logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ब्रेकिंग न्यूज़ मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़ लाइव टीकमगढ़ बुंदेलखंड की धरती पर माननीय दामोदर यादव जी 19 सितंबर को पहुंचेंगे सागर सैकड़ो गाड़ियों के साथ बहुजन विचारधारा साथ

16 hrs ago
user_मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़
मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़
TV News Anchor टीकमगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
16 hrs ago

ब्रेकिंग न्यूज़ मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़ लाइव टीकमगढ़ बुंदेलखंड की धरती पर माननीय दामोदर यादव जी 19 सितंबर को पहुंचेंगे सागर सैकड़ो गाड़ियों के साथ बहुजन विचारधारा साथ

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • गणेश प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार गणेश प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार टीकमगढ़ 18 सितंबर टीकमगढ़ जिले के देहात थाने के ग्राम मवई में बुधवार की देर रात को साउंड सिस्टम के विवाद पर भगवान गणेश की प्रतिमा को पटक कर खंडित कर दिया गया था। इस विवाद के बाद गांव में तनाव फैल गया था और हिंदू संगठनों ने भी इसका विरोध किया था। वहीं पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए देर रात को ही तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। देहात थाना प्रभारी चंद्रजीत यादव ने बताया कि मवई में साउंड सिस्टम तेज बजाने की बात पर हुए विवाद में आरोपी प्रकाश अहिरवार, मनोज अहिरवार एवं भागचंद्र अहिरवार ने भगवान गणेश की प्रतिमा को गिरा दिया था। यहां पर मोहल्ले के ही अनिल अहिरवार द्वारा लोगों के सहयोग से प्रतिमा की स्थापना की गई थी। पुलिस ने शिकायत पर उक्त तीनों आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया था और रात को ही इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। थाना प्रभारी ने बताया कि उक्त तीनों आरोपी भाई है और विवाद के समय शराब के नशे में बताए गए। आरोपियों पर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। वहीं गुरुवार को बजरंग दल के कार्यकर्ता भगवान गणेश की दूसरी प्रतिमा लेकर ग्राम मवई पहुंचे। यहां पर उसकी विधि-विधान से स्थापना कराई। साथ ही बजरंग दल ने प्रतिमा को गिराने वाले आरोपियों पर सख्त कार्रवाई कर उनका जुलूस निकालने की मांग की गई।
    1
    गणेश प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
गणेश प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
टीकमगढ़ 18 सितंबर
टीकमगढ़ जिले के देहात थाने के ग्राम मवई में बुधवार की देर रात को साउंड सिस्टम के विवाद पर भगवान गणेश की प्रतिमा को पटक कर खंडित कर दिया गया था। इस विवाद के बाद गांव में तनाव फैल गया था और हिंदू संगठनों ने भी इसका विरोध किया था। वहीं पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए देर रात को ही तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। 
देहात थाना प्रभारी चंद्रजीत यादव ने बताया कि मवई में साउंड सिस्टम तेज बजाने की बात पर हुए विवाद में आरोपी प्रकाश अहिरवार, मनोज अहिरवार एवं भागचंद्र अहिरवार ने भगवान गणेश की प्रतिमा को गिरा दिया था। यहां पर मोहल्ले के ही अनिल अहिरवार द्वारा लोगों के सहयोग से प्रतिमा की स्थापना की गई थी। 
पुलिस ने शिकायत पर उक्त तीनों आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया था और रात को ही इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। थाना प्रभारी ने बताया कि उक्त तीनों आरोपी भाई है और विवाद के समय शराब के नशे में बताए गए। आरोपियों पर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। 
वहीं गुरुवार को बजरंग दल के कार्यकर्ता भगवान गणेश की दूसरी प्रतिमा लेकर ग्राम मवई पहुंचे। यहां पर उसकी विधि-विधान से स्थापना कराई। साथ ही बजरंग दल ने प्रतिमा को गिराने वाले आरोपियों पर सख्त कार्रवाई कर उनका जुलूस निकालने की मांग की गई।
    user_Digoda News
    Digoda News
    Local News Reporter टीकमगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    52 min ago
  • *जनविश्वास अभियान के तहत कलेक्टर ने पलेरा ब्लॉक के स्कूल एवं आंगनवाड़ी केंद्र का किया औचक निरीक्षण* *बच्चों की कम उपस्थिति पर शिक्षकों से मांगा जवाब, शैक्षणिक स्तर की भी की समीक्षा* *जनविश्वास अभियान के तहत कलेक्टर ने पलेरा ब्लॉक के स्कूल एवं आंगनवाड़ी केंद्र का किया औचक निरीक्षण* *बच्चों की कम उपस्थिति पर शिक्षकों से मांगा जवाब, शैक्षणिक स्तर की भी की समीक्षा* *टीकमगढ़, मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय ने आज पलेरा ब्लॉक के शासकीय माध्यमिक शाला मुर्राहा बाबा एवं आंगनवाड़ी केंद्र मुर्राहा बाबा का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय एवं आंगनवाड़ी केंद्र में उपलब्ध व्यवस्थाओं, बच्चों की उपस्थिति, शैक्षणिक स्तर तथा पोषण आहार वितरण की स्थिति का जायजा लिया। विद्यालय के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री श्रोत्रिय ने कक्षा में विद्यार्थियों की कम उपस्थिति पाए जाने पर शिक्षकों से जानकारी ली और इस संबंध में जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने उपस्थित विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी शैक्षणिक समझ का परीक्षण किया तथा मौके पर जोड़-घटाना के सवाल पूछकर शैक्षणिक स्तर की समीक्षा की। कलेक्टर ने शिक्षकों को विद्यार्थियों की कम उपस्थिति के कारणों का पता लगाने तथा विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने के लिए आवश्यक प्रयास करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने संबंधित संकुल प्राचार्य एवं बीएसी को कारण बताओ नोटिस जारी करने तथा जिला शिक्षा अधिकारी को इस संबंध में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के साथ-साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर भी विशेष ध्यान दिया जाए। इसके पश्चात कलेक्टर श्री श्रोत्रिय ने आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं को स्व-सहायता समूह के माध्यम से तैयार कर उपलब्ध कराए जा रहे पोषण आहार की स्थिति की जानकारी ली तथा केंद्र पर पोषण आहार की उपलब्धता की मौके पर जांच की। उन्होंने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता से पोषण आहार के वितरण एवं लाभार्थियों को उपलब्ध कराए जाने की प्रक्रिया के संबंध में जानकारी प्राप्त की। कलेक्टर ने आंगनवाड़ी केंद्र में उपस्थित बच्चों से संवाद करते हुए उन्हें दिए जा रहे पोषण आहार एवं नाश्ते के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शासन की योजनाओं एवं कार्यक्रमों का लाभ पात्र हितग्राहियों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने तथा स्कूल एवं आंगनवाड़ी केंद्र की व्यवस्थाओं में आवश्यक सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
    1
    *जनविश्वास अभियान के तहत कलेक्टर ने पलेरा ब्लॉक के स्कूल एवं आंगनवाड़ी केंद्र का किया औचक निरीक्षण*

*बच्चों की कम उपस्थिति पर शिक्षकों से मांगा जवाब, शैक्षणिक स्तर की भी की समीक्षा*
*जनविश्वास अभियान के तहत कलेक्टर ने पलेरा ब्लॉक के स्कूल एवं आंगनवाड़ी केंद्र का किया औचक निरीक्षण*
*बच्चों की कम उपस्थिति पर शिक्षकों से मांगा जवाब, शैक्षणिक स्तर की भी की समीक्षा*
*टीकमगढ़, मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय ने आज पलेरा ब्लॉक के शासकीय माध्यमिक शाला मुर्राहा बाबा एवं आंगनवाड़ी केंद्र मुर्राहा बाबा का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय एवं आंगनवाड़ी केंद्र में उपलब्ध व्यवस्थाओं, बच्चों की उपस्थिति, शैक्षणिक स्तर तथा पोषण आहार वितरण की स्थिति का जायजा लिया।
विद्यालय के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री श्रोत्रिय ने कक्षा में विद्यार्थियों की कम उपस्थिति पाए जाने पर शिक्षकों से जानकारी ली और इस संबंध में जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने उपस्थित विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी शैक्षणिक समझ का परीक्षण किया तथा मौके पर जोड़-घटाना के सवाल पूछकर शैक्षणिक स्तर की समीक्षा की। कलेक्टर ने शिक्षकों को विद्यार्थियों की कम उपस्थिति के कारणों का पता लगाने तथा विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने के लिए आवश्यक प्रयास करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने संबंधित संकुल प्राचार्य एवं बीएसी को कारण बताओ नोटिस जारी करने तथा जिला शिक्षा अधिकारी को इस संबंध में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के साथ-साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर भी विशेष ध्यान दिया जाए।
इसके पश्चात कलेक्टर श्री श्रोत्रिय ने आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं को स्व-सहायता समूह के माध्यम से तैयार कर उपलब्ध कराए जा रहे पोषण आहार की स्थिति की जानकारी ली तथा केंद्र पर पोषण आहार की उपलब्धता की मौके पर जांच की। उन्होंने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता से पोषण आहार के वितरण एवं लाभार्थियों को उपलब्ध कराए जाने की प्रक्रिया के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
कलेक्टर ने आंगनवाड़ी केंद्र में उपस्थित बच्चों से संवाद करते हुए उन्हें दिए जा रहे पोषण आहार एवं नाश्ते के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शासन की योजनाओं एवं कार्यक्रमों का लाभ पात्र हितग्राहियों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने तथा स्कूल एवं आंगनवाड़ी केंद्र की व्यवस्थाओं में आवश्यक सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
    user_Jamil khan
    Jamil khan
    Photographer टीकमगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • ब्रेकिंग न्यूज़ मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़ लाइव टीकमगढ़ टीकमगढ़ जिले की मबई गांव में कुछ सामाजिक तत्वो के द्वारा गणेश की प्रतिमा को छतरी के पहुंचा शासन प्रशासन मौके पर पहुंचकर तत्काल तीन लोगों पर एफआईआर दर्ज
    1
    ब्रेकिंग न्यूज़ मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़ लाइव टीकमगढ़
टीकमगढ़ जिले की मबई गांव में कुछ  सामाजिक तत्वो के द्वारा गणेश की प्रतिमा को छतरी के पहुंचा शासन प्रशासन मौके पर पहुंचकर तत्काल तीन लोगों पर एफआईआर दर्ज
    user_मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़
    मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़
    TV News Anchor टीकमगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • *प्रेस विज्ञप्ति। हरिशंकर खटीक एवं सरोज राजपूत ने लिधौरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का भव्य लोकार्पण व उद्घाटन किया, 30 बिस्तरीय हुआ अस्पताल।* हरिशंकर खटीक एवं सरोज राजपूत ने लिधौरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का भव्य लोकार्पण व उद्घाटन किया, 30 बिस्तरीय हुआ अस्पताल।* टीकमगढ़। आज विधायक हरिशंकर खटीक एवं जिलाध्यक्ष सरोज राजपूत ने लिधौरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का श्री हनुमान पट्ठा पर भव्य लोकार्पण व उद्घाटन किया एंव इस दौरान विधिवत पूजन किया गया। अस्पताल प्रांगण में ही पौधारोपण किया गया। मंच पर जतारा विधायक व पूर्व मंत्री हरिशंकर खटीक, भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत,जनपद उपाध्यक्ष बृजेश रावत, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रीति बीडी शर्मा, जिला मंत्री मीरा खरे व भजनलाल कुशवाहा, नगर परिषद अध्यक्ष विजेता चढार, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी स्वप्निल तिवारी, भाजपा कोषाध्यक्ष विवेक अग्रवाल, देवीदयाल खर्द,पवन भट्ट, मंडल अध्यक्ष राजेश गौतम, रोहित चौरसिया, महेंद्र कुशवाहा, मनोज सिंह व रघुवीर राजपूत, रविंद्र चतुर्वेदी, वीरेंद्र परमार,अमन खर्द, तहसीलदार अनिल गुप्ता, डॉ संजय अहिरवार, ज्योति पाठक सहित बड़ी संख्या में नगरवासी, डॉक्टर व स्टाफ, पार्षद एवं अधिकारी कर्मचारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। हरिशंकर खटीक ने सभी वरिष्ठ लोगों का स्वागत किया।जतारा विधायक हरिशंकर खटीक ने कहा कि लिधौरा एवं आसपास के क्षेत्र में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लिधौरा के अस्पताल का लोकार्पण व उद्घाटन हुआ है, जो मध्य प्रदेश शासन द्वारा स्वीकृत 4 करोड़ 45 लाख से निर्मित है। लिधौरा अस्पताल अब 6 बिस्तर से 30 बिस्तरीय अस्पताल हो गया है। अस्पताल होने से हमारे नागरिकों को अब दूर जाने की जरूरत नहीं है यही सर्व सुविधायुक्त और नई तकनीक मशीनों द्वारा अब यहां इलाज संभव हो पाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है जिसमें सभी जनप्रतिनिधि व आमजनमानस, नगरवासी शामिल हुए हैं। शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ आज ग्रामीण लोगों तक पहुंच रहा है और विकास की मुख्य धारा में जोड़कर गरीब वंचित वर्ग उत्थान की ओर अग्रसर है। भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत ने कहा कि भाजपा शासन की योजनाओं का लाभ सीधे तौर पर आम लोगों को पहुंच रहा है, अस्पताल के माध्यम से क्षेत्र के लोगों को अब दूर नहीं जाना पड़ेगा यहीं अच्छा इलाज उपलब्ध हो सकेगा, नई नई मशीनों के द्वारा प्रशिक्षित एमबीबीएस डॉक्टरों द्वारा अब इलाज संभव हो सकेगा।
    1
    *प्रेस विज्ञप्ति। हरिशंकर खटीक एवं सरोज राजपूत ने लिधौरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का भव्य लोकार्पण व उद्घाटन किया, 30 बिस्तरीय हुआ अस्पताल।*
हरिशंकर खटीक एवं सरोज राजपूत ने लिधौरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का भव्य लोकार्पण व उद्घाटन किया, 30 बिस्तरीय हुआ अस्पताल।* 
टीकमगढ़। आज विधायक हरिशंकर खटीक एवं जिलाध्यक्ष सरोज राजपूत ने लिधौरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का श्री हनुमान पट्ठा पर भव्य लोकार्पण व उद्घाटन किया एंव इस दौरान विधिवत पूजन किया गया। अस्पताल प्रांगण में ही पौधारोपण किया गया। मंच पर जतारा विधायक व पूर्व मंत्री हरिशंकर खटीक, भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत,जनपद उपाध्यक्ष बृजेश रावत, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रीति बीडी शर्मा, जिला मंत्री मीरा खरे व भजनलाल कुशवाहा, नगर परिषद अध्यक्ष विजेता चढार, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी स्वप्निल तिवारी, भाजपा कोषाध्यक्ष विवेक अग्रवाल, देवीदयाल खर्द,पवन भट्ट, मंडल अध्यक्ष राजेश गौतम, रोहित चौरसिया, महेंद्र कुशवाहा, मनोज सिंह व रघुवीर राजपूत, रविंद्र चतुर्वेदी, वीरेंद्र परमार,अमन खर्द, तहसीलदार अनिल गुप्ता, डॉ संजय अहिरवार, ज्योति पाठक सहित बड़ी संख्या में नगरवासी, डॉक्टर व स्टाफ, पार्षद एवं  अधिकारी कर्मचारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। हरिशंकर खटीक ने सभी वरिष्ठ लोगों का स्वागत किया।जतारा विधायक हरिशंकर खटीक ने कहा कि लिधौरा एवं आसपास के क्षेत्र में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लिधौरा के अस्पताल का लोकार्पण व उद्घाटन हुआ है, जो मध्य प्रदेश शासन द्वारा स्वीकृत 4 करोड़ 45 लाख से निर्मित है। लिधौरा अस्पताल अब 6 बिस्तर से 30 बिस्तरीय अस्पताल हो गया है। अस्पताल होने से हमारे नागरिकों को अब दूर जाने की जरूरत नहीं है यही सर्व सुविधायुक्त और नई तकनीक मशीनों द्वारा अब यहां इलाज संभव हो पाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है जिसमें सभी जनप्रतिनिधि व आमजनमानस, नगरवासी शामिल हुए हैं। शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ आज ग्रामीण लोगों तक पहुंच रहा है और विकास की मुख्य धारा में जोड़कर गरीब वंचित वर्ग उत्थान की ओर अग्रसर है। भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत ने कहा कि भाजपा शासन की योजनाओं का लाभ सीधे तौर पर आम लोगों को पहुंच रहा है, अस्पताल के माध्यम से क्षेत्र के लोगों को अब दूर नहीं जाना पड़ेगा यहीं अच्छा इलाज उपलब्ध हो सकेगा, नई नई मशीनों के द्वारा प्रशिक्षित एमबीबीएस डॉक्टरों द्वारा अब इलाज संभव हो सकेगा।
    user_Baseem Khan Patrakaar
    Baseem Khan Patrakaar
    Mechanic टीकमगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • चिंगलौआ के श्री विष्णु मंदिर घाट पर जल विहार कार्यक्रम से पहले कार्यकर्ताओं ने चलाया स्वच्छता अभियान, साफ-सफाई कर सभी लोगों को स्वच्छता का प्रभावी ढंग संदेश दिया चिंगलौआ। आगामी 21 सितंबर 2026 को होने वाले जल विहार कार्यक्रम को लेकर श्री विष्णु मंदिर घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में स्थानीय कार्यकर्ताओं ने घाट और आसपास के परिसर में श्रमदान करते हुए कचरा, झाड़ियां और गंदगी हटाई। सफाई के बाद घाट को व्यवस्थित किया गया, ताकि कार्यक्रम में आने वाले श्रद्धालुओं और ग्रामीणों को स्वच्छ वातावरण मिल सके। अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं ने लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए सार्वजनिक स्थानों को साफ रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल किसी एक व्यक्ति या सफाईकर्मी की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। घर के साथ गलियों, मंदिरों, घाटों और अन्य सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता बनाए रखना सभी का कर्तव्य है। कार्यकर्ताओं ने लोगों से अपील की कि कचरा इधर-उधर न फेंकें और उसे निर्धारित स्थान या कूड़ेदान में ही डालें। साथ ही सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग से बचने और धार्मिक आयोजनों के दौरान साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने का संदेश दिया गया। स्वच्छता अभियान में नीलेश पाल, अंगद रैकवार, रोहित परिहार, सेवाराम अहिरवार और सोहन नट सहित अन्य लोगों ने सहभागिता की। सभी ने मिलकर घाट परिसर की सफाई की और जल विहार कार्यक्रम से पहले क्षेत्र को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि धार्मिक आयोजन तभी सुंदर और व्यवस्थित नजर आते हैं, जब उनके आसपास का वातावरण भी साफ-सुथरा हो। अभियान के माध्यम से ग्रामीणों से सहयोग की अपील करते हुए कहा गया कि स्वच्छता को केवल किसी विशेष कार्यक्रम तक सीमित न रखकर नियमित आदत बनाया जाए। स्थानीय लोगों ने भी अभियान में सहयोग किया और साफ-सफाई बनाए रखने की बात कही। युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर स्वच्छता मिसाल पेश की।
    1
    चिंगलौआ के श्री विष्णु मंदिर घाट पर जल विहार कार्यक्रम से पहले कार्यकर्ताओं ने चलाया स्वच्छता अभियान, साफ-सफाई कर सभी लोगों को स्वच्छता का प्रभावी ढंग संदेश दिया
चिंगलौआ। आगामी 21 सितंबर 2026 को होने वाले जल विहार कार्यक्रम को लेकर श्री विष्णु मंदिर घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में स्थानीय कार्यकर्ताओं ने घाट और आसपास के परिसर में श्रमदान करते हुए कचरा, झाड़ियां और गंदगी हटाई। सफाई के बाद घाट को व्यवस्थित किया गया, ताकि कार्यक्रम में आने वाले श्रद्धालुओं और ग्रामीणों को स्वच्छ वातावरण मिल सके।
अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं ने लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए सार्वजनिक स्थानों को साफ रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल किसी एक व्यक्ति या सफाईकर्मी की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। घर के साथ गलियों, मंदिरों, घाटों और अन्य सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता बनाए रखना सभी का कर्तव्य है।
कार्यकर्ताओं ने लोगों से अपील की कि कचरा इधर-उधर न फेंकें और उसे निर्धारित स्थान या कूड़ेदान में ही डालें। साथ ही सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग से बचने और धार्मिक आयोजनों के दौरान साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने का संदेश दिया गया।
स्वच्छता अभियान में नीलेश पाल, अंगद रैकवार, रोहित परिहार, सेवाराम अहिरवार और सोहन नट सहित अन्य लोगों ने सहभागिता की। सभी ने मिलकर घाट परिसर की सफाई की और जल विहार कार्यक्रम से पहले क्षेत्र को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि धार्मिक आयोजन तभी सुंदर और व्यवस्थित नजर आते हैं, जब उनके आसपास का वातावरण भी साफ-सुथरा हो। अभियान के माध्यम से ग्रामीणों से सहयोग की अपील करते हुए कहा गया कि स्वच्छता को केवल किसी विशेष कार्यक्रम तक सीमित न रखकर नियमित आदत बनाया जाए। स्थानीय लोगों ने भी अभियान में सहयोग किया और साफ-सफाई बनाए रखने की बात कही। युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर स्वच्छता मिसाल पेश की।
    user_Akhilesh sahu
    Akhilesh sahu
    Court reporter महरौनी, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • संकल्प से सेवा अभियान अंतर्गत स्वच्छता की थीम पर हुआ नाटक का मंचन *संकल्प से सेवा अभियान अंतर्गत स्वच्छता की थीम पर हुआ नाटक का मंचन* *टीकमगढ़, 18 सितंबर 2026/* सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत प्रथम दिन कुंडेश्वर परिसर में स्वच्छता की थीम पर नाटक का मंचन किया गया। जिस प्रकार माननीय प्रधानमंत्री जी ने हर घर शौचालय निर्माण और स्वयं स्वच्छता रखने हेतु नागरिकों को प्रोत्साहित किया है, इसी थीम को लेकर आमजन को अपने घर परिवार एवं आस-पास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने के अपने कर्तव्यों के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से इस नाटक का मंचन किया गया। इस अवसर पर सेवा संकल्प अभियान हेतु जिले के प्रभारी सचिव मध्यप्रदेश शासन श्रम विभाग तथा तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग श्री रघुराज एम राजेंद्रन, कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री विशाल धाकड़ सहित संबंधित अधिकारी/कर्मचारी एवं स्थानीयजन उपस्थित रहे।
    1
    संकल्प से सेवा अभियान अंतर्गत स्वच्छता की थीम पर हुआ नाटक का मंचन 
*संकल्प से सेवा अभियान अंतर्गत स्वच्छता की थीम पर हुआ नाटक का मंचन*
*टीकमगढ़, 18 सितंबर 2026/* सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत प्रथम दिन कुंडेश्वर परिसर में स्वच्छता की थीम पर नाटक का मंचन किया गया। जिस प्रकार माननीय प्रधानमंत्री जी ने हर घर शौचालय निर्माण और स्वयं स्वच्छता रखने हेतु नागरिकों को प्रोत्साहित किया है, इसी थीम को लेकर आमजन को अपने घर परिवार एवं आस-पास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने के अपने कर्तव्यों के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से इस नाटक का मंचन किया गया।
इस अवसर पर सेवा संकल्प अभियान हेतु जिले के प्रभारी सचिव मध्यप्रदेश शासन श्रम विभाग तथा तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग श्री रघुराज एम राजेंद्रन, कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री विशाल धाकड़ सहित संबंधित अधिकारी/कर्मचारी एवं स्थानीयजन उपस्थित रहे।
    user_ब्यूरो पत्रकार सुरेश चौधरी TKg
    ब्यूरो पत्रकार सुरेश चौधरी TKg
    Farmer बलदेवगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • पाली स्कूल में मध्यान्ह भोजन को लेकर अनियमितताओं के आरोप, बच्चों ने बताई परेशानी पाली स्कूल में मध्यान्ह भोजन को लेकर अनियमितताओं के आरोप, बच्चों ने बताई परेशानी टीकमगढ़। जिले के पलेरा जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पाली के माध्यमिक स्कूल में मध्यान्ह भोजन व्यवस्था को लेकर अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं। बच्चों के अनुसार उन्हें निर्धारित मेन्यू के अनुसार नियमित भोजन नहीं मिल पा रहा है। कुछ बच्चों ने पिछले हफ्तों में कई बार मध्यान्ह भोजन नहीं मिलने की बात कही है। बताया गया है कि भोजन मिलने पर भी उसकी गुणवत्ता को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। बच्चों द्वारा दाल में अधिक पानी और चावल की कमी जैसी शिकायतें किए जाने की बात सामने आई है। मामले में संबंधित विभाग द्वारा स्कूल की मध्यान्ह भोजन व्यवस्था की जांच कर वास्तविक स्थिति स्पष्ट करना महत्वपूर्ण होगा, ताकि बच्चों को शासन के निर्धारित मापदंडों के अनुसार पौष्टिक एवं नियमित भोजन मिल सके।
    1
    पाली स्कूल में मध्यान्ह भोजन को लेकर अनियमितताओं के आरोप, बच्चों ने बताई परेशानी
पाली स्कूल में मध्यान्ह भोजन को लेकर अनियमितताओं के आरोप, बच्चों ने बताई परेशानी
टीकमगढ़। जिले के पलेरा जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पाली के माध्यमिक स्कूल में मध्यान्ह भोजन व्यवस्था को लेकर अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं। बच्चों के अनुसार उन्हें निर्धारित मेन्यू के अनुसार नियमित भोजन नहीं मिल पा रहा है। कुछ बच्चों ने पिछले हफ्तों में कई बार मध्यान्ह भोजन नहीं मिलने की बात कही है।
बताया गया है कि भोजन मिलने पर भी उसकी गुणवत्ता को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। बच्चों द्वारा दाल में अधिक पानी और चावल की कमी जैसी शिकायतें किए जाने की बात सामने आई है।
मामले में संबंधित विभाग द्वारा स्कूल की मध्यान्ह भोजन व्यवस्था की जांच कर वास्तविक स्थिति स्पष्ट करना महत्वपूर्ण होगा, ताकि बच्चों को शासन के निर्धारित मापदंडों के अनुसार पौष्टिक एवं नियमित भोजन मिल सके।
    user_रिपोर्टधर्मेंद्र सिंह लोधी
    रिपोर्टधर्मेंद्र सिंह लोधी
    बलदेवगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • *संकल्प से सेवा अभियान अंतर्गत स्वच्छता की थीम पर हुआ नाटक का मंचन* *संकल्प से सेवा अभियान अंतर्गत स्वच्छता की थीम पर हुआ नाटक का मंचन* *टीकमगढ़ सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत प्रथम दिन कुंडेश्वर परिसर में स्वच्छता की थीम पर नाटक का मंचन किया गया। जिस प्रकार माननीय प्रधानमंत्री जी ने हर घर शौचालय निर्माण और स्वयं स्वच्छता रखने हेतु नागरिकों को प्रोत्साहित किया है, इसी थीम को लेकर आमजन को अपने घर परिवार एवं आस-पास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने के अपने कर्तव्यों के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से इस नाटक का मंचन किया गया। इस अवसर पर सेवा संकल्प अभियान हेतु जिले के प्रभारी सचिव मध्यप्रदेश शासन श्रम विभाग तथा तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग रघुराज एम राजेंद्रन, कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत विशाल धाकड़ सहित संबंधित अधिकारी/कर्मचारी एवं स्थानीयजन उपस्थित रहे।
    1
    *संकल्प से सेवा अभियान अंतर्गत स्वच्छता की थीम पर हुआ नाटक का मंचन*

*संकल्प से सेवा अभियान अंतर्गत स्वच्छता की थीम पर हुआ नाटक का मंचन*
*टीकमगढ़ सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत प्रथम दिन कुंडेश्वर परिसर में स्वच्छता की थीम पर नाटक का मंचन किया गया। जिस प्रकार माननीय प्रधानमंत्री जी ने हर घर शौचालय निर्माण और स्वयं स्वच्छता रखने हेतु नागरिकों को प्रोत्साहित किया है, इसी थीम को लेकर आमजन को अपने घर परिवार एवं आस-पास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने के अपने कर्तव्यों के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से इस नाटक का मंचन किया गया।
इस अवसर पर सेवा संकल्प अभियान हेतु जिले के प्रभारी सचिव मध्यप्रदेश शासन श्रम विभाग तथा तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग  रघुराज एम राजेंद्रन, कलेक्टर  विवेक श्रोत्रिय, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत  विशाल धाकड़ सहित संबंधित अधिकारी/कर्मचारी एवं स्थानीयजन उपस्थित रहे।
    user_Jamil khan
    Jamil khan
    Photographer टीकमगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.