भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला का केबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान ने शुभारंभ मऊ । घोसी तहसील मुख्यालय स्थित रैन बसेरा के सभागार में रविवार को भाजपा की तत्वावधान में घोसी मंडल में का पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग महाभियान का उत्तर प्रदेश सरकार के जेल एवं कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान ने विधिवत शुभारंभ करते हुए कार्यकर्ताओं को पार्टी के रीढ़ का हड्डी बताया। घोसी तहसील मुख्यालय स्थित रैन बसेरा के सभागार में आयोजित दो दिवसीय इस प्रशिक्षण वर्ग में कुल सात सत्र आयोजित किए जाएंगे। पहले दिन चार सत्र पूरे किए गए। तीन सत्र सोमवार को आयोजित किए जाएंगे। सभी सत्रों का संचालन डिजिटल माध्यम से पीपीटी के जरिए किया जा रहा है। प्रतिभागी कार्यकर्ताओं को भोजन, जलपान एवं रात्रि विश्राम की समुचित व्यवस्था प्रदान की गई है। इसमें शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं का पंजीकरण भाजपा आईटी सेल द्वारा ऑनलाइन किया गया। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के केबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान ने भाजपा का इतिहास एवं विकास विषय पर विस्तार से अपने विचार व्यक्त किए। दूसरे सत्र में क्षेत्रीय महामंत्री सुनील कुमार गुप्त एवं पूर्व विधायक विजय कुमार राजभर ने अपनी सरकार की उपलब्धियां एवं क्रियान्वयन विषय पर केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। तीसरे सत्र में जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन अखिलेश तिवारी ने बूथ प्रबंधन, मन की बात, टिफिन बैठक एवं बूथ स्तरीय स्थायी कार्यक्रम विषय पर संगठन को मजबूत करने के व्यावहारिक तरीके सुझाए। चौथे सत्र में मंडल अध्यक्ष नागेंद्र मद्धेशिया जीतू एवं मंडल महामंत्री अतुल शर्मा ने सोशल मीडिया, नमो एप, सरल एप एवं एआई के उपयोग पर प्रकाश डाला। अध्यक्षता नागेंद्र मद्धेशिया जीतू एवं संचालन अतुल शर्मा ने किया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के जेल एवं कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान,पूर्व विधायक विजय कुमार राजभर, सहकारी बैंक के चेयरमैन अखिलेश तिवारी,क्षेत्रीय महामंत्री सुनील कुमार गुप्त, रविंद्र उपाध्याय, सरोज सिंह, फिरोज अंसारी,अविनाश कुमार,रूपेश सिंह, श्रीमती कंवल गिरी, गिरिजापति राय,मुन्ना प्रसाद राजभर,जयद्रथ गुप्ता,डा सीवी जैसवार,नौसिन फातिमा,श्रीमती सरोज सिंह आदि उपस्थित रहे। - फोटो
भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला का केबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान ने शुभारंभ मऊ । घोसी तहसील मुख्यालय स्थित रैन बसेरा के सभागार में रविवार को भाजपा की तत्वावधान में घोसी मंडल में का पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग महाभियान का उत्तर प्रदेश सरकार के जेल एवं कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान ने विधिवत शुभारंभ करते हुए कार्यकर्ताओं को पार्टी के रीढ़ का हड्डी बताया। घोसी तहसील मुख्यालय स्थित रैन बसेरा के सभागार में आयोजित दो दिवसीय इस प्रशिक्षण वर्ग में कुल
सात सत्र आयोजित किए जाएंगे। पहले दिन चार सत्र पूरे किए गए। तीन सत्र सोमवार को आयोजित किए जाएंगे। सभी सत्रों का संचालन डिजिटल माध्यम से पीपीटी के जरिए किया जा रहा है। प्रतिभागी कार्यकर्ताओं को भोजन, जलपान एवं रात्रि विश्राम की समुचित व्यवस्था प्रदान की गई है। इसमें शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं का पंजीकरण भाजपा आईटी सेल द्वारा ऑनलाइन किया गया। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के केबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान ने भाजपा का इतिहास एवं विकास विषय पर विस्तार
से अपने विचार व्यक्त किए। दूसरे सत्र में क्षेत्रीय महामंत्री सुनील कुमार गुप्त एवं पूर्व विधायक विजय कुमार राजभर ने अपनी सरकार की उपलब्धियां एवं क्रियान्वयन विषय पर केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। तीसरे सत्र में जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन अखिलेश तिवारी ने बूथ प्रबंधन, मन की बात, टिफिन बैठक एवं बूथ स्तरीय स्थायी कार्यक्रम विषय पर संगठन को मजबूत करने के व्यावहारिक तरीके सुझाए। चौथे सत्र में मंडल अध्यक्ष नागेंद्र मद्धेशिया जीतू एवं मंडल महामंत्री
अतुल शर्मा ने सोशल मीडिया, नमो एप, सरल एप एवं एआई के उपयोग पर प्रकाश डाला। अध्यक्षता नागेंद्र मद्धेशिया जीतू एवं संचालन अतुल शर्मा ने किया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के जेल एवं कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान,पूर्व विधायक विजय कुमार राजभर, सहकारी बैंक के चेयरमैन अखिलेश तिवारी,क्षेत्रीय महामंत्री सुनील कुमार गुप्त, रविंद्र उपाध्याय, सरोज सिंह, फिरोज अंसारी,अविनाश कुमार,रूपेश सिंह, श्रीमती कंवल गिरी, गिरिजापति राय,मुन्ना प्रसाद राजभर,जयद्रथ गुप्ता,डा सीवी जैसवार,नौसिन फातिमा,श्रीमती सरोज सिंह आदि उपस्थित रहे। - फोटो
- Post by Rahul chauhan1
- आजमगढ़। जनपद की मुबारकपुर थाना पुलिस ने कूटरचना और फर्जी दस्तावेजों के सहारे पासपोर्ट बनवाने वाले एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी ने अपनी पहचान छिपाने के लिए जन्मतिथि और पते में बदलाव कर दो अलग-अलग पासपोर्ट बनवाए थे। मुख्य बिंदु: धोखाधड़ी का खुलासा: आरोपी ने सबसे पहले वर्ष 2009 में एक पासपोर्ट बनवाया था। उसकी वैधता समाप्त होने के बाद, वर्ष 2024 में दस्तावेजों में हेरफेर कर नया पासपोर्ट हासिल कर लिया। गिरफ्तारी: मुखबिर की सूचना पर उपनिरीक्षक अनिल कुमार सिंह की टीम ने सिकन्दरपुर पुलिया के पास से अभियुक्त अरविन्द (पुत्र स्वर्गीय हरिश्चंद) को धर दबोचा। बरामदगी: पुलिस ने आरोपी के पास से कूटरचित पासपोर्ट बरामद कर उसे सील कर दिया है। कानूनी कार्रवाई: आरोपी के खिलाफ मुबारकपुर थाने में बीएनएस की विभिन्न धाराओं और पासपोर्ट अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अब इस बात की गहनता से जांच कर रही है कि इस फर्जीवाड़े के पीछे कोई बड़ा सिंडिकेट तो काम नहीं कर रहा है।1
- Post by Vikash Gond kumar1
- रसड़ा (बलिया):हाल ही में घोषित हुए कक्षा 10वीं के बोर्ड परीक्षा परिणामों में सेठ एम. आर. जयपुरिया पब्लिक स्कूल, रसड़ा के विद्यार्थियों ने अपनी मेधा का लोहा मनवाया है। विद्यालय की मेधावी छात्रा तानिया सिंह ने 93.3% अंक प्राप्त कर न केवल स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया, बल्कि संस्थान और अपने माता-पिता का नाम भी पूरे क्षेत्र में रोशन कर दिया। तानिया की इस शानदार सफलता पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री संजीव सिंह चौहान ने खुशी जाहिर करते हुए सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि यह सफलता उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित किया कि वे जीवन में बड़े लक्ष्य निर्धारित करें और भविष्य में इससे भी ऊंचाइयों को छूने के लिए निरंतर प्रयासरत रहें। इस विशेष उपलब्धि के अवसर पर स्कूल की निर्देशक श्रीमती इंद्र सिंह सेंगर ने व्यक्तिगत रूप से विद्यार्थियों से मुलाकात की। उन्होंने छात्रों को मिठाई भेंट कर उनका मुंह मीठा कराया और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं दीं। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, तानिया की इस उपलब्धि ने अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणा का मार्ग प्रशस्त किया है। #SethMRJaipuria #RasraNews #BalliaEducation #BoardResults #Topper #TaniaSingh #StudentSuccess #Inspiration #JaipuriaSchool #AcademicExcellence**1
- Post by Pradeep srivastv1
- आज दिनांक 16.04.2026 को जनपद देवरिया में थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत पैदल गश्त किया गया हैं । मुख्य जगहों पर सीसीटीवी लगया गया हैं इसके साथ-साथ रेलवे स्टेशन पर पैदल गश्त किया गया हैं। शहर में ट्रैफिक व्यवस्था सुचारु करने के लिए व सुरक्षा व्यवस्था सुचारु करने के लिए हमलोंग प्रयासरत हैं। महत्वपूर्ण स्थानों को चिन्हित करके उन स्थानों पर पुलिस की दृष्टता को बढ़ाने हेतु हमलोग प्रयासरत हैं। *.....पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री अभिजीत आर. शंकर का वक्तव्य।*1
- Post by Sadik Ahmad Journalist1
- जनपद देवरिया में थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत पैदल गश्त किया गया हैं । इस बाबत पुलिस अधिकारी अधीक्षक द्वारा बताया गया की मुख्य जगहों पर सीसीटीवी लगया गया हैं इसके साथ-साथ रेलवे स्टेशन पर पैदल गश्त किया गया हैं । शहर में ट्रैफिक व्यवस्था सुचारु करने के लिए व सुरक्षा व्यवस्था सुचारु करने के लिए हमलोंग प्रयासरत हैं । महत्वपूर्ण स्थानों को चिन्हित करके उन स्थानों पर पुलिस की दृष्टता को बढ़ाने हेतु हम लोग प्रयासरत हैं । पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर4
- पिछले कुछ दिनों में जिले में गैस की दिक्कत को लेकर उपभोक्ताओं ने अपनी प्रतिक्रिया में क्या कुछ ऐसा कहा दिया कि अधिकारियों में खलबली मच गई।2