logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

आज गोंडा जिले में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के पूर्वाभ्यास की शुरुआत योग सप्ताह के साथ हुई। जिला प्रशासन और आयुष विभाग गोंडा के संयुक्त तत्वावधान में चेतना पार्क में इस योग सप्ताह का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का आरंभ मुख्य विकास अधिकारी महोदय और अपर जिला अधिकारी महोदय ने दीप प्रज्वलन कर किया। आयुष विभाग गोंडा के योग प्रशिक्षक अंजनी दूबे और आदर्श मिश्र ने उपस्थित योग साधकों को कॉमन योगा प्रोटोकॉल का अभ्यास कराया। इस शिविर में जिले की योग आइकॉन अन्विति राणा ने योग के एडवांस अभ्यास का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. इंद्रजीत, जिला कार्यक्रम प्रबंधक आयुष डॉ. अमित सिंह, सहित जिले के कई आला अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे।

7 hrs ago
user_अंकुर गर्ग
अंकुर गर्ग
Local News Reporter गोंडा, गोंडा, उत्तर प्रदेश•
7 hrs ago
0ac2b187-f76f-4e6a-b0ec-27b596e3286f
8c25d733-ea5d-421d-a1a5-c8c01b5be277
8daa6f71-e4e2-49ce-bae5-e829973f8010

आज गोंडा जिले में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के पूर्वाभ्यास की शुरुआत योग सप्ताह के साथ हुई। जिला प्रशासन और आयुष विभाग गोंडा के संयुक्त तत्वावधान में चेतना पार्क में इस योग सप्ताह का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का आरंभ मुख्य विकास अधिकारी महोदय और अपर जिला अधिकारी महोदय ने दीप प्रज्वलन कर किया। आयुष विभाग गोंडा के योग प्रशिक्षक अंजनी दूबे और आदर्श मिश्र ने उपस्थित योग साधकों को कॉमन योगा प्रोटोकॉल का अभ्यास कराया। इस शिविर में जिले की योग आइकॉन अन्विति राणा ने योग के एडवांस अभ्यास का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. इंद्रजीत, जिला कार्यक्रम प्रबंधक आयुष डॉ. अमित सिंह, सहित जिले के कई आला अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, अयोध्या धाम में सोमवार को "यात्री सुविधा दिवस-2026" का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा, जागरूकता, स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कई कार्यक्रम आयोजित हुए, जिनमें हवाई अड्डा प्रशासन, एयरलाइंस प्रतिनिधियों, सीआईएसएफ जवानों, विद्यार्थियों तथा विभिन्न हितधारकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान एयरपोर्ट परिसर में करियर काउंसलिंग सत्र का आयोजन किया गया, जहां विद्यार्थियों को विमानन क्षेत्र में रोजगार एवं करियर की संभावनाओं के बारे में जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने एयरपोर्ट संचालन, ग्राउंड हैंडलिंग, सुरक्षा सेवाओं और कौशल विकास के विभिन्न पहलुओं पर मार्गदर्शन प्रदान किया। यात्री जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से "प्लास्टिक मुक्त विश्व" और "सुरक्षित यात्री–सुरक्षित हवाई अड्डा" विषयों पर नुक्कड़ नाटकों का मंचन हुआ, जिसमें पर्यावरण संरक्षण एवं सुरक्षा मानकों के पालन का संदेश दिया गया। लोकगीत एवं लोकनृत्य कार्यक्रमों ने आयोजन को सांस्कृतिक रंगत दी और यात्रियों को स्थानीय संस्कृति से परिचित कराया। पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए एयरपोर्ट परिसर और विभिन्न विद्यालयों में वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इसके अतिरिक्त, विद्यार्थियों के लिए चित्रकला एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने यात्री सुरक्षा, स्वच्छ हवाई अड्डा और पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों पर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। यात्रियों, भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के कर्मचारियों एवं अन्य हितधारकों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाया गया, जहाँ चिकित्सकीय जाँच एवं परामर्श की सुविधा उपलब्ध थी। वहीं, हाउसकीपिंग स्टाफ और एयरलाइन कर्मचारियों को उत्कृष्ट यात्री सेवा के लिए सम्मानित किया गया। एयरपोर्ट पहुँचने वाले यात्रियों का पारंपरिक तिलक लगाकर स्वागत किया गया तथा उन्हें पुष्प और पौधे भेंट किए गए। "वंदे मातरम्" की सामूहिक प्रस्तुति ने कार्यक्रम में देशभक्ति का वातावरण निर्मित किया, जिसमें एएआई अधिकारियों, सीआईएसएफ जवानों और एयरलाइंस प्रतिनिधियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम के समापन पर, हवाई अड्डा निदेशक धीरेन्द्र सिंह ने मीडिया को संबोधित करते हुए बताया कि यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा एयरपोर्ट प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने आयोजन की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी और मीडिया कर्मियों को भी सम्मानित किया। एयरपोर्ट प्रशासन ने भविष्य में भी यात्री सुविधा, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता से जुड़े कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
    4
    महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, अयोध्या धाम में सोमवार को "यात्री सुविधा दिवस-2026" का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा, जागरूकता, स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कई कार्यक्रम आयोजित हुए, जिनमें हवाई अड्डा प्रशासन, एयरलाइंस प्रतिनिधियों, सीआईएसएफ जवानों, विद्यार्थियों तथा विभिन्न हितधारकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान एयरपोर्ट परिसर में करियर काउंसलिंग सत्र का आयोजन किया गया, जहां विद्यार्थियों को विमानन क्षेत्र में रोजगार एवं करियर की संभावनाओं के बारे में जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने एयरपोर्ट संचालन, ग्राउंड हैंडलिंग, सुरक्षा सेवाओं और कौशल विकास के विभिन्न पहलुओं पर मार्गदर्शन प्रदान किया। यात्री जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से "प्लास्टिक मुक्त विश्व" और "सुरक्षित यात्री–सुरक्षित हवाई अड्डा" विषयों पर नुक्कड़ नाटकों का मंचन हुआ, जिसमें पर्यावरण संरक्षण एवं सुरक्षा मानकों के पालन का संदेश दिया गया। लोकगीत एवं लोकनृत्य कार्यक्रमों ने आयोजन को सांस्कृतिक रंगत दी और यात्रियों को स्थानीय संस्कृति से परिचित कराया। पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए एयरपोर्ट परिसर और विभिन्न विद्यालयों में वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

इसके अतिरिक्त, विद्यार्थियों के लिए चित्रकला एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने यात्री सुरक्षा, स्वच्छ हवाई अड्डा और पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों पर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। यात्रियों, भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के कर्मचारियों एवं अन्य हितधारकों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाया गया, जहाँ चिकित्सकीय जाँच एवं परामर्श की सुविधा उपलब्ध थी। वहीं, हाउसकीपिंग स्टाफ और एयरलाइन कर्मचारियों को उत्कृष्ट यात्री सेवा के लिए सम्मानित किया गया। एयरपोर्ट पहुँचने वाले यात्रियों का पारंपरिक तिलक लगाकर स्वागत किया गया तथा उन्हें पुष्प और पौधे भेंट किए गए। "वंदे मातरम्" की सामूहिक प्रस्तुति ने कार्यक्रम में देशभक्ति का वातावरण निर्मित किया, जिसमें एएआई अधिकारियों, सीआईएसएफ जवानों और एयरलाइंस प्रतिनिधियों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम के समापन पर, हवाई अड्डा निदेशक धीरेन्द्र सिंह ने मीडिया को संबोधित करते हुए बताया कि यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा एयरपोर्ट प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने आयोजन की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी और मीडिया कर्मियों को भी सम्मानित किया। एयरपोर्ट प्रशासन ने भविष्य में भी यात्री सुविधा, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता से जुड़े कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
    user_Arvind Kumar yadav
    Arvind Kumar yadav
    Media company फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    22 min ago
  • संत नगर मंडल से लापता हुई एक 14 वर्षीय बालिका को सकुशल और सुरक्षित उसके परिजनों तक पहुँचाने के लिए बुराड़ी थाना की पुलिस टीम का आभार और सम्मान व्यक्त किया गया। इस अवसर पर थाना के माननीय एसएचओ श्री गिरिश चंद्र रतूड़ी जी और उनकी पूरी टीम को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में रेखा रावत, निगम प्रत्याशी, संत नगर मंडल, भारतीय जनता पार्टी, के साथ पूर्वी जिला कार्यालय मंत्री आदरणीय श्री अनंत गोपाल बिट्टू जी, पूर्व संत नगर मंडल अध्यक्ष आदरणीय श्री किशन पाल सिंह जी, शक्ति केंद्र प्रमुख एवं अभिभावक तुल्य आदरणीय श्री शिव जी शाह जी, शक्ति केंद्र प्रमुख आदरणीय श्री राज ठाकुर जी, उपाध्यक्ष आदरणीय श्री मनोज शर्मा जी, शक्ति केंद्र प्रमुख आदरणीय श्री राजेश शर्मा जी, आदरणीय श्री राज कुमार गुप्ता जी, आदरणीय श्री वागीश शंकर शुक्ला जी, श्री ऋतेश गुसाईं जी, मंडल मंत्री उषी जी, पूर्व मंडल मंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र प्रताप चौहान जी एवं पूर्व मंडल प्रवक्ता आदरणीय श्री राघव पंडित जी सहित संत नगर मंडल के सभी साथी उपस्थित रहे। सभी उपस्थित सम्मानित साथियों ने बुराड़ी पुलिस की तत्परता, संवेदनशीलता, जनसेवा के प्रति समर्पण और उनकी उत्कृष्ट कार्यशैली की भरपूर प्रशंसा की। उन्होंने पूरी पुलिस टीम को शुभकामनाएँ और धन्यवाद भी प्रेषित किया। इस अवसर पर समाज की सुरक्षा, बेटियों की रक्षा और नागरिकों के विश्वास को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से बुराड़ी पुलिस द्वारा किए गए इस सराहनीय कार्य को प्रशंसनीय बताया गया। रेखा रावत ने दिल्ली पुलिस को 'आँख, कान और नाक' बनकर उनकी संपूर्ण मदद करने का आह्वान करते हुए, पुलिस टीम के उज्ज्वल भविष्य और निरंतर जनसेवा के लिए शुभकामनाएँ व्यक्त कीं।
    1
    संत नगर मंडल से लापता हुई एक 14 वर्षीय बालिका को सकुशल और सुरक्षित उसके परिजनों तक पहुँचाने के लिए बुराड़ी थाना की पुलिस टीम का आभार और सम्मान व्यक्त किया गया। इस अवसर पर थाना के माननीय एसएचओ श्री गिरिश चंद्र रतूड़ी जी और उनकी पूरी टीम को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

इस कार्यक्रम में रेखा रावत, निगम प्रत्याशी, संत नगर मंडल, भारतीय जनता पार्टी, के साथ पूर्वी जिला कार्यालय मंत्री आदरणीय श्री अनंत गोपाल बिट्टू जी, पूर्व संत नगर मंडल अध्यक्ष आदरणीय श्री किशन पाल सिंह जी, शक्ति केंद्र प्रमुख एवं अभिभावक तुल्य आदरणीय श्री शिव जी शाह जी, शक्ति केंद्र प्रमुख आदरणीय श्री राज ठाकुर जी, उपाध्यक्ष आदरणीय श्री मनोज शर्मा जी, शक्ति केंद्र प्रमुख आदरणीय श्री राजेश शर्मा जी, आदरणीय श्री राज कुमार गुप्ता जी, आदरणीय श्री वागीश शंकर शुक्ला जी, श्री ऋतेश गुसाईं जी, मंडल मंत्री उषी जी, पूर्व मंडल मंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र प्रताप चौहान जी एवं पूर्व मंडल प्रवक्ता आदरणीय श्री राघव पंडित जी सहित संत नगर मंडल के सभी साथी उपस्थित रहे।

सभी उपस्थित सम्मानित साथियों ने बुराड़ी पुलिस की तत्परता, संवेदनशीलता, जनसेवा के प्रति समर्पण और उनकी उत्कृष्ट कार्यशैली की भरपूर प्रशंसा की। उन्होंने पूरी पुलिस टीम को शुभकामनाएँ और धन्यवाद भी प्रेषित किया। इस अवसर पर समाज की सुरक्षा, बेटियों की रक्षा और नागरिकों के विश्वास को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से बुराड़ी पुलिस द्वारा किए गए इस सराहनीय कार्य को प्रशंसनीय बताया गया। रेखा रावत ने दिल्ली पुलिस को 'आँख, कान और नाक' बनकर उनकी संपूर्ण मदद करने का आह्वान करते हुए, पुलिस टीम के उज्ज्वल भविष्य और निरंतर जनसेवा के लिए शुभकामनाएँ व्यक्त कीं।
    user_Aaj Subah Times
    Aaj Subah Times
    पत्रकार Ayodhya, Uttar Pradesh•
    3 hrs ago
  • अयोध्या की मिल्कीपुर विधानसभा के पूर्व बीजेपी विधायक बाबा गोरखनाथ ने अपने 42वें जन्मदिन के अवसर पर खुलकर अपनी बात रखी।
    1
    अयोध्या की मिल्कीपुर विधानसभा के पूर्व बीजेपी विधायक बाबा गोरखनाथ ने अपने 42वें जन्मदिन के अवसर पर खुलकर अपनी बात रखी।
    user_UP 42 Ayodhya Live
    UP 42 Ayodhya Live
    Local News Reporter सोहावल, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • अयोध्या के कैंट थाने के गद्दोपुर क्षेत्र में एक 16 वर्षीय नाबालिग युवक का कथित तौर पर नग्न वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करने का गंभीर आरोप सामने आया है। अपने आप को डॉक्टर बताने वाले दो युवक, शिवम राय और आकाश शर्मा, पर यह ब्लैकमेलिंग का आरोप लगा है। पीड़ित युवक दिव्यांश राय को आवाज ठीक करने के बहाने नशीली दवा खिलाकर उसका अश्लील वीडियो बनाया गया। ब्लैकमेल करने वाले इन युवकों ने पीड़ित से उसके अपने ही घर से जेवरातों की चोरी करवाई। बताया गया है कि इन जेवरातों को मऊशिवाला स्थित एक आभूषण विक्रेता के यहां आरोपियों ने अपने नाम पर गिरवी रख दिया। घर से जेवरात गायब होने के बाद जब परिजनों ने पूछताछ की, तब युवक ने ब्लैकमेलिंग की पूरी कहानी परिजनों को बताई। इस मामले में पीड़ित युवक ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) को शिकायत दी है और आभूषण विक्रेता ने पुलिस के सामने यह कुबूला भी है कि उसने आभूषण गिरवी रखे हैं। हालांकि, परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने ना तो आभूषण विक्रेता पर कोई कार्रवाई की है और ना ही ब्लैकमेलर युवकों पर। पीड़ित युवक के पिता राकेश कुमार राय लगातार पुलिस अधिकारियों से फरियाद कर रहे हैं। इस बीच, कथित डॉक्टर अब पीड़ित पक्ष को मामले को दबाने के लिए धमकी भी दे रहा है। आरोपी और पीड़ित परिवार आपस में पड़ोस में ही रहते हैं। अब देखना यह है कि पुलिस इस गंभीर मामले में क्या कार्रवाई करती है।
    2
    अयोध्या के कैंट थाने के गद्दोपुर क्षेत्र में एक 16 वर्षीय नाबालिग युवक का कथित तौर पर नग्न वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करने का गंभीर आरोप सामने आया है। अपने आप को डॉक्टर बताने वाले दो युवक, शिवम राय और आकाश शर्मा, पर यह ब्लैकमेलिंग का आरोप लगा है। पीड़ित युवक दिव्यांश राय को आवाज ठीक करने के बहाने नशीली दवा खिलाकर उसका अश्लील वीडियो बनाया गया।

ब्लैकमेल करने वाले इन युवकों ने पीड़ित से उसके अपने ही घर से जेवरातों की चोरी करवाई। बताया गया है कि इन जेवरातों को मऊशिवाला स्थित एक आभूषण विक्रेता के यहां आरोपियों ने अपने नाम पर गिरवी रख दिया। घर से जेवरात गायब होने के बाद जब परिजनों ने पूछताछ की, तब युवक ने ब्लैकमेलिंग की पूरी कहानी परिजनों को बताई।

इस मामले में पीड़ित युवक ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) को शिकायत दी है और आभूषण विक्रेता ने पुलिस के सामने यह कुबूला भी है कि उसने आभूषण गिरवी रखे हैं। हालांकि, परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने ना तो आभूषण विक्रेता पर कोई कार्रवाई की है और ना ही ब्लैकमेलर युवकों पर। पीड़ित युवक के पिता राकेश कुमार राय लगातार पुलिस अधिकारियों से फरियाद कर रहे हैं। इस बीच, कथित डॉक्टर अब पीड़ित पक्ष को मामले को दबाने के लिए धमकी भी दे रहा है। आरोपी और पीड़ित परिवार आपस में पड़ोस में ही रहते हैं। अब देखना यह है कि पुलिस इस गंभीर मामले में क्या कार्रवाई करती है।
    user_Vipin pandey ab news Ayodhya
    Vipin pandey ab news Ayodhya
    Local News Reporter फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • अयोध्या जनपद के थाना कोतवाली बीकापुर क्षेत्र में रातभर बड़े पैमाने पर अवैध खनन का मामला सामने आया है। यह घटना कोछा बाजार के पास स्थित टायर फैक्ट्री के निकट हुई, जहाँ देर रात से सुबह तक जेसीबी मशीनों से मिट्टी की खुदाई का काम चलता रहा। स्थानीय सूत्रों ने इस पूरी प्रक्रिया में प्रशासन की कथित लापरवाही और मिलीभगत का आरोप लगाया है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, रातभर अवैध खनन जारी रहने की जानकारी जिले के पत्रकारों द्वारा संबंधित विभागों को दी गई थी। सूचना मिलने पर खनन इंस्पेक्टर शिवम जैन ने तत्काल कोतवाली बीकापुर पुलिस को सूचित करने की बात कही। सूत्रों का दावा है कि सूचना के बाद कुछ देर के लिए जेसीबी मशीनों को हटा लिया गया था, लेकिन थोड़ी ही देर बाद अवैध खनन फिर से शुरू हो गया और यह सिलसिला सुबह करीब 8 बजे तक बेरोकटोक चलता रहा। पत्रकारों ने उच्च प्रशासनिक अधिकारियों से भी संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उप जिलाधिकारी का फोन रिसीव नहीं हुआ। बीकापुर उप जिलाधिकारी पर यह भी आरोप है कि कई अन्य मामलों में भी उनसे संपर्क करने के बावजूद उनका फोन रिसीव नहीं होता और शिकायतों पर अपेक्षित प्रतिक्रिया नहीं मिलती है। इस घटना को लेकर क्षेत्रीय लोगों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि प्रशासन समय रहते सक्रिय होता, तो बड़े पैमाने पर हुई इस खुदाई को रोका जा सकता था। लोगों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक प्रशासन या खनन विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया था। यह मामला प्रशासनिक कार्यप्रणाली और अवैध खनन पर नियंत्रण को लेकर गंभीर सवाल खड़े करता है, और क्षेत्रीय जनता अब उच्च अधिकारियों के हस्तक्षेप तथा प्रभावी कार्रवाई का इंतजार कर रही है।
    2
    अयोध्या जनपद के थाना कोतवाली बीकापुर क्षेत्र में रातभर बड़े पैमाने पर अवैध खनन का मामला सामने आया है। यह घटना कोछा बाजार के पास स्थित टायर फैक्ट्री के निकट हुई, जहाँ देर रात से सुबह तक जेसीबी मशीनों से मिट्टी की खुदाई का काम चलता रहा। स्थानीय सूत्रों ने इस पूरी प्रक्रिया में प्रशासन की कथित लापरवाही और मिलीभगत का आरोप लगाया है।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, रातभर अवैध खनन जारी रहने की जानकारी जिले के पत्रकारों द्वारा संबंधित विभागों को दी गई थी। सूचना मिलने पर खनन इंस्पेक्टर शिवम जैन ने तत्काल कोतवाली बीकापुर पुलिस को सूचित करने की बात कही। सूत्रों का दावा है कि सूचना के बाद कुछ देर के लिए जेसीबी मशीनों को हटा लिया गया था, लेकिन थोड़ी ही देर बाद अवैध खनन फिर से शुरू हो गया और यह सिलसिला सुबह करीब 8 बजे तक बेरोकटोक चलता रहा। पत्रकारों ने उच्च प्रशासनिक अधिकारियों से भी संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उप जिलाधिकारी का फोन रिसीव नहीं हुआ। बीकापुर उप जिलाधिकारी पर यह भी आरोप है कि कई अन्य मामलों में भी उनसे संपर्क करने के बावजूद उनका फोन रिसीव नहीं होता और शिकायतों पर अपेक्षित प्रतिक्रिया नहीं मिलती है।

इस घटना को लेकर क्षेत्रीय लोगों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि प्रशासन समय रहते सक्रिय होता, तो बड़े पैमाने पर हुई इस खुदाई को रोका जा सकता था। लोगों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक प्रशासन या खनन विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया था। यह मामला प्रशासनिक कार्यप्रणाली और अवैध खनन पर नियंत्रण को लेकर गंभीर सवाल खड़े करता है, और क्षेत्रीय जनता अब उच्च अधिकारियों के हस्तक्षेप तथा प्रभावी कार्रवाई का इंतजार कर रही है।
    user_Sarveshpandey
    Sarveshpandey
    Faizabad, Ayodhya•
    8 hrs ago
  • गोंडा जिले की जिलाधिकारी (डीएम) प्रियंका द्वारा 'निरीक्षण बम' फोड़े जाने से तहसील प्रशासन थर्रा उठा। डीएम के इस अचानक और प्रभावी निरीक्षण से प्रशासनिक गलियारों में गहरी हलचल मच गई।
    4
    गोंडा जिले की जिलाधिकारी (डीएम) प्रियंका द्वारा 'निरीक्षण बम' फोड़े जाने से तहसील प्रशासन थर्रा उठा। डीएम के इस अचानक और प्रभावी निरीक्षण से प्रशासनिक गलियारों में गहरी हलचल मच गई।
    user_अंकुर गर्ग
    अंकुर गर्ग
    Local News Reporter गोंडा, गोंडा, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • गोण्डा जिले के इटियाथोक में सोमवार दोपहर गोण्डा-बलरामपुर मार्ग पर जानकी नगर पुलिस चौकी के पास दो पल्सर बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें तीन युवक घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, हादसे के वक्त कोई भी बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने था, जिसके कारण चोटें आई हैं। टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि दो युवकों के सिर में और एक के कंधे में चोट आई, वहीं दोनों बाइकों के हैंडल भी टूट गए। सूचना मिलते ही जानकी नगर चौकी पुलिस स्थानीय लोगों की मदद से मौके पर पहुँची और घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया। घायलों में से दो को जिला अस्पताल बलरामपुर से मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर किया गया है, जबकि तीसरे घायल को सीएचसी इटियाथोक से जिला अस्पताल गोण्डा भेजा गया। चौकी प्रभारी कामेश्वर रावत ने बताया कि दो घायल सझंवल गाँव के निवासी हैं और एक धर्मेई गाँव का रहने वाला है, हालांकि उनके नाम अभी स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। पुलिस ने दोनों बाइकों को अपने कब्जे में लेकर मामले की जाँच शुरू कर दी है।
    4
    गोण्डा जिले के इटियाथोक में सोमवार दोपहर गोण्डा-बलरामपुर मार्ग पर जानकी नगर पुलिस चौकी के पास दो पल्सर बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें तीन युवक घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, हादसे के वक्त कोई भी बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने था, जिसके कारण चोटें आई हैं।

टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि दो युवकों के सिर में और एक के कंधे में चोट आई, वहीं दोनों बाइकों के हैंडल भी टूट गए। सूचना मिलते ही जानकी नगर चौकी पुलिस स्थानीय लोगों की मदद से मौके पर पहुँची और घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया।

घायलों में से दो को जिला अस्पताल बलरामपुर से मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर किया गया है, जबकि तीसरे घायल को सीएचसी इटियाथोक से जिला अस्पताल गोण्डा भेजा गया। चौकी प्रभारी कामेश्वर रावत ने बताया कि दो घायल सझंवल गाँव के निवासी हैं और एक धर्मेई गाँव का रहने वाला है, हालांकि उनके नाम अभी स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। पुलिस ने दोनों बाइकों को अपने कब्जे में लेकर मामले की जाँच शुरू कर दी है।
    user_अंकुर गर्ग
    अंकुर गर्ग
    Local News Reporter गोंडा, गोंडा, उत्तर प्रदेश•
    15 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.