सिंगरौली को मिले नए पुलिस कप्तान अपराध नियंत्रण पर रहेगा फोकस एवं सड़क हादसों पर सख्ती के संकेत, यातायात नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्यवाही। सिंगरौली को मिले नए पुलिस कप्तान अपराध नियंत्रण पर रहेगा फोकस एवं सड़क हादसों पर सख्ती के संकेत, यातायात नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्यवाही। सिंगरौली। सिंगरौली जिले में सियाज के. एम. ने शुक्रवार को सिंगरौली के नए पुलिस अधीक्षक के रूप में पदभार ग्रहण कर किया पदभार संभालते ही उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले में अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना तथा - सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा। नवागत पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आम जनता की सुरक्षा और पुलिस पर विश्वास बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी संवेदनशीलता और सक्रियता के साथ कार्य करेगी। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की बैठक लेकर जिले की कानून व्यवस्था, लंबित प्रकरणों, अपराध नियंत्रण और यातायात व्यवस्था की समीक्षा की। बैठक के दौरान उन्होंने निर्देश दिए कि अपराधों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा अपराधियों पर लगातार निगरानी रखी जाए। साथ ही अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ विशेष अभियान चलाने के निर्देश भी दिए। नए एसपी ने सड़क दुर्घटनाओं में लगातार हो रही बढ़ोतरी पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि यातायात -जन नियमों का सख्ती से पालन कराया जाएगा। ओवरलोडिंग, तेज रफ्तार, शराब पीकर वाहन चलाने तथा बिना हेलमेट और सीट बेल्ट के वाहन चलाने वालों पर विशेष कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना जरूरी है। जिले में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगी।

- सिंगरौली के माजन मोड़ से नवजीवन विहार तक मुख्य सड़क पर खुदाई का काम शुरू हो गया है। सालों से जर्जर सड़क और धूल-गड्ढों से परेशान लोगों को अब बेहतर और गुणवत्तापूर्ण सड़क निर्माण की उम्मीद है। अब देखना होगा कि निर्माण कार्य तय समय में गुणवत्ता के साथ पूरा हो पाता है या नहीं।1
- मध्य प्रदेश के सिंगरौली स्थित देवसर बाजार में NH-39 पर भीषण ट्रैफिक जाम और हादसों का खतरा मंडरा रहा है। अव्यवस्थित यातायात और भारी वाहनों के कारण स्थानीय लोगों व व्यापारियों का जीना दूभर हो गया है। प्रशासन पर बाईपास या ओवरब्रिज बनाने की मांगों को अनदेखा करने और किसी बड़ी अनहोनी का इंतजार करने का आरोप है।1
- सोनभद्र के सलखन में चाय की दुकान पर दो गुटों के आपसी विवाद में लाठी-डंडे और ईंटें चल गईं, जिससे एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को चोपन में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया और पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।4
- सोनभद्र के दुद्धी में एक शव बरामद किया गया है। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।1
- सोनभद्र के परमहंस पब्लिक स्कूल और पंडित विद्याधर इंटर कॉलेज में बच्चों ने मदर्स डे को हर्षोल्लास के साथ मनाया। छात्रों ने अपनी माताओं के चित्र लाकर उनका आदरपूर्वक सम्मान किया और अभिनय के माध्यम से माँ के प्रति अपने प्रेम को दर्शाया। इस गतिविधि का उद्देश्य माँ और बच्चों के बीच के संबंधों को और प्रगाढ़ करना था।1
- तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री विजय के शपथ ग्रहण समारोह में एक भावुक क्षण देखने को मिला। अपने बेटे को सीएम बनते देख उनके माता-पिता खुशी और गर्व से रो पड़े, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।1
- संगीतमय सुंदरकांड पाठ नागेश्वर नाथ महादेव मंदिर शिवा पार्क रेणुकूट1
- सिंगरौली में सड़क दुर्घटनाएं रोकने के लिए चलाया गया 15 दिवसीय विशेष हेलमेट चेकिंग और जागरूकता अभियान संपन्न हो गया है। इस दौरान 650 से ज़्यादा बिना हेलमेट वाले दोपहिया वाहन चालकों पर वैधानिक कार्रवाई की गई। पुलिस का उद्देश्य केवल चालान काटना नहीं, बल्कि नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जिम्मेदार बनाकर जीवन सुरक्षित करना है।6