logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जंगल में पुलिस पहुंचते ही मचा हड़कंप, 410 लीटर महुआ शराब छोड़ तस्कर आखिर कहां हुआ गायब? सिरदला प्रखंड के परनाडाबर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। थाना क्षेत्र के मोहना केवल गांव स्थित केवल टांड में झारखंड सीमा के जंगल रास्ते से बाइक के जरिए महुआ शराब लाए जाने की सूचना पर थानाध्यक्ष हरिकांत कुमार के निर्देश पर पीएसआई विवेका राम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी की। पुलिस को देखते ही तस्कर 410 लीटर महुआ शराब और एक मोटरसाइकिल छोड़कर जंगल के रास्ते फरार हो गया। पुलिस ने शराब और बाइक को जब्त कर लिया है। इस मामले में परनाडाबर थाना कांड संख्या 149/26 दर्ज करते हुए बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2016 की धारा 30(ए) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। छापेमारी दल में सिपाही राजेश कुमार, मन्नू शर्मा, मिथुन कुमार और विक्की कुमार शामिल थे। थानाध्यक्ष हरिकांत कुमार ने बताया कि फरार तस्कर की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

1 day ago
user_Naresh Kumar
Naresh Kumar
सिरदला, नवादा, बिहार•
1 day ago

जंगल में पुलिस पहुंचते ही मचा हड़कंप, 410 लीटर महुआ शराब छोड़ तस्कर आखिर कहां हुआ गायब? सिरदला प्रखंड के परनाडाबर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। थाना क्षेत्र के मोहना केवल गांव स्थित केवल टांड में झारखंड सीमा के जंगल रास्ते से बाइक के जरिए महुआ शराब लाए जाने की सूचना पर थानाध्यक्ष हरिकांत कुमार के निर्देश पर पीएसआई विवेका राम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी की। पुलिस को देखते ही तस्कर 410 लीटर महुआ शराब और एक मोटरसाइकिल छोड़कर जंगल के रास्ते फरार हो गया। पुलिस ने शराब और बाइक को जब्त कर लिया है। इस मामले में परनाडाबर थाना कांड संख्या 149/26 दर्ज करते हुए बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2016 की धारा 30(ए) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। छापेमारी दल में सिपाही राजेश कुमार, मन्नू शर्मा, मिथुन कुमार और विक्की कुमार शामिल थे। थानाध्यक्ष हरिकांत कुमार ने बताया कि फरार तस्कर की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

More news from बिहार and nearby areas
  • 0 से 6 वर्ष के बच्चों के भाषा विकास हेतु “परवरिश” एवं “बोल साथी” कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ रजौली। प्रफुल्ल कुमार सुमन शुक्रवार को दोस्त लर्निंग फाउंडेशन संस्था की तरफ से 0 से 6 वर्ष के बच्चों में विद्यालय तत्परता की तैयारी एवं 3 से 6 वर्ष के बच्चों के भाषा विकास हेतु “परवरिश” एवं “बोल साथी” कार्यक्रम का शुभारंभ रजौली अनुमंडल के इंटर विद्यालय सिरदला में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राजनरायण प्रसाद की मौजूदगी किया गया। इसमें सभी स्कूल के चहक के नामित शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को कार्यक्रम के सभी पहलुओं से अवगत हेतु उन्मुखीकरण किया गया। दोस्त लर्निंग फाउंडेशन का विश्वास है की पूरी दुनिया हमारा क्लासरूम है और हम बातें, स्नेह, खेल के साथ बच्चों में गुणात्मक सुधार ला सकते हैं। “परवरिश” कार्यक्रम एक संक्षिप्त ऑडियो संदेश (फोनकास्ट) है। जिनमें सरल सुझाव दिए जाते हैं कि माता-पिता अपने बच्चे की आवश्यकताओं को कैसे समझें और उनकी वृद्धि एवं विकास में कैसे सहयोग करें। जबकि “बोल साथी” WhatsApp (व्हाट्सऐप), Chatbot बॉट है, जो परिवारों को बच्चों के साथ दैनिक बातचीत और कहानी-कथन के लिए प्रोत्साहित कर मौखिक भाषा के विकास में सहयोग करता है। इसके जरिए हम कम आय वाले परिवारों के बच्चों की स्कूल-तैयारी को सुदृढ़ करने का प्रयास करेंगे। अभिभावकों एवं परिवारों को सशक्त बनाना है ताकि वे प्रत्येक बच्चे के लिए सुरक्षित, स्नेहपूर्ण और सीखने से भरपूर वातावरण तैयार करने का प्रयास करेंगे। जिससे वह स्कूल के लिए तैयार हो सके। प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षक गौतम कुमार और बृजनंदन कुमार चौधरी के द्वारा दोस्त लर्निंग के अलावे FLN एवं विद्यालय स्तर पर अभिभावकों एवं शिक्षकों की जवाबदेही की बाते सदन में रखी। फाउंडेशन की तरफ से कार्यक्रम का उन्मुखीकरण सूरज कुमार सिंह के द्वारा किया गया। इसमे संस्था की तरफ राज्य के प्रतिनिधि तौर पर लव कुमार ने मंच संचालन किया। इसमें प्रखंड के प्रथम क्लास के नामित शिक्षक एवं शिक्षिकाएं ने अपनी उपस्थति दर्ज कराई।
    3
    0 से 6 वर्ष के बच्चों के भाषा विकास हेतु “परवरिश” एवं “बोल साथी” कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ
रजौली। प्रफुल्ल कुमार सुमन 
शुक्रवार को दोस्त लर्निंग फाउंडेशन संस्था की तरफ से 0 से 6 वर्ष के बच्चों में विद्यालय तत्परता की तैयारी एवं 3 से 6 वर्ष के बच्चों के भाषा विकास हेतु “परवरिश” एवं “बोल साथी” कार्यक्रम का शुभारंभ रजौली अनुमंडल के इंटर विद्यालय सिरदला में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राजनरायण प्रसाद की मौजूदगी किया गया। इसमें सभी स्कूल के चहक के नामित शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को कार्यक्रम के सभी पहलुओं से अवगत हेतु उन्मुखीकरण किया गया। 
दोस्त लर्निंग फाउंडेशन का विश्वास है की पूरी दुनिया हमारा क्लासरूम है और हम बातें, स्नेह, खेल के साथ बच्चों में गुणात्मक सुधार ला सकते हैं। “परवरिश” कार्यक्रम एक संक्षिप्त ऑडियो संदेश (फोनकास्ट) है। जिनमें सरल सुझाव दिए जाते हैं कि माता-पिता अपने बच्चे की आवश्यकताओं को कैसे समझें और उनकी वृद्धि एवं विकास में कैसे सहयोग करें। जबकि “बोल साथी” WhatsApp (व्हाट्सऐप), Chatbot बॉट है, जो परिवारों को बच्चों के साथ दैनिक बातचीत और कहानी-कथन के लिए प्रोत्साहित कर मौखिक भाषा के विकास में सहयोग करता है। इसके जरिए हम कम आय वाले परिवारों के बच्चों की स्कूल-तैयारी को सुदृढ़ करने का प्रयास करेंगे। अभिभावकों एवं परिवारों को सशक्त बनाना है ताकि वे प्रत्येक बच्चे के लिए सुरक्षित, स्नेहपूर्ण और सीखने से भरपूर वातावरण तैयार करने का प्रयास करेंगे। जिससे वह स्कूल के लिए तैयार हो सके। 
प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षक गौतम कुमार और बृजनंदन कुमार चौधरी के द्वारा दोस्त लर्निंग के अलावे FLN एवं विद्यालय स्तर पर अभिभावकों एवं शिक्षकों की जवाबदेही की बाते सदन में रखी। फाउंडेशन की तरफ से कार्यक्रम का उन्मुखीकरण सूरज कुमार सिंह के द्वारा किया गया। इसमे संस्था की तरफ राज्य के प्रतिनिधि तौर पर लव कुमार ने मंच संचालन किया। इसमें प्रखंड के प्रथम क्लास के नामित शिक्षक एवं शिक्षिकाएं ने अपनी उपस्थति दर्ज कराई।
    user_Prafull Kumar Suman
    Prafull Kumar Suman
    रजौली, नवादा, बिहार•
    4 hrs ago
  • पति ने पढ़ा लिखा कर टीचर बनाया और फिर टीचर बनने के बाद अपने ब्वॉयफ्रेंड संग भाग कर शादी रचाली।
    1
    पति ने पढ़ा लिखा कर टीचर बनाया और फिर टीचर बनने के बाद अपने ब्वॉयफ्रेंड संग भाग कर शादी रचाली।
    user_News Of Nawada
    News Of Nawada
    Local News Reporter सिरदला, नवादा, बिहार•
    9 hrs ago
  • नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बंटी यादव को लेकर किया बातचीत बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव प्रेस कॉन्फ्रेंस बंटी यादव को लेकर कई बातो को बताया
    1
    नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बंटी यादव को लेकर किया बातचीत 
बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव प्रेस कॉन्फ्रेंस बंटी यादव को लेकर कई बातो को बताया
    user_पत्रकार नितेश बंटू कुमार
    पत्रकार नितेश बंटू कुमार
    Salesperson हिसुआ, नवादा, बिहार•
    20 min ago
  • *बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की जीत से जनसुराज में उत्साह, हिसुआ में लड्डू बांटकर मनाया जश्न* संजय वर्मा नवादा : बांकीपुर विधानसभा सीट के उपचुनाव में जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर की जीत की खबर आते ही शुक्रवार को पूरे नवादा जिले में पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। खासकर हिसुआ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत हिसुआ पांचू गढ़ इलाके में जश्न का माहौल रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता रौशन चंद्रवंशी एवं संचालन ई॰ गोपाल कृष्ण ने किया। कार्यकर्ताओं ने पांचू गढ़ चौक पर एकत्र होकर जीत का जश्न मनाया। इस दौरान एक-दूसरे को गुलाल लगाकर बधाई दी गई और लड्डू वितरित किए गए। ढोल-नगाड़ों की धुन पर कार्यकर्ता "जनसुराज जिंदाबाद" और "प्रशांत किशोर जिंदाबाद" के नारे लगाते नजर आए। *"हर घर में चर्चा, लोगों को बड़ी उम्मीदें"* जश्न के दौरान मौजूद ई॰ गोपाल कृष्ण ने आम लोगों से चुनाव परिणाम को लेकर फीडबैक भी लिया। लोगों का कहना था कि बांकीपुर की जीत सिर्फ एक सीट की जीत नहीं है, बल्कि यह बदलाव की शुरुआत है। जिला परिषद सदस्य सूर्यदेव वर्मा ने कहा "प्रशांत जी की जीत की चर्चा आज हर घर में है। आम जनता मौजूदा सम्राट चौधरी सरकार के कामकाज से निराश हो चुकी है। लोगों को प्रशांत जी से शिक्षा, रोजगार और पलायन रोकने को लेकर बड़ी उम्मीदें हैं। आज का जश्न इसी उम्मीद का प्रतीक है।" जनसुराज पार्टी के पूर्व जिला प्रवक्ता गुलाम मुस्तफा ने कहा कि बांकीपुर का परिणाम यह साबित करता है कि जनता अब पुरानी राजनीति से ऊब चुकी है और एक नए विकल्प की तलाश में है। उन्होंने कहा यह जीत कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के भरोसे का नतीजा है। पार्टी नेताओं ने कहा कि उपचुनाव में मिली यह जीत 2025 के विधानसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाएगी। उन्होंने दावा किया कि आने वाले दिनों में जनसुराज का जनाधार और मजबूत होगा। इस अवसर पर पूर्व प्रखंड अध्यक्ष नरहट प्रत्युष कुमार, नगर अध्यक्ष नरेश कुमार मालाकार ,अजय चंद्रवंशी, सुनील कुमार चंद्रवंशी , उमेश चंद्रवंशी, आलम, दिलीप कुमार, सरस्वती देवी, गोपाल कुमार उडसा समेत बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता, युवा और स्थानीय लोग मौजूद रहे। *बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की जीत से जनसुराज में उत्साह, हिसुआ में लड्डू बांटकर मनाया जश्न* संजय वर्मा नवादा : बांकीपुर विधानसभा सीट के उपचुनाव में जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर की जीत की खबर आते ही शुक्रवार को पूरे नवादा जिले में पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। खासकर हिसुआ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत हिसुआ पांचू गढ़ इलाके में जश्न का माहौल रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता रौशन चंद्रवंशी एवं संचालन ई॰ गोपाल कृष्ण ने किया। कार्यकर्ताओं ने पांचू गढ़ चौक पर एकत्र होकर जीत का जश्न मनाया। इस दौरान एक-दूसरे को गुलाल लगाकर बधाई दी गई और लड्डू वितरित किए गए। ढोल-नगाड़ों की धुन पर कार्यकर्ता "जनसुराज जिंदाबाद" और "प्रशांत किशोर जिंदाबाद" के नारे लगाते नजर आए। *"हर घर में चर्चा, लोगों को बड़ी उम्मीदें"* जश्न के दौरान मौजूद ई॰ गोपाल कृष्ण ने आम लोगों से चुनाव परिणाम को लेकर फीडबैक भी लिया। लोगों का कहना था कि बांकीपुर की जीत सिर्फ एक सीट की जीत नहीं है, बल्कि यह बदलाव की शुरुआत है। जिला परिषद सदस्य सूर्यदेव वर्मा ने कहा "प्रशांत जी की जीत की चर्चा आज हर घर में है। आम जनता मौजूदा सम्राट चौधरी सरकार के कामकाज से निराश हो चुकी है। लोगों को प्रशांत जी से शिक्षा, रोजगार और पलायन रोकने को लेकर बड़ी उम्मीदें हैं। आज का जश्न इसी उम्मीद का प्रतीक है।" जनसुराज पार्टी के पूर्व जिला प्रवक्ता गुलाम मुस्तफा ने कहा कि बांकीपुर का परिणाम यह साबित करता है कि जनता अब पुरानी राजनीति से ऊब चुकी है और एक नए विकल्प की तलाश में है। उन्होंने कहा यह जीत कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के भरोसे का नतीजा है। पार्टी नेताओं ने कहा कि उपचुनाव में मिली यह जीत 2025 के विधानसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाएगी। उन्होंने दावा किया कि आने वाले दिनों में जनसुराज का जनाधार और मजबूत होगा। इस अवसर पर पूर्व प्रखंड अध्यक्ष नरहट प्रत्युष कुमार, नगर अध्यक्ष नरेश कुमार मालाकार ,अजय चंद्रवंशी, सुनील कुमार चंद्रवंशी , उमेश चंद्रवंशी, आलम, दिलीप कुमार, सरस्वती देवी, गोपाल कुमार उडसा समेत बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता, युवा और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
    4
    *बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की जीत से जनसुराज में उत्साह, हिसुआ में लड्डू बांटकर मनाया जश्न*

संजय वर्मा 

नवादा : बांकीपुर विधानसभा सीट के उपचुनाव में जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर की जीत की खबर आते ही शुक्रवार को पूरे नवादा जिले में पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। खासकर हिसुआ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत हिसुआ पांचू गढ़ इलाके में जश्न का माहौल रहा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता रौशन चंद्रवंशी एवं संचालन ई॰ गोपाल कृष्ण ने किया। कार्यकर्ताओं ने पांचू गढ़ चौक पर एकत्र होकर जीत का जश्न मनाया। इस दौरान एक-दूसरे को गुलाल लगाकर बधाई दी गई और लड्डू वितरित किए गए। ढोल-नगाड़ों की धुन पर कार्यकर्ता "जनसुराज जिंदाबाद" और "प्रशांत किशोर जिंदाबाद" के नारे लगाते नजर आए।

*"हर घर में चर्चा, लोगों को बड़ी उम्मीदें"*
जश्न के दौरान मौजूद ई॰ गोपाल कृष्ण ने आम लोगों से चुनाव परिणाम को लेकर फीडबैक भी लिया। लोगों का कहना था कि बांकीपुर की जीत सिर्फ एक सीट की जीत नहीं है, बल्कि यह बदलाव की शुरुआत है। 

जिला परिषद सदस्य सूर्यदेव वर्मा ने कहा "प्रशांत जी की जीत की चर्चा आज हर घर में है। आम जनता मौजूदा सम्राट चौधरी सरकार के कामकाज से निराश हो चुकी है। लोगों को प्रशांत जी से शिक्षा, रोजगार और पलायन रोकने को लेकर बड़ी उम्मीदें हैं। आज का जश्न इसी उम्मीद का प्रतीक है।"

जनसुराज पार्टी के पूर्व जिला प्रवक्ता गुलाम मुस्तफा ने कहा कि बांकीपुर का परिणाम यह साबित करता है कि जनता अब पुरानी राजनीति से ऊब चुकी है और एक नए विकल्प की तलाश में है। उन्होंने  कहा यह जीत कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के भरोसे का नतीजा है।

पार्टी नेताओं ने कहा कि उपचुनाव में मिली यह जीत 2025 के विधानसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाएगी। उन्होंने दावा किया कि आने वाले दिनों में जनसुराज का जनाधार और मजबूत होगा।

इस अवसर पर पूर्व  प्रखंड अध्यक्ष नरहट  प्रत्युष कुमार, नगर अध्यक्ष  नरेश कुमार मालाकार  ,अजय चंद्रवंशी, सुनील कुमार चंद्रवंशी , उमेश चंद्रवंशी,  आलम, दिलीप कुमार,  सरस्वती देवी, गोपाल कुमार उडसा समेत बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता, युवा और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
*बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की जीत से जनसुराज में उत्साह, हिसुआ में लड्डू बांटकर मनाया जश्न*
संजय वर्मा 
नवादा : बांकीपुर विधानसभा सीट के उपचुनाव में जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर की जीत की खबर आते ही शुक्रवार को पूरे नवादा जिले में पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। खासकर हिसुआ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत हिसुआ पांचू गढ़ इलाके में जश्न का माहौल रहा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता रौशन चंद्रवंशी एवं संचालन ई॰ गोपाल कृष्ण ने किया। कार्यकर्ताओं ने पांचू गढ़ चौक पर एकत्र होकर जीत का जश्न मनाया। इस दौरान एक-दूसरे को गुलाल लगाकर बधाई दी गई और लड्डू वितरित किए गए। ढोल-नगाड़ों की धुन पर कार्यकर्ता "जनसुराज जिंदाबाद" और "प्रशांत किशोर जिंदाबाद" के नारे लगाते नजर आए।
*"हर घर में चर्चा, लोगों को बड़ी उम्मीदें"*
जश्न के दौरान मौजूद ई॰ गोपाल कृष्ण ने आम लोगों से चुनाव परिणाम को लेकर फीडबैक भी लिया। लोगों का कहना था कि बांकीपुर की जीत सिर्फ एक सीट की जीत नहीं है, बल्कि यह बदलाव की शुरुआत है। 
जिला परिषद सदस्य सूर्यदेव वर्मा ने कहा "प्रशांत जी की जीत की चर्चा आज हर घर में है। आम जनता मौजूदा सम्राट चौधरी सरकार के कामकाज से निराश हो चुकी है। लोगों को प्रशांत जी से शिक्षा, रोजगार और पलायन रोकने को लेकर बड़ी उम्मीदें हैं। आज का जश्न इसी उम्मीद का प्रतीक है।"
जनसुराज पार्टी के पूर्व जिला प्रवक्ता गुलाम मुस्तफा ने कहा कि बांकीपुर का परिणाम यह साबित करता है कि जनता अब पुरानी राजनीति से ऊब चुकी है और एक नए विकल्प की तलाश में है। उन्होंने  कहा यह जीत कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के भरोसे का नतीजा है।
पार्टी नेताओं ने कहा कि उपचुनाव में मिली यह जीत 2025 के विधानसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाएगी। उन्होंने दावा किया कि आने वाले दिनों में जनसुराज का जनाधार और मजबूत होगा।
इस अवसर पर पूर्व  प्रखंड अध्यक्ष नरहट  प्रत्युष कुमार, नगर अध्यक्ष  नरेश कुमार मालाकार  ,अजय चंद्रवंशी, सुनील कुमार चंद्रवंशी , उमेश चंद्रवंशी,  आलम, दिलीप कुमार,  सरस्वती देवी, गोपाल कुमार उडसा समेत बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता, युवा और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
    user_Sanjay Verma
    Sanjay Verma
    बिजनेस के साथ साथ पत्रकारिता नवादा, नवादा, बिहार•
    29 min ago
  • कोडरमा कॉलेजों के स्थानांतरण प्रस्ताव के विरोध में अभाविप का तीन दिवसीय धरना शुरू  अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कोडरमा जिला ने कोडरमा के महाविद्यालयों को विनोबा भावे विश्वविद्यालय से अलग कर सर जे. सी. बोस विश्वविद्यालय से संबद्ध करने के प्रस्ताव तथा प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रश्नपत्र लीक की घटनाओं के विरोध में शुक्रवार से जे. जे. कॉलेज परिसर में तीन दिवसीय धरना-प्रदर्शन शुरू शुक्रवार को 12 बजे से किया।अभाविप नेताओं ने कहा कि विश्वविद्यालय बदलने से विद्यार्थियों पर अतिरिक्त आर्थिक और शैक्षणिक बोझ पड़ेगा। साथ ही, झारखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार सामने आ रही अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई। परिषद ने चेतावनी दी कि मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। धरना में संगठन के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कोडरमा कॉलेजों के स्थानांतरण प्रस्ताव के विरोध में अभाविप का तीन दिवसीय धरना शुरू अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कोडरमा जिला ने कोडरमा के महाविद्यालयों को विनोबा भावे विश्वविद्यालय से अलग कर सर जे. सी. बोस विश्वविद्यालय से संबद्ध करने के प्रस्ताव तथा प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रश्नपत्र लीक की घटनाओं के विरोध में शुक्रवार से जे. जे. कॉलेज परिसर में तीन दिवसीय धरना-प्रदर्शन शुरू शुक्रवार को 12 बजे से किया।अभाविप नेताओं ने कहा कि विश्वविद्यालय बदलने से विद्यार्थियों पर अतिरिक्त आर्थिक और शैक्षणिक बोझ पड़ेगा। साथ ही, झारखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार सामने आ रही अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई। परिषद ने चेतावनी दी कि मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। धरना में संगठन के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    3
    कोडरमा कॉलेजों के स्थानांतरण प्रस्ताव के विरोध में अभाविप का तीन दिवसीय धरना शुरू


 अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कोडरमा जिला ने कोडरमा के महाविद्यालयों को विनोबा भावे विश्वविद्यालय से अलग कर सर जे. सी. बोस विश्वविद्यालय से संबद्ध करने के प्रस्ताव तथा प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रश्नपत्र लीक की घटनाओं के विरोध में शुक्रवार से जे. जे. कॉलेज परिसर में तीन दिवसीय धरना-प्रदर्शन शुरू शुक्रवार को 12 बजे से किया।अभाविप नेताओं ने कहा कि विश्वविद्यालय बदलने से विद्यार्थियों पर अतिरिक्त आर्थिक और शैक्षणिक बोझ पड़ेगा। साथ ही, झारखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार सामने आ रही अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई। परिषद ने चेतावनी दी कि मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। धरना में संगठन के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


कोडरमा कॉलेजों के स्थानांतरण प्रस्ताव के विरोध में अभाविप का तीन दिवसीय धरना शुरू
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कोडरमा जिला ने कोडरमा के महाविद्यालयों को विनोबा भावे विश्वविद्यालय से अलग कर सर जे. सी. बोस विश्वविद्यालय से संबद्ध करने के प्रस्ताव तथा प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रश्नपत्र लीक की घटनाओं के विरोध में शुक्रवार से जे. जे. कॉलेज परिसर में तीन दिवसीय धरना-प्रदर्शन शुरू शुक्रवार को 12 बजे से किया।अभाविप नेताओं ने कहा कि विश्वविद्यालय बदलने से विद्यार्थियों पर अतिरिक्त आर्थिक और शैक्षणिक बोझ पड़ेगा। साथ ही, झारखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार सामने आ रही अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई। परिषद ने चेतावनी दी कि मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। धरना में संगठन के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    user_झारखंड news
    झारखंड news
    Court reporter कोडरमा, कोडरमा, झारखंड•
    4 hrs ago
  • बंद पड़े उर्दू विद्यालय में बगैर अनुमति के वार्ड सदस्य ने चहारदीवारी फांदकर रखवाया बांस का गेबियन प्रभारी बीईओ बोले-विद्यालय के एचएम को अविलंब गेबियन हटवाकर विद्यालय परिसर को खाली कराने का दिया है निर्देश रजौली। प्रफुल्ल कुमार सुमन शुक्रवार को अवकाश के कारण बंद पड़े उर्दू प्राथमिक विद्यालय करबला नगर में विद्यालय के प्रधानाध्यापक की बगैर अनुमति के ही पंचायत के वार्ड नंबर 9 के वार्ड सदस्य पिंटू चौधरी द्वारा चहारदीवारी फांदकर विद्यालय परिसर में बांस का गेबियन रखवाने का मामला प्रकाश में आया है। जब मीडियाकर्मियों द्वारा बांस का गेबियन रखवाने वाले व्यक्ति से जानकारी ली गई तो उसने बताया कि वह पंचायत का वार्ड सदस्य हैं और इस विद्यालय का विद्यालय शिक्षा समिति का अध्यक्ष है। इसीलिए वह बांस का गेबियन विद्यालय परिसर में रखवा रहा है। जब उससे पूछा गया कि क्या विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने उन्हें बांस का गेबियन रखवाने की अनुमति दी है। इस पर उन्होंने कहा कि उसने किसी से नहीं पूछा है। विद्यालय के पास ही विद्यालय की रसोइया शकीला खातून का भी घर है। जब उनसे जानकारी ली गई तो उन्होंने भी कहा कि उसे भी गेबियन रखवाने की कोई जानकारी नहीं है। सुना है कि यहां पर पेड़ लगाए जाएंगे जिसकी घेराबंदी के लिए गेबियन आया है। लेकिन विद्यालय के प्रधानाध्यापक द्वारा विद्यालय परिसर में गेबियन रखने की अनुमति नहीं दी गई है। वह इसकी सूचना प्रधानाध्यापिका को देगी। इसके बाद प्रभारी बीईओ राकेश कुमार से मोबाइल पर संपर्क कर उन्हें सारी बातों की जानकारी दी गई तो उन्होंने बताया कि विद्यालय के एचएम को अविलंब गेबियन हटवाकर विद्यालय परिसर को खाली कराने का निर्देश दिया गया है। साथ ही यह भी कहा गया कि शुक्रवार को ही देर शाम तक परिसर खाली करवा दें।
    3
    बंद पड़े उर्दू विद्यालय में बगैर अनुमति के वार्ड सदस्य ने चहारदीवारी फांदकर रखवाया बांस का गेबियन 


प्रभारी बीईओ बोले-विद्यालय के एचएम को अविलंब गेबियन हटवाकर विद्यालय परिसर को खाली कराने का दिया है निर्देश
रजौली। प्रफुल्ल कुमार सुमन 
शुक्रवार को अवकाश के कारण बंद पड़े उर्दू प्राथमिक विद्यालय करबला नगर में विद्यालय के प्रधानाध्यापक की बगैर अनुमति के ही पंचायत के वार्ड नंबर 9 के वार्ड सदस्य पिंटू चौधरी द्वारा चहारदीवारी फांदकर विद्यालय परिसर में बांस का गेबियन रखवाने का मामला प्रकाश में आया है।
जब मीडियाकर्मियों द्वारा बांस का गेबियन रखवाने वाले व्यक्ति से जानकारी ली गई तो उसने बताया कि वह पंचायत का वार्ड सदस्य हैं और इस विद्यालय का विद्यालय शिक्षा समिति का अध्यक्ष है। इसीलिए वह बांस का गेबियन विद्यालय परिसर में रखवा रहा है। जब उससे पूछा गया कि क्या विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने उन्हें बांस का गेबियन रखवाने की अनुमति दी है। इस पर उन्होंने कहा कि उसने किसी से नहीं पूछा है। विद्यालय के पास ही विद्यालय की रसोइया शकीला खातून का भी घर है। जब उनसे जानकारी ली गई तो उन्होंने भी कहा कि उसे भी गेबियन रखवाने की कोई जानकारी नहीं है। सुना है कि यहां पर पेड़ लगाए जाएंगे जिसकी घेराबंदी के लिए गेबियन आया है। लेकिन विद्यालय के प्रधानाध्यापक द्वारा विद्यालय परिसर में गेबियन रखने की अनुमति नहीं दी गई है। वह इसकी सूचना प्रधानाध्यापिका को देगी। 
इसके बाद प्रभारी बीईओ राकेश कुमार से मोबाइल पर संपर्क कर उन्हें सारी बातों की जानकारी दी गई तो उन्होंने बताया कि विद्यालय के एचएम को अविलंब गेबियन हटवाकर विद्यालय परिसर को खाली कराने का निर्देश दिया गया है। साथ ही यह भी कहा गया कि शुक्रवार को ही देर शाम तक परिसर खाली करवा दें।
    user_Prafull Kumar Suman
    Prafull Kumar Suman
    रजौली, नवादा, बिहार•
    4 hrs ago
  • मासूम बेटी को बचाने दौड़ी मां, झूलते बिजली तार ने पलभर में छीनी दोनों की जिंदगी, गांव में पसरा मातम झूलते बिजली तार ने उजाड़ा परिवार, करंट की चपेट में आकर मां-बेटी की दर्दनाक मौत सिरदला (नवादा): सिरदला प्रखंड के परनाडाबर थाना क्षेत्र अंतर्गत परनाडाबर गांव में शुक्रवार को एक हृदयविदारक हादसे में बिजली के करंट की चपेट में आने से मां और उसकी तीन वर्षीय मासूम बेटी की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया। सूचना मिलते ही परनाडाबर थाना अध्यक्ष हरिकांत कुमार के निर्देश पर एसआई ब्यूटी कुमारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने पंचनामा की प्रक्रिया पूरी कर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए नवादा सदर अस्पताल भेज दिया। ग्रामीण अजय कुमार ने बताया कि गांव निवासी राजेश मांझी की पत्नी लगभग 25 वर्षीय रानी देवी की तीन वर्षीय पुत्री दुलारी कुमारी घर के पास सड़क किनारे खेल रही थी। इसी दौरान ऊपर से गुजर रहा बिजली का तार नीचे झूल रहा था। खेलते-खेलते मासूम ने उस तार को पकड़ लिया, जिससे वह करंट की चपेट में आकर तड़पने लगी। बेटी को बचाने के लिए रानी देवी दौड़कर पहुंचीं और उसे छुड़ाने का प्रयास किया, लेकिन वह भी करंट की चपेट में आ गईं। दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के समय घर में मौजूद करीब पांच वर्षीय बेटे ने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के ग्रामीण दौड़कर पहुंचे। लोगों ने तत्काल बिजली की आपूर्ति बंद कराई, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। सूचना मिलने पर पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई और कानूनी प्रक्रिया शुरू की। थाना अध्यक्ष हरिकांत कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवादा भेजा गया है। मौत के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है। परिजनों से आवेदन मिलने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद ग्रामीणों में बिजली विभाग के प्रति आक्रोश देखा गया। लोगों का कहना है कि लंबे समय से झूलते बिजली तार हादसे को न्योता दे रहे हैं। ग्रामीणों ने दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई तथा क्षेत्र में जर्जर और नीचे लटके बिजली तारों को तत्काल दुरुस्त कराने की मांग की है।
    1
    मासूम बेटी को बचाने दौड़ी मां, झूलते बिजली तार ने पलभर में छीनी दोनों की जिंदगी, गांव में पसरा मातम
झूलते बिजली तार ने उजाड़ा परिवार, करंट की चपेट में आकर मां-बेटी की दर्दनाक मौत
सिरदला (नवादा): सिरदला प्रखंड के परनाडाबर थाना क्षेत्र अंतर्गत परनाडाबर गांव में शुक्रवार को एक हृदयविदारक हादसे में बिजली के करंट की चपेट में आने से मां और उसकी तीन वर्षीय मासूम बेटी की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया। सूचना मिलते ही परनाडाबर थाना अध्यक्ष हरिकांत कुमार के निर्देश पर एसआई ब्यूटी कुमारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने पंचनामा की प्रक्रिया पूरी कर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए नवादा सदर अस्पताल भेज दिया।
ग्रामीण अजय कुमार ने बताया कि गांव निवासी राजेश मांझी की पत्नी लगभग 25 वर्षीय रानी देवी की तीन वर्षीय पुत्री दुलारी कुमारी घर के पास सड़क किनारे खेल रही थी। इसी दौरान ऊपर से गुजर रहा बिजली का तार नीचे झूल रहा था। खेलते-खेलते मासूम ने उस तार को पकड़ लिया, जिससे वह करंट की चपेट में आकर तड़पने लगी। बेटी को बचाने के लिए रानी देवी दौड़कर पहुंचीं और उसे छुड़ाने का प्रयास किया, लेकिन वह भी करंट की चपेट में आ गईं। दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
घटना के समय घर में मौजूद करीब पांच वर्षीय बेटे ने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के ग्रामीण दौड़कर पहुंचे। लोगों ने तत्काल बिजली की आपूर्ति बंद कराई, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। सूचना मिलने पर पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई और कानूनी प्रक्रिया शुरू की।
थाना अध्यक्ष हरिकांत कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवादा भेजा गया है। मौत के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है। परिजनों से आवेदन मिलने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
घटना के बाद ग्रामीणों में बिजली विभाग के प्रति आक्रोश देखा गया। लोगों का कहना है कि लंबे समय से झूलते बिजली तार हादसे को न्योता दे रहे हैं। ग्रामीणों ने दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई तथा क्षेत्र में जर्जर और नीचे लटके बिजली तारों को तत्काल दुरुस्त कराने की मांग की है।
    user_Naresh Kumar
    Naresh Kumar
    सिरदला, नवादा, बिहार•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.