logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

चकचैनपूरा के बाईस गोदाम पर लेबर संकट, अनाज से भरे ट्रकों की लगी लंबी कतारें ट्रक चालकों में नाराजगी, कई दिनों से खाली नहीं हो रहे वाहन सवाई माधोपुर। जिला मुख्यालय के चकचैनपूरा स्थित परिवहन कार्यालय के पास बने भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) के गोदामों में इन दिनों मजदूरों की भारी कमी के चलते अनाज से भरे ट्रकों की लंबी कतारें लग गई हैं। ट्रकों की समय पर अनलोडिंग नहीं होने से ट्रक चालक और परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोग खासे परेशान नजर आ रहे हैं। ट्रक चालकों का कहना है कि वे रामगंज मंडी, कोटा सहित विभिन्न क्षेत्रों से सरकारी अनाज लेकर सवाई माधोपुर पहुंचे हैं, लेकिन गोदामों में पर्याप्त मजदूर नहीं होने और ठेकेदार की लापरवाही के कारण उन्हें पांच से सात दिनों तक ट्रकों सहित बाहर खड़ा रहना पड़ रहा है। इससे चालकों को आर्थिक नुकसान के साथ-साथ भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। चालकों के अनुसार एफसीआई गोदाम में अनलोडिंग कार्य के लिए मजदूरों की संख्या बेहद कम है, जिसके कारण ट्रकों में भरा अनाज समय पर खाली नहीं हो पा रहा। स्थिति यह है कि जिला परिवहन कार्यालय से लेकर कोटा-लालसोट हाईवे तक दोनों ओर ट्रकों की लंबी कतारें दिखाई दे रही हैं। ट्रक यूनियन अध्यक्ष ने बताया कि समस्या केवल मजदूरों की कमी तक सीमित नहीं है, बल्कि ठेकेदार द्वारा लगातार ट्रक चालकों को आश्वासन देकर मामले को टाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि ठेकेदार के पास करीब 200 मजदूर लगाने का लाइसेंस है, लेकिन वर्तमान में केवल 80 मजदूर ही कार्य कर रहे हैं। इसी वजह से एक ट्रक को खाली होने में पांच से सात दिन तक का समय लग रहा है। वहीं एफसीआई गोदाम प्रबंधन का कहना है कि प्रतिदिन 35 से 40 ट्रकों को खाली कराया जा रहा है। प्रबंधन ने बताया कि ठेकेदार को मजदूरों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए जा चुके हैं और इस संबंध में पत्र भी जारी किया गया है। फिलहाल गोदाम में 80 से 85 मजदूर कार्यरत हैं, जबकि आवश्यकता लगभग 200 मजदूरों की है। गोदाम प्रबंधक ने बताया कि पिछले दो-तीन दिनों में समस्या अधिक बढ़ी है, क्योंकि बूंदी और बारां के सेंटरों का लोड भी सवाई माधोपुर डायवर्ट कर दिया गया था। इससे अचानक दबाव बढ़ गया। उन्होंने कहा कि अब उन सेंटरों को बंद करने की प्रक्रिया की जा रही है, जिससे जल्द स्थिति सामान्य होने की उम्मीद है। प्रबंधन के अनुसार वर्तमान में करीब 200 ट्रक अनलोडिंग की प्रतीक्षा में हैं और प्रतिदिन 30 से 40 ट्रकों को खाली किया जा रहा है। ऐसे में आगामी दो से तीन दिनों में व्यवस्था सामान्य होने की संभावना जताई जा रही है।

2 hrs ago
user_Rakesh Agarwal
Rakesh Agarwal
पत्रकारिता Sawai Madhopur, Rajasthan•
2 hrs ago

चकचैनपूरा के बाईस गोदाम पर लेबर संकट, अनाज से भरे ट्रकों की लगी लंबी कतारें ट्रक चालकों में नाराजगी, कई दिनों से खाली नहीं हो रहे वाहन सवाई माधोपुर। जिला मुख्यालय के चकचैनपूरा स्थित परिवहन कार्यालय के पास बने भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) के गोदामों में इन दिनों मजदूरों की भारी कमी के चलते अनाज से भरे ट्रकों की लंबी कतारें लग गई हैं। ट्रकों की समय पर अनलोडिंग नहीं होने से ट्रक चालक और परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोग खासे परेशान नजर आ रहे हैं। ट्रक चालकों का कहना है कि वे रामगंज मंडी, कोटा सहित विभिन्न क्षेत्रों से सरकारी अनाज लेकर सवाई माधोपुर पहुंचे हैं, लेकिन गोदामों में पर्याप्त मजदूर नहीं होने और ठेकेदार की लापरवाही के कारण उन्हें पांच से सात दिनों तक ट्रकों सहित बाहर खड़ा रहना पड़ रहा है। इससे चालकों को आर्थिक नुकसान के साथ-साथ भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। चालकों के अनुसार एफसीआई गोदाम में अनलोडिंग कार्य के लिए मजदूरों की संख्या बेहद कम है, जिसके कारण ट्रकों में भरा अनाज समय पर खाली नहीं हो पा रहा। स्थिति यह है कि जिला परिवहन कार्यालय से लेकर कोटा-लालसोट हाईवे तक दोनों ओर ट्रकों की लंबी कतारें दिखाई दे रही हैं। ट्रक यूनियन अध्यक्ष ने बताया कि समस्या केवल मजदूरों की कमी तक सीमित नहीं है, बल्कि ठेकेदार द्वारा लगातार ट्रक चालकों को आश्वासन देकर मामले को टाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि ठेकेदार के पास करीब 200 मजदूर लगाने का लाइसेंस है, लेकिन वर्तमान में केवल 80 मजदूर ही कार्य कर रहे हैं। इसी वजह से एक ट्रक को खाली होने में पांच से सात दिन तक का समय लग रहा है। वहीं एफसीआई गोदाम प्रबंधन का कहना है कि प्रतिदिन 35 से 40 ट्रकों को खाली कराया जा रहा है। प्रबंधन ने बताया कि ठेकेदार को मजदूरों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए जा चुके हैं और इस संबंध में पत्र भी जारी किया गया है। फिलहाल गोदाम में 80 से 85 मजदूर कार्यरत हैं, जबकि आवश्यकता लगभग 200 मजदूरों की है। गोदाम प्रबंधक ने बताया कि पिछले दो-तीन दिनों में समस्या अधिक बढ़ी है, क्योंकि बूंदी और बारां के सेंटरों का लोड भी सवाई माधोपुर डायवर्ट कर दिया गया था। इससे अचानक दबाव बढ़ गया। उन्होंने कहा कि अब उन सेंटरों को बंद करने की प्रक्रिया की जा रही है, जिससे जल्द स्थिति सामान्य होने की उम्मीद है। प्रबंधन के अनुसार वर्तमान में करीब 200 ट्रक अनलोडिंग की प्रतीक्षा में हैं और प्रतिदिन 30 से 40 ट्रकों को खाली किया जा रहा है। ऐसे में आगामी दो से तीन दिनों में व्यवस्था सामान्य होने की संभावना जताई जा रही है।

More news from Rajasthan and nearby areas
  • चकचैनपूरा के बाईस गोदाम पर लेबर संकट, अनाज से भरे ट्रकों की लगी लंबी कतारें ट्रक चालकों में नाराजगी, कई दिनों से खाली नहीं हो रहे वाहन सवाई माधोपुर। जिला मुख्यालय के चकचैनपूरा स्थित परिवहन कार्यालय के पास बने भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) के गोदामों में इन दिनों मजदूरों की भारी कमी के चलते अनाज से भरे ट्रकों की लंबी कतारें लग गई हैं। ट्रकों की समय पर अनलोडिंग नहीं होने से ट्रक चालक और परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोग खासे परेशान नजर आ रहे हैं। ट्रक चालकों का कहना है कि वे रामगंज मंडी, कोटा सहित विभिन्न क्षेत्रों से सरकारी अनाज लेकर सवाई माधोपुर पहुंचे हैं, लेकिन गोदामों में पर्याप्त मजदूर नहीं होने और ठेकेदार की लापरवाही के कारण उन्हें पांच से सात दिनों तक ट्रकों सहित बाहर खड़ा रहना पड़ रहा है। इससे चालकों को आर्थिक नुकसान के साथ-साथ भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। चालकों के अनुसार एफसीआई गोदाम में अनलोडिंग कार्य के लिए मजदूरों की संख्या बेहद कम है, जिसके कारण ट्रकों में भरा अनाज समय पर खाली नहीं हो पा रहा। स्थिति यह है कि जिला परिवहन कार्यालय से लेकर कोटा-लालसोट हाईवे तक दोनों ओर ट्रकों की लंबी कतारें दिखाई दे रही हैं। ट्रक यूनियन अध्यक्ष ने बताया कि समस्या केवल मजदूरों की कमी तक सीमित नहीं है, बल्कि ठेकेदार द्वारा लगातार ट्रक चालकों को आश्वासन देकर मामले को टाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि ठेकेदार के पास करीब 200 मजदूर लगाने का लाइसेंस है, लेकिन वर्तमान में केवल 80 मजदूर ही कार्य कर रहे हैं। इसी वजह से एक ट्रक को खाली होने में पांच से सात दिन तक का समय लग रहा है। वहीं एफसीआई गोदाम प्रबंधन का कहना है कि प्रतिदिन 35 से 40 ट्रकों को खाली कराया जा रहा है। प्रबंधन ने बताया कि ठेकेदार को मजदूरों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए जा चुके हैं और इस संबंध में पत्र भी जारी किया गया है। फिलहाल गोदाम में 80 से 85 मजदूर कार्यरत हैं, जबकि आवश्यकता लगभग 200 मजदूरों की है। गोदाम प्रबंधक ने बताया कि पिछले दो-तीन दिनों में समस्या अधिक बढ़ी है, क्योंकि बूंदी और बारां के सेंटरों का लोड भी सवाई माधोपुर डायवर्ट कर दिया गया था। इससे अचानक दबाव बढ़ गया। उन्होंने कहा कि अब उन सेंटरों को बंद करने की प्रक्रिया की जा रही है, जिससे जल्द स्थिति सामान्य होने की उम्मीद है। प्रबंधन के अनुसार वर्तमान में करीब 200 ट्रक अनलोडिंग की प्रतीक्षा में हैं और प्रतिदिन 30 से 40 ट्रकों को खाली किया जा रहा है। ऐसे में आगामी दो से तीन दिनों में व्यवस्था सामान्य होने की संभावना जताई जा रही है।
    1
    चकचैनपूरा के बाईस गोदाम पर लेबर संकट, अनाज से भरे ट्रकों की लगी लंबी कतारें
ट्रक चालकों में नाराजगी, कई दिनों से खाली नहीं हो रहे वाहन
सवाई माधोपुर। जिला मुख्यालय के चकचैनपूरा स्थित परिवहन कार्यालय के पास बने भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) के गोदामों में इन दिनों मजदूरों की भारी कमी के चलते अनाज से भरे ट्रकों की लंबी कतारें लग गई हैं। ट्रकों की समय पर अनलोडिंग नहीं होने से ट्रक चालक और परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोग खासे परेशान नजर आ रहे हैं।
ट्रक चालकों का कहना है कि वे रामगंज मंडी, कोटा सहित विभिन्न क्षेत्रों से सरकारी अनाज लेकर सवाई माधोपुर पहुंचे हैं, लेकिन गोदामों में पर्याप्त मजदूर नहीं होने और ठेकेदार की लापरवाही के कारण उन्हें पांच से सात दिनों तक ट्रकों सहित बाहर खड़ा रहना पड़ रहा है। इससे चालकों को आर्थिक नुकसान के साथ-साथ भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
चालकों के अनुसार एफसीआई गोदाम में अनलोडिंग कार्य के लिए मजदूरों की संख्या बेहद कम है, जिसके कारण ट्रकों में भरा अनाज समय पर खाली नहीं हो पा रहा। स्थिति यह है कि जिला परिवहन कार्यालय से लेकर कोटा-लालसोट हाईवे तक दोनों ओर ट्रकों की लंबी कतारें दिखाई दे रही हैं।
ट्रक यूनियन अध्यक्ष ने बताया कि समस्या केवल मजदूरों की कमी तक सीमित नहीं है, बल्कि ठेकेदार द्वारा लगातार ट्रक चालकों को आश्वासन देकर मामले को टाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि ठेकेदार के पास करीब 200 मजदूर लगाने का लाइसेंस है, लेकिन वर्तमान में केवल 80 मजदूर ही कार्य कर रहे हैं। इसी वजह से एक ट्रक को खाली होने में पांच से सात दिन तक का समय लग रहा है।
वहीं एफसीआई गोदाम प्रबंधन का कहना है कि प्रतिदिन 35 से 40 ट्रकों को खाली कराया जा रहा है। प्रबंधन ने बताया कि ठेकेदार को मजदूरों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए जा चुके हैं और इस संबंध में पत्र भी जारी किया गया है। फिलहाल गोदाम में 80 से 85 मजदूर कार्यरत हैं, जबकि आवश्यकता लगभग 200 मजदूरों की है।
गोदाम प्रबंधक ने बताया कि पिछले दो-तीन दिनों में समस्या अधिक बढ़ी है, क्योंकि बूंदी और बारां के सेंटरों का लोड भी सवाई माधोपुर डायवर्ट कर दिया गया था। इससे अचानक दबाव बढ़ गया। उन्होंने कहा कि अब उन सेंटरों को बंद करने की प्रक्रिया की जा रही है, जिससे जल्द स्थिति सामान्य होने की उम्मीद है।
प्रबंधन के अनुसार वर्तमान में करीब 200 ट्रक अनलोडिंग की प्रतीक्षा में हैं और प्रतिदिन 30 से 40 ट्रकों को खाली किया जा रहा है। ऐसे में आगामी दो से तीन दिनों में व्यवस्था सामान्य होने की संभावना जताई जा रही है।
    user_Rakesh Agarwal
    Rakesh Agarwal
    पत्रकारिता Sawai Madhopur, Rajasthan•
    2 hrs ago
  • मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर तैयारियां तेज, हेलीपैड का 30 प्रतिशत काम पूरा चौथ का बरवाड़ा तहसील क्षेत्र के भेडोला गांव में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के संभावित दौरे को लेकर प्रशासन हाई अलर्ट पर है। मुख्यमंत्री कब आएंगे इसको लेकर अभी तक पुख्ता जानकारी प्रशासन के अधिकारियों के पास भी नहीं है। लेकिन मुख्यमंत्री का रात्रि चौपलकर लोगों की समस्याएं सुनने का कार्यक्रम संभावित है। है। इसको लेकर हर विभाग के अधिकारी तैयारीयों में जुटा हुआ है। विभागीय अधिकारी गांव में घूम घूम कर समस्याओं का समाधान कर रहे हैं। ऐसे में बिजली निगम के अधिकारी गांव में सालों से झूलते तारों को खींच रहे है तथा नए विद्युत पोल भी लगा रहा है। वहीं पंचायत सफाई व्यवस्था के साथ ही जहां किचड़ हो रहा था। वहां मिट्टी डलवाई जा रही है। इधर सार्वजनिक निर्माण विभाग की ओर से हेलीपैड भी तैयार किया जा रहा है। सार्वजनिक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता जितेंद्र मीणा ने बताया कि हेलीपैड बनाने बनाने को लेकर गिट्टी व मिट्टी डालकर रोलर फैर कर तैयार किया जा रहा है। अभी तक हेलीपैड का 30 प्रतिशत कार्य हो चुका है। वहीं हेलीपैड को तैयार किए जा रहे हैं।
    1
    मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर तैयारियां तेज, हेलीपैड का 30 प्रतिशत काम पूरा
चौथ का बरवाड़ा तहसील क्षेत्र के भेडोला गांव में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के संभावित दौरे को लेकर प्रशासन हाई अलर्ट पर है। मुख्यमंत्री कब आएंगे इसको लेकर अभी तक पुख्ता जानकारी प्रशासन के अधिकारियों के  पास भी नहीं है। लेकिन मुख्यमंत्री का रात्रि चौपलकर लोगों की समस्याएं सुनने का कार्यक्रम  संभावित है। है। इसको लेकर हर विभाग के अधिकारी तैयारीयों में जुटा हुआ है। 
विभागीय अधिकारी गांव में घूम घूम कर समस्याओं का समाधान कर रहे हैं। ऐसे में बिजली निगम के अधिकारी गांव में सालों से झूलते तारों को खींच रहे है तथा नए विद्युत पोल भी लगा रहा है। वहीं पंचायत सफाई व्यवस्था के साथ ही जहां किचड़ हो रहा था। वहां मिट्टी डलवाई जा रही है। इधर सार्वजनिक निर्माण विभाग की ओर से हेलीपैड भी तैयार किया जा रहा है। सार्वजनिक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता जितेंद्र मीणा ने बताया कि हेलीपैड बनाने बनाने को लेकर गिट्टी व मिट्टी डालकर रोलर फैर कर तैयार किया जा रहा है। अभी तक हेलीपैड का 30 प्रतिशत कार्य हो चुका है। वहीं हेलीपैड को तैयार किए जा रहे हैं।
    user_Irfan Rajasthan patrika
    Irfan Rajasthan patrika
    Local News Reporter चौथ का बरवाड़ा, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • सवाई माधोपुर के भेरू दरवाजा क्षेत्र में एक वाटर बॉक्स को लापरवाही से खुला छोड़ दिया गया है। यह स्थिति किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है, जिससे बच्चों और राहगीरों को खतरा है।
    1
    सवाई माधोपुर के भेरू दरवाजा क्षेत्र में एक वाटर बॉक्स को लापरवाही से खुला छोड़ दिया गया है। यह स्थिति किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है, जिससे बच्चों और राहगीरों को खतरा है।
    user_Laxmi narayan
    Laxmi narayan
    Auto market सवाई माधोपुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    18 hrs ago
  • मोबाइल के​ लिए युवक मनखुश मीणा का मर्डर परिवार के लोग शादी में गए थे; थार में आए बदमाश सवाई माधोपुर के उलियाना गांव घर से ​किडनैप कर ले गए
    1
    मोबाइल के​ लिए युवक मनखुश मीणा का मर्डर परिवार के लोग शादी में गए थे; थार में आए बदमाश सवाई माधोपुर के उलियाना गांव घर से ​किडनैप कर ले गए
    user_दैनिक भास्कर संवाददाता
    दैनिक भास्कर संवाददाता
    Video Creator मलारना डूंगर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • श्री मुक्तसर साहिब लोक अदालत में 37350 मामलों का निपटारा,#punjab #Shri_Muktsar_Sahib #latestupdates श्री मुक्तसर साहिब लोक अदालत में 37350 मामलों का निपटारा,#punjab #Shri_Muktsar_Sahib #latestupdates
    1
    श्री मुक्तसर साहिब लोक अदालत में 37350 मामलों का निपटारा,#punjab #Shri_Muktsar_Sahib #latestupdates 
श्री मुक्तसर साहिब लोक अदालत में 37350 मामलों का निपटारा,#punjab #Shri_Muktsar_Sahib #latestupdates
    user_Etv9 national news
    Etv9 national news
    News Anchor नैनवा, बूंदी, राजस्थान•
    36 min ago
  • राजस्थान के पाली से आए भाइयों का श्योपुर में स्वागत करते हुए बल्लू टी स्टॉल पर सभी से मिलकर बेहद खुशी हुई। चाय की मिठास के साथ अपनापन और भाईचारे का यह खास पल यादगार बन गया। दूर-दूर से आने वाले भाई जब प्यार और सम्मान के साथ मिलते हैं तो मन को बहुत खुशी मिलती है। बल्लू टी स्टॉल की तरफ से राजस्थान पाली से आए सभी भाइयों को हार्दिक शुभकामनाएं और धन्यवाद। ईश्वर से प्रार्थना है कि आप सभी हमेशा खुश रहें, स्वस्थ रहें और इसी तरह प्रेम और भाईचारे के साथ जुड़े रहें। ❤️🙏
    1
    राजस्थान के पाली से आए भाइयों का श्योपुर में स्वागत करते हुए बल्लू टी स्टॉल पर सभी से मिलकर बेहद खुशी हुई। चाय की मिठास के साथ अपनापन और भाईचारे का यह खास पल यादगार बन गया। दूर-दूर से आने वाले भाई जब प्यार और सम्मान के साथ मिलते हैं तो मन को बहुत खुशी मिलती है।

बल्लू टी स्टॉल की तरफ से राजस्थान पाली से आए सभी भाइयों को हार्दिक शुभकामनाएं और धन्यवाद। ईश्वर से प्रार्थना है कि आप सभी हमेशा खुश रहें, स्वस्थ रहें और इसी तरह प्रेम और भाईचारे के साथ जुड़े रहें। ❤️🙏
    user_बल्लू टी स्टॉल फेमस श्योपुर मध्य प्रदेश
    बल्लू टी स्टॉल फेमस श्योपुर मध्य प्रदेश
    श्योपुर, श्योपुर, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • कोटा, 447 वे दिन भी बकाया वेतन भुगतान की मांग को लेकर जिला कलेक्ट्रेट गेट पर सीटू के बैनर तले जे के मजदूरों का अनिश्चित कालीन धरना जारी रहा कोटा, 9 मई 2026/ 18 फरवरी 2025 से चल रहा है सैकड़ों जे के मजदूरों का धरना जे के सिंथेटिक फैक्ट्री की तीनों मजदूर यूनियनों के महामंत्रियों कामरेड हबीब खान कामरेड उमाशंकर कामरेड नरेंद्रसिंह के संयुक्त नेतृत्व में आज शनिवार को 447 वे दिन भी बिना किसी नतीजे के जारी रहा आखिर सरकार क्या मजबूरी है जो मजदूरों के पक्ष में दिये सुप्रीम कोर्ट के आदेश को लागू नहीं कर रही क्या सरकार पर भूमाफियाओं का कब्जा है जिससे कारण धरने पर 15 महीनों से बैठे जे के मजदूरों का बकाया वेतन भुगतान में सरकार देरी कर रही है।
    1
    कोटा, 447 वे दिन भी बकाया वेतन भुगतान की मांग को लेकर जिला कलेक्ट्रेट गेट पर सीटू के बैनर तले जे के मजदूरों का अनिश्चित कालीन धरना जारी रहा 
कोटा, 9 मई 2026/ 18 फरवरी 2025 से चल रहा है सैकड़ों जे के मजदूरों का धरना जे के सिंथेटिक फैक्ट्री की तीनों मजदूर यूनियनों के महामंत्रियों कामरेड हबीब खान कामरेड उमाशंकर कामरेड नरेंद्रसिंह के संयुक्त नेतृत्व में आज शनिवार को 447 वे दिन भी बिना किसी नतीजे के जारी रहा आखिर सरकार क्या मजबूरी है जो मजदूरों के पक्ष में दिये सुप्रीम कोर्ट के आदेश को लागू नहीं कर रही  क्या सरकार पर भूमाफियाओं का कब्जा है जिससे कारण धरने पर 15 महीनों से बैठे जे के मजदूरों का बकाया वेतन भुगतान में सरकार देरी कर रही है।
    user_मुरारीलाल बैरवा इटावा
    मुरारीलाल बैरवा इटावा
    Voice of people पीपल्दा, कोटा, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • सवाई माधोपुर में जिला मुख्यालय से महज 100 मीटर दूर सब्जी मंडी के पास नगर परिषद द्वारा बनाए डंपिंग यार्ड में आग लगा दी गई है। इस आग और गंदगी के कारण बदबू आबादी वाले घरों और सब्जियों तक पहुंच रही है। प्रशासन की इस गंभीर लापरवाही पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
    1
    सवाई माधोपुर में जिला मुख्यालय से महज 100 मीटर दूर सब्जी मंडी के पास नगर परिषद द्वारा बनाए डंपिंग यार्ड में आग लगा दी गई है। इस आग और गंदगी के कारण बदबू आबादी वाले घरों और सब्जियों तक पहुंच रही है। प्रशासन की इस गंभीर लापरवाही पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
    user_Rakesh Agarwal
    Rakesh Agarwal
    पत्रकारिता Sawai Madhopur, Rajasthan•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.