Shuru
Apke Nagar Ki App…
Rahul Gandhi पर Kangana Ranaut का बड़ा हमला | "टपोरी की तरह व्यवहार करते हैं" | Lok Sabha Latest News
EN Daily National
Rahul Gandhi पर Kangana Ranaut का बड़ा हमला | "टपोरी की तरह व्यवहार करते हैं" | Lok Sabha Latest News
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- गोरखपुर में रमज़ान-ईद पर हाई अलर्ट, पुलिस का फ्लैग मार्च गोरखपुर में रमज़ान और ईद को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। शहर में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रही है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर संवेदनशील इलाकों में भव्य फ्लैग मार्च निकाला गया, जिससे लोगों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ा। फ्लैग मार्च प्रमुख बाजारों और चौराहों से होकर गुजरा, जहां पुलिस ने पैदल गश्त कर हालात का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से संवाद कर त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील भी की। बढ़ती भीड़ को देखते हुए बाजारों में सादे कपड़ों में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है, ताकि जेबकतरी और अन्य आपराधिक गतिविधियों पर नजर रखी जा सके। पुलिस प्रशासन का कहना है कि त्योहारों के दौरान किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।1
- https://youtu.be/uZMzHtZkDcc?si=tlQVkktwzQkvk0Oj ग्राम चनकौली पोस्ट करमही थाना कोठिभार ब्लॉक सिसवा तहसील निचलौल जिला महराजगंज1
- चौहान समाज के युवा नेता को न्याय दिलाने के लिए जन जनवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने खोला मोर्चा, 12 अप्रैल को गोरखपुर में दिखेगा जन सैलाब।1
- गोरखपुर में त्योहार को लेकर हाई अलर्ट 🚨 SP City के नेतृत्व में पुलिस और PAC का फ्लैग मार्च | Gorakhpur Police Flag March 18 March 20261
- संतकबीरनगर। आज दिनांक 19.03.2026 को पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना द्वारा थाना बखिरा पर नवनिर्मित भोजनालय का फीता काटकर उद्घाटन किया गया तथा मेस की स्वच्छता और भोजन की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गये महोदय ने कहा कि पुलिस कर्मियों को पौष्टिक और स्वच्छ भोजन मिलना अत्यंत आवश्यक है । तत्पश्चात मिशन शक्ति केन्द्र, मालखाना व अन्य अभिलेखों का निरीक्षण किया गया तथा ड्यूटी पर तैनात महिला पुलिस कर्मियों से बातचीत की और निर्देश दिए कि थाने पर आने वाली पीड़ित महिलाओं की समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ सुना जाए । मिशन शक्ति अभियान के तहत गांवों और सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति निरंतर जागरूक किया जाए । मालखाना एवं अभिलेखों का अवलोकन के पश्चात महोदय ने लंबित माल के निस्तारण और शस्त्रों की साफ-सफाई के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए साथ ही थाना कार्यालय के विभिन्न रजिस्टरों और अभिलेखों के अद्यतन रखरखाव हेतु निर्देशित किया । इस दौरान क्षेत्राधिकारी मेंहदावल सर्व दवन सिंह, प्रभारी निरीक्षक थाना बखिरा सतीश कुमार सिंह सहित अन्य अधि0/कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।4
- गैस किल्लत पर मेहदावल में गरजा जनाक्रोश, महिला सभा ने सौंपा ज्ञापन संत कबीर नगर । मेहदावल विधानसभा क्षेत्र में गैस सिलेंडर की किल्लत और आसमान छूती कीमतों के विरोध में महिला सभा के बैनर तले जोरदार धरना-प्रदर्शन किया गया। समाजवादी पार्टी की महिला सभा प्रदेश अध्यक्ष रिबु श्रीवास्तव के निर्देश पर आयोजित इस कार्यक्रम का नेतृत्व प्रदेश उपाध्यक्ष प्रिया पाठक ने किया, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की। प्रदर्शन के दौरान उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए कार्यकर्ताओं ने गैस की आपूर्ति नियमित करने और बढ़ती कीमतों पर तत्काल नियंत्रण लगाने की मांग की। महिलाओं ने नारेबाजी करते हुए कहा कि महंगाई ने रसोई का बजट बिगाड़ दिया है और आम जनता परेशान है। इस मौके पर प्रदेश सचिव डॉ. मालती, विधानसभा अध्यक्ष ओमकार यादव, रूमा निषाद, इसरावती, सुनीता सभासद, अनीता, शांति, शुभावती, पूजा, गायत्री, आर्मीला वर्मा, सकुंतला वर्मा, मंजू गोंड़, रेशमा कन्नौजिया, महासचिव रियाज अहमद, हलीम मंसूरी, विनोद यादव, अमर यादव, दीपक कन्नौजिया, दिनेश यादव, मोनू पाठक, महेंद्र आर्या सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।1
- Post by Vipin Times Khlilabad1
- संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक जनपद संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना द्वारा महाकुंभ 2025, प्रयागराज के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अमित कुमार को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए मिलने “महाकुंभ सेवा मेडल” एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया । आज दिनांक 19.03.2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर आयोजित एक गरिमामय कार्यक्रम में सेवा मेडल लगाकर उनके कार्यों की सराहना की गई । ड्यूटी के दौरान अमित कुमारद्वारा न केवल कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखा गया, बल्कि श्रद्धालुओं की सहायता, यातायात नियंत्रण एवं भीड़ प्रबंधन में भी अद्भुत कार्यकुशलता का परिचय दिया गया । उल्लेखनीय है कि विश्व के सबसे बड़े समागम महाकुंभ 2025, प्रयागराज का आयोजन विभिन्न आयामों में अभूतपूर्व एवं अद्वितीय रहा, जिसके फलस्वरूप इस आयोजन को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विशेष प्रतिष्ठा प्राप्त हुयी । इस महाआयोजन में सुरक्षा व्यवस्था को सुचारु रूप से संचालित करने में अमित कुमार द्वारा उत्कृष्ट एवं अनुकरणीय योगदान दिया गया । उनके इस विशिष्ट योगदान की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए महोदय द्वारा उन्हें महाकुंभ सेवा मेडल से सम्मानित किया गया । इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्रा सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएँ दी गयी ।4