Shuru
Apke Nagar Ki App…
Ghanshyam Rajput
More news from Kannauj and nearby areas
- Post by Ghanshyam Rajput1
- पिकअप की टक्कर से जहानगंज निवासी बाइक सवार युवक की मौत, दंपत्ति और बच्ची घायल राजेन्द्र सिंह धुऑंधार कन्नौज। तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दंपत्ति और एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना विशुनगढ़ थाना क्षेत्र के रायपुरा मोड़ पर हुई। बताया जा रहा है कि सभी घायल और मृतक नगला रघोल गांव के रहने वाले हैं, जो थाना जहानगंज, फर्रुखाबाद क्षेत्र में आता है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। दंपत्ति की हालत चिंताजनक होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। बच्ची का भी इलाज जारी है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पिकअप चालक की तलाश शुरू कर दी है। मामले में विधिक कार्यवाही की जा रही है।1
- Post by अर्चना अर्चना4
- अफ़गानिस्तान के पक्तिका और नांगरहार प्रांतों में पाकिस्तानी वायुसेना ने रविवार सुबह भीषण एयरस्ट्राइक की। इस हमले में महिलाओं और बच्चों समेत कुल 16 लोगों की मौत होने की खबर है। मुख्य बातें: कहाँ हुआ हमला: अफ़गानिस्तान के पक्तिका (Paktika) और नांगरहार (Nangarhar) प्रांत। क्यों की कार्रवाई: पाकिस्तान सरकार ने इसे आत्मघाती हमलों का जवाब और एक 'इंटेलिजेंस-बेस्ड' ऑपरेशन बताया है। टारगेट: यह हमला मुख्य रूप से प्रतिबंधित संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) और इस्लामिक स्टेट से जुड़े ठिकानों को निशाना बनाकर किया गया था। नुकसान: स्थानीय मीडिया के अनुसार, इस हमले में भारी तबाही हुई है और कई मासूमों की जान गई है। पाकिस्तान सरकार का कहना है कि यह एक चयनात्मक ऑपरेशन था, जिसका उद्देश्य आतंकी नेटवर्क को ध्वस्त करना है।1
- Post by DD today news1
- jila Kannauj post jalalabad germ hardewpurwa ya ki nali sapai nahi ho rahi hai2
- भागते हुए मछली मंडी पकड़ा, लेन देन का मामला ll कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश ll थाना ग्वालटोली अंतर्गत का मामला ll1
- तेज रफ्तार गाड़ी की टक्कर से युवती गंभीर, जिला अस्पताल में भर्ती राजेन्द्र सिंह धुऑंधार कन्नौज। जिला अस्पताल के पीछे हाईवे पर रविवार शाम एक तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार युवती को टक्कर मार दी। हादसे में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों की भीड़ जुट गई। जानकारी के अनुसार अंजलि अपने परिजनों के साथ बाइक से गांव मनी दादर खुर्द जा रही थी। वह कन्नौज पीएसएम कॉलेज से लौट रही थी। जैसे ही बाइक जिला अस्पताल के पीछे हाईवे पर पहुंची, तभी पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार गाड़ी ने कट मारते हुए बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़ी और अंजलि गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने मानवता का परिचय देते हुए घायल युवती को निजी वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार शुरू कर दिया। डॉक्टरों के मुताबिक युवती की हालत गंभीर बनी हुई है और उसे निगरानी में रखा गया है। सूचना मिलते ही जिला अस्पताल चौकी प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। अधिकारियों का कहना है कि वाहन चालक की पहचान कर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। हाईवे पर बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने की घटनाएं लगातार हादसों को न्योता दे रही हैं, जिससे लोगों में आक्रोश व्याप्त है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से हाईवे पर सख्त निगरानी और गति नियंत्रण के प्रभावी इंतजाम करने की मांग की है।1