logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

समाजसेवी व समाजवादी पार्टी के नेता मोहित यादव ने दी रक्षाबंधन की शुभकामनाएं एवं बधाइयां

2 hrs ago
user_मधुसूदन यादव पत्रकार
मधुसूदन यादव पत्रकार
पत्रकारिता स्वतंत्र चेतना अखबार घाटमपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

समाजसेवी व समाजवादी पार्टी के नेता मोहित यादव ने दी रक्षाबंधन की शुभकामनाएं एवं बधाइयां

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • समाजसेवी व समाजवादी पार्टी के नेता मोहित यादव ने दी रक्षाबंधन की शुभकामनाएं एवं बधाइयां
    1
    समाजसेवी व समाजवादी पार्टी के नेता मोहित यादव ने दी रक्षाबंधन की शुभकामनाएं एवं बधाइयां
    user_मधुसूदन यादव पत्रकार
    मधुसूदन यादव पत्रकार
    पत्रकारिता स्वतंत्र चेतना अखबार घाटमपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • सजेती पुलिस को मिली बड़ी सफलता करीब ₹3 लाख के मोबाइल के बरामद कानपुर नगर पुलिस कमिश्नरेट ने अपराध नियंत्रण अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। सजेती पुलिस ने एक मोबाइल चोर और खरीदार गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों और एक बाल अपचारी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 3 लाख रुपये मूल्य के 7 चोरी के मोबाइल फोन और 520 रुपये नकद बरामद किए हैं। सजेती थाना प्रभारी अनुज कुमार ने बताया कि यह गिरोह हमीरपुर से सजेती थाना क्षेत्र के अलियापुर टोल प्लाजा तक सक्रिय था। ये लोग ट्रकों में सो रहे चालकों और अन्य यात्रियों के मोबाइल फोन चुराते थे। पुलिस को सूचना मिली थी कि गिरोह के सदस्य थाना क्षेत्र में चोरी के मोबाइल बेचने के लिए इकट्ठा हुए हैं। इस सूचना पर सजेती पुलिस टीम ने तत्काल दबिश देकर आरोपियों को पकड़ लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान हरभजन उर्फ छोटू निषाद (20 वर्ष), पुत्र राजू निषाद, निवासी मेरापुर, थाना कोतवाली, हमीरपुर; सोहेल (22 वर्ष), पुत्र हाशिम, निवासी मुसकरा, थाना मुसकरा, हमीरपुर; और नितिन कुमार (26 वर्ष), पुत्र जयराम निषाद, निवासी लहरिमऊ, थाना सजेती, कानपुर नगर के रूप में हुई है। इनके साथ एक बाल अपचारी को भी पकड़ा गया है। आरोपियों के खिलाफ थाना सजेती में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 317(2) और 317(4) के तहत मामला (मु०अ०सं० 274/26) दर्ज किया गया है। पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है। थाना प्रभारी ने यह भी बताया कि इन अभियुक्तों के खिलाफ हमीरपुर जिले और सजेती थाना में पहले से भी कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। इस सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अनुज कुमार, उपनिरीक्षक उदय प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक सतीश यादव, कांस्टेबल रोहित, कांस्टेबल राकेश कुमार, आरक्षित कांस्टेबल बेदराम, आरक्षित कांस्टेबल अश्वनी और आरक्षित कांस्टेबल सुरजीत कुमार शामिल थे।
    1
    सजेती पुलिस को मिली बड़ी सफलता करीब ₹3 लाख के मोबाइल के बरामद 
कानपुर नगर पुलिस कमिश्नरेट ने अपराध नियंत्रण अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। सजेती पुलिस ने एक मोबाइल चोर और खरीदार गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों और एक बाल अपचारी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 3 लाख रुपये मूल्य के 7 चोरी के मोबाइल फोन और 520 रुपये नकद बरामद किए हैं।
सजेती थाना प्रभारी अनुज कुमार ने बताया कि यह गिरोह हमीरपुर से सजेती थाना क्षेत्र के अलियापुर टोल प्लाजा तक सक्रिय था। ये लोग ट्रकों में सो रहे चालकों और अन्य यात्रियों के मोबाइल फोन चुराते थे। पुलिस को सूचना मिली थी कि गिरोह के सदस्य थाना क्षेत्र में चोरी के मोबाइल बेचने के लिए इकट्ठा हुए हैं। इस सूचना पर सजेती पुलिस टीम ने तत्काल दबिश देकर आरोपियों को पकड़ लिया।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान हरभजन उर्फ छोटू निषाद (20 वर्ष), पुत्र राजू निषाद, निवासी मेरापुर, थाना कोतवाली, हमीरपुर; सोहेल (22 वर्ष), पुत्र हाशिम, निवासी मुसकरा, थाना मुसकरा, हमीरपुर; और नितिन कुमार (26 वर्ष), पुत्र जयराम निषाद, निवासी लहरिमऊ, थाना सजेती, कानपुर नगर के रूप में हुई है। इनके साथ एक बाल अपचारी को भी पकड़ा गया है।
आरोपियों के खिलाफ थाना सजेती में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 317(2) और 317(4) के तहत मामला (मु०अ०सं० 274/26) दर्ज किया गया है। पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है। थाना प्रभारी ने यह भी बताया कि इन अभियुक्तों के खिलाफ हमीरपुर जिले और सजेती थाना में पहले से भी कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।
इस सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अनुज कुमार, उपनिरीक्षक उदय प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक सतीश यादव, कांस्टेबल रोहित, कांस्टेबल राकेश कुमार, आरक्षित कांस्टेबल बेदराम, आरक्षित कांस्टेबल अश्वनी और आरक्षित कांस्टेबल सुरजीत कुमार शामिल थे।
    user_Satish Kumar,9648888580
    Satish Kumar,9648888580
    Journalist Ghatampur, Kanpur Nagar•
    4 hrs ago
  • गांव की मुख्य सड़क को लेकर मेरे गांव गिरंदापुर की गांव से बाहर जाने वाली मुख्य सड़क इतनी खराब है कि पैदल भी निकलना मुश्किल है बाइक और आदर गाड़ियों की तो बात ही छोड़ दीजिए अतः पंचायती राज्य विभाग से अनुरोध है इसकी जांच करके सड़क बनवाने का कार्य करे बहुत मरवानी होगी ग्राम पंचायत कोरो तहसील घाटमपुर जिला कानपुर नगर उत्तर प्रदेश
    2
    गांव की मुख्य सड़क को लेकर
मेरे गांव गिरंदापुर की गांव से बाहर जाने वाली मुख्य सड़क  इतनी खराब है कि पैदल भी निकलना मुश्किल है बाइक और आदर गाड़ियों की तो बात ही छोड़ दीजिए अतः पंचायती राज्य विभाग से अनुरोध है इसकी जांच करके सड़क बनवाने का कार्य करे बहुत मरवानी होगी  
ग्राम पंचायत कोरो तहसील घाटमपुर जिला कानपुर नगर उत्तर प्रदेश
    user_Hemraj
    Hemraj
    Students support association घाटमपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • बड़ी खबर जय माँ काली मंदिर के पास करहिया में जलभराव से लोग परेशान, सफाई के अभाव में घुटनों भर पानी बड़ी खबर जय माँ काली मंदिर के पास करहिया में जलभराव से लोग परेशान, सफाई के अभाव में घुटनों भर पानी करहिया में नाली सफाई न होने से बुरा हाल, कीचड़ भरे पानी में फंसी एंबुलेंस, पैदल चलना भी मुश्किल Hamirpur: करहिया - काली मंदिर मार्ग पर जलभराव बना मुसीबत, ना एंबुलेंस पहुंचे ना लोग निकल पाएं सफाई व्यवस्था फेल, जय माँ काली मंदिर मार्ग पर तालाब बना रास्ता, ग्रामीणों में आक्रोश
    1
    बड़ी खबर जय माँ काली मंदिर के पास करहिया में जलभराव से लोग परेशान, सफाई के अभाव में घुटनों भर पानी

बड़ी खबर जय माँ काली मंदिर के पास करहिया में जलभराव से लोग परेशान, सफाई के अभाव में घुटनों भर पानी
करहिया में नाली सफाई न होने से बुरा हाल, कीचड़ भरे पानी में फंसी एंबुलेंस, पैदल चलना भी मुश्किल
Hamirpur: करहिया - काली मंदिर मार्ग पर जलभराव बना मुसीबत, ना एंबुलेंस पहुंचे ना लोग निकल पाएं
सफाई व्यवस्था फेल, जय माँ काली मंदिर मार्ग पर तालाब बना रास्ता, ग्रामीणों में आक्रोश
    user_Ajeet kumar
    Ajeet kumar
    Voice of people हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • स्थान: लालबाग-परेल, मुंबई ईद मिलादुन्नबी (ﷺ) के जुलूस के दौरान हुए विवाद के बाद, मोटरसाइकिल से जा रहे मुस्लिम लोगों के साथ हिंदुत्व समर्थकों द्वारा कथित तौर पर बेरहमी से मारपीट की गई।
    1
    स्थान: लालबाग-परेल, मुंबई

ईद मिलादुन्नबी (ﷺ) के जुलूस के दौरान हुए विवाद के बाद, मोटरसाइकिल से जा रहे मुस्लिम लोगों के साथ हिंदुत्व समर्थकों द्वारा कथित तौर पर बेरहमी से मारपीट की गई।
    user_MAKKI TV
    MAKKI TV
    Mediation service कानपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • चिकित्सक के कक्ष में निजी युवजिला अस्पताल में कर्मचारी का वीडियो वायरल, सिगरेट और बीयर की बोतल नजर आने से मचा हड़कंप क के साथ मौजूदगी का वीडियो सामने आने के बाद जांच की मांग हमीरपुर। जिला अस्पताल से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। वायरल वीडियो में अस्पताल परिसर के अंदर एक कर्मचारी कुर्सी पर बैठकर सिगरेट पीता हुआ दिखाई दे रहा है। वहीं पास में बीयर की बोतल भी नजर आ रही है। वीडियो में कर्मचारी के साथ एक निजी युवक भी मौजूद दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो जिला अस्पताल के चिकित्सक कक्ष का है। वीडियो सामने आने के बाद अस्पताल की व्यवस्थाओं और कर्मचारियों की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। वायरल वीडियो में कर्मचारी धर्मेंद्र सिंह के साथ एक निजी युवक के मौजूद होने की बात कही जा रही है। मामले की जानकारी सोशल मीडिया पर फैलते ही जिला अस्पताल में हड़कंप मच गया। लोगों ने अस्पताल परिसर में इस तरह की गतिविधियों की जांच कराने और वीडियो की सत्यता की पुष्टि कर दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है। हालांकि वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है और यह स्पष्ट नहीं है कि वीडियो कब का है। स्वास्थ्य विभाग की जांच के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति सामने आ सकेगी। अस्पताल प्रशासन की ओर से मामले में आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है।
    1
    चिकित्सक के कक्ष में निजी युवजिला अस्पताल में कर्मचारी का वीडियो वायरल, सिगरेट और बीयर की बोतल नजर आने से मचा हड़कंप
क के साथ मौजूदगी का वीडियो सामने आने के बाद जांच की मांग
हमीरपुर। जिला अस्पताल से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। वायरल वीडियो में अस्पताल परिसर के अंदर एक कर्मचारी कुर्सी पर बैठकर सिगरेट पीता हुआ दिखाई दे रहा है। वहीं पास में बीयर की बोतल भी नजर आ रही है। वीडियो में कर्मचारी के साथ एक निजी युवक भी मौजूद दिखाई दे रहा है।
बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो जिला अस्पताल के चिकित्सक कक्ष का है। वीडियो सामने आने के बाद अस्पताल की व्यवस्थाओं और कर्मचारियों की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। वायरल वीडियो में कर्मचारी धर्मेंद्र सिंह के साथ एक निजी युवक के मौजूद होने की बात कही जा रही है।
मामले की जानकारी सोशल मीडिया पर फैलते ही जिला अस्पताल में हड़कंप मच गया। लोगों ने अस्पताल परिसर में इस तरह की गतिविधियों की जांच कराने और वीडियो की सत्यता की पुष्टि कर दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है।
हालांकि वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है और यह स्पष्ट नहीं है कि वीडियो कब का है। स्वास्थ्य विभाग की जांच के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति सामने आ सकेगी। अस्पताल प्रशासन की ओर से मामले में आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है।
    user_राहुल कुमार साहू
    राहुल कुमार साहू
    Newspaper advertising department हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • नाबालिग युवती का पेड़ पर फंदे से लटका मिला शव, मचा हड़कंप घरेलू विवाद के बाद देर रात से थी लापता, परिजनों ने दो लोगों पर हत्या का लगाया आरोप सुमेरपुर (हमीरपुर)। सुमेरपुर कस्बे में टायर फैक्ट्री वर्थ ऑफ वेस्ट के पीछे शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक नाबालिग युवती का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। युवती देर रात घरेलू विवाद के बाद घर से लापता हो गई थी। सुबह शव मिलने की सूचना पर मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। परिजनों के अनुसार, युवती के घर से लापता होने के बाद उसके पिता ने रात में ही पुलिस को सूचना देते हुए किसी अप्रिय घटना की आशंका जताई थी। सुबह युवती का शव पेड़ पर लटका मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, वहीं फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इधर, मृतका के परिजनों ने उसके चचेरे भाई और उसके साले पर हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि युवती की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है। बाइट: पप्पू अनुरागी, मृतका के पिता बाइट: मृतका की दादी
    4
    नाबालिग युवती का पेड़ पर फंदे से लटका मिला शव, मचा हड़कंप

घरेलू विवाद के बाद देर रात से थी लापता, परिजनों ने दो लोगों पर हत्या का लगाया आरोप
सुमेरपुर (हमीरपुर)। सुमेरपुर कस्बे में टायर फैक्ट्री वर्थ ऑफ वेस्ट के पीछे शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक नाबालिग युवती का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। युवती देर रात घरेलू विवाद के बाद घर से लापता हो गई थी। सुबह शव मिलने की सूचना पर मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए।
परिजनों के अनुसार, युवती के घर से लापता होने के बाद उसके पिता ने रात में ही पुलिस को सूचना देते हुए किसी अप्रिय घटना की आशंका जताई थी। सुबह युवती का शव पेड़ पर लटका मिलने से परिवार में कोहराम मच गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, वहीं फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
इधर, मृतका के परिजनों ने उसके चचेरे भाई और उसके साले पर हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि युवती की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।
बाइट: पप्पू अनुरागी, मृतका के पिता
बाइट: मृतका की दादी
    user_राहुल कुमार साहू
    राहुल कुमार साहू
    Newspaper advertising department हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • *महाराजपुर के पुरवामीर में दर्दनाक हादसा: बोरवेल में गिरी 16 वर्षीय बच्ची, 7 घंटे के रेस्क्यू के बाद भी नहीं बची जान* महाराजपुर के पुरवामीर में दर्दनाक हादसा: बोरवेल में गिरी 16 वर्षीय बच्ची, 7 घंटे के रेस्क्यू के बाद भी नहीं बची जान महाराजपुर थाना क्षेत्र के पुरवामीर गांव मे एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। अपने ही घर में मौजूद गहरे बोरवेल में 16 वर्षीय बच्ची यशी अचानक गिर गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, फायर सर्विस और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और बच्ची को बाहर निकालने के लिए करीब सात घंटे तक लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। बताया जा रहा है कि बच्ची करीब 20 फिट गहरे बोरवेल में जा गिरी थी। घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही महाराजपुर पुलिस के साथ फायर बिग्रेड और एनडीआरएफ की संयुक्त टीम ने मोर्चा संभाला। बच्ची को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए टीमों ने कई घंटे तक कड़ी मशक्कत की। करीब सात घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद आखिरकार बच्ची को बोरवेल से बाहर निकाल लिया गया। पुलिस और राहत टीम तत्काल उसे अस्पताल लेकर पहुंची, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद बच्ची को मृत घोषित कर दिया।
    4
    *महाराजपुर के पुरवामीर में दर्दनाक हादसा: बोरवेल में गिरी 16 वर्षीय बच्ची, 7 घंटे के रेस्क्यू के बाद भी नहीं बची जान*
महाराजपुर के पुरवामीर में दर्दनाक हादसा: बोरवेल में गिरी 16 वर्षीय बच्ची, 7 घंटे के रेस्क्यू के बाद भी नहीं बची जान
महाराजपुर थाना क्षेत्र के पुरवामीर गांव मे एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। अपने ही घर में मौजूद गहरे बोरवेल में 16 वर्षीय बच्ची यशी अचानक गिर गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, फायर सर्विस और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और बच्ची को बाहर निकालने के लिए करीब सात घंटे तक लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया।
बताया जा रहा है कि बच्ची करीब 20 फिट गहरे बोरवेल में जा गिरी थी। घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही महाराजपुर पुलिस के साथ फायर बिग्रेड और एनडीआरएफ की संयुक्त टीम ने मोर्चा संभाला। बच्ची को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए टीमों ने कई घंटे तक कड़ी मशक्कत की।
करीब सात घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद आखिरकार बच्ची को बोरवेल से बाहर निकाल लिया गया। पुलिस और राहत टीम तत्काल उसे अस्पताल लेकर पहुंची, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद बच्ची को मृत घोषित कर दिया।
    user_पत्रकारआनंदशर्मा आर्यन टीवी
    पत्रकारआनंदशर्मा आर्यन टीवी
    कानपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    19 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.