Shuru
Apke Nagar Ki App…
कौशांबी न्यूज़
Journalist Shubham Pandey
कौशांबी न्यूज़
More news from Kaushambi and nearby areas
- बेकसूर पत्रकार को जेल भेजने पर तीसरे दिन भी पत्रकारों ने दिया धरना,एसडीएम आकाश सिंह को सौंपा ज्ञापन ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू वैधयत ख़बर हिन्दी दैनिक PRIME 18 NEWS कौशाम्बी... संदीपन घाट थाना क्षेत्र के कशिया पूरब निवासी पत्रकार इस्तियाक अहमद को कथित रूप से राजनीतिक कारणों से जेल भेजे जाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस प्रकरण को लेकर जिले के पत्रकारों में भारी आक्रोश व्याप्त है। पत्रकारों ने एकजुट होकर शनिवार को तीसरे दिन भी डायट मैदान में प्रदर्शन करते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष व उच्चस्तरीय जांच की मांग की। शनिवार को एसडीएम आकाश सिंह को सौंपे गए ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि पत्रकार इश्तियाक अहमद एवं उनके परिजनों के खिलाफ साजिशन फर्जी मुकदमा दर्ज कराया गया। बताया गया कि राकेश चौधरी द्वारा मुकदमा पंजीकृत कराया गया, जबकि घटना के समय पत्रकार मौके पर मौजूद ही नहीं थे। पत्रकार संगठनों का आरोप है कि कुछ सत्ताधारी नेताओं के दबाव में साजिश के तहत उन्हें जेल भेज दिया गया, जो लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर सीधा प्रहार है।पत्रकारों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और जांच पूरी होने तक पत्रकार को शीघ्र रिहा किया जाए। साथ ही भविष्य में किसी भी पत्रकार पर बिना ठोस साक्ष्य व गहन जांच के मुकदमा दर्ज न किए जाने की स्पष्ट व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।पत्रकार संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही न्यायोचित कार्रवाई नहीं हुई तो जिले भर के पत्रकार ने धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता समाज का आईना है और इसे दबाने या डराने का कोई भी प्रयास स्वीकार नहीं किया जाएगा। इस दौरान मौके पर पहुंचे एसडीएम आकाश सिंह ने पत्रकारों से वार्ता कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।इस अवसर पर प्रेस क्लब अध्यक्ष बृजेश गौतम, संरक्षक रमेश चंद्र अकेला सहित बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे और एक स्वर में न्याय की मांग उठाई। इस दौरान भीम आर्मी के नेता, किसान यूनियन नेता सपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव मो सैफ, समाजसेवी धनराज सिंह सहित प्रेस क्लब संरक्षक रमेश चंद्र अकेला , अध्यक्ष बृजेश गौतम , अली मुक्तजा , जिया रिजवी , अशोक विश्वकर्मा, अली अहमद , इंतजार रिजवी, डीएस यादव , राम किशन , प्रसिद्ध मिश्रा, सुनील साहू, बलराम साहू,सिराथू अध्यक्ष रवि कुमार वैश्य , रवि अग्रहरि , आबिद हुसैन , बाकर हुसैन , अनिरुद्ध पांडेय , अभिसार भारतीय , अखिलेश गौतम , संदीप पाल , मनोज मौर्य , राम विलास पटेल , शिव शंकर मोदनवाल, दिलशाद अहमद, अनुराधा यादव , रवि केसरवानी , अशोक केसरवानी , पंकज केसरवानी , राजकुमार , चंद्रशेखर , चंद्रिका प्रसाद , आर्या शुक्ला , संतलाल मौर्य , तालिब, जाहिद ,आशीष चक सहित बड़ी संख्या में प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार मौजूद रहे ।1
- वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।1
- Post by T B NEWS1
- जनपद कौशांबी के फरीदपुर सवरो गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब एक गेहूं के खेत में ग्रामीणों ने विशाल अजगर देखा। अजगर को देखते ही आसपास के लोगों में डर का माहौल बन गया और मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाते हुए सावधानी से अजगर को पकड़कर बोरी में बंद कर दिया, ताकि किसी प्रकार की जनहानि न हो। घटना की सूचना संबंधित विभाग को देने की बात भी कही जा रही है। गांव के लोगों का कहना है कि खेतों में अजगर मिलने से बच्चों और किसानों में भय का माहौल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर अजगर को सुरक्षित स्थान पर छोड़े और गांव में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए।1
- चित्रकूट जनपद के हरिमोहन सिंह इंटर कॉलेज, बछरन में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। विद्यालय प्रबंधन द्वारा मंत्री आशीष पटेल का जोरदार स्वागत किया गया। इसके बाद मंत्री ने कॉलेज के नवनिर्मित प्रशासनिक भवन का लोकार्पण किया। 🗣️ अखिलेश यादव के SIR और फॉर्म-7 वाले बयान पर मंत्री का पलटवार कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत में मंत्री आशीष पटेल ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा SIR और फॉर्म-7 को लेकर उठाए गए सवालों पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा— “जिनके पास कहने को कुछ नहीं होता, वही बहाने बनाते हैं। कभी कहते हैं पुलिस का दुरुपयोग कर चुनाव जीत लिया गया। बिहार में भी खूब हल्ला हुआ, लेकिन क्या किसी ने फॉर्म-6 में जोड़ने का कोई सबूत दिया? कोई प्रमाण नहीं है। यह सब अपनी हार को स्वीकार न कर पाने का बहाना है और जनता को भ्रमित करने की कोशिश है।” 🕉️ स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर संयमित बयान स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को लेकर पूछे गए सवाल पर मंत्री ने कहा— “मैं आज तक उनसे मिला नहीं हूं। उनकी क्या परेशानी है, मुझे जानकारी नहीं है। लेकिन बाबा साहब के संविधान को मानते हुए इतना जरूर कहूंगा कि किसी भी व्यक्ति को निश्चित दायरे में रहकर ही काम करना चाहिए।” 🎓 UGC बिल पर खुला समर्थन, पिछड़े वर्गों के पक्ष में सरकार के काम गिनाए यूजीसी बिल का समर्थन करते हुए मंत्री आशीष पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री ने पिछड़े वर्गों के लिए ऐतिहासिक कार्य किए हैं। उन्होंने कहा— “नीट में ओबीसी आरक्षण, केंद्रीय विद्यालय और नवोदय विद्यालयों में पिछड़े वर्गों को आरक्षण दिया गया है। हमारी पार्टी शुरू से ही SC, ST और OBC वर्ग के अधिकारों के लिए लड़ती रही है और आगे भी लड़ती रहेगी। इस UGC बिल में पिछड़े वर्गों को अपनी बात रखने का मंच मिलता है।” 🏛️ अपना दल की चुनावी स्ट्राइक रेट पर मंत्री का दावा मंत्री ने अपना दल की चुनावी उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा— “चाहे 2014, 2017, 2019 या 2022 का चुनाव रहा हो, अपना दल की स्ट्राइक रेट हमेशा 80 प्रतिशत से ज्यादा रही है। लोकसभा में तो 100 प्रतिशत रहा—दो सीटें लड़ीं और दोनों जीतीं। आने वाले विधानसभा चुनाव में भी सभी दलों के साथ बैठकर तय किया जाएगा कि जहां जो पार्टी मजबूत होगी, वहीं से चुनाव लड़ा जाएगा।”1
- Post by ओम प्रकाश पत्रकार1
- 💐💐💐#जन्मदिवस_विशेष💐💐💐 【■◆●बहुत बहुत बधाई एवमं हार्दिक शुभकामनाएं●◆■】 🎂🎂 हृदय प्रिय बड़े भईया ठाकुर शिवम् सिंह जी राष्ट्रीय महा सचिव सवर्ण आर्मी आपको जन्मदिवस की बहुत बहुत बधाई एवमं हार्दिक शुभकामनाएं भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद सदा बना रहे ,,आप सदैव स्वस्थ एवमं दीर्घायु हो। #SawarnArmy #journalist_shubham_pandey #ठाकुर_शिवम्_सिंह #सवर्ण_आर्मी Thakur Shivam Singh Thakur Shivam Singh1
- मेडिकल कॉलेज मे ह्दयसेतू पर जन-जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू वैधयत ख़बर हिन्दी दैनिक स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय (मेडिकल कॉलेज) के लेक्चर थियेटर-2 मे प्रिन्ट मीडिया एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया के पत्रकार बन्धुओं के साथ ह्दयसेतू (एस0टी0ई0एम0आई0) केयर नेटवर्क पर जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सेमीनार मे प्रधानाचार्य डा0 (प्रो0) हरिओम कुमार सिंह ने संबोधन करते हुए बताया कि सेमीनार का उद्देश्य, हार्ट अटैक के मरीजो को त्वरित और निःशुल्क उपचार प्रदान करने की एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने बताया कि यदि किसी को हार्ट अटैक के प्रारम्भिक लक्षण जैसेः- छाती के बीच में तेज दर्द, भारीपन या जकड़न, सांस फूलना, ठंडा पसीना आना, चक्कर आना, और दर्द का बांहों, गर्दन या जबड़े तक फैलना आते है तो जीवन रक्षक औषधि समय पर लेने से मरीज की जान बचाई जा सकती है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया गया कि ऐसे व्यक्ति यदि अस्पताल मे ससमय उपचार के लिए लाये जाते है, तो इनका ई0सी0जी0 तत्काल करते हुए हब सेन्टर मोती लाल नेहरू,प्रयागराज को भेजकर अतिरिक्त चिकित्सीय परामर्श प्राप्त करने के उपरान्त जीवन रक्षक इन्जेक्शन लगाते हुए हब सेन्टर मोती लाल नेहरू प्रयागराज के कार्डियोलाॅजिस्ट विभाग मे भेज दिया जाता है। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा0 सुनील कुमार शुक्ला, डा0 सुरभि प्रकाश, वरिष्ठ परामर्शदाता, उप प्रधानाचार्य डा0 सौरभ कृष्ण मिश्रा, आचार्य डा0 सरस्वती जयसवाल यादव, ,सह-आचार्य डा0 राकेश कुमार शुक्ला, डा0 रविरंजन सिंह, डा0 अरिन्दम् चक्रवर्ती, डा0 शारदा सिंह, सहायक आचार्य, डा0 अंकित कुमार तिवारी, डा0 शिवम् बिश्नोई, डा0 संतोष कुमार, डा0 आत्मिक सिंह, डा0 संदीप कुमार तथा प्रिन्ट मीडिया एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया के पत्रकार बन्धु एवं एम0बी0बी0एस0 बैच 2024-25 के समस्त छात्र छात्राऐं उपस्थित रहे।1
- ऐसे अधिकारियों पर हो तत्काल कार्रवाई।1