logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक हरदोई के द्वारा शाहाबाद क्षेत्र में आगामी त्यौहारों को सुरक्षित माहौल रखने के लिए पैदल किया फ्लैग मार्च जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक जनपद हरदोई के द्वारा थाना शाहाबाद क्षेत्रान्तर्गत आगामी त्यौहारों को शांतिपूर्ण सुरक्षित माहौल में सम्पन्न कराने एवं कानून/शान्ति व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत पर्याप्त पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किया गया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक सर्किल शाहाबाद भी मौजूद रहे

21 hrs ago
user_रवि प्रकाश शुक्ला
रवि प्रकाश शुक्ला
Shahabad, Hardoi•
21 hrs ago

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक हरदोई के द्वारा शाहाबाद क्षेत्र में आगामी त्यौहारों को सुरक्षित माहौल रखने के लिए पैदल किया फ्लैग मार्च जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक जनपद हरदोई के द्वारा थाना शाहाबाद क्षेत्रान्तर्गत आगामी त्यौहारों को शांतिपूर्ण सुरक्षित माहौल में सम्पन्न कराने एवं कानून/शान्ति व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत पर्याप्त पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किया गया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक सर्किल शाहाबाद भी मौजूद रहे

More news from Hardoi and nearby areas
  • आज दिनांक 02.03.2026 को पुलिस अधीक्षक हरदोई के निर्देशन में थाना संडीला पुलिस द्वारा कस्बा संडीला में आगामी त्यौहारों को शांतिपूर्ण/ सुरक्षित माहौल में सम्पन्न कराने एवं कानून/शान्ति व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत पर्याप्त पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किया गया
    1
    आज दिनांक 02.03.2026 को पुलिस अधीक्षक हरदोई के निर्देशन में थाना संडीला पुलिस द्वारा कस्बा संडीला में आगामी त्यौहारों को शांतिपूर्ण/ सुरक्षित माहौल में सम्पन्न कराने एवं कानून/शान्ति व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत पर्याप्त पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किया गया
    user_रवि प्रकाश शुक्ला
    रवि प्रकाश शुक्ला
    Shahabad, Hardoi•
    18 hrs ago
  • *श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा आगामी होली, ‘लाट साहब’ जुलूस को सकुशल संपन्न कराने के दृष्टिगत पुलिस-प्रशासन की व्यापक तैयारियों की समीक्षा करते हुए उच्च स्तरीय ब्रीफिंग बैठक आयोजित की गयी ।* आज दिनांक 02.03.2026 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद शाहजहाँपुर द्वारा आगामी होली पर्व के अवसर पर आयोजित होने वाले परंपरागत ‘लाट साहब’ जुलूस के दृष्टिगत रिजर्व पुलिस लाइन, शाहजहाँपुर में एक विस्तृत समन्वय एवं ब्रीफिंग बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर आयुक्त महोदय, सिटी मजिस्ट्रेट महोदय, एडीएम (ई) महोदय, एडीएम (एफआर) महोदय, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) महोदया, अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) महोदय, क्षेत्राधिकारी नगर सहित अन्य संबंधित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारीगण तथा गैर जनपदों से प्राप्त अतिरिक्त पुलिस बल उपस्थित रहा। बैठक के दौरान जुलूस मार्ग का बिंदुवार सुरक्षा व्यवस्था, सेक्टर एवं जोन निर्धारण, पिकेट ड्यूटी, मोबाइल पार्टी, क्यूआरटी तैनाती तथा संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील स्थलों पर विशेष प्रबंधों की विस्तृत समीक्षा की गई। कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु समुचित पुलिस बल की तैनाती, मजिस्ट्रेट की नियुक्ति, ड्रोन एवं सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी तथा खुफिया तंत्र की सक्रियता सुनिश्चित करने के निर्देश प्रदान किए गए। यातायात प्रबंधन के अंतर्गत वैकल्पिक मार्गों का निर्धारण, डायवर्जन प्लान, बैरिकेडिंग व्यवस्था, भारी वाहनों के आवागमन पर नियंत्रण तथा एम्बुलेंस/अग्निशमन वाहनों के लिए ग्रीन कॉरिडोर सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया। श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा समस्त अधिकारीगण एवं ड्यूटी में नियुक्त पुलिस बल को विस्तृत रूप से ब्रीफ करते हुए निर्देशित किया गया कि जुलूस के दौरान पूर्ण सतर्कता, सजगता एवं अनुशासन बनाए रखें। विशेष रूप से यह निर्देशित किया गया कि ड्यूटी के दौरान संयम, धैर्य एवं शालीनता का पालन अनिवार्य रूप से करें तथा आमजन के साथ सौम्य एवं संवेदनशील व्यवहार सुनिश्चित करें। किसी भी प्रकार की अफवाह, उत्तेजक गतिविधि अथवा अव्यवस्था की स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की सतत मॉनिटरिंग, भ्रामक सूचनाओं पर तत्काल खंडन, महिला सुरक्षा हेतु पर्याप्त प्रबंध तथा भीड़ नियंत्रण के लिए आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। गैर जनपदों से प्राप्त पुलिस बल को उनके ड्यूटी प्वाइंट, सेक्टर प्रभारी एवं रिपोर्टिंग व्यवस्था के संबंध में स्पष्ट रूप से अवगत कराया गया, जिससे समन्वित एवं त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित हो सके। बैठक में यह भी निर्देशित किया गया कि समस्त संबंधित विभाग आपसी समन्वय एवं सतत संपर्क बनाए रखते हुए पर्व को सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराएं। प्रशासन की प्राथमिकता है कि होली पर्व एवं ‘लाट साहब’ जुलूस जनपद में शांति, उल्लास एवं भाईचारे के साथ संपन्न हो। जनपद पुलिस, शाहजहाँपुर द्वारा आमजन से अपील की जाती है कि पर्व के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
    3
    *श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा आगामी होली, ‘लाट साहब’ जुलूस को सकुशल संपन्न कराने के दृष्टिगत पुलिस-प्रशासन की व्यापक तैयारियों की समीक्षा करते हुए उच्च स्तरीय ब्रीफिंग बैठक आयोजित की गयी ।*
आज दिनांक 02.03.2026 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद शाहजहाँपुर द्वारा आगामी होली पर्व के अवसर पर आयोजित होने वाले परंपरागत ‘लाट साहब’ जुलूस के दृष्टिगत रिजर्व पुलिस लाइन, शाहजहाँपुर में एक विस्तृत समन्वय एवं ब्रीफिंग बैठक आयोजित की गई।
बैठक में नगर आयुक्त महोदय, सिटी मजिस्ट्रेट महोदय, एडीएम (ई) महोदय, एडीएम (एफआर) महोदय, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) महोदया, अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) महोदय, क्षेत्राधिकारी नगर सहित अन्य संबंधित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारीगण तथा गैर जनपदों से प्राप्त अतिरिक्त पुलिस बल उपस्थित रहा।
बैठक के दौरान जुलूस मार्ग का बिंदुवार सुरक्षा व्यवस्था, सेक्टर एवं जोन निर्धारण, पिकेट ड्यूटी, मोबाइल पार्टी, क्यूआरटी तैनाती तथा संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील स्थलों पर विशेष प्रबंधों की विस्तृत समीक्षा की गई। कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु समुचित पुलिस बल की तैनाती, मजिस्ट्रेट की नियुक्ति, ड्रोन एवं सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी तथा खुफिया तंत्र की सक्रियता सुनिश्चित करने के निर्देश प्रदान किए गए। यातायात प्रबंधन के अंतर्गत वैकल्पिक मार्गों का निर्धारण, डायवर्जन प्लान, बैरिकेडिंग व्यवस्था, भारी वाहनों के आवागमन पर नियंत्रण तथा एम्बुलेंस/अग्निशमन वाहनों के लिए ग्रीन कॉरिडोर सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया।
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा समस्त अधिकारीगण एवं ड्यूटी में नियुक्त पुलिस बल को विस्तृत रूप से ब्रीफ करते हुए निर्देशित किया गया कि जुलूस के दौरान पूर्ण सतर्कता, सजगता एवं अनुशासन बनाए रखें। विशेष रूप से यह निर्देशित किया गया कि ड्यूटी के दौरान संयम, धैर्य एवं शालीनता का पालन अनिवार्य रूप से करें तथा आमजन के साथ सौम्य एवं संवेदनशील व्यवहार सुनिश्चित करें। किसी भी प्रकार की अफवाह, उत्तेजक गतिविधि अथवा अव्यवस्था की स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की सतत मॉनिटरिंग, भ्रामक सूचनाओं पर तत्काल खंडन, महिला सुरक्षा हेतु पर्याप्त प्रबंध तथा भीड़ नियंत्रण के लिए आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। गैर जनपदों से प्राप्त पुलिस बल को उनके ड्यूटी प्वाइंट, सेक्टर प्रभारी एवं रिपोर्टिंग व्यवस्था के संबंध में स्पष्ट रूप से अवगत कराया गया, जिससे समन्वित एवं त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित हो सके।
बैठक में यह भी निर्देशित किया गया कि समस्त संबंधित विभाग आपसी समन्वय एवं सतत संपर्क बनाए रखते हुए पर्व को सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराएं। प्रशासन की प्राथमिकता है कि होली पर्व एवं ‘लाट साहब’ जुलूस जनपद में शांति, उल्लास एवं भाईचारे के साथ संपन्न हो। 
जनपद पुलिस, शाहजहाँपुर द्वारा आमजन से अपील की जाती है कि पर्व के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
    user_Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सचिव बरेली मंडल प्रभारी
    Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सचिव बरेली मंडल प्रभारी
    Security Guard शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • Post by MAHARAJ SINGH
    1
    Post by MAHARAJ SINGH
    user_MAHARAJ SINGH
    MAHARAJ SINGH
    Court reporter शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच निकलेगा ‘बड़े/छोटे लाट साहब’ जुलूस, 👉एसपी ने किया रूट का स्थलीय निरीक्षण शाहजहाँपुर, 02 मार्च 2026। आगामी त्योहार एवं बड़े/छोटे लाट साहब जुलूस को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में सोमवार को पुलिस अधीक्षक द्वारा नगर क्षेत्र में प्रस्तावित जुलूस मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं की व्यापक समीक्षा की गई। निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी साइबर क्राइम, आरटीसी महिला रिक्रूट्स, थाना कोतवाली एवं थाना सदर बाजार पुलिस बल सहित संबंधित थाना प्रभारी व अन्य अधिकारी मौजूद रहे। पुलिस अधीक्षक ने जुलूस मार्ग के प्रमुख चौराहों, बाजार क्षेत्रों, संवेदनशील एवं मिश्रित आबादी वाले स्थानों का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने जुलूस रूट पर बैरिकेडिंग, ड्यूटी प्वाइंट निर्धारण, यातायात डायवर्जन प्लान, भीड़ नियंत्रण व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की सक्रियता, ड्रोन कैमरों से निगरानी, पिकेट व मोबाइल पार्टियों की तैनाती को प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए। थाना कोतवाली और थाना सदर बाजार पुलिस को विशेष रूप से संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त सतर्कता बरतने, संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखने तथा आयोजकों के साथ बेहतर समन्वय बनाए रखने को कहा गया। सोशल मीडिया मॉनिटरिंग टीम को भी सक्रिय रहकर अफवाहों और भ्रामक पोस्ट पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को ड्यूटी के दौरान संयम, अनुशासन एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल उच्चाधिकारियों को अवगत कराने के निर्देश दिए। पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे निर्धारित यातायात व्यवस्था का पालन करें और जुलूस को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने में सहयोग दें। कार्यक्रम के दौरान पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की गई है।
    2
    कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच निकलेगा ‘बड़े/छोटे लाट साहब’ जुलूस, 
👉एसपी ने किया रूट का स्थलीय निरीक्षण
शाहजहाँपुर, 02 मार्च 2026। आगामी त्योहार एवं बड़े/छोटे लाट साहब जुलूस को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में सोमवार को पुलिस अधीक्षक  द्वारा नगर क्षेत्र में प्रस्तावित जुलूस मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं की व्यापक समीक्षा की गई।
निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी साइबर क्राइम, आरटीसी महिला रिक्रूट्स, थाना कोतवाली एवं थाना सदर बाजार पुलिस बल सहित संबंधित थाना प्रभारी व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
पुलिस अधीक्षक ने जुलूस मार्ग के प्रमुख चौराहों, बाजार क्षेत्रों, संवेदनशील एवं मिश्रित आबादी वाले स्थानों का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने जुलूस रूट पर बैरिकेडिंग, ड्यूटी प्वाइंट निर्धारण, यातायात डायवर्जन प्लान, भीड़ नियंत्रण व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की सक्रियता, ड्रोन कैमरों से निगरानी, पिकेट व मोबाइल पार्टियों की तैनाती को प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए।
थाना कोतवाली और थाना सदर बाजार पुलिस को विशेष रूप से संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त सतर्कता बरतने, संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखने तथा आयोजकों के साथ बेहतर समन्वय बनाए रखने को कहा गया। सोशल मीडिया मॉनिटरिंग टीम को भी सक्रिय रहकर अफवाहों और भ्रामक पोस्ट पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को ड्यूटी के दौरान संयम, अनुशासन एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल उच्चाधिकारियों को अवगत कराने के निर्देश दिए।
पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे निर्धारित यातायात व्यवस्था का पालन करें और जुलूस को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने में सहयोग दें। कार्यक्रम के दौरान पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की गई है।
    user_विवेक मिश्र
    विवेक मिश्र
    Voice of people शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • Post by Samajsevi Kumar Sagar
    1
    Post by Samajsevi Kumar Sagar
    user_Samajsevi Kumar Sagar
    Samajsevi Kumar Sagar
    Social worker शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • शाहजहाँपुर: आगामी बड़े/छोटे लाट साहब जुलूस को लेकर एसपी ने किया रूट मार्च, सुरक्षा व यातायात व्यवस्थाओं की समीक्षा
    2
    शाहजहाँपुर: आगामी बड़े/छोटे लाट साहब जुलूस को लेकर एसपी ने किया रूट मार्च, सुरक्षा व यातायात व्यवस्थाओं की समीक्षा
    user_पंकज यादव
    पंकज यादव
    पत्रकार शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक जनपद हरदोई के द्वारा थाना शाहाबाद क्षेत्रान्तर्गत आगामी त्यौहारों को शांतिपूर्ण सुरक्षित माहौल में सम्पन्न कराने एवं कानून/शान्ति व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत पर्याप्त पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किया गया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक सर्किल शाहाबाद भी मौजूद रहे
    1
    जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक  जनपद हरदोई के द्वारा थाना शाहाबाद क्षेत्रान्तर्गत आगामी त्यौहारों को शांतिपूर्ण सुरक्षित माहौल में सम्पन्न कराने एवं कानून/शान्ति व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत पर्याप्त पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किया गया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक सर्किल शाहाबाद भी मौजूद रहे
    user_रवि प्रकाश शुक्ला
    रवि प्रकाश शुक्ला
    Shahabad, Hardoi•
    21 hrs ago
  • वरिष्ठ सर्जन एवं अर्नब हॉस्पिटल के संचालक डॉ. के.पी. गुप्ता की ओर से समस्त जनपदवासियों को रंगों के पावन पर्व होली की हार्दिक शुभकामनाएं। डॉ. के.पी. गुप्ता ने अपने संदेश में कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि आपसी भाईचारे, सद्भाव और खुशियों को बांटने का पर्व है। आइए, हम सभी मिलकर इस पर्व को सुरक्षित, स्वच्छ और संयमित तरीके से मनाएं तथा एक-दूसरे के जीवन में खुशियों के रंग भरें। आप सभी स्वस्थ रहें, सुरक्षित रहें और आनंदित रहें — यही हमारी शुभकामना है। 🌸 होली की हार्दिक शुभकामनाएं! 🌸
    1
    वरिष्ठ सर्जन एवं अर्नब हॉस्पिटल के संचालक डॉ. के.पी. गुप्ता की ओर से समस्त जनपदवासियों को रंगों के पावन पर्व होली की हार्दिक शुभकामनाएं।
डॉ. के.पी. गुप्ता ने अपने संदेश में कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि आपसी भाईचारे, सद्भाव और खुशियों को बांटने का पर्व है। आइए, हम सभी मिलकर इस पर्व को सुरक्षित, स्वच्छ और संयमित तरीके से मनाएं तथा एक-दूसरे के जीवन में खुशियों के रंग भरें।
आप सभी स्वस्थ रहें, सुरक्षित रहें और आनंदित रहें — यही हमारी शुभकामना है।
🌸 होली की हार्दिक शुभकामनाएं! 🌸
    user_विवेक मिश्र
    विवेक मिश्र
    Voice of people शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • सभी देश वासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं
    1
    सभी देश वासियों को होली की हार्दिक  शुभकामनाएं
    user_राहुल गुप्ता प्रदेश अध्यक्ष
    राहुल गुप्ता प्रदेश अध्यक्ष
    Media company शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.