सप्ताह में एक दिन सप्लाई होता है पीला बदबूदार पानी हमीरपुर। महोबा में जल शक्ति मंत्री एवं चरखारी विधायक के मध्य नमामि गंगे योजना को लेकर हुई कहासुनी के बाद इस योजना में हुई धांधली की परतें लगातार खुल रही हैं। सुमेरपुर ब्लाक के मवईजार के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर आरोप लगाया है कि सप्ताह में महज एक दिन पीला एवं बदबूदार पानी गांव में महज आधा सैकड़ा घरों तक पहुंचाया जा रहा है। मवईजार निवासी मुन्ना साहू, सुशील कुमार, सीता चरन, महेंद्र यादव, विक्रम यादव, प्रेम शंकर, रामबरन, सुरेंद्र कुमार, पूर्व प्रधान महेश कुमार शिवहरे आदि ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि पंचायत में नमामि गंगे योजना का बुरा हाल है। सप्ताह में महज एक दिन कुछ देर पानी आता है। वह भी पीला और बदबूदार होता है। यह पानी गांव में महज आधा सैकड़ा घरों तक जाता है। बाकी पूरे गांव में पानी आज तक नहीं पहुंच सका है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से समस्या के समाधान की गुहार लगाई है। ग्राम प्रधान कामता प्रसाद वर्मा ने ग्रामीणों की शिकायत को सही बताते हुए कहा कि योजना से जुड़े अधिकारी शिकायत के बाद समाधान नहीं कर रहे हैं।
सप्ताह में एक दिन सप्लाई होता है पीला बदबूदार पानी हमीरपुर। महोबा में जल शक्ति मंत्री एवं चरखारी विधायक के मध्य नमामि गंगे योजना को लेकर हुई कहासुनी के बाद इस योजना में हुई धांधली की परतें लगातार खुल रही हैं। सुमेरपुर ब्लाक के मवईजार के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर आरोप लगाया है कि सप्ताह में महज एक दिन पीला एवं बदबूदार पानी गांव
में महज आधा सैकड़ा घरों तक पहुंचाया जा रहा है। मवईजार निवासी मुन्ना साहू, सुशील कुमार, सीता चरन, महेंद्र यादव, विक्रम यादव, प्रेम शंकर, रामबरन, सुरेंद्र कुमार, पूर्व प्रधान महेश कुमार शिवहरे आदि ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि पंचायत में नमामि गंगे योजना का बुरा हाल है। सप्ताह में महज एक दिन कुछ देर पानी आता है। वह भी
पीला और बदबूदार होता है। यह पानी गांव में महज आधा सैकड़ा घरों तक जाता है। बाकी पूरे गांव में पानी आज तक नहीं पहुंच सका है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से समस्या के समाधान की गुहार लगाई है। ग्राम प्रधान कामता प्रसाद वर्मा ने ग्रामीणों की शिकायत को सही बताते हुए कहा कि योजना से जुड़े अधिकारी शिकायत के बाद समाधान नहीं कर रहे हैं।
- यूपी बोर्ड की परीक्षाएं आज से शुरू, सीसीटीवी व कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 8:30 बजे से शुरू होंगी परीक्षा, दो पालियों में संपन्न कराई जाएंगी यूपी बोर्ड की परीक्षाएं, हाईस्कूल के 8161 छात्र व 6970 छात्राएं व इंटरमीडिएट के 7688 छात्र व 7012 छात्राएं कृल 29831 परीक्षा्थी बोर्ड की देंगे परीक्षा , जनपद में 43 केंद्रों पर होगी यूपी बोर्ड की परीक्षाएं, चार जोनल व 11 सेक्टर मजिस्ट्रेट सहित 9 सचल दल किए गए तैनात, 43 केंद्रों पर तैनात किए गए एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट, 18 फरवरी से 12 मार्च तक चलेंगी परीक्षाएं, परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों का आना हुआ शुरू।4
- रिपोर्टर शुभम साहू घाटमपुर कानपुर नगर। साढ़ थाना क्षेत्र के जरसरा गांव में दबंगों द्वारा पड़ोसी के घर में घुसकर लाठी-डंडों और ईंटों से हमला करने का मामला सामने आया है। घटना में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित परिवार का आरोप है कि घटना की सूचना पुलिस को देने के बावजूद अब तक आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश को लेकर विवाद शुरू हुआ, जिसके बाद कुछ दबंग लोग एकजुट होकर पड़ोसी के घर में जबरन घुस आए। आरोप है कि हमलावरों ने महिलाओं और बुजुर्गों तक को नहीं बख्शा और जमकर मारपीट की। हमले के दौरान घर में अफरा-तफरी मच गई और चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। मारपीट में घायल लोगों को परिजनों की मदद से उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। पीड़ित पक्ष ने साढ़ थाने में तहरीर देकर नामजद आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। गांव में घटना के बाद से तनाव का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते पुलिस ने सख्त कदम नहीं उठाया तो भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा हो सकती हैं। वहीं, इस संबंध में थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पीड़ित परिवार न्याय की गुहार लगा रहा है और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग कर रहा है।1
- घाटमपुर-क्षेत्र के गोपालपुर मोड़ के पास अनियंत्रित होकर ई रिक्शा के पलटने से एक महिला की हालत गंभीर हो गई।हादसा होते देख उधर से गुजर रहे राहगीरों की मदद से पलटे हुए ई रिक्शा को खड़ा कर उसी रिक्शे से महिला को घायल अवस्था में घाटमपुर सीएचसी लेकर आया गया।करीब 55 वर्षीय रवैपुर गांव निवासिनी प्रेमा पत्नी स्वर्गीय बदलू के परिजनों द्वारा बताया गया कि वह ई रिक्शा में बैठकर गांव से घाटमपुर की ओर आ रही थी,की तभी अचानक गोपालपुर मोड़ के पास पहुंचते ही ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया।जिसके चलते रिक्शा में सवार महिला बुरी तरह घायल हो गई। महिला को घायल अवस्था में उसी रिक्शे के द्वारा घाटमपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आया गया।जहां डॉक्टरों द्वारा महिला की हालत गंभीर देखते हुए उसका प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे कानपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया,जहां उसका उपचार जारी है। हालांकि मामले में खबर लिखने तक कोई भी पुलिसिया कार्रवाई नहीं की गई है।1
- कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश!! दिनांक 18/02/2026 की रात्रि में थाना रावतपुर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि छपेड़ा पुलिया के पास दो पक्षों के बीच मारपीट हुई है तथा गोली चलने की सूचना है। उक्त सूचना पर तत्काल पुलिस बल मौके पर पहुँचा। जाँच में ज्ञात हुआ कि सोनू राठौर नामक व्यक्ति पर अभिषेक विश्वकर्मा द्वारा हमला किया गया है। घायल व्यक्ति को तत्काल उपचार हेतु हैलट अस्पताल भेजा गया तथा घटना में मुख्य अभियुक्त अभिषेक विश्वकर्मा के घर दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया गया है। प्राथमिक उपचार के उपरांत चिकित्सक द्वारा घायल को फिलहाल खतरे से बाहर बताया गया है। पीड़ित पक्ष से प्राप्त तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। उक्त संबंध में पुलिस उपायुक्त पश्चिम, श्री एस. एम. कासिम आबिदी द्वारा बाइट दी गई।2
- *सीतापुर* *बुर्के में रेकी पर पति की पिटाई* पत्नी ने रेकी कर चौराहे पर पति को पीटा महिला से अवैध संबंध के शक में मारपीट पत्नी ने पति को बीच चौराहे पर जड़े थप्पड़ गाली गलौच, मारपीट का वीडियो वायरल पत्नी,पति दोनों पक्षों ने थाने में दी तहरीर *तंबौर थाना इलाके का मामला*1
- जालौन: कार व बाइक चालक के बीच हुई तीखी झड़प, बीच सड़क पर दोनों पक्षों में हुई जमकर मारपीट, लात घूंसों से एक दूजे को किया लहूलुहान, मारपीट देख मौके पर मची अफरा-तफरी, राहगीरों में दहशत, मारपीट का वीडियो हुआ वायरल, उरई कोतवाली क्षेत्र के कालपी रोड का मामला1
- Post by Sunil Sunil1
- घाटमपुर-हमारी दुनिया में डॉक्टरों को दूसरा भगवान माना जाता है।कई बार तो डॉक्टरों ने लोगों की सांसें थमने के बाद भी उनकी सांसे वापस लौटाईं हैं। जिसकी वजह से उन्हें भगवान का दूसरा रूप भी माना जाता है।1