Shuru
Apke Nagar Ki App…
लालसोट में ईद -उल -फितर की नमाज अदा, हजारों सिर अल्लाह की इबादत में झुके लालसोट में ईद-उल-फितर की नमाज़ अदा, हजारों सिर अल्लाह की इबादत में झुके, कोथुन रोड स्थित ईदगाह में आज शनिवार सुबह करीब 8:30 बजे ईद-उल-फितर की नमाज़ अदा की गई। इस मौके पर हजारों मुस्लिम समाज के लोगों ने एक साथ नमाज़ अदा कर देश व समाज में अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी। नमाज़ के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की दिली मुबारकबाद दी। ईदगाह परिसर में भाईचारे और सौहार्द का माहौल देखने को मिला।
पत्रकार : प्रकाश सैनी
लालसोट में ईद -उल -फितर की नमाज अदा, हजारों सिर अल्लाह की इबादत में झुके लालसोट में ईद-उल-फितर की नमाज़ अदा, हजारों सिर अल्लाह की इबादत में झुके, कोथुन रोड स्थित ईदगाह में आज शनिवार सुबह करीब 8:30 बजे ईद-उल-फितर की नमाज़ अदा की गई। इस मौके पर हजारों मुस्लिम समाज के लोगों ने एक साथ नमाज़ अदा कर देश व समाज में अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी। नमाज़ के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की दिली मुबारकबाद दी। ईदगाह परिसर में भाईचारे और सौहार्द का माहौल देखने को मिला।
More news from राजस्थान and nearby areas
- नई नाथ धाम मंदिर में नई नाथ सेवा ट्रस्ट द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन बांसखोह योगेश कुमार गुप्ता बांसखोह कस्बा स्थित नई नाथ धाम में नई नाथ सेवा ट्रस्ट द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जमवारामगढ़ विधायक महेंद्र पाल मीना व विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री डॉ कन्हैयालाल मीणा, भामाशाह ओमप्रकाश मीना व आए हुए सभी पदाधिकारी अतिथियों का नई नाथ सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष रामनारायण मीणा के नेतृत्व में 21 किलो की माला व साफा व दुपट्टा पहनाकर नईनाथ भगवान की तस्वीर भेंट कर स्वागत सम्मान किया इस मौके पर जमवारामगढ़ विधायक महेंद्र पाल मीना व आए हुए सभी पदाधिकारियों ने कार्यक्रम से पहले भोले बाबा के मंदिर में विधि विधान से पूजा अर्चना किए इस दौरान कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जमवारामगढ़ विधायक महेन्द्र पाल मीना के नेतृत्व में आयोजित हुआ इस मौके पर नई नाथ धाम मंदिर के लिए विधायक महेन्द्र पाल ने पहले भी 60 लाख रुपए दिए विकास कार्य के लिए ओर राजस्थान सरकार द्वारा नई नाथ धाम मंदिर के लिए बजट में करीब 10 करोड़ रुपए पास कराए इसी के साथ ही भामाशाह ओमप्रकाश मीना द्वारा नई नाथ धाम मंदिर के लिए पहले करीब 5 लाख रुपए की लागत से लाइट लगवाई ओर फिर मंदिर में टीन शेड लगवाने की घोषणा की इसी के साथ ही नई नाथ सेवा ट्रस्ट के संरक्षक विनय कुमार डंगायच द्वारा मंदिर के बाहर चारों तरफ करीब 10 लाख रुपए की लागत से इंटरलॉकिंग कराई ओर उपाध्यक्ष बाबूलाल मीना द्वारा भी करीब 5 लाख रुपए की लाइट व अन्य कार्य किए इस मौके पर आए हुए सभी अतिथियों का व भामाशाहों का व कार्यकर्ताओं का व मीडियाकर्मी योगेश कुमार गुप्ता व पत्रकारों का माला व दुपट्टा पहनाकर स्वागत सम्मान किया इस दौरान महादेव सेवा फाउंडेशन द्वारा विधायक महेन्द्र पाल मीना को हस्ताक्षर अभियान के बारे मे बताया और नई नाथ धाम मंदिर को पर्यटन स्थल घोषित कराने को कहा ओर महादेव सेवा फाउंडेशन द्वारा विधायक महेन्द्र पाल मीना व आए हुए सभी अतिथियों का माला व साफा पहनाकर स्वागत सम्मान किया इस मौके पर नई नाथ धाम में पार्किंग व्यवस्था व गोमाता के लिए गौशाला की जमीन की व्यवस्था पर भी की गई विधायक महेन्द्र पाल मीना व पूर्व मंत्री डॉ कन्हैयालाल मीणा ने बताया कि नवरात्रि बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को एक बार नई नाथ धाम मंदिर में बुलाएंगे और सभी समस्याएं दूर हो जाएंगी और भोले बाबा के मंदिर में अभिषेक भी किया जाएगा इसी के साथ ही पूर्व मंत्री डॉ कन्हैयालाल मीणा ने बताया कि नई नाथ धाम मंदिर में प्लास्टिक की थैली का उपयोग बंद कर दो ओर प्रसाद कागज की थैली में ही दो जिससे यहां पर प्लास्टिक का उपयोग भी न हो क्यों कि प्लास्टिक खाने से गोमाता बीमार होती हैं और कई गोमाता मर जाती हैं इसके बारे में सभी को अवगत कराया नई नाथ गौ सेवक द्वारा भी विधायक महेन्द्र पाल मीना को गोमाता की सुरक्षा के लिए गौशाला अन्य के लिए ज्ञापन दिया इस मौके पर नई नाथ सेवा ट्रस्ट अध्यक्ष रामनारायण मीणा, रायसिंह गुजर, सीताराम पंचोली, महेश टेलर सदस्य, बाबूलाल मीणा उपाध्यक्ष, बजरंग लाल बोहरा वशिष्ठ उपाध्यक्ष, जगदीश सोनी, शंभुदयाल जांगिड़, रामरतन शर्मा, मंगलनाथ योगी, दिनेश जैन, ओमप्रकाश मीना, रायसिंह गुजर, गिर्राज पोसवाल, कृष्ण अवतार बूसर, आंनद सिंह, कैलाश पटेल, रामजीलाल प्रजापति, रामनारायण कोटोत्या, कैलाश सिसोदिया, प्रभुनारायण सैनी, रामजीलाल सैनी व भाजपा मंडल महामंत्री भवानीसिंह , नरेंद्र पाटनी, बाबूलाल,अन्य सदस्य मौजूद थे इस मौके पर नई नाथ धाम मंदिर में पंडितो द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना करके धुनी का शुभारंभ किया इस मौके पर पुजारी रामराय योगी, रामजीलाल अन्य मौजूद थे कार्यक्रम के समापन के बाद ट्रस्ट सदस्य रामरतन शर्मा द्वारा सभी के लिए भोजन प्रसादी की व्यवस्था की गई4
- सदर आमीन खां ने बताया कि जामा मस्जिद में दोपहर पौने एक बजे अजान होगी। दोपहर डेढ़ बजे जामा मस्जिद के पेश इमाम खुतबा पढ़ाएंगे। इसके बाद नमाज अदा की जाएगी। नमाज के बाद क्षेत्र में खुशहाली की दुआ मांगी जाएगी। इस दौरान जामा मस्जिद सड़क दोपहर 1 से 2 बजे तक बंद रहेगी। इस मार्ग से गुजरने वाले वाहनों को यातायातकर्मी अन्य स्थान से डायवर्ट करेंगे। ईद-उल-फितर की नमाज का वक्त : ईद की नमाज ईदगाह में सुबह साढ़े 8 बजे अकीदतमंद अदा करेंगे। ईदगाह कमेटी के सदर अनवार अली काजी ने बताया कि शहर काजी शाहिद अली नमाज अदा कराएंगे। नमाज के बाद एक-दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी जाएगी। ईद के एक दिन पूर्व की रात को चांद रात के नाम से जाना जाता है। इस चांद रात से पहले शाम को मुस्लिम समाज की महिला व पुरुषों द्वारा सर्वाधिक खरीदारी की जाती है।2
- गंगापुर सिटी स्थित हिन्डौन - जयपुर वाईपास पर ओवर स्पीड कि वजह से हुआ भयानक एक्सीडेंट, ड्राइवर का नही चला पता1
- सालौदा मोड़ पर देर रात फायरिंग, काली स्कॉर्पियो में आए बदमाश फरार गंगापुर सिटी (सवाई माधोपुर): शहर में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते नजर आ रहे हैं। देर रात सालौदा मोड़ पर अज्ञात युवकों ने फायरिंग कर इलाके में दहशत फैला दी। जानकारी के अनुसार काली स्कॉर्पियो में सवार होकर आए बदमाशों ने दो राउंड फायर किए और वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन अचानक हुई गोलीबारी से आसपास के लोगों में डर का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही उदेई मोड़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मौके से गोली के खाली खोल भी बरामद किए हैं। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। लगातार बढ़ रही फायरिंग की घटनाओं से स्थानीय लोगों में रोष है और पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। गौरतलब है कि गंगापुर सिटी में आए दिन इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे आमजन में असुरक्षा का माहौल बनता जा रहा है।2
- गेहूं के खलिहान में आग, 4 बीघा फसल जलकर राख। सपोटरा. क्षेत्र में रात्रि के समय अज्ञात कारणों से गेहूं के खलिहान में आग लगने से किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। घटना की जानकारी देते हुए विवेक पाकड़, रामरूप मीणा, गोलू कांवटी एवं प्रेमराज कांवटी ने बताया कि अचानक खलिहान में आग भड़क उठी, जिससे वहां रखी गेहूं की पकी फसल देखते ही देखते जलकर राख हो गई। आग की तेज लपटों को देखकर पीड़ित किसानों को सूचना मिली, जिसके बाद आसपास के किसानों की भीड़ मौके पर एकत्रित हो गई। ग्रामीणों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी और स्वयं भी आग बुझाने में जुट गए। ग्रामीणों के सामूहिक प्रयास एवं दमकल की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक करीब 4 बीघा गेहूं की फसल जलकर पूरी तरह नष्ट हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही सपोटरा पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पीड़ित किसानों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।1
- ग्राम पंचायत मरियाडा में बच्चों के लिए बॉलीबॉल के ग्राउंड के लिए मांग की1
- बामनवास क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पट्टीखुर्द में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के सात दिवसीय विशेष शिविर के तहत जल महोत्सव एवं जल अर्पण दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यापक कमल राम मीणा के निर्देशन में तलाई पर दीपदान कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण, उनके सदुपयोग एवं गर्मियों में पेयजल संकट के प्रति आमजनो को जागरूक करना रहा। विद्यार्थियों ने आकर्षक रंगोली बनाकर दीप जलाए और जल बचाने का संदेश दिया। इस मौके पर NSS कैंप प्रभारी, व्याख्याता विमलेश कुमार जैमिनी, प्रयोगशाला सहायक सलोनी अग्रवाल सहित ग्रामीणजन भी मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम में जागरूकता और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला।2
- गंगापुरसिटी :सालौदा मोड़ पर अज्ञात युवकों ने की फायरिंग काली स्कॉर्पियो से आए अज्ञात युवकों दिया घटना को अंजाम, आरोपियों ने 2 राउंड किए फायर, घटना को अंजाम देकर आरोपी हुए मौके से फरार, गोलीबारी की घटना में नहीं हुआ कोई घायल, सूचना पर उदेई मोड़ थाना पुलिस पहुंची मौके पर, मौके से गोली का खाली खोल किया बरामद, उदेई मोड़ थाना पुलिस कर रही आरोपियों की तलाश, गोलीबारी की घटना से इलाके में दहशत का माहौल, गंगापुर सिटी में आए दिन हो रही गोलीबारी की घटनाएं, गंगापुर सिटी पुलिस नहीं लगा पा रही अपराधियों पर अंकुश1
- Post by Yogesh Kumar Gupta1