बिशारतगंज - हिंदू संगठनों के विरोध के बाद मीट विक्रेता का चालान। बिशारतगंज, सावन: सावन माह में मीट की बिक्री किए जाने की सूचना पर हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया। शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक मीट विक्रेता का चालान कर दिया। जानकारी के अनुसार, सावन माह में मीट की बिक्री पर प्रतिबंध लगाए जाने की सूचना के बावजूद जैतपुर शरीफपुर गांव में मीट और मछली की बिक्री किए जाने की बात सामने आई। इसके बाद राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर कथित रूप से मीट बेच रहे दुकानदार का वीडियो बनाया और उसे पुलिस को सौंप दिया। राष्ट्रीय बजरंग दल के अध्यक्ष शिवम हिंदू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं की टीम गांव पहुंची। टीम में अरविंद श्रीवास्तव, संजीव, सौरभ, केशव, अंकुश, अरुण और संदेश सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे। कार्यकर्ताओं ने दुकान पर मीट की बिक्री का वीडियो बनाकर पुलिस को सौंपा और कार्रवाई की मांग की। सूचना मिलने पर पुलिस गांव पहुंची। इसी दौरान आरोपित दुकानदार दुकान का शटर गिराकर मौके से भाग गया। पुलिस ने उसे पकड़कर थाने ले गई। हिंदू संगठनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मीट विक्रेता का चालान कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में सावन माह के दौरान मीट की बिक्री को लेकर पुलिस की कार्रवाई चर्चा में है। पुलिस की कार्रवाई के बाद अब यह देखना होगा कि प्रतिबंध के बावजूद मीट बिक्री के मामले में आगे क्या कार्रवाई की जाती है।
बिशारतगंज - हिंदू संगठनों के विरोध के बाद मीट विक्रेता का चालान। बिशारतगंज, सावन: सावन माह में मीट की बिक्री किए जाने की सूचना पर हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया। शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक मीट विक्रेता का चालान कर दिया। जानकारी के अनुसार, सावन माह में मीट की बिक्री पर प्रतिबंध लगाए जाने की सूचना के बावजूद जैतपुर शरीफपुर गांव में मीट और मछली की बिक्री किए जाने की बात सामने आई। इसके बाद राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर कथित रूप से मीट बेच रहे दुकानदार का वीडियो बनाया और उसे पुलिस को सौंप दिया। राष्ट्रीय बजरंग दल के अध्यक्ष शिवम हिंदू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं की टीम गांव पहुंची। टीम में अरविंद श्रीवास्तव, संजीव, सौरभ, केशव, अंकुश, अरुण और संदेश सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे। कार्यकर्ताओं ने दुकान पर मीट की बिक्री का वीडियो बनाकर पुलिस को सौंपा और कार्रवाई की मांग की। सूचना मिलने पर पुलिस गांव पहुंची। इसी दौरान आरोपित दुकानदार दुकान का शटर गिराकर मौके से भाग गया। पुलिस ने उसे पकड़कर थाने ले गई। हिंदू संगठनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मीट विक्रेता का चालान कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में सावन माह के दौरान मीट की बिक्री को लेकर पुलिस की कार्रवाई चर्चा में है। पुलिस की कार्रवाई के बाद अब यह देखना होगा कि प्रतिबंध के बावजूद मीट बिक्री के मामले में आगे क्या कार्रवाई की जाती है।
- बिशारतगंज - हिंदू संगठनों के विरोध के बाद मीट विक्रेता का चालान। बिशारतगंज, सावन: सावन माह में मीट की बिक्री किए जाने की सूचना पर हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया। शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक मीट विक्रेता का चालान कर दिया। जानकारी के अनुसार, सावन माह में मीट की बिक्री पर प्रतिबंध लगाए जाने की सूचना के बावजूद जैतपुर शरीफपुर गांव में मीट और मछली की बिक्री किए जाने की बात सामने आई। इसके बाद राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर कथित रूप से मीट बेच रहे दुकानदार का वीडियो बनाया और उसे पुलिस को सौंप दिया। राष्ट्रीय बजरंग दल के अध्यक्ष शिवम हिंदू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं की टीम गांव पहुंची। टीम में अरविंद श्रीवास्तव, संजीव, सौरभ, केशव, अंकुश, अरुण और संदेश सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे। कार्यकर्ताओं ने दुकान पर मीट की बिक्री का वीडियो बनाकर पुलिस को सौंपा और कार्रवाई की मांग की। सूचना मिलने पर पुलिस गांव पहुंची। इसी दौरान आरोपित दुकानदार दुकान का शटर गिराकर मौके से भाग गया। पुलिस ने उसे पकड़कर थाने ले गई। हिंदू संगठनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मीट विक्रेता का चालान कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में सावन माह के दौरान मीट की बिक्री को लेकर पुलिस की कार्रवाई चर्चा में है। पुलिस की कार्रवाई के बाद अब यह देखना होगा कि प्रतिबंध के बावजूद मीट बिक्री के मामले में आगे क्या कार्रवाई की जाती है।1
- थाना दातागंज पुलिस द्वारा 24 घण्टे के अंदर लूट की घटना का सफल अनावरण करते हुये 02 अभियुक्तगण को लूटे हुये माल तथा घटना मे प्रयुक्त वैगनार गाडी सहित गिरफ्तार किया गया थाना दातागंज पुलिस द्वारा 24 घण्टे के अंदर लूट की घटना का सफल अनावरण करते हुये 02 अभियुक्तगण को लूटे हुये माल तथा घटना मे प्रयुक्त वैगनार गाडी सहित गिरफ्तार किया गया । *घटना का विवरण:-* दिनांक 19.08.2026 को वादी नेत्रपाल पुत्र किशनपाल निवासी कस्बा म्याऊं थाना अलापुर, बदायूँ की थाना दातागंज क्षेत्र के ग्राम डहरपुर टोल प्लाजा के पास 04 अज्ञात व्यक्तियों द्वारा गाड़ी रोककर गाडी सीज करवाने की धमकी देकर 50000/- रूपये की माँग करते हुये वादी उपरोक्त से जबरदस्ती 19200/- रूपये नगद व 800/- रूपये आनलाइन यूपीआई के माध्यम से ट्रांसफर कराने एवं एक मोबाइल फोन लूट लेने की घटना कारित की गयी। जिसके सम्बन्ध में वादी की तहरीर के आधार पर थाना दातागंज पर मु0अ0स0 289/2026 धारा 308(2)/309(6) बीएनएस बनाम 04 अज्ञात पंजीकृत किया गया। घटना के सफल अनावरण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ के आदेशानुसार एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी दातागंज के नेतृत्व में टीमें गठित की गई। पंजीकृत अभियोग में प्रकाश में आये अभियुक्तगण 1. हरिओम मथुरिया पुत्र रामसरन निवासी मोहल्ला नाहर खाँ सराय लालपुल चौराहा थाना कोतवाली बदायूँ 2. यश जोशी पुत्र सुभाष चन्द्र जोशी निवासी मोहल्ला जोशी, चौधरी सराय थाना कोतवाली बदायूँ को आज दिनांक 20.08.2026 को थाना दातागंज पुलिस द्वारा लूटे गये एक अदद मोबाइल, 10200 रूपये नगद मय घटना मे प्रयुक्त वैगनार गाडी (DL3CBS6126) सहित बसेला तिराहे से गिरफ्तार किया गया। माल बरामदगी के आधार पर पंजीकृत अभियोग में धारा 309(6) बीएनएस का लोप करते हुए धारा 310(2) बीएनएस की वृद्धि की गयी । विधिक कार्यवाही करते हुये गिरफ्तार अभियुक्तगण को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। *गिरफ्तार किये गये अभि0गण का नाम –* 1. हरिओम मथुरिया पुत्र रामसरन निवासी मो0 नाहर खाँ सराय लालपुल चौराहा थाना कोतवाली, बदायूँ। 2. यश जोशी पुत्र सुभाष चन्द्र जोशी निवासी मो0 जोशी चौधरी सराय थाना कोतवाली जनपद बदायूँ। *गिरफ्तारी का स्थान –* बसेला तिराहा थाना दातागंज, बदायूँ। *बरामदगी का विवरण –* 1. एक अदद मोबाइल 2. 10200 रूपये नगद 3. घटना मे प्रयुक्त वैगनआर गाडी (DL3CBS6126) गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली टीम -* प्रभारी निरीक्षक दातागंज श्री वेदपाल सिंह मय टीम2
- 🚨 गंगा एक्सप्रेसवे पर लूट का 24 घंटे में खुलासा ➡️ खुद को हिंदू रक्षा दल का कार्यकर्ता बताकर वाहन रोकने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार 🔴 बदायूं ब्रेकिंग संवाददाता प्रशांत राठौर फोनों 9837280889 🚨 गंगा एक्सप्रेसवे पर लूट का 24 घंटे में खुलासा ➡️ खुद को हिंदू रक्षा दल का कार्यकर्ता बताकर वाहन रोकने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार ➡️ पशुओं व मुर्गों से भरी गाड़ियों के चालकों को धमकाकर अवैध वसूली का आरोप ➡️ एक मामले में चालक से मांगे थे 50 हजार रुपये ➡️ पुलिस ने 24 घंटे में दोनों आरोपियों को दबोचा ➡️ वारदात में प्रयुक्त गाड़ी, मोबाइल और 10,200 रुपये नकद बरामद ➡️ दोनों आरोपी बदायूं शहर के रहने वाले बताए गए ➡️ अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस की दबिश जारी 📍 मामला दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गंगा एक्सप्रेसवे इंटरचेंज का लूटकांड के खुलासे के बाद पुलिस कार्रवाई से मचा हड़कंप।2
- *भुता पुलिस ने 6 वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, कोर्ट में किया पेश।* *भुता पुलिस ने 6 वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, कोर्ट में किया पेश* *भुता।* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली अनुराग आर्य आईपीएस के निर्देशन में चलाए जा रहे NBW अभियान के तहत भुता थाना पुलिस ने बुधवार को 6 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। सभी को न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण उत्तरी के कुशल निर्देशन और क्षेत्राधिकारी फरीदपुर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में थाना भुता पुलिस टीम ने 19.08.2026 को अलग-अलग मामलों में वांछित चल रहे आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की। *गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:* 1. *नकेलाल पुत्र श्रीराम* निवासी बुढ़ैली। थाना भुता में दर्ज मु0अ0सं0 216/21 धारा 323/325/504 भादवि में वांछित था। 2. *रमेश पुत्र श्रीराम* निवासी ग्राम बुढ़ैली। 3. *छोटेलाल पुत्र श्रीराम* निवासी ग्राम बुढ़ैली। उपरोक्त दोनों थाना भुता में दर्ज मु0अ0सं0 246/21 धारा 323/325/504 भादवि में वांछित थे। 4. *राजाराम पुत्र श्रीराम* निवासी ग्राम बुढ़ैली। थाना भुता में दर्ज मु0अ0सं0 1879/2019 धारा 279/427 भादवि में वांछित था। 5. *धीरेंद्र सिंह पुत्र कस्तूरी सिंह* निवासी ग्राम बरखेड़ा। थाना भुता में दर्ज मु0अ0सं0 50 धारा 323/504 भादवि में वांछित था। 6. *भैयाल पुत्र जगपाल सिंह* निवासी ग्राम महमूदपुर गौटिया। थाना भुता में दर्ज मु0अ0सं0 150/24 धारा 323/504/506 भादवि में वांछित था। *पुलिस ने दी जानकारी* थाना प्रभारी ने बताया कि एसएसपी के NBW अभियान के तहत फरार चल रहे अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही थी। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना और सुरागरसी के आधार पर सभी 6 वारंटियों को उनके घरों से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार सभी आरोपियों को चालान कर माननीय न्यायालय बरेली के समक्ष पेश किया गया है। *गिरफ्तारी करने वाली टीम:* उपनिरीक्षक ऋषि मित्र, हेड कांस्टेबल राजपाल सिंह, कांस्टेबल दिनेश कुमार, कांस्टेबल रविंद्र कुमार, कांस्टेबल कार्तिक और कांस्टेबल नीशू सैनी टीम में शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि जनपद में अपराध और अपराधियों पर लगाम कसने के लिए इस तरह का अभियान आगे भी जारी रहेगा।3
- naali toot gayi hai1
- बारावफात जुलूस मार्ग का पुलिस अधिकारियों ने किया निरीक्षण बारावफात जुलूस मार्ग का पुलिस अधिकारियों ने किया निरीक्षण बरेली। आगामी बारावफात (ईद मिलाद-उन-नबी) पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए बरेली पुलिस ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में 19 अगस्त 2026 को पुलिस अधीक्षक नगर मानुष पारीक ने थाना बारादरी क्षेत्र में रूट मार्च कर जुलूस मार्ग का निरीक्षण किया। पुलिस अधीक्षक नगर ने जगतपुर तिराहा से कंकड़टोला, शहदाना, सैलानी, मीरा की पैठ, रवि की आटा चक्की होते हुए जगतपुर चौकी तक करीब 4.5 किलोमीटर बारावफात जुलूस मार्ग का भ्रमण किया। इस दौरान ASP/CO CITY 3rd शिवम आशुतोष भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने जुलूस मार्ग की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संवेदनशील स्थानों, यातायात व्यवस्था और सुरक्षा प्रबंधों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मौके पर आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी भी ली। भ्रमण के दौरान जुलूस आयोजकों और स्थानीय लोगों से संवाद कर आवश्यक जानकारी प्राप्त की गई। पुलिस अधिकारियों ने सभी से आपसी सौहार्द बनाए रखने और बारावफात पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने की अपील की। आयोजकों को प्रशासन की ओर से निर्धारित जुलूस मार्ग और जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए। पुलिस अधिकारियों ने पर्व के दौरान सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सहयोग की अपील की।1
- जिला बदायूं ब्लॉक कादर चौक ग्राम पंचायत बरौरा ग्राम दुर्जन नगला विद्यालय के पास का रास्ता1
- गैंगस्टर एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार शीशगढ़, बरेली। थाना शीशगढ़ पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार शीशगढ़, बरेली। थाना शीशगढ़ पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी को मुखबिर की सूचना पर बसई बाजार के पास से पकड़ा गया। पुलिस के मुताबिक 23 जुलाई 2026 को थाना शीशगढ़ में प्रभारी निरीक्षक की सूचना पर मुकदमा अपराध संख्या 166/2026 धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गैंगस्टर अधिनियम के तहत चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। इसी मामले में वांछित चल रहे चन्द्रप्रकाश पुत्र कृष्णपाल, निवासी ग्राम रुस्तमगढ़ उगनया, थाना चन्दौसी, जनपद सम्भल को पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया। प्रेस नोट के अनुसार थाना क्षेत्र में शांति-व्यवस्था के लिए पुलिस टीम गश्त कर रही थी। ग्राम सहोड़ा पहुंचने पर मुखबिर ने सूचना दी कि गैंगस्टर एक्ट का वांछित आरोपी बसई बाजार के पास खड़ा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे के अलावा बीएनएस और आयुध अधिनियम से संबंधित अन्य मुकदमे भी दर्ज हैं। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक सजतेन्द्र कुमार सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह, हेड कांस्टेबल प्रदीप कुमार, कांस्टेबल मनीष कुमार और कांस्टेबल तरुण कुमार शामिल रहे।2