शांतिपूर्ण/ सुरक्षित माहौल में सम्पन्न कराने एवं कानून/शान्ति व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत पर्याप्त पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किया गया1
- राष्ट्रीय सैनिक संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष कर्नल तेजेंद्र पाल त्यागी जी ने ईरान पर अमेरिका और इजरायल हमलों का ईरान पर क्या असर होगा1
- *रिजर्व पुलिस लाइन में श्रद्धा, परंपरा एवं उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ भव्य होलिका दहन कार्यक्रम* होली पर्व की पूर्व संध्या पर आज दिनांक 02.03.2026 को समय करीब 11.30 बजे रिजर्व पुलिस लाइन, शाहजहाँपुर में होलिका दहन कार्यक्रम श्रद्धा, आस्था एवं उल्लासपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस पावन अवसर पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर महोदय द्वारा विधि-विधानपूर्वक पूजन-अर्चन कर होलिका दहन किया गया। कार्यक्रम में श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शाहजहाँपुर की गरिमामयी उपस्थिति रही। साथ ही क्षेत्राधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी लाइन, प्रतिसार निरीक्षक तथा अन्य अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण भी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार पूजा-अर्चना में सहभागिता कर जनपदवासियों की सुख-समृद्धि, शांति एवं सुरक्षा की कामना की। होलिका दहन के अवसर पर वातावरण पूर्णतः भक्तिमय, सौहार्दपूर्ण एवं उत्साह से परिपूर्ण रहा। अग्नि प्रज्वलन के साथ बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश पुनः स्थापित हुआ तथा सभी ने सामाजिक समरसता एवं एकता का संकल्प लिया। इस अवसर पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा उपस्थित सभी अधिकारी एवं कर्मचारीगण को होली का त्योहार प्रेम, भाईचारे एवं आपसी सौहार्द के साथ मनाने हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही यह निर्देशित किया गया कि पर्व के दौरान जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूर्ण सतर्कता, संयम एवं जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन सुनिश्चित करें। जनपद शाहजहाँपुर पुलिस समस्त जनपदवासियों को होलिका दहन एवं होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करती है तथा अपील करती है कि त्योहार को शांति, सद्भाव एवं सामाजिक समरसता के साथ मनाते हुए प्रशासन का सहयोग करें।7
- शाहजहांपुर में आगामी लाट साहब जुलूस को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जुलूस मार्ग में पड़ने वाली मस्जिदों पर नगर निगम की ओर से तिरपाल डलवाया जा रहा है, ताकि रंग, गुलाल या पिचकारी का रंग धार्मिक स्थलों पर न पड़े। प्रशासन का कहना है कि सभी धर्मों का सम्मान सर्वोपरि है और किसी भी तरह की धार्मिक भावनाएं आहत न हों, इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है। सुरक्षा व्यवस्था के तहत पुलिस बल की तैनाती भी की गई है। नगर निगम और पुलिस प्रशासन मिलकर लगातार व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं, ताकि जुलूस शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके।1
- जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक जनपद हरदोई के द्वारा थाना शाहाबाद क्षेत्रान्तर्गत आगामी त्यौहारों को शांतिपूर्ण सुरक्षित माहौल में सम्पन्न कराने एवं कानून/शान्ति व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत पर्याप्त पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किया गया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक सर्किल शाहाबाद भी मौजूद रहे1
- *श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा आगामी होली, ‘लाट साहब’ जुलूस को सकुशल संपन्न कराने के दृष्टिगत पुलिस-प्रशासन की व्यापक तैयारियों की समीक्षा करते हुए उच्च स्तरीय ब्रीफिंग बैठक आयोजित की गयी ।* आज दिनांक 02.03.2026 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद शाहजहाँपुर द्वारा आगामी होली पर्व के अवसर पर आयोजित होने वाले परंपरागत ‘लाट साहब’ जुलूस के दृष्टिगत रिजर्व पुलिस लाइन, शाहजहाँपुर में एक विस्तृत समन्वय एवं ब्रीफिंग बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर आयुक्त महोदय, सिटी मजिस्ट्रेट महोदय, एडीएम (ई) महोदय, एडीएम (एफआर) महोदय, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) महोदया, अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) महोदय, क्षेत्राधिकारी नगर सहित अन्य संबंधित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारीगण तथा गैर जनपदों से प्राप्त अतिरिक्त पुलिस बल उपस्थित रहा। बैठक के दौरान जुलूस मार्ग का बिंदुवार सुरक्षा व्यवस्था, सेक्टर एवं जोन निर्धारण, पिकेट ड्यूटी, मोबाइल पार्टी, क्यूआरटी तैनाती तथा संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील स्थलों पर विशेष प्रबंधों की विस्तृत समीक्षा की गई। कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु समुचित पुलिस बल की तैनाती, मजिस्ट्रेट की नियुक्ति, ड्रोन एवं सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी तथा खुफिया तंत्र की सक्रियता सुनिश्चित करने के निर्देश प्रदान किए गए। यातायात प्रबंधन के अंतर्गत वैकल्पिक मार्गों का निर्धारण, डायवर्जन प्लान, बैरिकेडिंग व्यवस्था, भारी वाहनों के आवागमन पर नियंत्रण तथा एम्बुलेंस/अग्निशमन वाहनों के लिए ग्रीन कॉरिडोर सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया। श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा समस्त अधिकारीगण एवं ड्यूटी में नियुक्त पुलिस बल को विस्तृत रूप से ब्रीफ करते हुए निर्देशित किया गया कि जुलूस के दौरान पूर्ण सतर्कता, सजगता एवं अनुशासन बनाए रखें। विशेष रूप से यह निर्देशित किया गया कि ड्यूटी के दौरान संयम, धैर्य एवं शालीनता का पालन अनिवार्य रूप से करें तथा आमजन के साथ सौम्य एवं संवेदनशील व्यवहार सुनिश्चित करें। किसी भी प्रकार की अफवाह, उत्तेजक गतिविधि अथवा अव्यवस्था की स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की सतत मॉनिटरिंग, भ्रामक सूचनाओं पर तत्काल खंडन, महिला सुरक्षा हेतु पर्याप्त प्रबंध तथा भीड़ नियंत्रण के लिए आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। गैर जनपदों से प्राप्त पुलिस बल को उनके ड्यूटी प्वाइंट, सेक्टर प्रभारी एवं रिपोर्टिंग व्यवस्था के संबंध में स्पष्ट रूप से अवगत कराया गया, जिससे समन्वित एवं त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित हो सके। बैठक में यह भी निर्देशित किया गया कि समस्त संबंधित विभाग आपसी समन्वय एवं सतत संपर्क बनाए रखते हुए पर्व को सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराएं। प्रशासन की प्राथमिकता है कि होली पर्व एवं ‘लाट साहब’ जुलूस जनपद में शांति, उल्लास एवं भाईचारे के साथ संपन्न हो। जनपद पुलिस, शाहजहाँपुर द्वारा आमजन से अपील की जाती है कि पर्व के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।3
- Post by MAHARAJ SINGH1