logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मधेपुरा में जिस दर्द को 10 साल तक सहती रही महिला, उसके पीछे था 5 किलो का ट्यूमर: 4 घंटे चला ऑपरेशन दस साल से पेट दर्द, इलाज के लिए कभी पटना, कभी पूर्णिया तो कभी दरभंगा के अस्पतालों के चक्क, दो बार ऑपरेशन भी हुआ, लेकिन दर्द ने पीछा नहीं छोड़ा। और जब मधेपुरा में डॉक्टरों ने जांच की तो सामने आई ऐसी तस्वीर, जिसने पूरे मामले को बेहद जटिल बना दिया। महिला की बच्चेदानी में एक बड़ी गांठ थी।इतनी बड़ी कि बच्चेदानी का आकार असामान्य रूप से बढ़ गया था और पेट के एक बड़े हिस्से में फैल चुकी थी। करीब 5 किलो वजन की इस गांठ को निकालने के लिए डॉक्टरों की टीम ने करीब 4 घंटे तक ऑपरेशन किया। मधेपुरा के श्यामा मेमोरियल हॉस्पिटल की हैं।ऑपरेशन थिएटर में करीब चार घंटे तक डॉक्टरों की टीम जुटी रही मामला सामान्य सर्जरी का नहीं था।सामने थी 40 साल की एक महिला और उसकी बच्चेदानी में मौजूद थी करीब 5 किलो की बड़ी गांठ।डॉक्टरों के मुताबिक गांठ इतनी बड़ी हो चुकी थी कि बच्चेदानी का आकार असामान्य रूप से बढ़ गया था और उसने पेट के बड़े हिस्से को घेर लिया था।लेकिन इस गांठ तक पहुंचना और इसे सुरक्षित तरीके से बाहर निकालना डॉक्टरों के लिए सबसे बड़ी चुनौती थी। दरअसल मधेपुरा जिले के कुमारखंड प्रखंड अंतर्गत हरिबोला गांव की रहने वाली कुमारी रूपा पिछले करीब 10 साल से पेट दर्द की परेशानी झेल रही थीं।एक-दो जगह नहीं ।पटना से लेकर पूर्णिया और दरभंगा तक इलाज कराया गया।इस दौरान दो बार ऑपरेशन भी हुआ, लेकिन दर्द से पूरी तरह राहत नहीं मिली। परिवार के मुताबिक पटना में इलाज के दौरान उन्हें कैंसर होने की बात भी बताई गई थी। लंबे इलाज के बावजूद जब समस्या बनी रही तो परिवार ने मधेपुरा के श्यामा मेमोरियल हॉस्पिटल में डॉक्टर कुंदन सुमन से संपर्क किया। इसके बाद जरूरी जांच कराई गई। जांच में बच्चेदानी में मौजूद बड़ी गांठ का पता चला। बाइट ---चेतन आनंद, पति कई जगह इलाज कराया, लेकिन समस्या बनी रही। इसके बाद मधेपुरा में डॉक्टर से संपर्क किया। जांच के बाद ऑपरेशन की सलाह दी गई। डॉक्टरों के मुताबिक मामला जटिल था। बच्चेदानी का आकार सामान्य से काफी बढ़ चुका था और गांठ पेट के बड़े हिस्से में जगह बना चुकी थी। ऐसे में ऑपरेशन के दौरान आसपास के अंगों और रक्तस्राव जैसी संभावित जटिलताओं को लेकर विशेष सावधानी बरतनी पड़ी।करीब चार घंटे तक चली सर्जरी के बाद डॉक्टरों ने बच्चेदानी को बाहर निकाला। इसके साथ ही करीब 5 किलो की गांठ भी निकाली गई। बाइट --डॉ. कुंदन सुमन वहीं डॉक्टर कुंदन सुमन के मुताबिक ऑपरेशन सफल रहा है और महिला की हालत फिलहाल अच्छी है। ऑपरेशन के बाद महिला तेजी से रिकवर कर रही है और लंबे समय से चली आ रही पेट दर्द की समस्या में भी राहत बताई जा रही है। लेकिन कहानी का एक अहम हिस्सा अभी बाकी है। निकाले गए ट्यूमर का सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। यानी गांठ कैंसरयुक्त थी या नहीं, इसकी स्पष्ट जानकारी पैथोलॉजी रिपोर्ट आने के बाद ही मिल सकेगी। डॉक्टरों का कहना है कि बच्चेदानी निकालने का फैसला सिर्फ उम्र देखकर नहीं किया जाता। अगर बच्चेदानी में गंभीर बीमारी हो, बहुत बड़ा ट्यूमर हो या कैंसर की आशंका जैसी स्थिति हो, तो मरीज की स्थिति के अनुसार सर्जरी की जरूरत पड़ सकती है। वहीं, छोटी या सामान्य समस्याओं में पहले दवाओं और दूसरे उपचार के जरिए समस्या को दूर करने की कोशिश की जाती है। डॉक्टरों ने यह भी कहा कि बिना गंभीर मेडिकल कारण के कम उम्र में बच्चेदानी निकालने से बचना चाहिए। इस ऑपरेशन को अंजाम देने वाली टीम में डॉ. कुंदन सुमन के साथ एनेस्थेटिक डॉ. अभय कुमार, ओटी असिस्टेंट सत्येंद्र कुमार, दिवाकर, अंशु, कालीचरण, संतोष समेत अन्य स्वास्थ्यकर्मी शामिल रहे। एक तरफ दस साल पुराने दर्द से जूझती महिला दूसरी तरफ चार घंटे तक चली जटिल सर्जरी और अब उम्मीद है कि लंबे समय से चली आ रही परेशानी से महिला को स्थायी राहत मिलेगी। बाइट --मरीज

5 hrs ago
user_RAMAN KUMAR
RAMAN KUMAR
REPORTER मधेपुरा, मधेपुरा, बिहार•
5 hrs ago

मधेपुरा में जिस दर्द को 10 साल तक सहती रही महिला, उसके पीछे था 5 किलो का ट्यूमर: 4 घंटे चला ऑपरेशन दस साल से पेट दर्द, इलाज के लिए कभी पटना, कभी पूर्णिया तो कभी दरभंगा के अस्पतालों के चक्क, दो बार ऑपरेशन भी हुआ, लेकिन दर्द ने पीछा नहीं छोड़ा। और जब मधेपुरा में डॉक्टरों ने जांच की तो सामने आई ऐसी तस्वीर, जिसने पूरे मामले को बेहद जटिल बना दिया। महिला की बच्चेदानी में एक बड़ी गांठ थी।इतनी बड़ी कि बच्चेदानी का आकार असामान्य रूप से बढ़ गया था और पेट के एक बड़े हिस्से में फैल चुकी थी। करीब 5 किलो वजन की इस गांठ को निकालने के लिए डॉक्टरों की टीम ने करीब 4 घंटे तक ऑपरेशन किया। मधेपुरा के श्यामा मेमोरियल हॉस्पिटल की हैं।ऑपरेशन थिएटर में करीब चार घंटे तक डॉक्टरों की टीम जुटी रही मामला सामान्य सर्जरी का नहीं था।सामने थी 40 साल की एक महिला और उसकी बच्चेदानी में मौजूद थी करीब 5 किलो की

बड़ी गांठ।डॉक्टरों के मुताबिक गांठ इतनी बड़ी हो चुकी थी कि बच्चेदानी का आकार असामान्य रूप से बढ़ गया था और उसने पेट के बड़े हिस्से को घेर लिया था।लेकिन इस गांठ तक पहुंचना और इसे सुरक्षित तरीके से बाहर निकालना डॉक्टरों के लिए सबसे बड़ी चुनौती थी। दरअसल मधेपुरा जिले के कुमारखंड प्रखंड अंतर्गत हरिबोला गांव की रहने वाली कुमारी रूपा पिछले करीब 10 साल से पेट दर्द की परेशानी झेल रही थीं।एक-दो जगह नहीं ।पटना से लेकर पूर्णिया और दरभंगा तक इलाज कराया गया।इस दौरान दो बार ऑपरेशन भी हुआ, लेकिन दर्द से पूरी तरह राहत नहीं मिली। परिवार के मुताबिक पटना में इलाज के दौरान उन्हें कैंसर होने की बात भी बताई गई थी। लंबे इलाज के बावजूद जब समस्या बनी रही तो परिवार ने मधेपुरा के श्यामा मेमोरियल हॉस्पिटल में डॉक्टर कुंदन सुमन से संपर्क किया। इसके बाद जरूरी जांच कराई गई। जांच में बच्चेदानी में मौजूद बड़ी गांठ का पता चला। बाइट ---चेतन आनंद, पति कई जगह इलाज

कराया, लेकिन समस्या बनी रही। इसके बाद मधेपुरा में डॉक्टर से संपर्क किया। जांच के बाद ऑपरेशन की सलाह दी गई। डॉक्टरों के मुताबिक मामला जटिल था। बच्चेदानी का आकार सामान्य से काफी बढ़ चुका था और गांठ पेट के बड़े हिस्से में जगह बना चुकी थी। ऐसे में ऑपरेशन के दौरान आसपास के अंगों और रक्तस्राव जैसी संभावित जटिलताओं को लेकर विशेष सावधानी बरतनी पड़ी।करीब चार घंटे तक चली सर्जरी के बाद डॉक्टरों ने बच्चेदानी को बाहर निकाला। इसके साथ ही करीब 5 किलो की गांठ भी निकाली गई। बाइट --डॉ. कुंदन सुमन वहीं डॉक्टर कुंदन सुमन के मुताबिक ऑपरेशन सफल रहा है और महिला की हालत फिलहाल अच्छी है। ऑपरेशन के बाद महिला तेजी से रिकवर कर रही है और लंबे समय से चली आ रही पेट दर्द की समस्या में भी राहत बताई जा रही है। लेकिन कहानी का एक अहम हिस्सा अभी बाकी है। निकाले गए ट्यूमर का सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। यानी गांठ कैंसरयुक्त थी या नहीं, इसकी

स्पष्ट जानकारी पैथोलॉजी रिपोर्ट आने के बाद ही मिल सकेगी। डॉक्टरों का कहना है कि बच्चेदानी निकालने का फैसला सिर्फ उम्र देखकर नहीं किया जाता। अगर बच्चेदानी में गंभीर बीमारी हो, बहुत बड़ा ट्यूमर हो या कैंसर की आशंका जैसी स्थिति हो, तो मरीज की स्थिति के अनुसार सर्जरी की जरूरत पड़ सकती है। वहीं, छोटी या सामान्य समस्याओं में पहले दवाओं और दूसरे उपचार के जरिए समस्या को दूर करने की कोशिश की जाती है। डॉक्टरों ने यह भी कहा कि बिना गंभीर मेडिकल कारण के कम उम्र में बच्चेदानी निकालने से बचना चाहिए। इस ऑपरेशन को अंजाम देने वाली टीम में डॉ. कुंदन सुमन के साथ एनेस्थेटिक डॉ. अभय कुमार, ओटी असिस्टेंट सत्येंद्र कुमार, दिवाकर, अंशु, कालीचरण, संतोष समेत अन्य स्वास्थ्यकर्मी शामिल रहे। एक तरफ दस साल पुराने दर्द से जूझती महिला दूसरी तरफ चार घंटे तक चली जटिल सर्जरी और अब उम्मीद है कि लंबे समय से चली आ रही परेशानी से महिला को स्थायी राहत मिलेगी। बाइट --मरीज

More news from बिहार and nearby areas
  • मधेपुरा में जिस दर्द को 10 साल तक सहती रही महिला, उसके पीछे था 5 किलो का ट्यूमर: 4 घंटे चला ऑपरेशन दस साल से पेट दर्द, इलाज के लिए कभी पटना, कभी पूर्णिया तो कभी दरभंगा के अस्पतालों के चक्क, दो बार ऑपरेशन भी हुआ, लेकिन दर्द ने पीछा नहीं छोड़ा। और जब मधेपुरा में डॉक्टरों ने जांच की तो सामने आई ऐसी तस्वीर, जिसने पूरे मामले को बेहद जटिल बना दिया। महिला की बच्चेदानी में एक बड़ी गांठ थी।इतनी बड़ी कि बच्चेदानी का आकार असामान्य रूप से बढ़ गया था और पेट के एक बड़े हिस्से में फैल चुकी थी। करीब 5 किलो वजन की इस गांठ को निकालने के लिए डॉक्टरों की टीम ने करीब 4 घंटे तक ऑपरेशन किया। मधेपुरा के श्यामा मेमोरियल हॉस्पिटल की हैं।ऑपरेशन थिएटर में करीब चार घंटे तक डॉक्टरों की टीम जुटी रही मामला सामान्य सर्जरी का नहीं था।सामने थी 40 साल की एक महिला और उसकी बच्चेदानी में मौजूद थी करीब 5 किलो की बड़ी गांठ।डॉक्टरों के मुताबिक गांठ इतनी बड़ी हो चुकी थी कि बच्चेदानी का आकार असामान्य रूप से बढ़ गया था और उसने पेट के बड़े हिस्से को घेर लिया था।लेकिन इस गांठ तक पहुंचना और इसे सुरक्षित तरीके से बाहर निकालना डॉक्टरों के लिए सबसे बड़ी चुनौती थी। दरअसल मधेपुरा जिले के कुमारखंड प्रखंड अंतर्गत हरिबोला गांव की रहने वाली कुमारी रूपा पिछले करीब 10 साल से पेट दर्द की परेशानी झेल रही थीं।एक-दो जगह नहीं ।पटना से लेकर पूर्णिया और दरभंगा तक इलाज कराया गया।इस दौरान दो बार ऑपरेशन भी हुआ, लेकिन दर्द से पूरी तरह राहत नहीं मिली। परिवार के मुताबिक पटना में इलाज के दौरान उन्हें कैंसर होने की बात भी बताई गई थी। लंबे इलाज के बावजूद जब समस्या बनी रही तो परिवार ने मधेपुरा के श्यामा मेमोरियल हॉस्पिटल में डॉक्टर कुंदन सुमन से संपर्क किया। इसके बाद जरूरी जांच कराई गई। जांच में बच्चेदानी में मौजूद बड़ी गांठ का पता चला। बाइट ---चेतन आनंद, पति कई जगह इलाज कराया, लेकिन समस्या बनी रही। इसके बाद मधेपुरा में डॉक्टर से संपर्क किया। जांच के बाद ऑपरेशन की सलाह दी गई। डॉक्टरों के मुताबिक मामला जटिल था। बच्चेदानी का आकार सामान्य से काफी बढ़ चुका था और गांठ पेट के बड़े हिस्से में जगह बना चुकी थी। ऐसे में ऑपरेशन के दौरान आसपास के अंगों और रक्तस्राव जैसी संभावित जटिलताओं को लेकर विशेष सावधानी बरतनी पड़ी।करीब चार घंटे तक चली सर्जरी के बाद डॉक्टरों ने बच्चेदानी को बाहर निकाला। इसके साथ ही करीब 5 किलो की गांठ भी निकाली गई। बाइट --डॉ. कुंदन सुमन वहीं डॉक्टर कुंदन सुमन के मुताबिक ऑपरेशन सफल रहा है और महिला की हालत फिलहाल अच्छी है। ऑपरेशन के बाद महिला तेजी से रिकवर कर रही है और लंबे समय से चली आ रही पेट दर्द की समस्या में भी राहत बताई जा रही है। लेकिन कहानी का एक अहम हिस्सा अभी बाकी है। निकाले गए ट्यूमर का सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। यानी गांठ कैंसरयुक्त थी या नहीं, इसकी स्पष्ट जानकारी पैथोलॉजी रिपोर्ट आने के बाद ही मिल सकेगी। डॉक्टरों का कहना है कि बच्चेदानी निकालने का फैसला सिर्फ उम्र देखकर नहीं किया जाता। अगर बच्चेदानी में गंभीर बीमारी हो, बहुत बड़ा ट्यूमर हो या कैंसर की आशंका जैसी स्थिति हो, तो मरीज की स्थिति के अनुसार सर्जरी की जरूरत पड़ सकती है। वहीं, छोटी या सामान्य समस्याओं में पहले दवाओं और दूसरे उपचार के जरिए समस्या को दूर करने की कोशिश की जाती है। डॉक्टरों ने यह भी कहा कि बिना गंभीर मेडिकल कारण के कम उम्र में बच्चेदानी निकालने से बचना चाहिए। इस ऑपरेशन को अंजाम देने वाली टीम में डॉ. कुंदन सुमन के साथ एनेस्थेटिक डॉ. अभय कुमार, ओटी असिस्टेंट सत्येंद्र कुमार, दिवाकर, अंशु, कालीचरण, संतोष समेत अन्य स्वास्थ्यकर्मी शामिल रहे। एक तरफ दस साल पुराने दर्द से जूझती महिला दूसरी तरफ चार घंटे तक चली जटिल सर्जरी और अब उम्मीद है कि लंबे समय से चली आ रही परेशानी से महिला को स्थायी राहत मिलेगी। बाइट --मरीज
    4
    मधेपुरा में जिस दर्द को 10 साल तक सहती रही महिला, उसके पीछे था 5 किलो का ट्यूमर: 4 घंटे चला ऑपरेशन
दस साल से पेट दर्द,
इलाज के लिए कभी पटना, कभी पूर्णिया तो कभी दरभंगा के अस्पतालों के चक्क,
दो बार ऑपरेशन भी हुआ, लेकिन दर्द ने पीछा नहीं छोड़ा।
और जब मधेपुरा में डॉक्टरों ने जांच की तो सामने आई ऐसी तस्वीर, जिसने पूरे मामले को बेहद जटिल बना दिया।
महिला की बच्चेदानी में एक बड़ी गांठ थी।इतनी बड़ी कि बच्चेदानी का आकार असामान्य रूप से बढ़ गया था और पेट के एक बड़े हिस्से में फैल चुकी थी।
करीब 5 किलो वजन की इस गांठ को निकालने के लिए डॉक्टरों की टीम ने करीब 4 घंटे तक ऑपरेशन किया।
मधेपुरा के श्यामा मेमोरियल हॉस्पिटल की हैं।ऑपरेशन थिएटर में करीब चार घंटे तक डॉक्टरों की टीम जुटी रही मामला सामान्य सर्जरी का नहीं था।सामने थी 40 साल की एक महिला और उसकी बच्चेदानी में मौजूद थी करीब 5 किलो की बड़ी गांठ।डॉक्टरों के मुताबिक गांठ इतनी बड़ी हो चुकी थी कि बच्चेदानी का आकार असामान्य रूप से बढ़ गया था और उसने पेट के बड़े हिस्से को घेर लिया था।लेकिन इस गांठ तक पहुंचना और इसे सुरक्षित तरीके से बाहर निकालना डॉक्टरों के लिए सबसे बड़ी चुनौती थी।
दरअसल मधेपुरा जिले के कुमारखंड प्रखंड अंतर्गत हरिबोला गांव की रहने वाली कुमारी रूपा पिछले करीब 10 साल से पेट दर्द की परेशानी झेल रही थीं।एक-दो जगह नहीं ।पटना से लेकर पूर्णिया और दरभंगा तक इलाज कराया गया।इस दौरान दो बार ऑपरेशन भी हुआ, लेकिन दर्द से पूरी तरह राहत नहीं मिली।
परिवार के मुताबिक पटना में इलाज के दौरान उन्हें कैंसर होने की बात भी बताई गई थी।
लंबे इलाज के बावजूद जब समस्या बनी रही तो परिवार ने मधेपुरा के श्यामा मेमोरियल हॉस्पिटल में डॉक्टर कुंदन सुमन से संपर्क किया।
इसके बाद जरूरी जांच कराई गई।
जांच में बच्चेदानी में मौजूद बड़ी गांठ का पता चला।
बाइट ---चेतन आनंद, पति
कई जगह इलाज कराया, लेकिन समस्या बनी रही। इसके बाद मधेपुरा में डॉक्टर से संपर्क किया। जांच के बाद ऑपरेशन की सलाह दी गई।
डॉक्टरों के मुताबिक मामला जटिल था।
बच्चेदानी का आकार सामान्य से काफी बढ़ चुका था और गांठ पेट के बड़े हिस्से में जगह बना चुकी थी।
ऐसे में ऑपरेशन के दौरान आसपास के अंगों और रक्तस्राव जैसी संभावित जटिलताओं को लेकर विशेष सावधानी बरतनी पड़ी।करीब चार घंटे तक चली सर्जरी के बाद डॉक्टरों ने बच्चेदानी को बाहर निकाला।
इसके साथ ही करीब 5 किलो की गांठ भी निकाली गई।
बाइट --डॉ. कुंदन सुमन
वहीं डॉक्टर कुंदन सुमन के मुताबिक ऑपरेशन सफल रहा है और महिला की हालत फिलहाल अच्छी है।
ऑपरेशन के बाद महिला तेजी से रिकवर कर रही है और लंबे समय से चली आ रही पेट दर्द की समस्या में भी राहत बताई जा रही है।
लेकिन कहानी का एक अहम हिस्सा अभी बाकी है।
निकाले गए ट्यूमर का सैंपल जांच के लिए भेजा गया है।
यानी गांठ कैंसरयुक्त थी या नहीं, इसकी स्पष्ट जानकारी पैथोलॉजी रिपोर्ट आने के बाद ही मिल सकेगी।
डॉक्टरों का कहना है कि बच्चेदानी निकालने का फैसला सिर्फ उम्र देखकर नहीं किया जाता।
अगर बच्चेदानी में गंभीर बीमारी हो, बहुत बड़ा ट्यूमर हो या कैंसर की आशंका जैसी स्थिति हो, तो मरीज की स्थिति के अनुसार सर्जरी की जरूरत पड़ सकती है।
वहीं, छोटी या सामान्य समस्याओं में पहले दवाओं और दूसरे उपचार के जरिए समस्या को दूर करने की कोशिश की जाती है।
डॉक्टरों ने यह भी कहा कि बिना गंभीर मेडिकल कारण के कम उम्र में बच्चेदानी निकालने से बचना चाहिए।
इस ऑपरेशन को अंजाम देने वाली टीम में डॉ. कुंदन सुमन के साथ एनेस्थेटिक डॉ. अभय कुमार, ओटी असिस्टेंट सत्येंद्र कुमार, दिवाकर, अंशु, कालीचरण, संतोष समेत अन्य स्वास्थ्यकर्मी शामिल रहे।
एक तरफ दस साल पुराने दर्द से जूझती महिला दूसरी तरफ चार घंटे तक चली जटिल सर्जरी और अब उम्मीद है कि लंबे समय से चली आ रही परेशानी से महिला को स्थायी राहत मिलेगी।
बाइट --मरीज
    user_RAMAN KUMAR
    RAMAN KUMAR
    REPORTER मधेपुरा, मधेपुरा, बिहार•
    5 hrs ago
  • सौर बाजार प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित कला भवन वर्षों से बना है जर्जर जनता के सेवा के नाम पर अपनी जेब गर्म करने वाले जन प्रतिनिधि से अनुरोध रहेगा की आप थोड़ा अपनी नजर सौर बाजार प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित बने कला भवन पर भी डालें जो वर्षों से एक मूर्ति के तरह खड़ी है और इसका लाभ आम लोगों को नहीं मिल रहा है। कला भवन का अस्तित्व धीरे धीरे समाप्त होता जा रहा है शायद इसके चालू हो जाने से न जाने कितने लोग एवं जनप्रतिनिधि को सुविधा मिलेगी बल्कि सरकार को राजस्व की भी प्राप्ति होगी। ऐसे में जिला के वरीय पदाधिकारी को भी ध्यान देने की आवश्यकता है। लोगों की निगाहें अब सहरसा विधानसभा के विधायक आई पी गुप्ता पर ही टीका हुआ है क्योंकि लोगों का मानना है की वर्षों बीत जाने के बाद भी आजतक किसी जन प्रतिनिधि या वरीय पदाधिकारी कला भवन के तरफ ध्यान नहीं दिए हैं जिसके मरम्मत कार्य हो जाने से शायद कला भवन अपने अस्तित्व में लौट आए। वैसे कला भवन की जर्जर हालत को लेकर कई बार खबर प्रकाशित हो चुका है इसके बावजूद भी इस पर किसी प्रकार का पहल नहीं किया जाना घोर चिन्ता की बात है।
    1
    सौर बाजार प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित कला भवन वर्षों से बना है जर्जर 
जनता के सेवा के नाम पर अपनी जेब गर्म करने वाले जन प्रतिनिधि से अनुरोध रहेगा की आप थोड़ा अपनी नजर सौर बाजार प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित बने कला भवन पर भी डालें जो वर्षों से एक मूर्ति के तरह खड़ी है और इसका लाभ आम लोगों को नहीं मिल रहा है। कला भवन का अस्तित्व धीरे धीरे समाप्त होता जा रहा है शायद इसके चालू हो जाने से न जाने कितने लोग एवं जनप्रतिनिधि को सुविधा मिलेगी बल्कि सरकार को राजस्व की भी प्राप्ति होगी। ऐसे में जिला के वरीय पदाधिकारी को भी ध्यान देने की आवश्यकता है। लोगों की निगाहें अब सहरसा विधानसभा के विधायक आई पी गुप्ता पर ही टीका हुआ है क्योंकि लोगों का मानना है की वर्षों बीत जाने के बाद भी आजतक किसी जन प्रतिनिधि या वरीय पदाधिकारी कला भवन के तरफ ध्यान नहीं दिए हैं जिसके मरम्मत कार्य हो जाने से शायद कला भवन अपने अस्तित्व में लौट आए। वैसे कला भवन की जर्जर हालत को लेकर कई बार खबर प्रकाशित हो चुका है इसके बावजूद भी इस पर किसी प्रकार का पहल नहीं किया जाना घोर चिन्ता की बात है।
    user_मिथिलेश कुमार
    मिथिलेश कुमार
    Teacher सौर बाजार, सहरसा, बिहार•
    15 hrs ago
  • बैठक में अधिकारियों ने पूजा समितियों एवं स्थानीय लोगों से शांतिपूर्ण माहौल में पर्व मनाने तथा प्रशासन को सहयोग करने की अपील पिपरा (सुपौल): दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर शुक्रवार को पिपरा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष किशोर कुमार ने की। इसमें सीओ आकांक्षा कुमारी, बीडीओ अमरेंद्र पंडित सहित जनप्रतिनिधि, मेला समिति के सदस्य, सामाजिक कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग शामिल हुए। बैठक के दौरान थानाध्यक्ष किशोर कुमार ने बताया कि पिपरा प्रखंड क्षेत्र में करीब 15 स्थानों पर दुर्गा पूजा के अवसर पर कलश स्थापना के साथ मेला आयोजित किया जाएगा। उन्होंने सभी मेला समितियों को पंडाल, तोरण द्वार, बिजली, शौचालय, पेयजल एवं सुरक्षा की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। मेला परिसर में सुरक्षा की दृष्टि से विभिन्न महत्वपूर्ण स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने को भी कहा गया। उन्होंने बताया कि दुर्गा पूजा के दौरान मेला आयोजित करने के लिए लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा। लाइसेंस के लिए मेला समिति के 20 सदस्यों के आधार कार्ड, हस्ताक्षर एवं फोटो के साथ आवेदन देना होगा। आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही मेला आयोजन की अनुमति दी जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मेला स्थलों पर दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी तथा महिला एवं पुरुष पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। प्रशासन की ओर से पूजा एवं मेला के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष निगरानी रखी जाएगी। वहीं, एमएलसी चुनाव को लेकर लागू आचार संहिता के मद्देनजर मेला स्थलों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। बैठक में अधिकारियों ने पूजा समितियों एवं स्थानीय लोगों से शांतिपूर्ण माहौल में पर्व मनाने तथा प्रशासन को सहयोग करने की अपील की।
    3
    बैठक में अधिकारियों ने पूजा समितियों एवं स्थानीय लोगों से शांतिपूर्ण माहौल में पर्व मनाने तथा प्रशासन को सहयोग करने की अपील
पिपरा (सुपौल): दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर शुक्रवार को पिपरा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष किशोर कुमार ने की। इसमें सीओ आकांक्षा कुमारी, बीडीओ अमरेंद्र पंडित सहित जनप्रतिनिधि, मेला समिति के सदस्य, सामाजिक कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग शामिल हुए।
बैठक के दौरान थानाध्यक्ष किशोर कुमार ने बताया कि पिपरा प्रखंड क्षेत्र में करीब 15 स्थानों पर दुर्गा पूजा के अवसर पर कलश स्थापना के साथ मेला आयोजित किया जाएगा। उन्होंने सभी मेला समितियों को पंडाल, तोरण द्वार, बिजली, शौचालय, पेयजल एवं सुरक्षा की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। मेला परिसर में सुरक्षा की दृष्टि से विभिन्न महत्वपूर्ण स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने को भी कहा गया।
उन्होंने बताया कि दुर्गा पूजा के दौरान मेला आयोजित करने के लिए लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा। लाइसेंस के लिए मेला समिति के 20 सदस्यों के आधार कार्ड, हस्ताक्षर एवं फोटो के साथ आवेदन देना होगा। आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही मेला आयोजन की अनुमति दी जाएगी।
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मेला स्थलों पर दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी तथा महिला एवं पुरुष पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। प्रशासन की ओर से पूजा एवं मेला के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष निगरानी रखी जाएगी। वहीं, एमएलसी चुनाव को लेकर लागू आचार संहिता के मद्देनजर मेला स्थलों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
बैठक में अधिकारियों ने पूजा समितियों एवं स्थानीय लोगों से शांतिपूर्ण माहौल में पर्व मनाने तथा प्रशासन को सहयोग करने की अपील की।
    user_Laxman kumar
    Laxman kumar
    Auto Air-conditioning Service पिपरा, सुपौल, बिहार•
    5 hrs ago
  • आंगनबाड़ी केंद्र भवन का हुआ शुभारंभ, कराया अन्नप्राशन छात्रों के बीच चित्रकला एवं नृत्य प्रतियोगिता हुई आयोजित प्रतिभागी छात्रों को प्रशस्ति देकर किया सम्मानित कुमारखंड, मधेपुरा। यह प्रखंड के कावेश्वर उत्क्रमित उच्च विद्यालय रौता परिसर में बुधवार को विकसित भारत 2047 पखवाड़ा के मौके पर चित्रकला एवं नृत्य प्रतियोगिता आयोजित हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की एचएम डॉ नीलू रानी ने किया। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर एचएम समेत अन्य शिक्षकों ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में स्कूल के छात्र, छात्राओं ने बड़े उत्साह से हिस्सा लिया और रंगों से अपने सपनों और कल्पनाओं को कागज पर उतारा। बच्चों के बीच स्लैप प्रतियोगिता, नृत्य प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता ,निबंध प्रतियोगिता,पत्र लेखन प्रतियोगिता अन्य प्रतियोगिता आयोजित किया गया। छात्रों ने पूरे मन से पोस्टर बनाए और देश के प्रति अपनी सोच व कल्पनाएं दिखाई। नृत्य प्रतियोगिता में छात्राओं ने मंच पर अपनी कला की प्रस्तुति दी। छात्राओं ने अपने चित्रों में स्वच्छ, शिक्षित, विकसित और खुशहाल भारत की तस्वीर बनाई। इस तरह रंगों के जरिए छात्राओं ने विकसित भारत 2047 की कई तस्वीरें पेश की। शिक्षक और शिक्षिका ने बच्चों के प्रयासों की तारीफ की। मौके पर एचएम ने कहा कि इस तरह के प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों में भाषा का विकास, अभिव्यक्ति की क्षमता बढ़ती है। प्रतियोगिताओं से बच्चों में रचनात्मक सोच और आत्मविश्वास बढ़ता है। उन्हें अपनी कल्पनाएं और विचार बताने का मौका मिलता है। मौके पर प्रतिभागी छात्राओं को एचएम डॉक्ट ने प्रशस्ति देकर सम्मानित किया गया। मौके पर विद्यालय के शिक्षक शिक्षिका एवं छात्र छात्राएं मौजूद थे। फोटो - कावेश्वर उत्क्रमित हाई स्कूल रौता में एचएम द्वारा सम्मानित छात्राएं
    1
    आंगनबाड़ी केंद्र भवन का हुआ शुभारंभ, कराया अन्नप्राशन 
छात्रों के बीच चित्रकला एवं नृत्य प्रतियोगिता हुई आयोजित
प्रतिभागी छात्रों को प्रशस्ति देकर  किया सम्मानित 
कुमारखंड, मधेपुरा। यह प्रखंड के कावेश्वर उत्क्रमित उच्च विद्यालय रौता परिसर में बुधवार को विकसित भारत 2047 पखवाड़ा के मौके पर चित्रकला एवं नृत्य प्रतियोगिता आयोजित हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की एचएम डॉ नीलू रानी ने किया। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर एचएम समेत अन्य शिक्षकों ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में स्कूल के छात्र, छात्राओं ने बड़े उत्साह से हिस्सा लिया और रंगों से अपने सपनों और कल्पनाओं को कागज पर उतारा। बच्चों के बीच स्लैप प्रतियोगिता, नृत्य प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता ,निबंध प्रतियोगिता,पत्र लेखन प्रतियोगिता अन्य प्रतियोगिता आयोजित किया गया। छात्रों ने पूरे मन से पोस्टर बनाए और देश के प्रति अपनी सोच व कल्पनाएं दिखाई। नृत्य प्रतियोगिता में छात्राओं ने मंच पर अपनी कला की प्रस्तुति दी। छात्राओं ने अपने चित्रों में स्वच्छ, शिक्षित, विकसित और खुशहाल भारत की तस्वीर बनाई। इस तरह रंगों के जरिए छात्राओं ने विकसित भारत 2047 की कई तस्वीरें पेश की। शिक्षक और शिक्षिका ने बच्चों के प्रयासों की तारीफ की। मौके पर एचएम ने कहा कि इस तरह के प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों में भाषा का विकास, अभिव्यक्ति की क्षमता बढ़ती है। प्रतियोगिताओं से बच्चों में रचनात्मक सोच और आत्मविश्वास बढ़ता है। उन्हें अपनी कल्पनाएं और विचार बताने का मौका मिलता है। मौके पर प्रतिभागी छात्राओं को एचएम डॉक्ट ने प्रशस्ति देकर सम्मानित किया गया। मौके पर विद्यालय के शिक्षक शिक्षिका एवं छात्र छात्राएं मौजूद थे।
फोटो - कावेश्वर उत्क्रमित हाई स्कूल रौता में एचएम द्वारा सम्मानित छात्राएं
    user_Ashish Thakur
    Ashish Thakur
    कुमारखंड, मधेपुरा, बिहार•
    14 hrs ago
  • 5,बच्चे की मां को लेकर फरार वार्ड सदस्य #Tranding #Video #Viral #Khabar #News #Update #Love #Supaul 5,बच्चे की मां को लेकर फरार वार्ड सदस्य #Tranding #Video #Viral #Khabar #News #Update #Love #Supaul
    1
    5,बच्चे की मां को लेकर फरार वार्ड सदस्य #Tranding #Video #Viral #Khabar #News #Update #Love #Supaul 
5,बच्चे की मां को लेकर फरार वार्ड सदस्य #Tranding #Video #Viral #Khabar #News #Update #Love #Supaul
    user_Tulsi News
    Tulsi News
    News Anchor भरगामा, अररिया, बिहार•
    9 hrs ago
  • खगड़िया में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी कार्यालय में गांधी जयंती पर शांति और सांप्रदायिक सद्भाव का संदेश गांधी जयंती पर शांति और सांप्रदायिक सद्भाव का संदेश गौतम कुमार चौरसिया खगड़िया। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी खगड़िया जिला परिषद की ओर से शुक्रवार को जिला कार्यालय योगेंद्र भवन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाकपा बिहार राज्य कार्यकारिणी सदस्य कामरेड प्रभाकर प्रसाद सिंह ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य, अहिंसा और सद्भाव के माध्यम से देशवासियों को एकजुट किया। उन्होंने असहयोग आंदोलन, दांडी मार्च और भारत छोड़ो आंदोलन जैसे आंदोलनों के जरिए स्वतंत्रता आंदोलन को नई दिशा दी। उन्होंने कहा कि गांधी जी के विचार आज भी समाज में शांति और भाईचारा कायम रखने के लिए प्रासंगिक हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में सामाजिक सद्भाव और देश की एकता-अखंडता को मजबूत करने की आवश्यकता है। इसी उद्देश्य से पार्टी की ओर से गांधी जयंती के अवसर पर शांति एवं सांप्रदायिक सद्भावना दिवस मनाया जा रहा है। कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता प्रभाशंकर सिंह, जिला मंत्री पुनीत मुखिया, राज्य परिषद सदस्य रविंद्र यादव, अंचल मंत्री कैलाश पासवान, अनिल कुमार सिंह, नरेश शर्मा, मनोज सदा, नारायण शाह, बिंदेश्वरी शाह, सुरेंद्र राय, विभाष चंद्र बोस, चंद्र किशोर यादव, अधिवक्ता साहब बिहारी, अधिवक्ता चमक लाल सिंह, राजमोहन यादव, जोगिंदर शर्मा, चनदेव तांती, काशी पासवान, सत्यनारायण सिंह, महेंद्र महीप, छात्र नेता प्रशांत सुमन, बिट्टू मिश्रा सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
    1
    खगड़िया में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी कार्यालय में गांधी जयंती पर शांति और सांप्रदायिक सद्भाव का संदेश
गांधी जयंती पर शांति और सांप्रदायिक सद्भाव का संदेश
गौतम कुमार चौरसिया
खगड़िया। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी खगड़िया जिला परिषद की ओर से शुक्रवार को जिला कार्यालय योगेंद्र भवन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाकपा बिहार राज्य कार्यकारिणी सदस्य कामरेड प्रभाकर प्रसाद सिंह ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य, अहिंसा और सद्भाव के माध्यम से देशवासियों को एकजुट किया। उन्होंने असहयोग आंदोलन, दांडी मार्च और भारत छोड़ो आंदोलन जैसे आंदोलनों के जरिए स्वतंत्रता आंदोलन को नई दिशा दी। उन्होंने कहा कि गांधी जी के विचार आज भी समाज में शांति और भाईचारा कायम रखने के लिए प्रासंगिक हैं।
उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में सामाजिक सद्भाव और देश की एकता-अखंडता को मजबूत करने की आवश्यकता है। इसी उद्देश्य से पार्टी की ओर से गांधी जयंती के अवसर पर शांति एवं सांप्रदायिक सद्भावना दिवस मनाया जा रहा है।
कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता प्रभाशंकर सिंह, जिला मंत्री पुनीत मुखिया, राज्य परिषद सदस्य रविंद्र यादव, अंचल मंत्री कैलाश पासवान, अनिल कुमार सिंह, नरेश शर्मा, मनोज सदा, नारायण शाह, बिंदेश्वरी शाह, सुरेंद्र राय, विभाष चंद्र बोस, चंद्र किशोर यादव, अधिवक्ता साहब बिहारी, अधिवक्ता चमक लाल सिंह, राजमोहन यादव, जोगिंदर शर्मा, चनदेव तांती, काशी पासवान, सत्यनारायण सिंह, महेंद्र महीप, छात्र नेता प्रशांत सुमन, बिट्टू मिश्रा सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
    user_गौतम  चौरसिया दैनिक भास्कर
    गौतम चौरसिया दैनिक भास्कर
    चौथाम, खगड़िया, बिहार•
    1 hr ago
  • आंगनबाड़ी केंद्र भवन का हुआ शुभारंभ, कराया अन्नप्राशन कुमारखंड । सिहपुर गढिया पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 220 का आरआईडीएफ (नाबार्ड ) योजना के तहत नवनिर्मित भवन का गुरुवार को डीडीसी अरुण कुमार ने फीता काट कर शुभारंभ किया। डीडीसी ने कहा कि ग्रामीण अवसंरचना विकास कोष (आरआईडीएफ) और मनरेगा योजना के तहत आवंटित 12 लाख रुपये की प्राक्कलित राशि से आंगनबाड़ी केंद्र भवन बनाया गया। अब यहां पर छोटे-छोटे बच्चे को पक्की भवन में बैठकर पठन पाठन में सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि स्कूल पूर्व शिक्षा व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भवन विहिन आंगनबाड़ी केंद्र में भवन निर्माण कराया जा रहा है। मौके पर डीपीओ बीवीजी रामजी रमेश कुमार ने कहा कि पोषक क्षेत्र के बच्चों को बेहतर तरीके से शिक्षा व्यवस्था को अमलीजामा पहनाना तथा हर तरह की सरकारी लाभ दिलाना सेविका और आईसीडीएस की जिम्मेदारी है जिसका सही से निर्वहन करना है। इस दौरान समता कुमारी व विमलेश कुमार की पुत्री दीपिका कुमारी का डीडीसी ने अन्नप्राशन करवाया। वहीं मो गफ्फार की पत्नी गुलशन खातुन का डीडीसी व अन्य पदाधिकारी द्वारा गोदभराई रस्म करवाई गई। मौके पर सीडीपीओ अजहर इमाम, जेई मनरेगा मुकेश कुमार मुकुंद, बीसी आशीष देव, एलएस किरण राधव, डीआईओ कमलेश कुमार सिंह, ठेकेदार प्राण कुमार, सेविका शशिकला कुमारी, ग्रामीण विनय कुमार साह, अमरजीत यादव, सदानंद यादव, जयकुमार राम, मुखिया ललिता देवी, अनमोल यादव, मो जुबेर, मीना देवी, सुबोध देवी राधे यादव सहित अन्य मौजूद थे।
    1
    आंगनबाड़ी केंद्र भवन का हुआ शुभारंभ, कराया अन्नप्राशन 
कुमारखंड । सिहपुर गढिया पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 220 का
आरआईडीएफ (नाबार्ड ) योजना के तहत नवनिर्मित भवन का गुरुवार को डीडीसी अरुण कुमार ने फीता काट कर शुभारंभ किया। डीडीसी ने कहा कि ग्रामीण अवसंरचना विकास कोष (आरआईडीएफ) और मनरेगा योजना के तहत आवंटित 12 लाख रुपये की प्राक्कलित राशि से आंगनबाड़ी केंद्र भवन बनाया गया। अब यहां पर छोटे-छोटे बच्चे को पक्की भवन में बैठकर पठन पाठन में सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि स्कूल पूर्व शिक्षा व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भवन विहिन आंगनबाड़ी केंद्र में भवन निर्माण कराया जा रहा है। 
मौके पर डीपीओ बीवीजी रामजी रमेश कुमार ने कहा कि पोषक क्षेत्र के बच्चों को बेहतर तरीके से शिक्षा व्यवस्था को अमलीजामा पहनाना तथा हर तरह की सरकारी लाभ दिलाना सेविका और आईसीडीएस की जिम्मेदारी है जिसका सही से निर्वहन करना है। इस दौरान समता कुमारी व विमलेश कुमार की पुत्री दीपिका कुमारी का डीडीसी ने अन्नप्राशन करवाया। वहीं मो गफ्फार की पत्नी गुलशन खातुन का डीडीसी व अन्य पदाधिकारी द्वारा गोदभराई रस्म करवाई गई। 
मौके पर सीडीपीओ अजहर इमाम, जेई मनरेगा मुकेश कुमार मुकुंद, बीसी आशीष देव, एलएस किरण राधव, डीआईओ कमलेश कुमार सिंह, ठेकेदार प्राण कुमार, सेविका शशिकला कुमारी, ग्रामीण विनय कुमार साह, अमरजीत यादव, सदानंद यादव, जयकुमार राम, मुखिया ललिता देवी, अनमोल यादव, मो जुबेर, मीना देवी, सुबोध देवी राधे यादव सहित अन्य मौजूद थे।
    user_Ashish Thakur
    Ashish Thakur
    कुमारखंड, मधेपुरा, बिहार•
    14 hrs ago
  • चाकू हमले में बुरी तरह घायल पायलट सुमित ने जान जोखिम डाल विमान सुरक्षित उतरा और 174 आदमी का जान बचाई।।
    1
    चाकू हमले में बुरी तरह घायल पायलट सुमित ने जान जोखिम डाल विमान सुरक्षित उतरा और 174 आदमी का जान बचाई।।
    user_Jankari Adda
    Jankari Adda
    Court reporter छातापुर, सुपौल, बिहार•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.