मुख्य सेवक संवाद में उठी मांग पर त्वरित कार्रवाई, छीनीगोठ में स्थापित हुआ ओपन जिम चम्पावत 22 मार्च 2026, सूवि। टनकपुर में आयोजित मुख्य सेवक संवाद कार्यक्रम के दौरान ग्राम सभा छीनीगोठ के ग्रामीणों द्वारा क्षेत्र में ओपन जिम स्थापना की मांग प्रमुखता से उठाई गई। माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने इस जनभावना को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए। उनके निर्देशों के अनुपालन में ओपन जिम को प्राथमिकता के आधार पर स्थापित किया गया। ओपन जिम की स्थापना से क्षेत्र के बच्चों एवं युवाओं को नियमित व्यायाम एवं खेल-कूद की बेहतर सुविधा प्राप्त हो रही है, जिससे उनमें स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता भी बढ़ी है। इस पहल से ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। ग्राम प्रधान श्री इंद्रदेव विश्वकर्मा ने मुख्यमंत्री जी का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास हेतु जो प्रयास किए जा रहे हैं, उनका सकारात्मक प्रभाव अब स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगा है।

- चंपावत:फायर सर्विस टनकपुर की तत्परता से दो स्थानों पर लगी जंगल की आग पर पाया गया काबू*1
- *जनपद चम्पावत* दिनांक 03 अप्रैल 2026 को फायर स्टेशन टनकपुर को सूचना मिली कि आमबाग (टनकपुर) के पास झाड़ियों में भीषण आग लगी है। सूचना मिलते ही बिना देरी किए फायर यूनिट घटनास्थल पर पहुँची। मुख्य कार्यवाही: ✅ मोटर फायर इंजन और होज रील की मदद से पंपिंग कर आग पर काबू पाया गया। सागौन के पेड़ों और आसपास की झाड़ियों में लगी आग को बुझाया गया। आग तेजी से पास के खेतों में खड़ी गेहूं की फसल की ओर बढ़ रही थी, जिसे फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद समय रहते रोक लिया। मौके पर मौजूद स्थानीय निवासियों को वन संपदा की सुरक्षा और आग से बचाव के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। चंपावत पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है।1
- उत्तराखंड :देहरादून में ब्रिगेडियर हत्याकांड के आरोपी के पैर में पुलिस ने मारी गोरी1
- Post by Jagdish Ballabh Sharma4
- अल्मोड़ा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोड़के के निर्देशन में जनपद में चलाए जा रहे 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत थाना लमगड़ा पुलिस ने बिना नंबर स्कूटी से नशा तस्करी कर रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 920 ग्राम अवैध चरस बरामद की, जिसकी कीमत लगभग 1.84 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस के अनुसार, अपर पुलिस अधीक्षक हरबंस सिंह के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी अल्मोड़ा बलवंत सिंह रावत के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष लमगड़ा प्रमोद पाठक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने धौलाकुड़िया तिराहे के पास चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान बिना नंबर स्कूटी सवार एक व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें उसके पास से अवैध चरस बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बलवंत सिंह (39) पुत्र उमेद सिंह, निवासी ग्राम कोटला, पोस्ट बेडचुला, थाना मुक्तेश्वर, जनपद नैनीताल के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना लमगड़ा में एनडीपीएस अधिनियम की धारा 8/20/60 के तहत मामला दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही स्कूटी को भी सीज कर दिया गया। कार्रवाई में उपनिरीक्षक नरेश कोहली, हेड कांस्टेबल ललित मोहन जोशी और हेड कांस्टेबल महेंद्र सिंह शामिल रहे।1
- मशहूर लोक गायक बिशन लोबियाल का कत्यूर महोत्सव गरुड़ में हार्दिक अभिनंदन1
- विडियो देखें- मध्यप्रदेश भोपाल से लूट का लाइव वीडिओ आया सामने..1
- चम्पावत:*स्वाला क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण कार्यों का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण,1