Shuru
Apke Nagar Ki App…
नौगांव नगर पालिका के सीएमओ आर.एस. अवस्थी कलेक्ट्रेट अटैच, जांच पूरी होने तक बसंत चतुर्वेदी संभालेंगे प्रभार नौगांव नगर पालिका के मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) आर.एस. अवस्थी को कर्मचारियों से जुड़े मामले की जांच पूरी होने तक अपर कलेक्टर विनय द्विवेदी के आदेश पर छतरपुर कलेक्ट्रेट अटैच कर दिया गया है ।
The best news
नौगांव नगर पालिका के सीएमओ आर.एस. अवस्थी कलेक्ट्रेट अटैच, जांच पूरी होने तक बसंत चतुर्वेदी संभालेंगे प्रभार नौगांव नगर पालिका के मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) आर.एस. अवस्थी को कर्मचारियों से जुड़े मामले की जांच पूरी होने तक अपर कलेक्टर विनय द्विवेदी के आदेश पर छतरपुर कलेक्ट्रेट अटैच कर दिया गया है ।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- छतरपुर स्थित महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय (MCBU) के बाहर छात्र अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठे हैं। छात्रों का आरोप है कि परीक्षा परिणामों में अनियमितताएं हुई हैं और कई ऐसे विद्यार्थियों को, जो CC में उपस्थित थे, रिजल्ट में अनुपस्थित दिखा दिया गया। छात्र पूरे मामले की जांच और जल्द सुधार की मांग कर रहे हैं। इस वीडियो में देखिए देर रात 12 बजे का ग्राउंड रिपोर्ट छतरपुर स्थित महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय (MCBU) के बाहर छात्र अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठे हैं। छात्रों का आरोप है कि परीक्षा परिणामों में अनियमितताएं हुई हैं और कई ऐसे विद्यार्थियों को, जो CC में उपस्थित थे, रिजल्ट में अनुपस्थित दिखा दिया गया। छात्र पूरे मामले की जांच और जल्द सुधार की मांग कर रहे हैं। इस वीडियो में देखिए देर रात 12 बजे का ग्राउंड रिपोर्ट1
- शासकीय भूमि से अवैध कब्जा हटाने की मांग ग्रामीणों ने तहसील कार्यालय आकर दिया ज्ञापन 24 घंटे में कार्रवाई नहीं हुई तो होगा चक्का जाम, पलेरा। टीकमगढ़ जिले की तहसील पलेरा अंतर्गत ग्राम बराना में शासकीय भूमि पर दोबारा हुए कथित अवैध कब्जे को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश सामने आया है। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर तत्काल अतिक्रमण हटाने और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है।ग्रामीणों ने ज्ञापन में बताया कि ग्राम की शासकीय भूमि, खसरा नंबर 649/7, 650 (रकबा 12.456 हेक्टेयर) तथा खसरा नंबर 25.495 (रकबा 12.456 हेक्टेयर) पर कुछ लोगों ने दोबारा अवैध कब्जा कर लिया है। उनका कहना है कि पूर्व में प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई थी, लेकिन कब्जाधारियों ने फिर से शासकीय भूमि पर कब्जा कर लिया। ग्रामीणों का आरोप है कि मामले की शिकायत तहसीलदार, एसडीएम और कलेक्टर कार्यालय में कई बार की जा चुकी है, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हो सका है। इससे ग्रामीणों में नाराजगी लगातार बढ़ रही है। ज्ञापन पर बालाराम लोधी, देवेंद्र लोधी, अरविंद लोधी, महेंद्र लोधी, टीकाराम, देवीदयाल, स्वामी प्रसाद, बाबूलाल लोधी, मनोज लोधी, राजेश प्रसाद लोधी, रविंद्र राजपूत, कमलेश लोधी, पुरुषोत्तम लोधी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थिति रहे ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि शासकीय भूमि को तत्काल अतिक्रमण मुक्त कराया जाए और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया है कि यदि 24 घंटे के भीतर कार्रवाई नहीं हुई तो समस्त ग्रामवासी सड़क पर उतरकर चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन करेंगे, जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। शासकीय भूमि से अवैध कब्जा हटाने की मांग ग्रामीणों ने तहसील कार्यालय आकर दिया ज्ञापन 24 घंटे में कार्रवाई नहीं हुई तो होगा चक्का जाम, पलेरा। टीकमगढ़ जिले की तहसील पलेरा अंतर्गत ग्राम बराना में शासकीय भूमि पर दोबारा हुए कथित अवैध कब्जे को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश सामने आया है। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर तत्काल अतिक्रमण हटाने और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है।ग्रामीणों ने ज्ञापन में बताया कि ग्राम की शासकीय भूमि, खसरा नंबर 649/7, 650 (रकबा 12.456 हेक्टेयर) तथा खसरा नंबर 25.495 (रकबा 12.456 हेक्टेयर) पर कुछ लोगों ने दोबारा अवैध कब्जा कर लिया है। उनका कहना है कि पूर्व में प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई थी, लेकिन कब्जाधारियों ने फिर से शासकीय भूमि पर कब्जा कर लिया। ग्रामीणों का आरोप है कि मामले की शिकायत तहसीलदार, एसडीएम और कलेक्टर कार्यालय में कई बार की जा चुकी है, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हो सका है। इससे ग्रामीणों में नाराजगी लगातार बढ़ रही है। ज्ञापन पर बालाराम लोधी, देवेंद्र लोधी, अरविंद लोधी, महेंद्र लोधी, टीकाराम, देवीदयाल, स्वामी प्रसाद, बाबूलाल लोधी, मनोज लोधी, राजेश प्रसाद लोधी, रविंद्र राजपूत, कमलेश लोधी, पुरुषोत्तम लोधी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थिति रहे ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि शासकीय भूमि को तत्काल अतिक्रमण मुक्त कराया जाए और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया है कि यदि 24 घंटे के भीतर कार्रवाई नहीं हुई तो समस्त ग्रामवासी सड़क पर उतरकर चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन करेंगे, जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।4
- महोबा पुलिस को मिली 2 हाईटेक इंटरसेप्टर बाइक, अब ओवरस्पीड और स्टंटबाज़ों पर रहेगी पैनी नजर #महोबा। सड़क सुरक्षा को तकनीक से मजबूत बनाने की दिशा में महोबा पुलिस को दो आधुनिक रॉयल एनफील्ड हंटर 350 इंटरसेप्टर बाइक मिली हैं। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह ने पुलिस कार्यालय से इन्हें हरी झंडी दिखाकर यातायात ड्यूटी के लिए रवाना किया। एसपी ने बताया कि इन इंटरसेप्टर बाइकों में लेजर स्पीड डिटेक्शन, हाई-रिजॉल्यूशन कैमरा, वीडियो रिकॉर्डिंग और पब्लिक एड्रेस सिस्टम जैसे आधुनिक उपकरण लगे हैं। इनके जरिए ओवरस्पीडिंग, रॉन्ग साइड ड्राइविंग, स्टंटबाज़ी, ड्रंक एंड ड्राइव, मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हुए वाहन चलाना और अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन पर प्रभावी निगरानी कर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि इन बाइकों के संचालन से सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने, यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने और जिले में सुरक्षित व अनुशासित यातायात व्यवस्था स्थापित करने में मदद मिलेगी। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक वन्दना सिंह, क्षेत्राधिकारी यातायात रविकांत गोंड, प्रभारी यातायात सुनील कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।1
- जहरीला पदार्थ खाने से महिला की मौत, इलाज के दौरान छतरपुर जिला अस्पताल में तोड़ा दम। टीकमगढ़ जिले के पलेरा थाना क्षेत्र के करोला गांव निवासी 36 वर्षीय महिला मनीषा पति दामोदर विश्वकर्मा ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे उपचार के लिए नौगांव अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।जिला अस्पताल की इमरजेंसी में डॉक्टर अभय सिंह ने महिला की जांच के बाद हालत गंभीर बताई और उसे आईसीयू में भर्ती किया गया। उपचार के दौरान आज 31 जुलाई शाम करीब 6:00 बजे महिला ने दम तोड़ दिया। महिला के शव को मर्चुरी में रखवा दिया गया है।कल पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर पंचनामा कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया जाएगा। महिला ने जहरीले पदार्थ का सेवन किन कारणों से किया, फिलहाल इसका पता नहीं चल सका है।1