पाली क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पलटी,बेंगलुरु निवासी चालक की दर्दनाक मौत गंगा एक्सप्रेसवे पर कई बार पलटी स्कॉर्पियो, बेंगलुरु निवासी चालक की मौत गंगा एक्सप्रेसवे पर गुरुवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर कई बार पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि कार दोनों लेन के बीच जा गिरी और उसमें धुआं निकलने के साथ हल्की आग भी लग गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल चालक की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचते ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सेमर झाला के निकट गंगा एक्सप्रेसवे पर पोल संख्या 282 के पास तेज गति से जा रही एक स्कॉर्पियो अचानक अनियंत्रित हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार कई बार पलटती हुई एक्सप्रेसवे की दोनों लेन के बीच जा गिरी। दुर्घटना के बाद वाहन से धुआं निकलने लगा और हल्की आग भी लग गई। बदायूं से लौट रहे सपा प्रमुख अखिलेश यादव के स्वागत के लिए खड़े सपा कार्यकर्ताओं ने तत्काल मिट्टी डालकर आग पर काबू पाया और एंबुलेंस को सूचना दी। घायल चालक को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सवायजपुर ले जाया गया। सूचना मिलते ही रूपापुर चौकी पुलिस और डायल-112 पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई तथा घटना की जांच शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शी जिलानी खान ने बताया कि स्कॉर्पियो की रफ्तार अत्यधिक तेज थी, उन्होंने कहा कि इतना भयावह हादसा उन्होंने अब तक केवल फिल्मों में ही देखा था। दुर्घटना का मंजर देखकर आसपास मौजूद लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। कार की तलाशी के दौरान मिली बैंक पासबुक के आधार पर पुलिस ने घायल की पहचान संजय झा पुत्र वीरेंद्र बिहारी झा निवासी 9वीं क्रॉस, मारुति लेआउट, हेन्नूर, बेंगलुरु के रूप में की। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सवायजपुर के चिकित्सक डॉ. मुजीब अंसारी ने बताया कि गंभीर रूप से घायल चालक को अस्पताल लाया गया, लेकिन जांच के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है, रुपापुर चौकी इंचार्ज अतुल गुप्ता का कहना है कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
पाली क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पलटी,बेंगलुरु निवासी चालक की दर्दनाक मौत गंगा एक्सप्रेसवे पर कई बार पलटी स्कॉर्पियो, बेंगलुरु निवासी चालक की मौत गंगा एक्सप्रेसवे पर गुरुवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर कई बार पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि कार दोनों लेन के बीच जा गिरी और उसमें धुआं निकलने के साथ हल्की आग भी लग गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल चालक की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचते ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सेमर झाला के निकट गंगा एक्सप्रेसवे पर पोल संख्या 282 के पास तेज गति से जा रही एक स्कॉर्पियो अचानक अनियंत्रित हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार कई बार पलटती हुई एक्सप्रेसवे की दोनों लेन के बीच जा गिरी। दुर्घटना के बाद वाहन से धुआं निकलने लगा और हल्की आग भी लग गई। बदायूं से लौट रहे सपा प्रमुख अखिलेश यादव के स्वागत के लिए खड़े सपा कार्यकर्ताओं ने तत्काल मिट्टी डालकर आग पर काबू पाया और एंबुलेंस को सूचना दी। घायल चालक
को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सवायजपुर ले जाया गया। सूचना मिलते ही रूपापुर चौकी पुलिस और डायल-112 पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई तथा घटना की जांच शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शी जिलानी खान ने बताया कि स्कॉर्पियो की रफ्तार अत्यधिक तेज थी, उन्होंने कहा कि इतना भयावह हादसा उन्होंने अब तक केवल फिल्मों में ही देखा था। दुर्घटना का मंजर देखकर आसपास मौजूद लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। कार की तलाशी के दौरान मिली बैंक पासबुक के आधार पर पुलिस ने घायल की पहचान संजय झा पुत्र वीरेंद्र बिहारी झा निवासी 9वीं क्रॉस, मारुति लेआउट, हेन्नूर, बेंगलुरु के रूप में की। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सवायजपुर के चिकित्सक डॉ. मुजीब अंसारी ने बताया कि गंभीर रूप से घायल चालक को अस्पताल लाया गया, लेकिन जांच के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है, रुपापुर चौकी इंचार्ज अतुल गुप्ता का कहना है कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
- हरदोई के थाना अरवल क्षेत्र में शुक्रवार को दो अलग-अलग आत्महत्या की घटनाओं से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस के अनुसार कुसुमखोर पुल के निकट हैदराबाद गांव निवासी 18 वर्षीय हरदोई के थाना अरवल क्षेत्र में शुक्रवार को दो अलग-अलग आत्महत्या की घटनाओं से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस के अनुसार कुसुमखोर पुल के निकट हैदराबाद गांव निवासी 18 वर्षीय जनवेश पुत्र केशवराम ने जामुन के पेड़ पर रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं घटनास्थल से करीब 500 मीटर दूर उसी गांव की 30 वर्षीय सरोजनी पत्नी खुशीराम ने बगीचे में गुलर के पेड़ पर अपनी साड़ी के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। फील्ड यूनिट ने मौके से आवश्यक साक्ष्य संकलित किए। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि दोनों घटनाओं के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई जारी है। मामले में क्षेत्राधिकारी हरपालपुर प्रवीण कुमार यादव का बयान भी जारी किया गया है। रिपोर्टर : कृष्ण मोहन बाजपेई1
- पुलिस अधीक्षक जनपद हरदोई द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन हरदोई के परेड ग्राउन्ड में शुक्रवार परेड का निरीक्षण किया गया।डायल–112, कवार्टर गार्ड, अर्दली रूम, आदि का निरीक्षण कर संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक सर्किल शाहाबाद व क्षेत्राधिकारी हरपालपुर मौजूद रहें।* पुलिस अधीक्षक जनपद हरदोई द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन हरदोई के परेड ग्राउन्ड में शुक्रवार परेड का निरीक्षण किया गया।डायल–112, कवार्टर गार्ड, अर्दली रूम, आदि का निरीक्षण कर संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक सर्किल शाहाबाद व क्षेत्राधिकारी हरपालपुर मौजूद रहें।*2
- अब मुसलमान नहीं हिंदू खतरे में है कोलकाता हाई कोर्ट ने कहा आधार कार्ड पैन कार्ड बैंक पासबुक पुश्तैनी जमीन के कागज आपको भारत का नागरिक नहीं मानती है1
- अखंड भारत सेवा दल को उत्तर प्रदेश में नया नेतृत्व, सूरजपाल सिंह चौहान बने प्रदेश अध्यक्ष सीतापुर/नैमिषारण्य। अखंड भारत सेवा दल के केंद्रीय कार्यालय, नैमिषारण्य (मधुमेस धाम) में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मृत्युंजय पाठक प्रवल ने सूरजपाल सिंह चौहान (सूरज) को उत्तर प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया। नियुक्ति के साथ ही उन्हें संगठन के विस्तार और प्रदेश में संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत करने की जिम्मेदारी सौंपी गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि सूरजपाल सिंह चौहान के नेतृत्व में संगठन उत्तर प्रदेश में तेजी से आगे बढ़ेगा और अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने का कार्य करेगा। नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सूरजपाल सिंह चौहान ने राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जल्द ही उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में जिला अध्यक्षों की घोषणा की जाएगी। उन्होंने संगठन विस्तार की शुरुआत अपने गृह जनपद फर्रुखाबाद से करते हुए अनिल सिंह चौहान को जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में पूरे उत्तर प्रदेश में विशेष सदस्यता अभियान और जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। इसके माध्यम से संगठन के उद्देश्य, विचार और समाज सेवा से जुड़े कार्यों को गांव-गांव और शहर-शहर तक पहुंचाया जाएगा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष मृत्युंजय पाठक प्रवल ने कहा कि अखंड भारत सेवा दल उन नीतियों का समर्थन करेगा जो अखंड भारत के निर्माण, युवाओं के अधिकारों की रक्षा, गौ माता को राष्ट्र माता का सम्मान दिलाने की पहल तथा आर्थिक आधार पर आरक्षण जैसे विषयों पर कार्य करें। यह संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा व्यक्त संगठन के विचार हैं। उन्होंने कहा कि संगठन समाज के प्रत्येक वर्ग के जरूरतमंद लोगों के साथ खड़ा है और राष्ट्रहित, सामाजिक सेवा तथा जनकल्याण के कार्यों को आगे भी निरंतर जारी रखेगा। कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। अखंड भारत सेवा दल को उत्तर प्रदेश में नया नेतृत्व, सूरजपाल सिंह चौहान बने प्रदेश अध्यक्ष सीतापुर/नैमिषारण्य। अखंड भारत सेवा दल के केंद्रीय कार्यालय, नैमिषारण्य (मधुमेस धाम) में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मृत्युंजय पाठक प्रवल ने सूरजपाल सिंह चौहान (सूरज) को उत्तर प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया। नियुक्ति के साथ ही उन्हें संगठन के विस्तार और प्रदेश में संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत करने की जिम्मेदारी सौंपी गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि सूरजपाल सिंह चौहान के नेतृत्व में संगठन उत्तर प्रदेश में तेजी से आगे बढ़ेगा और अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने का कार्य करेगा। नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सूरजपाल सिंह चौहान ने राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जल्द ही उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में जिला अध्यक्षों की घोषणा की जाएगी। उन्होंने संगठन विस्तार की शुरुआत अपने गृह जनपद फर्रुखाबाद से करते हुए अनिल सिंह चौहान को जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में पूरे उत्तर प्रदेश में विशेष सदस्यता अभियान और जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। इसके माध्यम से संगठन के उद्देश्य, विचार और समाज सेवा से जुड़े कार्यों को गांव-गांव और शहर-शहर तक पहुंचाया जाएगा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष मृत्युंजय पाठक प्रवल ने कहा कि अखंड भारत सेवा दल उन नीतियों का समर्थन करेगा जो अखंड भारत के निर्माण, युवाओं के अधिकारों की रक्षा, गौ माता को राष्ट्र माता का सम्मान दिलाने की पहल तथा आर्थिक आधार पर आरक्षण जैसे विषयों पर कार्य करें। यह संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा व्यक्त संगठन के विचार हैं। उन्होंने कहा कि संगठन समाज के प्रत्येक वर्ग के जरूरतमंद लोगों के साथ खड़ा है और राष्ट्रहित, सामाजिक सेवा तथा जनकल्याण के कार्यों को आगे भी निरंतर जारी रखेगा। कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।1
- ये उस ‘शिवशक्ति अक्ष रेखा’ पर विद्यमान है जिस पर ‘शिव जी’ के बाक़ी सारे धाम हैं यहाँ मंदिर के आगे ‘नंदी’ विराजमान हैं प्रवेश द्वार पर ‘प्रभु राम और श्याम’ हैं ये जो श्री केदारेश्वर महादेव का धाम है यहाँ सबको मिलता ‘मनचाहा वरदान’ है ये उस ‘शिवशक्ति अक्ष रेखा’ पर विद्यमान है जिस पर ‘शिव जी’ के बाक़ी सारे धाम हैं यहाँ मंदिर के आगे ‘नंदी’ विराजमान हैं प्रवेश द्वार पर ‘प्रभु राम और श्याम’ हैं ये जो श्री केदारेश्वर महादेव का धाम है यहाँ सबको मिलता ‘मनचाहा वरदान’ है अंदर चमत्कारी ’शालिग्राम’ हैं जिनके दर्शन से बनते सब भाग्यवान हैं ये जो श्री केदारेश्वर महादेव’ का धाम है यहाँ सबको मिलता ‘मनचाहा वरदान’ है यहाँ आने की जो मन में लेता ठान है उसका उस पल से ही होता उत्थान है यहाँ आकर बनते सबके बिगड़े काम हैं यहाँ ’शंकर जी’ करते सबका कल्याण हैं सबकी मनोकामनाओं का रखते ध्यान हैं ये सबकी इच्छापूर्ति का ’परम स्थान’ है ये जो श्री केदारेश्वर महादेव’ का धाम है यहाँ सबको मिलता ‘मनचाहा वरदान’ है श्रावण मास सबके लिए सर्वथा सर्व शुभ हो! सबके लिए सावन सर्वथा शुभ हो!1
- कानपुर समाचार जिलाधिकारी श्री जितेंद्र प्रताप सिंह, संयुक्त पुलिस आयुक्त श्री विपिन ताडा एवं एसडीएम सदर श्री अनुभव सिंह ने शास्त्री नगर स्थित दिवंगत सागर गुप्ता के आवास पर पहुंचकर उनके परिजनों से मुलाकात की। अधिकारियों ने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया तथा हरसंभव सहयोग के लिए आश्वासत किया।1
- फर्रुखाबाद ब्रेकिंग पुलिस ने हत्यारोपी को 28 साल बाद किया गिरफ्तार आरोपी जमानत पर छूटने के बाद हुआ था फरार देहली में नाम पता व भेष बदल कर ,कर रहा था नौकरी मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने किया गिरफ्तार आरोपी सहित दो लोगों को उच्चतम न्यायालय ने सुनाई थी आजीवन कारावास की सजा आरोपी ने 1991 में की थी हत्या उच्चतम न्यायालय ने 2011 में आजीवन कारावास की सुनाई गई थी सजा कोतवाली कायमगंज क्षेत्र में हुई थी हत्या फर्रुखाबाद ब्रेकिंग पुलिस ने हत्यारोपी को 28 साल बाद किया गिरफ्तार आरोपी जमानत पर छूटने के बाद हुआ था फरार देहली में नाम पता व भेष बदल कर ,कर रहा था नौकरी मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने किया गिरफ्तार आरोपी सहित दो लोगों को उच्चतम न्यायालय ने सुनाई थी आजीवन कारावास की सजा आरोपी ने 1991 में की थी हत्या उच्चतम न्यायालय ने 2011 में आजीवन कारावास की सुनाई गई थी सजा कोतवाली कायमगंज क्षेत्र में हुई थी हत्या3