जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में थाना मल्हीपुर में समाधान दिवस का हुआ आयोजन मौके पर जाकर करें विवादों का निपटारा-जिलाधिकारी शिकायतकर्ता द्वारा प्राप्त शिकायत का निस्तारण के उपरान्त फोन से कराया जाए अवगत-पुलिस अधीक्षक श्रावस्ती । जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी की अध्यक्षता में थाना मल्हीपुर में समाधान दिवस/थाना दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान फरियादियों की समस्याओं को गम्भीरता से सुनकर उनके निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि समाधान दिवस/थाना दिवस में आने वाले फरियादियों की समस्याओं को गम्भीरता से सुनकर त्वरित निस्तारण की कार्यवाही करें तथा फरियादियों के साथ नम्र व्यवहार भी किया जाए। उन्होने कहा कि भूमि विवादों से सम्बन्धित प्रकरणों का राजस्व एवं पुलिस की टीम मौके पर जाकर निपटारा करें। उन्होने यह भी निर्देश दिया कि बालिकाओं/महिलाओं द्वारा प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता से निस्तारण किया जाए।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने थानाध्यक्ष को निर्देश दिया कि शिकायतकर्ता द्वारा प्राप्त शिकायत का संज्ञान लेकर तुरंत मौके पर जाकर प्रकरण की जांच कर कार्यवाही करें और उसकी शिकायत के निस्तारण के बाद शिकायतकर्ता को फोन आदि के माध्यम से सूचित भी किया जाए, ताकि शासन के निर्देशानुसार जीरो टालरेंस नीति के तहत लोगों को न्याय दिलाया जा सके।इस अवसर पर थानाध्यक्ष मल्हीपुर, राजस्व निरीक्षकगण, लेखपालगण, बीट निरीक्षक, बीट कांस्टेबल सहित फरियादीगण उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में थाना मल्हीपुर में समाधान दिवस का हुआ आयोजन मौके पर जाकर करें विवादों का निपटारा-जिलाधिकारी शिकायतकर्ता द्वारा प्राप्त शिकायत का निस्तारण के उपरान्त फोन से कराया जाए अवगत-पुलिस अधीक्षक श्रावस्ती । जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी की अध्यक्षता में थाना मल्हीपुर में समाधान दिवस/थाना दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान फरियादियों की समस्याओं को गम्भीरता से सुनकर उनके निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि समाधान दिवस/थाना दिवस में आने वाले फरियादियों की समस्याओं को गम्भीरता से सुनकर त्वरित निस्तारण की कार्यवाही करें तथा फरियादियों के साथ नम्र व्यवहार भी किया जाए। उन्होने कहा कि भूमि विवादों से सम्बन्धित प्रकरणों का राजस्व एवं पुलिस की टीम मौके पर जाकर निपटारा करें। उन्होने यह भी निर्देश दिया कि बालिकाओं/महिलाओं द्वारा प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता से निस्तारण किया जाए।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने थानाध्यक्ष को निर्देश दिया कि शिकायतकर्ता द्वारा प्राप्त शिकायत का संज्ञान लेकर तुरंत मौके पर जाकर प्रकरण की जांच कर कार्यवाही करें और उसकी शिकायत के निस्तारण के बाद शिकायतकर्ता को फोन आदि के माध्यम से सूचित भी किया जाए, ताकि शासन के निर्देशानुसार जीरो टालरेंस नीति के तहत लोगों को न्याय दिलाया जा सके।इस अवसर पर थानाध्यक्ष मल्हीपुर, राजस्व निरीक्षकगण, लेखपालगण, बीट निरीक्षक, बीट कांस्टेबल सहित फरियादीगण उपस्थित रहे।
- राजस्थान के कोटा से लड़कियों का एक वीडियो आजकल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है छात्र-छात्राओं के माता-पिता अपनी कड़ी मेहनत की कमाई का पैसा लगाकर अपने बच्चों को पढ़ने के लिए बाहर भेजते हैं और बाहर हॉस्टल में रहने वाले लड़के और लड़कियां किस तरह से पढ़ाई करते हैं आप इस वीडियो में साथ दे सकते हैं लड़के हो या फिर लड़कियां उनको अपने भविष्य के बारे में चिंता होनी चाहिए अ1
- सीएम डैशबोर्ड पर विकास कार्यों एवं निर्माण कार्यो की समीक्षा बैठक सम्पन्न शत-प्रतिशत लक्ष्य की पूर्ति करने हेतु दिये सख्त निर्देश श्रावस्ती । जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में समस्त विभागीय अधिकारियों के साथ सीएम डैशबोर्ड पर विकास कार्यों एवं सीएमआईएस पोर्टल पर निर्माण कार्याे की प्रगति समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की गहन समीक्षा की। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने खराब रैंकिंग वाले विभागाध्यक्षों को कार्य में तेजी लाकर शत-प्रतिशत लक्ष्य की पूर्ति करने हेतु सख्त निर्देश दिया है। बैठक में अवगत कराया गया कि माह-मार्च, 2026 में जनपद श्रावस्ती की विकास एवं राजस्व कार्याे की संयुक्त रैंक 26 है। माह-मार्च, 2026 में जनपद श्रावस्ती को कुल 85 कार्यक्रमों में से 70 कार्यक्रमों में ए श्रेणी, 02 कार्यक्रमों में बी श्रेणी, 06 कार्यकमो में सी श्रेणी, 03 कार्यकमो में डी श्रेणी एवं 04 कार्यक्रमों में NA प्राप्त हुआ है। बैठक में ज्ञात हुआ कि अतिरिक्त उर्जा, अल्पसंख्यक कल्याण, उद्यान, उर्जा, कृषि, ग्रामीण अभियंत्रण, दुग्ध विकास, दिव्यांगजन सशक्तिकरण,, नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति, प्राथमिक शिक्षा, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन, पशुधन, पिछड़ा वर्ग कल्याण, मत्स्य, महिला एवं बाल विकास, माध्यमिक शिक्षा, लोक निर्माण विभाग,, श्रम एवं सेवायोजन, सहकारिता, सिचाई एवं जल संसाधन विभागो के कार्यकमो में ’’ए’’ ग्रेड प्राप्त हुआ है। इसके अलावा ग्राम्य विकास, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, नियोजन, पंचायती राज, पर्यटन, महिला एवं बाल विकास-आई०सी०डी०एस० सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम, समाज कल्याण एवं लोक शिकायत (निर्माण कार्य) विभागों के कार्यकमों में श्रेणी यथा- बी, सी व डी प्राप्त हुये हैं। वहीं माह मार्च, 2026 में प्रर्दशित योजनाओं में से प्रदेश मे मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना में अन्तिम 5 जनपदों में है। जबकि नई सड़को का निर्माण, अनुसूचित जनजाति दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना में प्रथम 5 में हैं। इस पर जिलाधिकारी ने सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को कार्य में तेजी लाकर अपनी देख-रेख में शत-प्रतिशत डाटा फीडिंग कराकर लक्ष्य पूर्ति करने हेतु निर्देशित किया।बैठक में सी0एम0आई0एस0 पोर्टल पर एक करोड से अधिक लागत के निर्माण कार्याे की भी गहन समीक्षा की गई। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि जो भी परियोजनाएं शत-प्रतिशत पूर्ण हो चुकी है, उन्हें हैण्डओवर कराये जाने की कार्यवाही की जाए। एक वर्ष से अधिक लम्बित परियोजनाओं को तेजी लाकर पूरा कराने का निर्देश दिया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी शाहिद अहमद, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी अजय कुमार यादव सहित समस्त खण्ड विकास अधिकारीगण व अन्य सम्बन्धित विभागीय अधिकारी/कर्मचारी, कार्यदायी संस्थाओं के अभियंतागण उपस्थित रहे।1
- Post by Janta ki awaz 6471
- बहराइच के डीएम चौराहे पर अखिलेश यादव और राहुल गांधी का पुतला फूंकने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। हादसे की चपेट में आकर सदर सीट से भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री अनुपमा जायसवाल झुलस गईं, बताया जा रहा है कि उनका चेहरा जल गया है। घटना के तुरंत बाद उन्हें इलाज के लिए बहराइच मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मामला कोतवाली नगर क्षेत्र के डीएम चौराहे का बताया जा रहा है। फिलहाल घटना को लेकर आगे की जानकारी का इंतजार है।1
- बहराइच के कैसरगंज इलाके में युवक को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने का आरोप कुमारनपुरवा गांव की घटना से इलाके में मचा हड़कंप, दहशत का माहौल गंभीर रूप से झुलसा युवक मेडिकल कॉलेज में भर्ती, हालत नाजुक बताई जा रही परिजनों ने गांव के ही लोगों पर लगाया पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप प्रेम प्रसंग को लेकर पहले से चल रहा था विवाद, बनी घटना की बड़ी वजह आग लगते ही युवक की चीख सुन दौड़े ग्रामीण, किसी तरह बुझाई गई आग हालत बिगड़ने पर सीएचसी से मेडिकल कॉलेज किया गया रेफर, इलाज जारी मौके पर पहुंची पुलिस, हर पहलू से मामले की जांच में जुटी1
- स्वच्छ भारत मिशन की पोल: सराय जगना बाजार में गंदगी से बढ़ता खतरा बहराइच। फखरपुर विकास खंड के वजीरगंज बाजार में स्थित सामुदायिक शौचालय गंभीर परेशानी का कारण बन चुका है। लंबे समय से साफ-सफाई न होने के कारण शौचालय से उठने वाली दुर्गंध पूरे बाजार में फैल रही है,1
- बहराइच । जनपद में विशेषकर नगर क्षेत्र में डीज़ल एवं पेट्रोल आपूर्ति का जायज़ा लेने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव व अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंह के साथ डिगिहा स्थित के.बी. पेट्रोलियम का औचक निरीक्षण कर प्रोपराईटर मनीष मातनहेलिया से डीज़ल एवं पेट्रोल की प्राप्ति एवं वितरण के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की। श्री मातनहेलिया ने डीएम व एसपी को बताया कि उनके पेट्रोल पम्प पर डीज़ल के पम्प फ्रन्ट एरिया में स्थापित हैं। इस लिए नगरवासियों की सुविधा को देखते हुए पिछले कुछ दिनों में उनके द्वारा डीज़ल नहीं मंगाया गया है। उन्होंने बताया कि आगे की ओर बड़े वाहनों द्वारा डीज़ल लेने से छोटे वाहनों को पेट्रोल लेने में असुविधा होती है। जनपद में पेट्रोलियम पदार्थों की आपूर्ति के सम्बन्ध में श्री मातनहेलिया ने बताया कि मरम्मत कार्य के कारण घाघरा पुल का संचालन बन्द होने के कारण पेट्रोलियम पदार्थों के ट्रांसपोर्ट वाहनों को जहां पहले 04 घण्टे का समय लगता था वहीं अब लगभग 07 घण्टे में वाहन पहुंच पाते हैं। उन्होंने डीएम व एसपी को बताया कि पिछली रात को 20 हज़ार लीटर पेट्रोल मंगवाया था। जिसका वितरण हो रहा है। डीएम ने श्री मातनहेलिया से अपेक्षा की जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित गाईड लाईन के अनुसार आमजन को वितरण किया जाय। वितरण कार्य में जिला प्रशासन द्वारा हर संभव सहयोग प्रदान किया जायेगा। डीएम ने कहा कि पेट्रोलपम्प पर आने वाले 02 पहिया वाहनों को हेल्मेट पहनने के लिए जागरूक भी करें।4
- NH 730 बहराइच बलरामपुर हाइवे पर विधि विरुद्ध जमाव कर मुख्य हाइवे को जाम करने वाले व सदोष अवरोध उत्पन्न करने वाले 10 अभियुक्त गिरफ्तार👇 थाना इकौना पुलिस टीम द्वारा थाना इकौना पर पंजीकृत मु.अ.स. 79/2026 धारा 126(2),189(2) BNS मे नामजद अभियुक्ततो 1. राजेश उर्फ राजू पुत्र बच्छराज निवासी ग्राम महजिदिया दा0 भलुहिया दसौधी थाना इकौना जनपद श्रावस्ती , 2. अल्ताफ पुत्र जुल्फिकार निवासी ग्राम इटौझा थाना इकौना जनपद श्रावस्ती , 3. जीवनलाल पुत्र हरि प्रसाद निवासी ग्राम टण्डवा महन्थ थाना इकौना जनपद श्रावस्ती, 4. ननकू पुत्र हरि प्रसाद निवासी ग्राम टंडवा महन्थ थाना इकौना जनपद श्रावस्ती, 5. अजीत यादव पुत्र ननके उर्फ अमेरिका यादव निवासी ग्राम मदारा थाना इकौना जनपद श्रावस्ती ,6. चिरागी उर्फ जसवन्त पुत्र छेदी निवासी गण भगवानपुर बनकट थाना इकौना जनपद श्रावस्ती , 7. प्रदीप पुत्र आशाराम निवासी ग्राम भगवानपुर बनकट थाना इकौना जनपद श्रावस्ती, 8. मुकेश पुत्र बड़कऊ निवासी आसधव दा0 भगवानपुर बनकट थाना इकौना जनपद श्रावस्ती , 9. राकेश पुत्र पुत्तीलाल निवासी आसधव दा0 भगवानपुर बनकट थाना इकौना जनपद श्रावस्ती 10.राजकुमार उर्फ राजा पुत्र राघवराम निवासी अंडुआ पुर दा0 भगवानपुर बनकट थाना इकौना जनपद श्रावस्ती को शान्ति व्यवस्था कायम रखने हेतु धारा 126/135/170 बी0एन0एस0एस0 मे गिरफ्तार किया गया तथा उपरोक्त अभियुक्ततो को धारा 126/135/170 बी0एन0एस0एस0 के तहत चालान कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया। गिरफ्तारी का विवरण👇 थाना इकौना क्षेत्र अंतर्गत मोहनीपुर के पास बलरामपुर–बहराइच मार्ग (NH-730) स्थित शक्ति फ्यूल सेंटर (BPCL) पर डीजल एवं पेट्रोल लेने आये लगभग 50-60 उपभोक्ताओं द्वारा समय करीब 10:30 बजे पास की बल्ली-पटरा की दुकान से बल्ली लाकर मुख्य मार्ग पर रखकर रोड जाम कर दिया गया तथा यातायात बाधित किया गया। उक्त प्रकरण में थाना इकौना पर मु0अ0सं0 79/2026 पंजीकृत किया गया। इसी क्रम में दिनांक 25.04.2026 को मुख्य मार्ग (NH-730) पर विधि विरुद्ध जमाव कर जाम लगाने एवं अवरोध उत्पन्न करने वाले 10 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय रवाना किया गया गिरफ्तारी टीम :👇 1. परमानन्द तिवारी प्रभारी निरीक्षक थाना इकौना जनपद श्रावस्ती 2. उ0नि राजेश यादव थाना इकौना जनपद श्रावस्ती 3. उ0नि0 अफजल सलीम खां थाना इकौना जनपद श्रावस्ती 4. उ0नि0 बालकिशुन आनन्द थाना इकौना जनपद श्रावस्ती 5. उ0नि0 अवनीश यादव थाना इकौना जनपद श्रावस्ती 6. मु0आ0राम सिह यादव थाना इकौना जनपद श्रावस्ती 7. मु0आ0 दुर्गेश चौरसिया थाना इकौना जनपद श्रावस्ती 8. आरक्षी शैलन्द्र कुमार थाना इकौना जनपद श्रावस्ती 9. आरक्षी सोनू सिंह थाना इकौना जनपद श्रावस्ती 10. आरक्षी मनोज यादव थाना इकौना जनपद श्रावस्ती1