मठिया के पास पुलिस मुठभेड़ में तीन गो-तस्कर गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली देवरिया थाना बरियारपुर पुलिस ने मठिया के पास पुलिस मुठभेड़ के दौरान तीन कथित गो-तस्करों को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी स्वयंवर यादव, निवासी थाना क्षेत्र सुरौली, के पैर में गोली लगी, जिसे प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए अन्य आरोपियों की पहचान हरिकेश यादव, निवासी थाना क्षेत्र सुरौली तथा पन्ने लाल यादव, निवासी थाना क्षेत्र एकौना के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक पिकअप वाहन बरामद किया, जिस पर तीन गोवंश और एक भैंस लदी हुई थी। इसके अलावा आरोपियों के पास से 315 बोर का एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। मामले में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी श्री सुनील कुमार सिंह ने घटना की जानकारी दी।
मठिया के पास पुलिस मुठभेड़ में तीन गो-तस्कर गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली देवरिया थाना बरियारपुर पुलिस ने मठिया के पास पुलिस मुठभेड़ के दौरान तीन कथित गो-तस्करों को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी स्वयंवर यादव, निवासी थाना क्षेत्र सुरौली, के पैर में गोली लगी, जिसे प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए अन्य आरोपियों की पहचान हरिकेश यादव, निवासी थाना क्षेत्र सुरौली तथा पन्ने लाल यादव, निवासी
थाना क्षेत्र एकौना के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक पिकअप वाहन बरामद किया, जिस पर तीन गोवंश और एक भैंस लदी हुई थी। इसके अलावा आरोपियों के पास से 315 बोर का एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। मामले में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी श्री सुनील कुमार सिंह ने घटना की जानकारी दी।
- झमाझम बारिश से मिली गर्मी से राहत, मजदूरों के चेहरों पर लौटी खुशी देवरिया। जनपद में पिछले तीन दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से लोग बेहाल थे। गुरुवार को भी दिन में तेज धूप के चलते गर्मी का असर काफी अधिक रहा। गर्मी के कारण आम लोगों के साथ ही मजदूर वर्ग भी परेशान नजर आया। बाहर काम करने वाले मजदूरों को तेज धूप में काम करना मुश्किल हो रहा था। इसी बीच दोपहर बाद अचानक मौसम ने करवट ली और तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। बारिश होते ही मौसम सुहाना हो गया और लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली। कई दिनों से गर्मी झेल रहे मजदूरों के चेहरे पर भी बारिश ने खुशी ला दी। लोगों ने राहत की सांस लेते हुए बारिश का आनंद लिया। बारिश के बाद तापमान में गिरावट आने से बाजार और आसपास के क्षेत्रों में भी मौसम खुशनुमा हो गया। लोगों को उम्मीद है कि बारिश का सिलसिला जारी रहा तो गर्मी और उमस से और राहत मिलेगी।4
- दो सेतु परियोजनाओं का जिलाधिकारी ने किया, औचक निरीक्षण गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निर्माण के दिए निर्देश, लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी देवरिया। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने आज सेतु निगम की दो निर्माणाधीन परियोजनाओं का औचक निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी कार्य गुणवत्तापूर्ण एवं निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने महुआपाटन-करौंदी मार्ग पर छोटी गंडक नदी पर निर्माणाधीन सेतु का निरीक्षण किया। 17 करोड़ 47 लाख रुपये की लागत वाली इस परियोजना का कार्य मौके पर प्रगति पर पाया गया और प्रगति संतोषजनक रही। परियोजना दिसंबर 2024 में शुरू हुई थी तथा इसे दिसंबर 2026 तक पूर्ण किया जाना निर्धारित है। जिलाधिकारी ने परियोजना प्रबंधक, सेतु निगम को निर्धारित समयावधि में कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए। इसके बाद जिलाधिकारी ने 15 करोड़ 3 लाख रुपये की लागत से पटनवा पुल के पास निर्माणाधीन सेतु परियोजना का निरीक्षण किया। मौके पर नदी में पिलर निर्माण का कार्य प्रगति पर पाया गया। अप्रैल 2026 में शुरू हुई इस परियोजना को सितंबर 2027 तक पूर्ण किया जाना निर्धारित है। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को परियोजना को समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी निर्माणाधीन परियोजनाओं को निर्धारित समयावधि में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा किया जाए। निर्माण कार्यों में निर्धारित गुणवत्ता मानकों का पूरी तरह पालन सुनिश्चित किया जाए। गुणवत्ता मानकों के विपरीत कार्य पाए जाने पर संबंधित कार्यदायी संस्था के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान परियोजना प्रबंधक, सेतु निगम, सहायक अभियंता, अवर अभियंता, डीएसटीओ अरुण कुमार सिंह, एडीएसटीओ आनंद चौरसिया सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।1
- देवरिया में पुलिस और गो-तस्करों के बीच मुठभेड़, 3 गिरफ्तार देवरिया। मठिया के पास बरियारपुर पुलिस और गो-तस्करों के बीच मुठभेड़ हुई है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन गो-तस्करों को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान स्वयंवर यादव के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने हरिकेश यादव और पन्ने लाल यादव को भी गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से एक पिकअप वाहन बरामद हुआ, जिसमें तीन गोवंश और एक भैंस लदी हुई थी। पुलिस ने आरोपियों के पास से 315 बोर का अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया है। बरियारपुर पुलिस की इस कार्रवाई के बाद आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।1
- स्वास्थ्य विभाग के आला अफसर भ्रष्टाचार को दे रहे हैं अंजाम। सीएमओ कार्यालय बना भ्रष्टाचार का अड्डा स्वास्थ्य विभाग के आला अफसर भ्रष्टाचार को दे रहे हैं अंजाम। सीएमओ ने कहा कौन नहीं कर रहा है भ्रष्टाचार। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ सुविधाओं को बेहतर करने की जिम्मेदारी जिनके कंधे पर है उन स्वास्थ प्रशासक अधिकारी खुद ही भ्रष्टाचार को अंजाम दे रहे हैं। कुछ ऐसा ही देखने को मिला जनपद मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में उच्च अधिकारी जिनके पास महत्वपूर्ण डिप्टी सीएमओ जैसे पद हैं वह खुद के अपने निजी अस्पताल चलाते हुए सारे नियम और सरकार के आदेशों को ठेंगा दिखा रहे है। जिसकी लिखित शिकायत बुधवार को ऋषि पाण्डेय द्वारा जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी से करते हुए जांचकर कार्यवाही की मांग की गई हैं। इन पर लगे हैं आरोप......... 1. डिप्टी सीएमओ डॉ. कार्तिक पांडेय, जो महत्वपूर्ण के प्रभारी हैं, खुद बाल गोपाल चाइल्ड केयर नाम से न्यू क्लोनी में हॉस्पिटल चलाते हैं। साथ ही शहर के कई अस्पतालों में घूम-घूम कर निजी प्रैक्टिस करते हैं। 2. इनके छोटे भाई डॉ. आकाश पांडे भी अपना निजी अस्पताल वहीं चलाते हैं। अभी कुछ दिन पहले अपने निजी सेंटर पर एक महिला मरीज और उसके भाई को मारपीट की थी, जिसका वीडियो भी वायरल हुआ था। 3. डॉ. वाई. पी. यादव सलेमपुर में सर्जन के रूप में नियुक्त हैं। सीएमओ के ऑफिस के बगल में ही अपना निजी अस्पताल यश हॉस्पिटल के नाम से चलाते हैं। साथ ही शहर के अन्य हॉस्पिटल में घूमकर ऑपरेशन करते हैं। 4. डिप्टी सीएमओ डॉ. अश्वनी पांडे यूनिवर्सल हॉस्पिटल सलेमपुर रोड पर संचालित करते हैं, साथ में ही एक दूसरा बड़ा हॉस्पिटल भी बना रहे हैं। उपरोक्त की संदर्भ में ऋषि पाण्डेय ने बताया कि जब मैं इसकी शिकाय मुख्य चिकित्सा अधिकारी अनिल कुमार गुप्ता से की तो उन्होंने कहा कि "आज के जमाने में कौन ईमानदारी से काम करता है।" ऐसे में सवाल उठता हैं कि स्वास्थ विभाग में हर उस लापरवाही और भ्रष्टाचार की जड़ सीएमओ कार्यालय के बड़े अधिकारी हैं जिनके सह पर इस तरह के कार्य किये जा रहे हैं।2
- कुशीनगर में आशा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, 13 सूत्रीय मांगों को लेकर उठाई आवाज1
- बरही सीएचसी में डॉक्टरों के नहीं पहुंचने से मरीज परेशान, सुबह 8 बजे से करते रहे इंतजार जनसंदेश टाइम्स चौरी चौरा गोरखपुर। विकासखंड ब्रह्मपुर के बरही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पर गुरुवार सुबह इलाज के लिए पहुंचे मरीजों को डॉक्टरों का इंतजार करना पड़ा। मरीजों का कहना है कि वे सुबह करीब 8 बजे अस्पताल पहुंच गए थे, लेकिन करीब 9:30 बजे तक डॉक्टरों की मौजूदगी नहीं दिखाई दी। बरही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पांच डॉक्टर, दो फार्मासिस्ट, लैब टेक्नीशियन, स्टाफ नर्स समेत अन्य स्वास्थ्यकर्मियों की तैनाती बताई गई है। बावजूद इसके गुरुवार सुबह फार्मासिस्ट, लैब टेक्नीशियन और स्टाफ नर्स को छोड़कर अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौके पर मौजूद नहीं मिले। इलाज के लिए पहुंचे प्रभु, दिवाकर, फूलमती समेत दर्जनभर मरीजों ने बताया कि वे सुबह 8 बजे से अस्पताल में डॉक्टर के आने का इंतजार कर रहे थे। काफी समय बीत जाने के बाद भी डॉक्टरों के नहीं पहुंचने से मरीजों और उनके तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मामले को लेकर जिलाधिकारी गोरखपुर दीपक मीणा से वार्ता की गई। उन्होंने कहा, “मैं इसको दिखाता हूं।” मरीजों ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से मामले का संज्ञान लेते हुए अस्पताल में निर्धारित समय पर डॉक्टरों और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने की मांग की है, ताकि दूर-दराज से इलाज के लिए आने वाले मरीजों को समय पर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सके। बरही सीएचसी में डॉक्टरों के नहीं पहुंचने से मरीज परेशान, सुबह 8 बजे से करते रहे इंतजार जनसंदेश टाइम्स चौरी चौरा गोरखपुर। विकासखंड ब्रह्मपुर के बरही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पर गुरुवार सुबह इलाज के लिए पहुंचे मरीजों को डॉक्टरों का इंतजार करना पड़ा। मरीजों का कहना है कि वे सुबह करीब 8 बजे अस्पताल पहुंच गए थे, लेकिन करीब 9:30 बजे तक डॉक्टरों की मौजूदगी नहीं दिखाई दी। बरही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पांच डॉक्टर, दो फार्मासिस्ट, लैब टेक्नीशियन, स्टाफ नर्स समेत अन्य स्वास्थ्यकर्मियों की तैनाती बताई गई है। बावजूद इसके गुरुवार सुबह फार्मासिस्ट, लैब टेक्नीशियन और स्टाफ नर्स को छोड़कर अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौके पर मौजूद नहीं मिले। इलाज के लिए पहुंचे प्रभु, दिवाकर, फूलमती समेत दर्जनभर मरीजों ने बताया कि वे सुबह 8 बजे से अस्पताल में डॉक्टर के आने का इंतजार कर रहे थे। काफी समय बीत जाने के बाद भी डॉक्टरों के नहीं पहुंचने से मरीजों और उनके तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मामले को लेकर जिलाधिकारी गोरखपुर दीपक मीणा से वार्ता की गई। उन्होंने कहा, “मैं इसको दिखाता हूं।” मरीजों ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से मामले का संज्ञान लेते हुए अस्पताल में निर्धारित समय पर डॉक्टरों और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने की मांग की है, ताकि दूर-दराज से इलाज के लिए आने वाले मरीजों को समय पर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सके। चौरी चौरा गोरखपुर। विकासखंड ब्रह्मपुर के बरही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पर गुरुवार सुबह इलाज के लिए पहुंचे मरीजों को डॉक्टरों का इंतजार करना पड़ा। मरीजों का कहना है कि वे सुबह करीब 8 बजे अस्पताल पहुंच गए थे, लेकिन करीब 9:30 बजे तक डॉक्टरों की मौजूदगी नहीं दिखाई दी। बरही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पांच डॉक्टर, दो फार्मासिस्ट, लैब टेक्नीशियन, स्टाफ नर्स समेत अन्य स्वास्थ्यकर्मियों की तैनाती बताई गई है। बावजूद इसके गुरुवार सुबह फार्मासिस्ट, लैब टेक्नीशियन और स्टाफ नर्स को छोड़कर अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौके पर मौजूद नहीं मिले। इलाज के लिए पहुंचे प्रभु, दिवाकर, फूलमती समेत दर्जनभर मरीजों ने बताया कि वे सुबह 8 बजे से अस्पताल में डॉक्टर के आने का इंतजार कर रहे थे। काफी समय बीत जाने के बाद भी डॉक्टरों के नहीं पहुंचने से मरीजों और उनके तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मामले को लेकर जिलाधिकारी गोरखपुर दीपक मीणा से वार्ता की गई। उन्होंने कहा, “मैं इसको दिखाता हूं।” मरीजों ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से मामले का संज्ञान लेते हुए अस्पताल में निर्धारित समय पर डॉक्टरों और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने की मांग की है, ताकि दूर-दराज से इलाज के लिए आने वाले मरीजों को समय पर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सके।2
- बेलघाट के आरोपी को गोला पुलिस ने भेजा जेल, चोरी के माल के साथ दबोचा गोरखपुर के गोला थाना क्षेत्र के गौशाला मोहल्ले में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए बेलघाट थाना क्षेत्र के पिपरी गांव निवासी विपिन कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 6,532 रुपये नकद, सफेद धातु की एक चेन, दो नोटबुक और अन्य घरेलू सामान बरामद किया है। जानकारी के अनुसार, गौशाला मोहल्ला निवासी राजकुमार कसौधन 20 जुलाई 2026 को अपने परिवार के साथ खाटूश्याम-बालाजी दर्शन के लिए गए थे। इसी दौरान 24 जुलाई को पड़ोसियों ने उनके घर की सीढ़ी का दरवाजा टूटा होने की सूचना दी। सूचना पर उनकी पुत्री निधि कसौधन घर पहुंचीं तो सीढ़ी का दरवाजा टूटा मिला। अंदर कमरे का ताला तोड़कर आलमारी में रखे सोने के जेवरात और नकदी गायब थी। पीड़ित के अनुसार, चोरी हुए सामान में दो सोने की चेन, तीन सोने की अंगूठियां, चांदी के 14 सिक्के, मंगलसूत्र तथा बेटी की शादी के लिए रखे करीब 1.32 लाख रुपये शामिल थे। सूचना मिलने के बाद गोला पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान प्रकाश में आए बेलघाट थाना क्षेत्र के पिपरी निवासी विपिन कुमार को पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ और बरामदगी के आधार पर पुलिस ने आरोपी के कब्जे से नकदी समेत अन्य सामान बरामद किया। गोला पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।1
- बारिश से गर्मी से परेशान लोगों को मिली राहत, मौसम हुआ सुहाना देवरिया। पिछले दो दिनों से पड़ रही उमस भरी गर्मी और तेज धूप से लोग काफी परेशान थे। गर्मी के कारण लोग बेहाल नजर आ रहे थे और बारिश का इंतजार कर रहे थे। वहीं, गुरुवार को अचानक हुई बारिश से लोगों ने राहत की सांस ली। बारिश के बाद तापमान में गिरावट आने से मौसम सुहाना हो गया और लोगों को उमस भरी गर्मी से काफी राहत मिली। लंबे समय से बारिश का इंतजार कर रहे लोगों के चेहरे भी खिल उठे। बारिश से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं किसानों के लिए भी यह बारिश राहत लेकर आई है। हालांकि कुछ स्थानों पर सड़क और गलियों में पानी जमा होने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा।4