Shuru
Apke Nagar Ki App…
समस्त कार्यकर्ताओं के संघर्ष मेहनत से हुई विजय :-प्रभुसिंह ठाकुर बीना (सागर)दतिया के क्लस्टर प्रभारी दाऊ प्रभुसिंह ठाकुर जी के एवं समस्त कार्यकर्ताओं के संघर्ष मेहनत से हुई विजय की कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह जी एव समस्त दतिया वासियों एव कांग्रेस जनों को बधाई हार्दिक शुभकामनाएं....💐💐 निश्चित ही कांग्रेस हर किला फतह करने में सक्षम है भाजपा ने दतिया चुनाव में शासन प्रशाशन धनबल के साथ अपना सर्वस्व लगा दिया फिर भी औंधे मुंह गिरी!
Rakesh sen
समस्त कार्यकर्ताओं के संघर्ष मेहनत से हुई विजय :-प्रभुसिंह ठाकुर बीना (सागर)दतिया के क्लस्टर प्रभारी दाऊ प्रभुसिंह ठाकुर जी के एवं समस्त कार्यकर्ताओं के संघर्ष मेहनत से हुई विजय की कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह जी एव समस्त दतिया वासियों एव कांग्रेस जनों को बधाई हार्दिक शुभकामनाएं....💐💐 निश्चित ही कांग्रेस हर किला फतह करने में सक्षम है भाजपा ने दतिया चुनाव में शासन प्रशाशन धनबल के साथ अपना सर्वस्व लगा दिया फिर भी औंधे मुंह गिरी!
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- जिला ब्यूरो रिपोर्टर राजेश बबेले सावन के प्रथम सोमवार पर वरिष्ठ अधिवक्ताओं का भव्य सम्मान लोकेशन बीना रिपोर्टर राजेश बबेले सावन के प्रथम सोमवार पर वरिष्ठ अधिवक्ताओं का भव्य सम्मान, रेखा अंजू तिवारी ने अंगवस्त्र भेंट कर लिया आशीर्वाद कटनी में आयोजित गरिमामय समारोह में वरिष्ठ विधिज्ञों पर हुई पुष्पवर्षा, सम्मान से अभिभूत हुए अधिवक्ता राजेश बबेले बीना कटनी। सावन माह के प्रथम सोमवार के पावन अवसर पर समाजसेवी एवं अधिवक्ता रेखा अंजू तिवारी के नेतृत्व में जिला अधिवक्ता संघ परिसर में पितृतुल्य वरिष्ठ अधिवक्ताओं के सम्मान में गरिमामय एवं आत्मीय सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में वरिष्ठ अधिवक्ताओं का पुष्पवर्षा, रोली-तिलक, मोतियों की माला, श्रीफल, अंगवस्त्र एवं कलम भेंट कर सम्मान किया गया तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया गया। आयोजन ने गुरु-शिष्य परंपरा, वरिष्ठों के प्रति सम्मान और भारतीय संस्कृति के मूल्यों को सजीव रूप में प्रस्तुत किया। *दीप प्रज्ज्वलन से हुआ शुभारंभ* कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन, माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। इसके बाद मंचासीन वरिष्ठ अधिवक्ताओं का विधिवत सम्मान किया गया। पूरे समारोह के दौरान श्रद्धा, सम्मान और आत्मीयता का वातावरण बना रहा। *इन वरिष्ठ अधिवक्ताओं का किया गया सम्मान* समारोह में वरिष्ठ अधिवक्ता ओ.पी. निगम, रामजी तिवारी, डी.आर. रजक, पूर्व शासकीय अधिवक्ता राजकुमार उरमलिया, सनत परौहा तथा महमूद खान सहित अनेक वरिष्ठ विधिज्ञों को सम्मानित किया गया। अतिथियों का स्वागत जिला अधिवक्ता संघ के उपाध्यक्ष संतु परौहा, कोषाध्यक्ष निर्मल दुबे, सचिव राजकुमार तिवारी, कार्यकारिणी सदस्य नानक देवनी, समाजसेवी एवं अधिवक्ता रेखा अंजू तिवारी, अधिवक्ता रेणु सिंह तथा कार्यकारिणी सदस्य मांडवी पांडेय सहित अन्य अधिवक्ताओं ने किया। *नई पीढ़ी के लिए प्रेरणादायी है ऐसा आयोजन* अपने संबोधन में वरिष्ठ अधिवक्ता ओ.पी. निगम एवं डी.आर. रजक ने कहा कि सावन के प्रथम सोमवार पर आयोजित यह सम्मान समारोह अत्यंत प्रेरणादायी और अनुकरणीय है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ अधिवक्ताओं को जिस आत्मीयता, श्रद्धा और सम्मान के साथ सम्मानित किया गया, उससे सभी स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने इस आयोजन के लिए अधिवक्ता रेखा अंजू तिवारी की सराहना करते हुए इसे नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बताया। *मांडवी पांडेय ने जताया आभार* कार्यक्रम के समापन पर कार्यकारिणी सदस्य मांडवी पांडेय ने सभी वरिष्ठ अधिवक्ताओं, मातृशक्ति अधिवक्ताओं एवं उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए आयोजन की सफलता में सभी के सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। *इस दौरान ये सब रहे मौजूद* इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता ओ.पी. शर्मा, विष्णु पटेल, अरुण खरे, मीडिया प्रभारी अंगद कुशवाहा, मोहन निषाद, दुष्यंत गुप्ता, उमाकांत पटेल, हाईकोर्ट जबलपुर के अधिवक्ता अजय वीरभद्र माली, सुजीत द्विवेदी, जूनियर अधिवक्ता आयुष अवस्थी सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ यह समारोह वरिष्ठों के सम्मान और सामाजिक समरसता का प्रेरक उदाहरण बन गया।4
- ललितपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कोतवाली ललितपुर पर दर्ज हत्या के एक मामले में वांछित और इनामी तीन बदमाशों को संयुक्त पुलिस टीम ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। जवाबी कार्रवाई में तीनों के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर उपचार के लिए भेजा गया। पुलिस के अनुसार 4 अगस्त 2026 की सुबह कोतवाली ललितपुर पर पंजीकृत मुकदमा संख्या 832/2026 में वांछित एवं पुरस्कार घोषित अपराधी इन्द्रपाल उर्फ इंदल यादव निवासी सिद्दनपुरा, कोतवाली ललितपुर, दीपक यादव निवासी बन्दरगुढ़ा थाना जाखलौन तथा पुष्पराज सेंगर उर्फ राजराजा निवासी रामनगर, कोतवाली ललितपुर को तालबेहट क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई कोतवाली ललितपुर, थाना तालबेहट, थाना पूराकला और एसओजी टीम द्वारा संयुक्त रूप से की गई। मुठभेड़ के दौरान तीनों आरोपियों के पैर में गोली लगी। पुलिस ने इनके कब्जे से 3 अवैध देशी तमंचे, 4 खोखा कारतूस और 2 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक तीनों आरोपी आदतन अपराधी हैं और उनके विरुद्ध कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।1
- ❤️ Facebook Caption: "अगर मेरी पोस्ट पसंद आए, तो एक ❤️ लाइक, 💬 कमेंट और 🔄 शेयर ज़रूर करें। आपका प्यार और सहयोग ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है।": "अगर मेरी पोस्ट पसंद आए, तो एक ❤️ लाइक, 💬 Caption: "अगर मेरी पोस्ट पसंद आए, तो एक ❤️ लाइक, 💬 कमेंट और 🔄 शेयर ज़रूर करें। आपका प्यार और सहयोग ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है।"4
- मड़ावरा में बच्चों ने उठाई कांवड़, पैदल चलकर लहर धाम मंदिर में भोलेनाथ का किया जलाभिषेक। मड़ावरा कस्बे में सावन माह के अवसर पर मंगलवार सुबह 9 बजे महिलाओं, बच्चियों और बच्चों ने उत्साह और श्रद्धा के साथ भव्य कांवड़ यात्रा निकाली। श्रद्धालुओं ने डीजे, ढोल-नगाड़ों और भगवान भोले के जयघोष के बीच करीब 5 किलोमीटर की पदयात्रा कर लहर धाम पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया।2
- मोबाइल रिपेयरिंग दुकान में चोरी का खुलासा: 19 वर्षीय शातिर चोर गिरफ्तार एलसीडी, होम थिएटर समेत चोरी का सामान बरामद मोबाइल रिपेयरिंग दुकान में चोरी का खुलासा: 19 वर्षीय शातिर चोर गिरफ्तार,एलसीडी, होम थिएटर समेत चोरी का सामान बरामद ललितपुर। थाना मड़ावरा पुलिस ने मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान में हुई चोरी का सफल खुलासा करते हुए एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया एलजी कंपनी का एलसीडी, होम थिएटर और सोल्डरिंग स्टेशन बरामद किया है। मामले में आरोपी के खिलाफ पहले से दर्ज मुकदमे में बरामदगी के आधार पर नई धाराएं भी बढ़ाई गई हैं। पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार बाजपेयी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह तथा क्षेत्राधिकारी मड़ावरा आलोक कुमार अग्रहरि के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत यह सफलता मिली। पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी तक पहुंच बनाई। 22 जुलाई 2026 को कस्बा मड़ावरा निवासी आशीष अवस्थी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी मोबाइल रिपेयरिंग दुकान का शटर और ताला तोड़कर अज्ञात चोर एलसीडी, होम थिएटर और दो नेकबैंड चोरी कर ले गए थे। घटना के संबंध में थाना मड़ावरा में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और अन्य साक्ष्य जुटाए। जांच में कस्बा मड़ावरा निवासी सीताराम कुशवाहा (19 वर्ष) का नाम सामने आया। पुलिस ने उसे रोहिणी बांध मार्ग से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी का सामान बरामद कर लिया। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अभिलेखों के अनुसार आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी एक अन्य आपराधिक मुकदमा दर्ज है।2
- श्रवण कुमार बने खुशीराम पाल, माता-पिता को पालकी में बैठाकर झूमरनाथ धाम के लिए निकले ललितपुर के बार कस्बे के मोतीखेड़ा निवासी खुशीराम पाल ने श्रवण कुमार की मिसाल पेश करते हुए अपने बुजुर्ग माता-पिता को पालकी में बैठाकर करीब 15 किलोमीटर पैदल झूमरनाथ धाम के दर्शन के लिए रवाना किया। इस अनूठी सेवा और श्रद्धा की लोगों ने खूब सराहना1
- घर छोड़ने का नोटिस मिलते ही भड़के लोग,सड़क पर उतरे परिवार बीना के नौगांव में खाली पड़ी जमीन पर वर्षों से रह रहे परिवारों को बेदखली का नोटिस मिलने के बाद सैकड़ों लोग सड़कों पर उतर आए। पूर्व जनपद अध्यक्ष इंदर सिंह ठाकुर की अगुवाई में प्रदर्शनकारियों ने रैली निकालकर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। लोगों का कहना है कि वे दशकों से यहां रह रहे हैं और नियमित रूप से बिजली, पानी व अन्य टैक्स भी जमा कर रहे हैं।1
- सबे-चेहल्लुम में गूंजा इंसाफ और ईमान का पैगाम, नगर में निकली भव्य शोभायात्रा कर्बला की जंग में शहीद हुये इमाम हुसैन और उनकी परिजनों की शहादत के चालीस दिन बाद मनाए जाने वाले चेहल्लुम पर्व पर मंगलवार को ललितपुर नगर में ताजियों और बुर्राक की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारम्भ बाद नमाज मगरिब अजीतापुरा से किया गया। फतेहाख्वानी के बाद यादे हुसैन में आयोजित मजलिस में ईमान और इंसाफ का पैगाम गूंजा जिसने लोगों के ईमान को तरोताजा कर दिया।4