संकल्प से सेवा अभियान अंतर्गत स्वच्छता की थीम पर हुआ नाटक का मंचन *संकल्प से सेवा अभियान अंतर्गत स्वच्छता की थीम पर हुआ नाटक का मंचन* *टीकमगढ़, 18 सितंबर 2026/* सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत प्रथम दिन कुंडेश्वर परिसर में स्वच्छता की थीम पर नाटक का मंचन किया गया। जिस प्रकार माननीय प्रधानमंत्री जी ने हर घर शौचालय निर्माण और स्वयं स्वच्छता रखने हेतु नागरिकों को प्रोत्साहित किया है, इसी थीम को लेकर आमजन को अपने घर परिवार एवं आस-पास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने के अपने कर्तव्यों के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से इस नाटक का मंचन किया गया। इस अवसर पर सेवा संकल्प अभियान हेतु जिले के प्रभारी सचिव मध्यप्रदेश शासन श्रम विभाग तथा तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग श्री रघुराज एम राजेंद्रन, कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री विशाल धाकड़ सहित संबंधित अधिकारी/कर्मचारी एवं स्थानीयजन उपस्थित रहे।
संकल्प से सेवा अभियान अंतर्गत स्वच्छता की थीम पर हुआ नाटक का मंचन *संकल्प से सेवा अभियान अंतर्गत स्वच्छता की थीम पर हुआ नाटक का मंचन* *टीकमगढ़, 18 सितंबर 2026/* सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत प्रथम दिन कुंडेश्वर परिसर में स्वच्छता की थीम पर नाटक का मंचन किया गया। जिस प्रकार माननीय प्रधानमंत्री जी ने हर घर शौचालय निर्माण और स्वयं स्वच्छता रखने हेतु नागरिकों को प्रोत्साहित किया है, इसी थीम को लेकर आमजन को अपने घर परिवार एवं आस-पास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने के अपने कर्तव्यों के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से इस नाटक का मंचन किया गया। इस अवसर पर सेवा संकल्प अभियान हेतु जिले के प्रभारी सचिव मध्यप्रदेश शासन श्रम विभाग तथा तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग श्री रघुराज एम राजेंद्रन, कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री विशाल धाकड़ सहित संबंधित अधिकारी/कर्मचारी एवं स्थानीयजन उपस्थित रहे।
- संकल्प से सेवा अभियान अंतर्गत स्वच्छता की थीम पर हुआ नाटक का मंचन *संकल्प से सेवा अभियान अंतर्गत स्वच्छता की थीम पर हुआ नाटक का मंचन* *टीकमगढ़, 18 सितंबर 2026/* सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत प्रथम दिन कुंडेश्वर परिसर में स्वच्छता की थीम पर नाटक का मंचन किया गया। जिस प्रकार माननीय प्रधानमंत्री जी ने हर घर शौचालय निर्माण और स्वयं स्वच्छता रखने हेतु नागरिकों को प्रोत्साहित किया है, इसी थीम को लेकर आमजन को अपने घर परिवार एवं आस-पास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने के अपने कर्तव्यों के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से इस नाटक का मंचन किया गया। इस अवसर पर सेवा संकल्प अभियान हेतु जिले के प्रभारी सचिव मध्यप्रदेश शासन श्रम विभाग तथा तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग श्री रघुराज एम राजेंद्रन, कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री विशाल धाकड़ सहित संबंधित अधिकारी/कर्मचारी एवं स्थानीयजन उपस्थित रहे।1
- पाली स्कूल में मध्यान्ह भोजन को लेकर अनियमितताओं के आरोप, बच्चों ने बताई परेशानी पाली स्कूल में मध्यान्ह भोजन को लेकर अनियमितताओं के आरोप, बच्चों ने बताई परेशानी टीकमगढ़। जिले के पलेरा जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पाली के माध्यमिक स्कूल में मध्यान्ह भोजन व्यवस्था को लेकर अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं। बच्चों के अनुसार उन्हें निर्धारित मेन्यू के अनुसार नियमित भोजन नहीं मिल पा रहा है। कुछ बच्चों ने पिछले हफ्तों में कई बार मध्यान्ह भोजन नहीं मिलने की बात कही है। बताया गया है कि भोजन मिलने पर भी उसकी गुणवत्ता को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। बच्चों द्वारा दाल में अधिक पानी और चावल की कमी जैसी शिकायतें किए जाने की बात सामने आई है। मामले में संबंधित विभाग द्वारा स्कूल की मध्यान्ह भोजन व्यवस्था की जांच कर वास्तविक स्थिति स्पष्ट करना महत्वपूर्ण होगा, ताकि बच्चों को शासन के निर्धारित मापदंडों के अनुसार पौष्टिक एवं नियमित भोजन मिल सके।1
- रोजगार सहायक ब्रिज बहादुर द्वारा भ्रष्टाचार खुलेआम कर रहा है ### ग्राम पंचायत कन्नपुर में रोजगार सहायक पर गंभीर आरोप, रिकॉर्डिंग के बावजूद जांच नहीं होने का दावा माननीय मुख्यमंत्री जी एवं संबंधित अधिकारियों से निष्पक्ष जांच की मांग। ग्राम पंचायत कन्नपुर में पदस्थ वर्तमान रोजगार सहायक ब्रज बहादुर कुशवाहा पर ग्रामीणों द्वारा खुलेआम भ्रष्टाचार एवं पैसों की मांग करने के गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इस संबंध में ऑडियो-वीडियो रिकॉर्डिंग सहित जनप्रतिनिधियों एवं जिला स्तर के अधिकारियों के समक्ष शिकायतें प्रस्तुत की गईं, लेकिन अब तक किसी प्रकार की निष्पक्ष जांच नहीं की गई। ग्रामीणों के अनुसार, राजनीतिक संरक्षण के चलते मामले को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही, जनप्रतिनिधियों को पैसे दिए जाने के आरोप भी सामने रखे गए हैं। इन आरोपों की स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच होना आवश्यक है, ताकि सच्चाई सामने आ सके और दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई हो। हमारी मांग है कि: * रोजगार सहायक ब्रज बहादुर के विरुद्ध प्राप्त शिकायतों और ऑडियो-वीडियो रिकॉर्डिंग की जांच कराई जाए। * जांच ग्राम पंचायत एवं ब्लॉक स्तर से बाहर किसी स्वतंत्र अधिकारी या वरिष्ठ जांच दल से कराई जाए। * राजनीतिक दबाव अथवा किसी भी प्रकार के प्रभाव के बिना ग्रामीणों को न्याय दिया जाए। * दोष सिद्ध होने पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए। ग्रामीणों की आवाज को दबाया नहीं जाना चाहिए। जांच होनी चाहिए, सच्चाई सामने आनी चाहिए और दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए। नोट: पैसे देने या राजनीतिक संरक्षण से संबंधित आरोपों की पुष्टि स्वतंत्र जांच के बाद ही मानी जानी चाहिए।2
- पलेरा पहुंचे आजाद समाज पार्टी के नेता दामोदर यादव ने कहा सागर और बालाघाट में हुई मौतों पर भी दीपक जलाओगे.. इसके लिए दोषी कौन है.. अभी सुनिए क्या कहा.. पलेरा पहुंचे आजाद समाज पार्टी के नेता दामोदर यादव ने कहा सागर और बालाघाट में हुई मौतों पर भी दीपक जलाओगे.. इसके लिए दोषी कौन है.. अभी सुनिए क्या कहा.. Hradesh Kushwaha1
- *जनविश्वास अभियान के तहत कलेक्टर ने पलेरा ब्लॉक के स्कूल एवं आंगनवाड़ी केंद्र का किया औचक निरीक्षण* *बच्चों की कम उपस्थिति पर शिक्षकों से मांगा जवाब, शैक्षणिक स्तर की भी की समीक्षा* *जनविश्वास अभियान के तहत कलेक्टर ने पलेरा ब्लॉक के स्कूल एवं आंगनवाड़ी केंद्र का किया औचक निरीक्षण* *बच्चों की कम उपस्थिति पर शिक्षकों से मांगा जवाब, शैक्षणिक स्तर की भी की समीक्षा* *टीकमगढ़, मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय ने आज पलेरा ब्लॉक के शासकीय माध्यमिक शाला मुर्राहा बाबा एवं आंगनवाड़ी केंद्र मुर्राहा बाबा का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय एवं आंगनवाड़ी केंद्र में उपलब्ध व्यवस्थाओं, बच्चों की उपस्थिति, शैक्षणिक स्तर तथा पोषण आहार वितरण की स्थिति का जायजा लिया। विद्यालय के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री श्रोत्रिय ने कक्षा में विद्यार्थियों की कम उपस्थिति पाए जाने पर शिक्षकों से जानकारी ली और इस संबंध में जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने उपस्थित विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी शैक्षणिक समझ का परीक्षण किया तथा मौके पर जोड़-घटाना के सवाल पूछकर शैक्षणिक स्तर की समीक्षा की। कलेक्टर ने शिक्षकों को विद्यार्थियों की कम उपस्थिति के कारणों का पता लगाने तथा विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने के लिए आवश्यक प्रयास करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने संबंधित संकुल प्राचार्य एवं बीएसी को कारण बताओ नोटिस जारी करने तथा जिला शिक्षा अधिकारी को इस संबंध में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के साथ-साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर भी विशेष ध्यान दिया जाए। इसके पश्चात कलेक्टर श्री श्रोत्रिय ने आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं को स्व-सहायता समूह के माध्यम से तैयार कर उपलब्ध कराए जा रहे पोषण आहार की स्थिति की जानकारी ली तथा केंद्र पर पोषण आहार की उपलब्धता की मौके पर जांच की। उन्होंने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता से पोषण आहार के वितरण एवं लाभार्थियों को उपलब्ध कराए जाने की प्रक्रिया के संबंध में जानकारी प्राप्त की। कलेक्टर ने आंगनवाड़ी केंद्र में उपस्थित बच्चों से संवाद करते हुए उन्हें दिए जा रहे पोषण आहार एवं नाश्ते के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शासन की योजनाओं एवं कार्यक्रमों का लाभ पात्र हितग्राहियों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने तथा स्कूल एवं आंगनवाड़ी केंद्र की व्यवस्थाओं में आवश्यक सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।1
- पलेरा नगर में जन-विश्वास अभियान के तहत जनसंवादशिविर कलेक्टर ने सुनीं लोगों की समस्याएं, कई आवेदनों का मौके पर किया निराकरण 😂 पलेरा नगर में जन-विश्वास अभियान के तहत जनसंवादशिविर कलेक्टर ने सुनीं लोगों की समस्याएं, कई आवेदनों का मौके पर किया निराकरण टीकमगढ़ । मध्य प्रदेश एंकर -------------- टीकमगढ़ जिले के पलेरा नगर में मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को जनपद सभागार पलेरा में जनसंवाद शिविर का आयोजन किया गया। कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय की अध्यक्षता में आयोजित शिविर में ग्रामीणों और नगरवासियों ने विभिन्न विभागों से संबंधित अपनी समस्याएं और शिकायतें अधिकारियों के समक्ष रखीं। कलेक्टर ने लोगों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों से प्रकरणों की जानकारी ली। शिविर के दौरान कई आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया। वहीं जिन प्रकरणों का तत्काल निराकरण संभव नहीं था, उन्हें निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि जनसमस्याओं के निराकरण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा प्राप्त आवेदनों पर गंभीरता से कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। शिविर में विभिन्न विभागों से जुड़े मामलों को लेकर पहुंचे लोगों को आवश्यक कार्रवाई का भरोसा भी दिलाया गया। जनसंवाद शिविर में कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय, पुलिस अधीक्षक सुधीर अग्रवाल, जतारा विधायक हरिशंकर खटीक, मंडल अध्यक्ष पवन संज्ञा, जनपद अध्यक्ष शिल्पी खटीक सहित जिले एवं स्थानीय स्तर के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।2
- संकल्प से सेवा अभियान अंतर्गत स्वच्छता की थीम पर हुआ नाटक का मंचन *संकल्प से सेवा अभियान अंतर्गत स्वच्छता की थीम पर हुआ नाटक का मंचन* *टीकमगढ़, 18 सितंबर 2026/* सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत प्रथम दिन कुंडेश्वर परिसर में स्वच्छता की थीम पर नाटक का मंचन किया गया। जिस प्रकार माननीय प्रधानमंत्री जी ने हर घर शौचालय निर्माण और स्वयं स्वच्छता रखने हेतु नागरिकों को प्रोत्साहित किया है, इसी थीम को लेकर आमजन को अपने घर परिवार एवं आस-पास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने के अपने कर्तव्यों के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से इस नाटक का मंचन किया गया। इस अवसर पर सेवा संकल्प अभियान हेतु जिले के प्रभारी सचिव मध्यप्रदेश शासन श्रम विभाग तथा तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग श्री रघुराज एम राजेंद्रन, कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री विशाल धाकड़ सहित संबंधित अधिकारी/कर्मचारी एवं स्थानीयजन उपस्थित रहे।3
- टीकमगढ़ जनपद पंचायत की सामान्य सभा की बैठक शुक्रवार जनपद पंचायत कार्यालय में आयोजित की बैठक की अध्यक्षता श्रीमती कल्याणी गिरी गोस्वामी ने की। टीकमगढ़। जनपद पंचायत टीकमगढ़ की सामान्य सभा की बैठक शुक्रवार को जनपद पंचायत कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कल्याणी गिरी गोस्वामी ने की। बैठक में जनपद क्षेत्र में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा की गई तथा प्रस्तावित नए निर्माण कार्यों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान पंचायत क्षेत्र में संचालित विकास एवं निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली गई। साथ ही लंबित कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण कराने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में आवश्यकतानुसार नए विकास कार्यों को प्राथमिकता देने पर विचार-विमर्श किया गया। जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कल्याणी गिरी गोस्वामी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए स्वीकृत कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। बैठक में जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। सामान्य सभा की बैठक में जनपद पंचायत के अधिकारी-कर्मचारी एवं संबंधित जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।2