आबूरोड नगर पालिका की स्वच्छता पर बड़ी पहल, नागरिकों से सहयोग की अपील। अधिशासी अधिकारी अनिल झिंगोनिया ने शहर मे घूम व्यापारियों से किया संवाद। आबूरोड शहर को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ बनाने के उद्देश्य से नगर पालिका ने विशेष स्वच्छता अभियान की शुरुआत की है। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी अनिल झिंगोनिया ने शहरवासियों के नाम संदेश जारी कर स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल नगर पालिका या प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य है। यदि सभी लोग अपने घर, गली, मोहल्ले और आसपास के क्षेत्रों में नियमित सफाई रखें, तो शहर को आदर्श और आकर्षक बनाया जा सकता है। अधिशासी अधिकारी ने नागरिकों से आग्रह किया कि कचरा इधर-उधर फेंकने के बजाय निर्धारित स्थानों और डस्टबिन में ही डालें। खुले में कचरा डालने से शहर की सुंदरता प्रभावित होती है और बीमारियों के फैलने का खतरा भी बढ़ जाता है। नगर पालिका ने विशेष रूप से दुकानदारों और व्यापारियों से अपील की है कि वे अपने प्रतिष्ठानों के सामने साफ-सफाई रखें तथा कचरा सड़कों पर न फैलाएं। बाजार क्षेत्र में गंदगी से आमजन को परेशानी होती है और शहर की छवि भी खराब होती है। पालिका प्रशासन ने कहा कि स्वच्छ वातावरण ही स्वस्थ जीवन की आधारशिला है। यदि हर नागरिक छोटा-सा योगदान दे, तो पूरे शहर में बड़ा बदलाव लाया जा सकता है।

- राजस्थान कोटा कोटा में CBN की बड़ी कार्रवाई, 938.300 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा बरामद कोटा। केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN), कोटा के अधिकारियों ने मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई करते हुए दो पिकअप वाहनों से भारी मात्रा में अवैध डोडा चूरा जब्त किया है। इस कार्रवाई में कुल 104 बोरों में भरा 938.300 किलोग्राम डोडा चूरा बरामद किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजस्थान के रजिस्ट्रेशन नंबर वाली दो पिकअप गाड़ियों में अवैध मादक पदार्थ की तस्करी की सूचना मिलने पर CBN टीम ने सतर्कता बरतते हुए कोटा-झालावाड़ रोड स्थित नाकाबंदी के दौरान इन वाहनों को रोका। तलाशी के दौरान दोनों वाहनों में रखे बोरों से भारी मात्रा में डोडा चूरा बरामद हुआ। CBN अधिकारियों ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों पिकअप वाहनों को जब्त कर लिया है। इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट, 1985 के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। CBN द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। आमजन से भी अपील की गई है कि किसी भी प्रकार की नशे से संबंधित जानकारी तुरंत विभाग को दें, ताकि इस सामाजिक बुराई को जड़ से समाप्त किया जा सके।4
- कुशाल सेन एक अभी उनकी उम्र ज्यादा नहीं है लेकिन इनको पढ़ाई में बहुत खुशी आ रही है यह जिज्ञासु प्रकृति का बालक है जो सभी विषयों में रुचि रखता है अभी उनकी उम्र ज्यादा नहीं है लेकिन इनको पढ़ाई में बहुत रूचि है और इनका सपना है कि मैं बड़ा अधिकारी बानो और समाज की सेवा करूं1
- झालावाड़, 25 अप्रैल। कवि शैलेंद्र जैन ‘गुनगुना’ ने राजस्थान सरकार से अपील करते हुए कहा है कि 1 अप्रैल 2026 से देशभर में बढ़ाई गई न्यूनतम मजदूरी को राजस्थान में भी ठेका कर्मियों के हित में शीघ्र लागू किया जाए। उन्होंने कहा कि महंगाई के बढ़ते दौर में श्रमिक वर्ग को आर्थिक राहत देने के लिए यह कदम बेहद जरूरी है। गुनगुना ने बताया कि कई राज्यों में संशोधित न्यूनतम मजदूरी लागू हो चुकी है, जिससे वहां के श्रमिकों को सीधा लाभ मिल रहा है। उन्होंने राज्य सरकार से आग्रह किया कि ठेका कर्मियों के साथ न्याय करते हुए जल्द से जल्द नई दरों को लागू कर श्रमिकों के जीवन स्तर को सुधारने की दिशा में पहल की जाए। उन्होंने कहा कि न्यूनतम मजदूरी में वृद्धि से श्रमिकों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और उनके परिवारों को भी राहत मिलेगी। साथ ही यह कदम सामाजिक और आर्थिक संतुलन बनाए रखने में सहायक सिद्ध होगा।1
- Post by Akshay Gurjar1
- झालावाड़। कनिष्ठ तकनीकी सहायक संघ द्वारा Jta और jen के बीच कार्य विभाजन का लेकर पंचायत राज द्वारा 03/04/26 को आदेश निकाला गया जिसमें gkn 2025 के अनुसार jta और jen को क्लस्टर आवंटित कर ग्रामीण विकास पंचायती राज की समस्त योजनाओं का पूर्व में प्रचलित sop के अनुसार कार्य संपादित करने के आदेश किए गए लेकिन इस आदेश को पंचायती राज विभाग द्वारा 14/04//26 को स्थगित कर दिया गया जिसके विरोध में जिले के सभी कनिष्ठ तकनीकी सहायक द्वारा जिला परिषद के अधिशाषी अभियंता राजेंद्र निमेष के मार्फत माननीय गमाननीय मुख्यमंत्री महोदय राजस्थान को ज्ञापन दिया गया 14/04 /26 आदेश को जब तक निरस्त नहीं किया जाएगाऔर पूर्व की प्रचलित sop 2018 or Gkn ग्रामीण कार्य निर्देशिका 2025 अनुसार jen और jta को समकक्ष मानकर क्लस्टर आवंटित कर ग्रामीण एवं पंचायती राज की समस्त योजनाओं का कार्य संपादित का आदेश नहीं होगा तब तक धरना देने का निश्चय किया गया है साथ ही कनिष्ठ तकनीकी सहायकों की वेतन विसंगति की लंबित मांगों एवं ग्रामीण विकास में प्रतिनियुक्ति पर लगे अभियंताओं की महा नरेगा से समाप्त कर वरिष्ठ कनिष्ठ तकनीकी सहायक के पद पर कनिष्ठ तकनीकी सहायकों को 09,18 वर्ष के अनुभव के आधार पर लगाए।2
- गुना नाना खेड़ी मंडी में जगह की कमी के चलते गेहूं की नीलामी दशहरा मैदान में की जा रही है तपती धूप में खुले आसमान में दो से तीन दिन रहने को मजबूर किसान1
- बारां मे 24 अप्रैल को पंचायत राज दिवस पर कांग्रेस प्रदर्शन करेगी!राजीव गांधी पंचायत राज संगठन के बैनर तले जिला अध्यक्ष प्रेम सिंह मीणा के नेतृत्व में कार्यकर्ता सुबह 10:00 बजे जिला कलेक्टरी बारां पहुंचेंगे फिर माननीय राज्यपाल एवं मुख्य निर्वाचन आयुक्त जयपुर के नाम कलेक्टर महोदय को ज्ञापन देकर पंचायतराज और नगर पालिकाओं के चुनाव जल्द करवाने की मांग की जाएगी! प्रवक्ता एस एल नागर मीडिया प्रभारी राधेश्याम सेन ने भारी सख्या में कार्यकर्ताओं से पहुंचने के अपिल की है!🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏1
- S3A SZ1
- गुना नानाखेड़ी मंडी में अपनी उपज को बेचने आए किसानों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है किसानों ने जानकारी देते हुए बताया है की पानी की कोई व्यवस्था नहीं टैंकरों में दो-दो तीन-तीन दिन का भरा गर्म पानी पीने को मजबूर गुना जिले के किसान किसनो की तरफ जिला प्रशासन का ध्यान होना चाहिए और मंडी की अव्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जाए1