*औरैया पुलिस* *प्रेस-नोट* *दिनांकः-03.05.2026* *थाना बिधूना/स्वाट/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा राहगीरों के साथ टप्पेबाजी कर जेब काटने की घटना कारित करने वाले अन्तर्जनपदीय गैंग के 03 अभियुक्तगण को पुलिस मुठभेड के पश्चात किया गया गिरफ्तार।* *कार्यवाही-* पुलिस अधीक्षक औरैया के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक औरैया के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियो पर नियंत्रण हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 02.05.2026 को थाना बिधूना/एस0ओ0जी0/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा थाना बिधूना पर पंजीकृत मु0अ0सं0 160/2026 धारा 303(2) बीएनएस का सफल अनावरण कर राहगीरों के साथ टप्पेबाजी कर जेब काटने की घटना कारित करने वाले 03 अभियुक्तगण को पुलिस मुठभेड के पश्चात किया गया गिरफ्तार किया गया । जिनके कब्जे से -दो तमंचा. व दो जिंदा कारतूस एवं तीन खोखा कारतूस व तीन मोबाइल फोन, घटना में प्रयुक्त एक अदद मोटर साइकिल तथा कुल 16000/-रूपये नकद बरामद किया गया । घटना का संक्षिप्त विवरण- दिनांक 27.04.2026 को वादी गंगाचरण राजपूत पुत्र होरीलाल निवासी सूखाताल धनवाली थाना कुदरकोट हाल निवासी बांधमऊ थाना बेला जनपद औरैया ने थाने पर तहरीर दी गई कि बांधमऊ चौराहे पर उसने मोटर साईकिल पर सवार दो अभियुक्तों से बिधूना चलने के लिए मदद ली तथा अभियुक्तों द्वारा वादी को अपनी मोटर साइकिल पर बैठाकर उसकी जेब को काटकर उसमें रखे 50000/- निकाल लिये थे । प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना बिधूना पर मु0अ0सं0 160/2026 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया था । घटना के शीघ्र अनावरण हेतु उच्चाधिकारियों द्वारा 03 टीमों का गठन किया गया था। जिसके क्रम मे दिनांक 02.05.2026 को संयुक्त पुलिस टीम बार्डर चैकिंग के दौरान गणेशपुर(औरया-कन्नौज) बार्डर पर मौजूद थी । तभी बदनपुर की तरफ से एक मोटर साईकिल पर 03 संदिग्ध व्यक्ति आते दिखाई दिये तथा पुलिस टीम द्वारा उक्त को रोकने का प्रयास किया गया परंतु संयुक्त पुलिस टीम को देखकर मोटरसाइकिल चालक द्वारा मोटर साइकिल को तेजी से भगाने का प्रयास किया गया । पुलिस टीम द्वारा पीछा करने पर गपचरिया पुलिया के बायी तरफ उनकी मोटर साईकिल फिसलकर गिर गयी,अपने को घिरता देख मोटरसाइकिल पर सवार व्यक्तिओ द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर किया गया तत्पश्चात पुलिस टीम द्वारा सिखलाये हुए तरीके से अपना बचाव करते हुए आत्मरक्षार्थ जबाबी फायरिंग की जिसमें अभियुक्त 1. जितेंद्र उर्फ मोटा व 2. राजकपूर गिहार के पैर पर गोली लगी जिससे वह घायल होकर गिर गए व अभियुक्त 3. प्रदीप कंजड़ को पुलिस टीम द्वारा घेरघार कर गिरफ्तार किया गया । घायल अभियुक्तगण- जितेंद्र उर्फ मोटा व राजकपूर गिहार को तत्काल उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया। पूछताछ व बरामदगी के आधार पर उक्त अभियोग में धारा 317(2) बढोत्तरी कर अभियुक्तगण उपरोक्त के विरूद्ध थाना बिधूना पर अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है। *पुछताछ का विवरण-* अभियुक्तगण जितेन्द्र उर्फ मोटा व राजकपूर गिहार द्वारा बताया गया कि वे राहगीरों से रास्ता पूछने के बहाने उनको अपनी मो0सा0 पर बैठा लेते हैं एवं रास्ते मे जेब काटकर उनको मो0सा0 से उतारकर भाग जाते हैं । इन दोनों ने बांधमऊ चौराहे से एक वृद्ध व्यक्ति को बिधूना चलने को कहकर अपनी मो0सा0 पर बैठा लिया था तथा कीरतपुर के पास उसकी जेब काटकर रुपये निकाले थे तथा इनका साथी प्रदीप कंजड इनके पीछे रहकर इनको कबर देता है । *अनावरित अभियोग -* 1.मु0अ0स0 160/2026 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस थाना बिधूना जनपद औरैया *पंजीकृत अभियोग-* 1. मु0अ0स0 167/2026 धारा 109(1) बीएनएस व 3/25/27 आर्म्स एक्ट थाना बिधूना जनपद औरैया गिरफ्तार अभियुक्त विवरण- 1.जितेन्द्र उर्फ मोटा पुत्र रोशनलाल गिहार निवासी बौद्ध नगर तिर्वा थाना तिर्वा जनपद कन्नौज उम्र 40 वर्ष । 2.राजकपूर गिहार पुत्र दिवारीलाल निवासी बौद्ध नगर तिर्वा थाना तिर्वा जनपद कन्नौज उम्र 28 वर्ष । 3.प्रदीप कंजड पुत्र दीपक कंजड निवासी बौद्ध नगर तिर्वा थाना तिर्वा जनपद कन्नौज उम्र 30 वर्ष । *आपराधिक इतिहास-* 1.जितेन्द्र उर्फ मोटा पुत्र रोशनलाल गिहार निवासी बौद्ध नगर तिर्वा थाना तिर्वा जनपद कन्नौज उम्र 40 वर्ष 1. मु0अ0सं0 381/15 धारा 401 भादवि थाना कोतवाली कन्नौज जनपद कन्नौज 2. मु0अ0सं0 240/19 धारा 379/411 भादवि थाना कोतवाली छिबरामऊ जनपद कन्नौज 3. मु0अ0सं0 244/19 धारा 3/25 आयुध अधिनियम थाना कोतवाली छिबरामऊ जनपद कन्नौज 4. मु0अ0सं0 448/19 धारा 3/25 आयुध अधि0 थाना कोतवाली तिर्वा जनपद कन्नौज 5. मु0अ0सं0 666/19 धारा 392/411 भादवि थाना कोतवाली कन्नौज जनपद कन्नौज 6. मु0अ0सं0 321/21 धारा 307 भादवि थाना बेला जनपद औरैया 7. मु0अ0सं0 322/21 धारा 3/25/27 आयुध अधि0 थाना बेला जनपद औरैया 8. मु0अ0सं0 324/21 धारा 411/420/467/468/471 थाना बेला जनपद औरैया 9. मु0अ0सं0 466/21 धारा 392/411 भादवि थाना कोतवाली अजीतमल जनपद औरैया 10. मु0अ0सं0 138/22 धारा 3(1) गैगेस्टर अधि0 थाना बेला जनपद औरैया 11. मु0अ0सं0 003/23 धारा 379/411 भादवि थाना बिधूना जनपद औरैया 12. मु0अ0सं0 120/23 धारा 60 आबकारी अधि0 थाना कोतवाली तिर्वा जनपद कन्नौज 2. प्रदीप कंजड पुत्र दीपक कंजड निवासी बौद्ध नगर तिर्वा थाना तिर्वा जनपद कन्नौज उम्र 30 वर्ष 1. मु0अ0सं0 293/23 धारा 392/411 भादवि व 3/25 आयुध अधि0 थाना ठठिया जनपद कन्नौज 2. मु0अ0सं0 378/23 धारा 174-A भादवि थाना ठठिया जनपद कन्नौज 3. मु0अ0सं0 464/23 धारा 3(1) गैगेस्टर एक्ट थाना ठठिया जनपद कन्नौज 4. मु0अ0सं0 598/25 धारा 303(2)/317(2) भादवि थाना सांडी जनपद हरदोई 3. *राजकपूर गिहार पुत्र दिवारीलाल (कंजड) निवासी बौद्ध नगर तिर्वा थाना तिर्वा जनपद कन्नौज उम्र 28 वर्ष* 1. मु0अ0सं0 273/12 धारा 109/41 सीआरपीसी थाना कोतवाली तिर्वा जनपद कन्नौज 2. मु0अ0सं0 265/15 धारा 109/41 भादवि थाना बेला जनपद औरैया 3. मु0अ0सं0 456/17 धारा 323/376/452/504/511 भादवि थाना कोतवाली तिर्वा जनपद कन्नौज 4. मु0अ0सं0 158/18 धारा 60 आबकारी अधिनियम थाना सिरसागंज जनपद फिरोजाबाद 5. मु0अ0सं0 107/18 धारा 379/411 भादवि थाना शिकोहाबाद जनपद फिरोजाबाद 6. मु0अ0सं0 202/18 धारा 379 भादवि थाना शिकोहाबाद जनपद फिरोजाबाद 7. मु0अ0सं0 301/18 धारा 379/411 भादवि थाना शिकोहाबाद जनपद फिरोजाबाद 8. मु0अ0सं0 333/18 धारा 21/22 एनडीपीएस एक्ट थाना शिकोहाबाद जनपद फिरोजाबाद 9. मु0अ0सं0 448/18 धारा 2/3 गैगेस्टर एक्ट थाना शिकोहाबाद जनपद फिरोजाबाद 10. मु0अ0सं0 518/19 धारा 18/20 एनडीपीएस एक्ट थाना रसूलाबाद जनपद कानपुर देहात 11. मु0अ0सं0 051/20 धारा 392/411 भादवि थाना कोतवाली तिर्वा जनपद कन्नौज 12. मु0अ0सं0 126/20 धारा 307 भादवि थाना कोतवाली तिर्वा जनपद कन्नौज 13. मु0अ0सं0 127/20 धारा 3/25 आयुध अधि0 थाना कोतवाली तिर्वा जनपद कन्नौज 14. मु0अ0सं0 263/20 धारा 3(1) गैगेस्टर एक्ट थाना कोतवाली तिर्वा जनपद कन्नौज 15. मु0अ0सं0 466/21 धारा 392/411 भादवि थाना कोतवाली अजीतमल जनपद औरैया 16. मु0अ0सं0 513/22 धारा 379/411/411 भादवि थाना कोतवाली औरैया जनपद औरैया 17. मु0अ0सं0 321/21 धारा 307 भादवि थाना बेला जनपद औरैया 18. मु0अ0सं0 323/21 धारा 3/25/27 आयुध अधि0 थाना बेला जनपद औरैया 19. मु0अ0सं0 324/21 धारा 411/420/467/468/471 भादवि थाना बेला जनपद औरैया 20. मु0अ0सं0 138/22 धारा 3(1) गैगेस्टर एक्ट थाना बेला जनपद औरैया 21. मु0अ0सं0 518/23 धारा 3/25 आयुध अधि0 थाना कोतवाली तिर्वा जनपद कन्नौज 22. मु0अ0सं0 850/24 धारा 303(2)/317(2)भादवि थाना कोतवाली शहर जनपद हरदोई 23. मु0अ0सं0 214/25 धारा 3/25 आयुध अधि0 थाना कोतवाली तिर्वा जनपद कन्नौज *बरामदगी-* 1. दो अदद तमंचा .315 बोर 2. दो अदद जिंदा कारतूस .315 बोर 3. तीन अदद खोखा कारतूस .315 बोर 4. कुल 03 अदद एण्ड्राइड मोबाइल फोन 5. कुल 16000/- रूपये नकद 6. घटना में प्रयुक्त 01अदद मोटर साइकिल यूनीकार्न UP74AJ-7680 *गिरफ्तारकर्ता पुलिस टीम-* 01. प्रभारी निरीक्षक थाना बिधूना श्री मुकेश बाबू चौहान मय हमराह 02.प्रभारी स्वाट टीम उ0नि0 कुलदीप कुमार मय टीम । 03.प्रभारी सर्विलांस टीम उ0नि0 समित चौधरी मय टीम । 04उ0नि0 उदय प्रकाश थाना बिधूना 05उ0नि0 यतेन्द्र कुमार थाना बिधूना 06उ0नि0 जयकरन सिंह थाना बिधूना

- Post by umar quraishi1
- *औरैया पुलिस का ऑपरेशन लंगड़ा जारी,पुलिस व बदमाशों के बीच मुठभेड़।*1
- अन्तर्जनपदीय गैंग के 03 अभियुक्तों से मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, एएसपी ने किया बड़ा खुलासा। औरैया। जिले के थाना बिधूना/स्वाट/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा राहगीरों के साथ टप्पेबाजी कर जेब काटने की घटना कारित करने वाले अन्तर्जनपदीय गैंग के 03 अभियुक्तगण को पुलिस मुठभेड के पश्चात गिरफ्तार कर लिया। इस पूरे घटनाक्रम को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक औरैया आलोक मिश्रा ने बड़ा खुलासा रविवार को किया है।1
- शामली पुलिस की बड़ी सफलता, अंतर्राज्यीय गिरोह के 10 सदस्य गिरफ्तार थाना बाबरी पुलिस व सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई हाईटेंशन विद्युत तार चोरी करने वाला संगठित गिरोह दबोचा कब्जे से 23 बंडल बिजली के तार बरामद 02 बोलेरो पिकअप, छोटा हाथी व अर्टिगा सहित कई वाहन जब्त चोरी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण भी बरामद कई राज्यों में सक्रिय था यह शातिर गिरोह पुलिस अधीक्षक शामली ने दी कार्रवाई की पूरी जानकारी गिरोह लंबे समय से दे रहा था घटनाओं को अंजाम आगे की पूछताछ में और खुलासों की संभावना1
- जनपद में राहगीरों को मदद के बहाने निशाना बनाने वाले एक शातिर अंतर्जनपदीय टप्पेबाज गैंग का पुलिस ने भंडाफोड़ कर दिया है। रविवार तड़के बिधूना पुलिस, स्वाट और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में हुई मुठभेड़ के बाद गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया गया। मुठभेड़ के दौरान दो बदमाश पुलिस की जवाबी फायरिंग में घायल हो गए जबकि तीसरे आरोपी को घेराबंदी कर मौके से दबोच लिया गया। सदर कोतवाली में आयोजित वार्ता के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा ने रविवार की दोपहर 4 बजे जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम गणेशपुर बॉर्डर पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बदनपुर की ओर से एक बाइक पर सवार तीन युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने जब उन्हें रुकने का इशारा किया तो वे भागने लगे। पुलिस टीम ने पीछा किया। जिसके दौरान गपचरिया पुलिया के पास उनकी बाइक फिसल गई। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की जिसमें जितेंद्र उर्फ मोटा और राजकपूर गिहार के पैर में गोली लग गई। दोनों घायलों को तुरंत अस्पताल भेजा गया। वहीं तीसरे आरोपी प्रदीप कंजड़ को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार तीनों आरोपी कन्नौज जनपद के तिर्वा क्षेत्र के निवासी हैं। पूछताछ में खुलासा हुआ कि यह गैंग राहगीरों को लिफ्ट देने के बहाने बाइक पर बैठाता था और सुनसान जगह पर ले जाकर उनकी जेब साफ कर देता था। हाल ही में 27 अप्रैल को बांधमऊ चौराहे पर एक बुजुर्ग से 50 हजार रुपये की टप्पेबाजी की घटना को भी इन्हीं आरोपियों ने अंजाम दिया था। जिसका अब पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो 315 बोर के तमंचे, दो जिंदा कारतूस, तीन खोखा कारतूस, 16 हजार रुपये नकद, तीन एंड्रॉइड मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल बरामद की है। तीनों बदमाशों का आपराधिक इतिहास भी काफी लंबा है। जितेंद्र पर 12, राजकपूर पर 23 और प्रदीप पर 4 मुकदमे दर्ज बताए गए हैं। इस सफल ऑपरेशन में बिधूना थाना प्रभारी, स्वाट टीम और सर्विलांस टीम की अहम भूमिका रही। पुलिस अब गैंग के अन्य सदस्यों और चोरी की गई बाकी रकम की बरामदगी के प्रयास में जुटी हुई है।1
- Post by दिलीप कुमार1
- औरैया,फफूंद शनिवार को ख़ानक़ाह आस्ताना आलिया समदिया फफूँद शरीफ के सज्जादा नशीन सैयद अख़्तर मियां चिश्ती के छोटे भाई सैयद अनवर मियां चिश्ती उर्फ हाजी मियां का 70 वर्ष की आयु में इंतिक़ाल हो गया था जिसकी खबर फैलते ही नगर व क्षेत्र के अलावा पूरे जनपद भर में शोक की लहर दौड़ गयी और दूर दराज से लोग आस्ताना आलिया पहुँचे और परिवार वालों से मिलकर दुःख ज़ाहिर करते हुए संवेदनाएं व्यक्त की। हाजी अनवर मियां चिश्ती आस्ताना आलिया समदिया के अज़ीम और बावक़ार शख्सियत थे जो मदरसा जामिया समदिया फफूँद शरीफ के पूर्व प्रबन्धक थे आपका का नाम उत्तर प्रदेश के अलावा हिंदुस्तान के अन्य राज्यों में एक अज़ीम शख्सियत की हैसियत से लिया जाता है।हज़रत अपनी सादगी,इल्म,तक़वा और इंसानियत के नाम से जाने जाते थे।जिन्होंने अपनी पूरी ज़िंदगी दीन की ख़िदमत और समाज की बेहतरी में गुज़ार दी।आप बहुत बड़े आलिम थे और दीनी व दुनियावी तालीम को घर घर तक पहुंचाकर लोगों को शिक्षित करना आपका सपना था, जिसका जीता जागता उदाहरण मदरसा जामिया समदिया व यूपी बोर्ड द्वारा संचलित समदिया हाई स्कूल व अन्य संस्थाएं हैं जिसमे आज भी सैंकड़ो बच्चे दीनी व दुनियावी तालीम को निःशुल्क हासिल कर रहे हैं।शिक्षा के मैदान में उनकी इस पहल को हमेशा याद किया जाएगा।आपके इन्तिक़ाल की खबर सुनकर सिर्फ आपके मुरीदीन ही नहीं बल्कि समाज के हर धर्म के लोगों ने शोक संवेदनाएं व्यक्त की।इटावा सांसद जितेंद्र कुमार दोहरे, दिबियापुर विधायक प्रदीप यादव,ब्लॉक प्रमुख तथा समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष दीपू सिंह चौहान,पूर्व मंत्री विनोद यादव कक्का,सपा नेता बाबा राम नरेश के अलावा अन्य नेताओं ने भी खानक़ाह पहुंचकर सज्जादा नशीन से मुलाकात कर दुःख व्यक्त किया।वहीं आपके आखिरी दीदार के लिए हिंदुस्तान के विभिन्न राज्यों से हज़ारों की संख्या में अकीदतमंदों का हुजूम देर रात तक खनक़ाह पहुंचता रहा और आपकी ज़ियारत से सरफ़राज़ होकर आपके आखिरी दर्शन किए रात साढ़े दस बजे आपके जनाज़े की नमाज़ अदा की गई आपके जनाज़े में खानक़ाह मारहरा शरीफ,बदायूँ शरीफ,कटरा शरीफ,बरेली शरीफ,खैराबाद शरीफ,कालपी शरीफ आदि ख़ानक़ाहों के सज्जादा नशीन भी शामिल हुए।शनिवार की रात आपका जनाज़ा आस्ताना आलिया से निकलकर नगर के मुख्य बाजार से होता हुआ मदरसा जामिया समदिया पहुंचा जहां नम आंखों के साथ आपको सुपुर्दे ख़ाक किया गया।आपकी अंतिम यात्रा में उत्तर प्रदेश के अलावा विभिन्न राज्यों से आये हजारों की संख्या में अकीदतमंदो का एक भारी जनसैलाब शामिल हुआ।सैयद अनवर मियां के दुनिया से रुखसत होजाने से पूरी इंसानियत को एक बहुत बड़ा नुकसान हुआ है।आपके दुनिया से रुखसत हो जाने से नगर व क्षेत्र में एक भारी दुःख का माहौल है।1
- *औरैया:महिला रोजगार के नाम पर ठगी करने वालों का पर्दाफाश*1