Shuru
Apke Nagar Ki App…
अशोक नगर के चंदेरी का किला पत्थर पत्थर से निर्मित यह किला बुंदेलखंड की शोभा बनाए हुए हैं वो खूनी दरवाजा और कई ऐतिहासिक शौर्य गाथाएं अपने पास लपेटे हुए हैं देखिए खास रिपोर्ट राम सिंह यादव जी के साथ
राम सिंह यादव जिला ब्यूरो चीफ टीकमगढ़
अशोक नगर के चंदेरी का किला पत्थर पत्थर से निर्मित यह किला बुंदेलखंड की शोभा बनाए हुए हैं वो खूनी दरवाजा और कई ऐतिहासिक शौर्य गाथाएं अपने पास लपेटे हुए हैं देखिए खास रिपोर्ट राम सिंह यादव जी के साथ
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- जालौन के चमारी में माता प्रसाद पुस्तकालय के उद्घाटन समारोह में मंच पर बड़ी-बड़ी हस्तियां थीं, और सौम्भ द्विवेदी ने संबोधन के लिए सबसे पहले अपनी मां को बुलाकर सभी का दिल जीत लिया।1
- Post by गणेश यादव1
- पर दबंगई का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने मेडिकल संचालक दिनेश वर्मा पर दिनदहाड़े उनकी दुकान में घुसकर बेरहमी से हमला कर दिया। पूरी घटना पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सामने आया है। बताया जा रहा है कि आरोपी अचानक मेडिकल दुकान में घुस आए और दिनेश वर्मा के साथ मारपीट शुरू कर दी। सरेआम हुई इस गुंडागर्दी से इलाके में दहशत का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही लवकुश नगर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल मेडिकल संचालक को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने योजनाबद्ध तरीके से हमला किया है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। वहीं CCTV फुटेज के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।1
- छतरपुर। विधानसभा में अवैध कॉलोनाइजिंग और प्लॉटिंग का मुद्दा उठने के बाद प्रशासन अब पूरी तरह सख्त नजर आ रहा है। जिले में बिना अनुमति और नियमों को ताक पर रखकर की जा रही अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच के दौरान कई कॉलोनियों को अवैध घोषित करते हुए कॉलोनाइजरों पर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। 100 से ज्यादा शिकायतों ने खोली पोल प्रशासन को लंबे समय से प्लॉटिंग के नाम पर धोखाधड़ी की शिकायतें मिल रही थीं। बताया जा रहा है कि करीब 100 से अधिक लोगों ने लिखित शिकायत देकर बताया कि उन्हें प्लॉट तो बेच दिए गए, लेकिन वहां सड़क, बिजली और अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं। साथ ही कई जगहों पर कृषि भूमि का बिना डायवर्जन कराए ही प्लॉट काटकर बेच दिए गए। नियमों की अनदेखी, अब होगी कार्रवाई जांच में सामने आया कि कई कॉलोनाइजर बिना किसी वैध अनुमति के कॉलोनियां विकसित कर रहे थे। कई प्रोजेक्ट्स का आवश्यक पंजीयन भी नहीं कराया गया था। प्रशासन ने ऐसे मामलों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित कॉलोनियों को अवैध घोषित कर दिया है। एफआईआर दर्ज करने की तैयारी प्रशासन अब केवल कॉलोनियों को अवैध घोषित करने तक सीमित नहीं रहना चाहता। अधिकारियों के अनुसार जिन लोगों ने नियमों की अनदेखी करते हुए अवैध प्लॉटिंग की है, उनके खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज करने की तैयारी की जा रही है। अधिकारियों ने किया निरीक्षण कलेक्टर और नगर पालिका की टीम ने संयुक्त रूप से कई कॉलोनियों का निरीक्षण किया और मौके पर स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि अवैध कॉलोनाइजिंग किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनता से अपील प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी कॉलोनी में प्लॉट खरीदने से पहले उसकी वैधता, अनुमति और जरूरी दस्तावेजों की पूरी जांच जरूर कर लें, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की परेशानी से बचा जा सके। जिला ब्यूरो मुकेश गौतम वंदे भारत न्यूज़ टीवी चैनल1
- बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक महीने के लिए एकांतवास पर जाने वाले हैं। गुरु आज्ञा के अनुसार बाबा बद्रीनाथ के बर्फीले पहाड़ों में साधना करेंगे और इस दौरान पूरी तरह से मोबाइल, टीवी, इंटरव्यू और सोशल मीडिया से दूर रहेंगे। बताया जा रहा है कि इस अवधि में कोई भी दिव्य दरबार नहीं लगाया जाएगा और बाबा पूरी तरह ईश्वर भक्ति और तपस्या में लीन रहेंगे। इस फैसले के बाद भक्तों के बीच इस खबर को लेकर काफी चर्चा हो रही है। वीडियो को Like, Share और Channel Subscribe जरूर करें।1
- गुलगंज में भीषण सड़क हादसाः दो बाइकों की टक्कर के बाद ट्रक ने कुचला, एक की मौत, तीन घायल गुलगंज। आज सुबह करीब 7 बजे चौपारियां मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर के बाद पीछे से आ रहे अज्ञात ट्रक ने बाइक चालक को कुचल दिया और मौके से फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मोटरसाइकिल क्रमांक MP16MM8661 छतरपुर से बड़ा मलहरा की ओर जा रही थी, जिसे अनिल रजक (45 वर्ष) चला रहे थे और पीछे ऋतिक विश्वकर्मा बैठे थे। उसी समय दूसरी मोटरसाइकिल MP16ZC7696 बड़ा मलहरा की ओर से आ रही थी, जिस पर दो लोग सवार थे। दोनों मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर के बाद अनिल रजक सड़क पर गिर पड़े। तभी बड़ा मलहरा की तरफ से आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हें कुचल दिया और ट्रक चालक ट्रक सहित मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना तुरंत 112 और पुलिस थाना गुलगंज को दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अर्पित पाराशर पुलिस स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को 1033 एंबुलेंस से जिला अस्पताल छतरपुर भिजवाया। हादसे में अनिल रजक की मौके पर ही मौत हो गई। उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल छतरपुर भेजा गया। हादसे में ऋतिक विश्वकर्मा सहित तीन लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज जिला अस्पताल छतरपुर में चल रहा है। बताया जाता है कि अनिल रजक और ऋतिक विश्वकर्मा दोनों देरी रोड, छतरपुर के निवासी थे और रोज काम के लिए छतरपुर से बड़ा मलहरा जाते थे। कम1
- वनकर्मियों पर महिलाओं से छेड़छाड़ का आरोप, पुलिस पर शिकायत दर्ज न करने की बात; TI बोले– पहले होगी जांच टीकमगढ़/दिगौड़ा। दिगौड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव में महिलाओं ने दो वनकर्मियों पर छेड़छाड़ का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित महिलाओं का कहना है कि घटना शनिवार रात की है, जब वे खेत पर खाना बना रही थीं। इसी दौरान बीट गार्ड सूर्य प्रताप ठाकुर और बाबूलाल विश्वकर्मा वहां पहुंचे। महिलाओं के अनुसार, उनके पति चना लेने खेत से बाहर गए हुए थे। इसी बीच सूर्य प्रताप ठाकुर झोपड़ी के अंदर आ गया और एक महिला का हाथ पकड़ लिया। महिला के शोर मचाने पर उसका पति वापस आ गया। जब महिला ने पूरी बात बताई तो दोनों वनकर्मियों ने गाली-गलौज की और धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो फसल में आग लगा देंगे। पीड़ितों का आरोप है कि वे शिकायत लेकर दिगौड़ा थाने पहुंचे थे, जहां पुलिसकर्मी अभय वर्मा ने आवेदन तो ले लिया, लेकिन उसकी पावती नहीं दी गई और मामला दर्ज नहीं किया गया। इधर, टीकमगढ़ प्रवास पर पहुंचे मानवाधिकार आयोग के प्रदेश अध्यक्ष अवधेश यादव को भी पीड़ितों ने आवेदन सौंपा। इस पर उन्होंने एसडीएम टीकमगढ़ को मामले की जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वे अगले दिन शाम तक टीकमगढ़ में ही रहेंगे, यदि कार्रवाई नहीं होती है तो उन्हें अवगत कराया जाए। दिगौड़ा थाना प्रभारी मनीष मिश्रा ने बताया कि महिलाओं ने दो बीट प्रभारियों के खिलाफ छेड़छाड़ की शिकायत की है। चूंकि शिकायतकर्ता वन विभाग की जमीन पर खेती करते हैं, इसलिए मामले की जांच जरूरी है। फिलहाल कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है, जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।2
- Post by राम सिंह यादव जिला ब्यूरो चीफ टीकमगढ़1
- छतरपुर। जिले में अवैध अफीम की खेती के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। गढ़ीमलहरा थाना पुलिस ने ग्राम पंचायत उद्यमऊ और खिरी के बीच स्थित एक खेत में उगाई जा रही अफीम की अवैध फसल को नष्ट कर दिया। पुलिस के अनुसार करीब आधा एकड़ से अधिक भूमि पर अफीम की खेती की जा रही थी। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक आगम जैन के निर्देश और एसडीओपी अमित मिश्रा के मार्गदर्शन में गढ़ीमलहरा थाना प्रभारी रीता सिंह की टीम द्वारा की गई। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मलखान कुशवाहा के खेत में बड़े पैमाने पर अफीम की अवैध खेती की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और खेत में लगी अफीम की फसल को नष्ट कर दिया। प्रारंभिक जांच में इस अवैध खेती में करीब 6 लोगों की संलिप्तता सामने आई है। बताया जा रहा है कि इस मामले में मलखान कुशवाहा के साथ राजेन्द्र दोहरे (सरपंच) सहित अन्य लोगों के नाम भी सामने आए हैं। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है और मामले की जांच जारी है। मुकेश गौतम वंदे भारत न्यूज़ टीवी चैनल1