Shuru
Apke Nagar Ki App…
रामलाल यादव / महंत रामानंद साहेब झडस बाँसवाडा ! 🔥 मजदूरी से पत्रकारिता और सामाजिक चेतना तक… संघर्ष से राष्ट्रीय सम्मान तक की प्रेरणादायक कहानी! जय भीम | जोहार | नमस्कार! आज की इस विशेष जीवन परिचय रिपोर्ट में जानिए राजस्थान के बाँसवाड़ा जिले की गढ़ी तहसील के झडस गाँव निवासी रामलाल यादव झडस (महंत रामानंद साहेब) की प्रेरणादायक जीवन यात्रा। एक ऐसा सफर, जिसकी शुरुआत आर्थिक संघर्षों और मजदूरी से हुई और जो औद्योगिक क्षेत्र की सेवा, बहुजन आंदोलन, सामाजिक सक्रियता, जनहित की पत्रकारिता, लेखन और कबीर पंथ की आध्यात्मिक परंपरा तक पहुँचा। 17 अक्टूबर 2026 को छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में आयोजित मूकनायक के तृतीय राष्ट्रीय पत्रकार अधिवेशन में उन्हें 'मूकनायक गौरव रत्न अवार्ड 2026' से सम्मानित किया गया।
Chief editor Rajasthan
रामलाल यादव / महंत रामानंद साहेब झडस बाँसवाडा ! 🔥 मजदूरी से पत्रकारिता और सामाजिक चेतना तक… संघर्ष से राष्ट्रीय सम्मान तक की प्रेरणादायक कहानी! जय भीम | जोहार | नमस्कार! आज की इस विशेष जीवन परिचय रिपोर्ट में जानिए राजस्थान के बाँसवाड़ा जिले की गढ़ी तहसील के झडस गाँव निवासी रामलाल यादव झडस (महंत रामानंद साहेब) की प्रेरणादायक जीवन यात्रा। एक ऐसा सफर, जिसकी शुरुआत आर्थिक संघर्षों और मजदूरी से हुई और जो औद्योगिक क्षेत्र की सेवा, बहुजन आंदोलन, सामाजिक सक्रियता, जनहित की पत्रकारिता, लेखन और कबीर पंथ की आध्यात्मिक परंपरा तक पहुँचा। 17 अक्टूबर 2026 को छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में आयोजित मूकनायक के तृतीय राष्ट्रीय पत्रकार अधिवेशन में उन्हें 'मूकनायक गौरव रत्न अवार्ड 2026' से सम्मानित किया गया।
More news from राजस्थान and nearby areas
- रामलाल यादव / महंत रामानंद साहेब झडस बाँसवाडा ! 🔥 मजदूरी से पत्रकारिता और सामाजिक चेतना तक… संघर्ष से राष्ट्रीय सम्मान तक की प्रेरणादायक कहानी! जय भीम | जोहार | नमस्कार! आज की इस विशेष जीवन परिचय रिपोर्ट में जानिए राजस्थान के बाँसवाड़ा जिले की गढ़ी तहसील के झडस गाँव निवासी रामलाल यादव झडस (महंत रामानंद साहेब) की प्रेरणादायक जीवन यात्रा। एक ऐसा सफर, जिसकी शुरुआत आर्थिक संघर्षों और मजदूरी से हुई और जो औद्योगिक क्षेत्र की सेवा, बहुजन आंदोलन, सामाजिक सक्रियता, जनहित की पत्रकारिता, लेखन और कबीर पंथ की आध्यात्मिक परंपरा तक पहुँचा। 17 अक्टूबर 2026 को छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में आयोजित मूकनायक के तृतीय राष्ट्रीय पत्रकार अधिवेशन में उन्हें 'मूकनायक गौरव रत्न अवार्ड 2026' से सम्मानित किया गया।1
- गनोड़ा के पंचायत चुनाव में हुआ कुछ ऐसा देख जनता के होश उड़ गए गनोड़ा पंचायत समिति में 84.46 प्रतिशत मतदान, बूथों पर दिनभर लगी रही कतारें न्यू 24 वागड़ पंडित की रिपोर्ट नमस्कार, मैं हूँ आपके साथ पंडित, आप देख रहे हैं इस वक्त न्यूज़ 24 वागड़। शुरुआत करते हैं आज की सबसे बड़ी खास खबर के साथ। गनोड़ा पंचायत समिति में लोकतंत्र का महापर्व बेहद उत्साह के साथ मनाया गया है, जहाँ कुल 84.46 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। कुल 70,921 मतदाताओं में से लगभग 59,897 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर वोट दिया है। इसके अलावा, गनोड़ा ग्राम पंचायत में भी 80.70 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। दिन चढ़ने के साथ मतदान केंद्रों पर भीड़ बढ़ती गई और कई बूथों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। युवा, बुजुर्ग और महिला मतदाताओं ने पूरे उत्साह के साथ मतदान किया है। मतदान होने के बाद अब चुनाव परिणाम को लेकर प्रत्याशियों और समर्थकों में भारी उत्सुकता दिखाई दे रही है। गनोड़ा ग्राम पंचायत में सरपंच पद के आठ उम्मीदवारों सहित 44 वार्ड पंच प्रत्याशियों के समर्थक मतदान केंद्र के बाहर जमे रहे।1
- स्नेह मिलन एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम सम्पन्न दलोट - अखिल भारतीय औदिच्य महासभा के राजस्थान स्नेह मिलन एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम सम्पन्न दलोट - अखिल भारतीय औदिच्य महासभा के राजस्थान प्रदेश में कार्यकारिणी विस्तार हेतु प्रदेश अध्यक्ष श्री मनोज जी दवे एवं प्रदेश महा मंत्री श्री मुकेश जी आचार्य के निर्देशन में समाज हित एवं संगठन की मजबूती हेतु महासभा के संविधान द्वारा प्रदत्त शक्तियों के आधार पर उर्जावान एवं समाजसेवी कार्यकर्ताओं को कार्यकारिणी में दायित्व की घोषणा की गई। राजस्थान प्रदेश संयुक्त सचिव के पद पर श्री गिरिराज शर्मा निवासी दलोट जिला प्रतापगढ़ को नियुक्त किया। इस संदेश से क्षेत्र के समाजजनों ने मिलकर श्री गिरिराज शर्मा के नवीन पद पर नियुक्त करने पर हर्ष व्यक्त करते हुए श्री शर्मा को साफा बंधवाकर शाल ओढ़ा कर माल्यार्पण किया।साथ सभी ने क्षेत्र के सामाजिक उत्थान के लिएविचार विमर्श कर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्री सत्यनारायण जी भट्ट श्री जिला अध्यक्ष श्री दिनेश जी व्यास श्री सुमेश जी जोशी ने समाज हित के लिए प्रेरणा प्रदान की और बधाई दी। स्थानीय समाजजनों ने सम्मान कार्यक्रम में सहभागिता दर्ज की श्री रविन्द्र जी चतुर्वेदी ओम प्रकाश जी शर्मा महेश जी पंड्या गिरिराज जी पंड्या भुवनेश जी शर्मा जय प्रकाश जी त्रिवेदी कर्तव्य त्रिवेदी श्री हीरालाल जी वागडिया लेखराज जी शर्मा (तहसील अध्यक्ष) कार्यक्रम का संचालन किया । सुश्री प्राची शर्मा सुश्री मनस्वी शर्मा श्रीमती उमाशर्मा श्रीमती दिव्या शर्मा ने माल्यार्पण कर सम्मान किया। कार्यक्रम का संचालन श्री लेखराज शर्मा (तहसील अध्यक्ष) ने किया।1
- खंडवा में प्रेम विवाह के बाद हंगामा, युवती को जबरन ले जाने का आरोप, वीडियो आया सामने मध्य प्रदेश के खंडवा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां महादेवगढ़ मंदिर में प्रेम विवाह करने के बाद एक युवती के परिजनों पर उसे जबरन ले जाने और मारपीट करने का गंभीर आरोप लगा है। इस घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। इससे पहले थाना जीवाजीगंज क्षेत्र से एक युवती के अपहरण की खबर आई थी। बाद में कपल ने वीडियो के जरिए बताया कि युवक और युवती 4 साल से एक-दूसरे से जुड़े हुए थे। बाद में परिवार के खिलाफ जाकर दोनों ने भागकर शादी कर ली मिली जानकारी के अनुसार खंडवा के रहने वाले तेजपाल (जो कि हिंदू समुदाय से हैं) और तंजीम मंसूरी (जो कि मुस्लिम समुदाय से हैं) पिछले 5 वर्षों से एक-दूसरे को जानते थे और उनके बीच प्रेम संबंध थे। दोनों ने आपसी सहमति से 20 फरवरी को साथ रहने का फैसला किया था और इंदौर न्यायालय में लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़े दस्तावेज भी विधिवत तैयार कराए थे। सोमवार को दोनों ने खंडवा के महादेवगढ़ मंदिर में सुबह करीब 11 बजे अपनी मर्जी से शादी कर ली। इसके बाद वे विवाह से जुड़े दस्तावेज तैयार कराने के लिए मालीकुआं क्षेत्र में एक नोटरी के पास पहुंचे थे। युवती के परिजनों पर मारपीट और अपहरण का आरोप युवक तेजपाल का आरोप है कि जब वे नोटरी के पास कागजी कार्रवाई कर रहे थे तभी वहां युवती के परिजन आ पहुंचे। उन्होंने तेजपाल के साथ मारपीट की और उसे धक्का देकर तथा घसीटते हुए कार की ओर ले गए। इसके बाद वे युवती को जबरन कार में बैठाकर अपने साथ ले गए। इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें कुछ लोग युवक को खींचते हुए नजर आ रहे हैं।1
- झाबुआ जिला कल्याणपुर खंड का पथ पचांचलन बड़ी संख्या में निकलेंगे1
- उठो जागो और किसने और गरीबों की सरकार बनाओ राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी को वोट करो जय जवान जय किसान1
- मौत बनकर दौड़ा डंपर! सोते हुए परिवार पर कहर बनकर टूटा, मकान ढहा; मां-बेटी की दर्दनाक मौत, पिता-बेटा जिंदगी और मौत के बीच सागवाड़ा बायपास पर गलियाकोट पुल के पास आधी रात को हुआ भीषण हादसा, अनियंत्रित डंपर सड़क किनारे बने मकान में घुसा; मलबे में दबा पूरा परिवार, पुलिस ने डंपर जब्त कर चालक को लिया हिरासत में डूंगरपुर (गुणवंत कलाल)। डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया। सागवाड़ा बायपास पर गलियाकोट पुल के पास तेज रफ्तार और अनियंत्रित डंपर सड़क किनारे बने एक मकान में जा घुसा। डंपर की टक्कर इतनी भीषण थी कि मकान देखते ही देखते धराशायी हो गया। हादसे के समय घर में पूरा परिवार गहरी नींद में सो रहा था। अचानक हुए इस हादसे में परिवार के चार सदस्य मलबे में दब गए। इस दर्दनाक हादसे में मां और नाबालिग बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पिता और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। आधी रात को मौत बनकर आया डंपर सागवाड़ा थानाधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि हादसा शुक्रवार रात करीब 12 बजे हुआ। गलियाकोट पुल के पास एक तेज रफ्तार डंपर अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे स्थित मकान को तोड़ते हुए अंदर जा घुसा। डंपर की जोरदार टक्कर से मकान पूरी तरह ढह गया। घर में सो रहे परिवार के सदस्य मकान के मलबे में दब गए। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। मां-बेटी की मौके पर मौत, पिता-बेटा गंभीर हादसे में 45 वर्षीय सुशीला मनात और उनकी 15 वर्षीय बेटी राधिका की मलबे में दबने से मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सुशीला के पति विनोद मनात और बेटे मनोज मनात गंभीर रूप से घायल हो गए। एक ही परिवार के दो सदस्यों की मौत और दो के गंभीर घायल होने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। ग्रामीणों की मदद से मलबे से निकाले घायल घटना की सूचना मिलते ही सागवाड़ा थाना पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस और स्थानीय लोगों ने मिलकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। काफी प्रयासों के बाद मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला गया। गंभीर रूप से घायल विनोद मनात और मनोज मनात को तत्काल सागवाड़ा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रेफर कर दिया गया। वहीं मृतक मां-बेटी के शव अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए गए। डंपर जब्त, चालक डिटेन पुलिस ने हादसे में शामिल डंपर को जब्त कर लिया है तथा उसके चालक को डिटेन कर लिया गया है। पुलिस की ओर से मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। आधी रात को हुए इस भीषण हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। जिस घर में कुछ देर पहले तक परिवार चैन की नींद सो रहा था, वहां अचानक चीख-पुकार और मातम पसर गया। मां-बेटी की मौत से परिवार ही नहीं, बल्कि आसपास के क्षेत्र में भी शोक की लहर छा गई।2
- झाबुआ जिला पेटलावद मंडी में पिला मक्का 2645 भाव से कुंतल मकई बिक्री1