logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गेहूं के खलिहान में आग, 4 बीघा फसल जलकर राख। सपोटरा. क्षेत्र में रात्रि के समय अज्ञात कारणों से गेहूं के खलिहान में आग लगने से किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। घटना की जानकारी देते हुए विवेक पाकड़, रामरूप मीणा, गोलू कांवटी एवं प्रेमराज कांवटी ने बताया कि अचानक खलिहान में आग भड़क उठी, जिससे वहां रखी गेहूं की पकी फसल देखते ही देखते जलकर राख हो गई। आग की तेज लपटों को देखकर पीड़ित किसानों को सूचना मिली, जिसके बाद आसपास के किसानों की भीड़ मौके पर एकत्रित हो गई। ग्रामीणों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी और स्वयं भी आग बुझाने में जुट गए। ग्रामीणों के सामूहिक प्रयास एवं दमकल की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक करीब 4 बीघा गेहूं की फसल जलकर पूरी तरह नष्ट हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही सपोटरा पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पीड़ित किसानों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।

3 hrs ago
user_Devendra Kumar Sihra
Devendra Kumar Sihra
Teacher सपोटरा, करौली, राजस्थान•
3 hrs ago

गेहूं के खलिहान में आग, 4 बीघा फसल जलकर राख। सपोटरा. क्षेत्र में रात्रि के समय अज्ञात कारणों से गेहूं के खलिहान में आग लगने से किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। घटना की जानकारी देते हुए विवेक पाकड़, रामरूप मीणा, गोलू कांवटी एवं प्रेमराज कांवटी ने बताया कि अचानक खलिहान में आग भड़क उठी, जिससे वहां रखी गेहूं की पकी फसल देखते ही देखते जलकर राख हो गई। आग की तेज लपटों को देखकर पीड़ित किसानों को सूचना मिली, जिसके बाद आसपास के किसानों की भीड़ मौके पर एकत्रित हो गई। ग्रामीणों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी और स्वयं भी आग बुझाने में जुट गए। ग्रामीणों के सामूहिक प्रयास एवं दमकल की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक करीब 4 बीघा गेहूं की फसल जलकर पूरी तरह नष्ट हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही सपोटरा पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पीड़ित किसानों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • गेहूं के खलिहान में आग, 4 बीघा फसल जलकर राख। सपोटरा. क्षेत्र में रात्रि के समय अज्ञात कारणों से गेहूं के खलिहान में आग लगने से किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। घटना की जानकारी देते हुए विवेक पाकड़, रामरूप मीणा, गोलू कांवटी एवं प्रेमराज कांवटी ने बताया कि अचानक खलिहान में आग भड़क उठी, जिससे वहां रखी गेहूं की पकी फसल देखते ही देखते जलकर राख हो गई। आग की तेज लपटों को देखकर पीड़ित किसानों को सूचना मिली, जिसके बाद आसपास के किसानों की भीड़ मौके पर एकत्रित हो गई। ग्रामीणों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी और स्वयं भी आग बुझाने में जुट गए। ग्रामीणों के सामूहिक प्रयास एवं दमकल की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक करीब 4 बीघा गेहूं की फसल जलकर पूरी तरह नष्ट हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही सपोटरा पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पीड़ित किसानों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।
    1
    गेहूं के खलिहान में आग, 4 बीघा फसल जलकर राख।
सपोटरा.   क्षेत्र में रात्रि के समय अज्ञात कारणों से गेहूं के खलिहान में आग लगने से किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। घटना की जानकारी देते हुए विवेक पाकड़, रामरूप मीणा, गोलू कांवटी एवं प्रेमराज कांवटी ने बताया कि अचानक खलिहान में आग भड़क उठी, जिससे वहां रखी गेहूं की पकी फसल देखते ही देखते जलकर राख हो गई।
आग की तेज लपटों को देखकर पीड़ित किसानों को सूचना मिली, जिसके बाद आसपास के किसानों की भीड़ मौके पर एकत्रित हो गई। ग्रामीणों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी और स्वयं भी आग बुझाने में जुट गए।
ग्रामीणों के सामूहिक प्रयास एवं दमकल की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक करीब 4 बीघा गेहूं की फसल जलकर पूरी तरह नष्ट हो चुकी थी।
घटना की सूचना मिलते ही सपोटरा पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पीड़ित किसानों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।
    user_Devendra Kumar Sihra
    Devendra Kumar Sihra
    Teacher सपोटरा, करौली, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • गंगापुर सिटी में चेटीचंड पर्व पर सिंधी समाज द्वारा भगवान झूलेलाल की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस अवसर पर समाजजनों में भारी उत्साह देखा गया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह झूलेलाल मंदिर में ध्वजारोहण के साथ हुई, जिसमें सैकड़ों समाजजन शामिल हुए। दोपहर में भंडारे का आयोजन भी किया गया। शोभायात्रा सिंधी कॉलोनी स्थित मंदिर से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी। इसमें संतोषी माता मंदिर, मालगोदाम रोड, नेहरू पार्क, देवी स्टोर चौराहा, चौपड़ बाजार, बालाजी चौक, कैलाश टॉकीज, जामा मस्जिद मार्ग, फव्वारा चौक और कचहरी रोड शामिल थे। महिलाएं और पुरुष पारंपरिक रंग-बिरंगी वेशभूषा में यात्रा में शामिल हुए। यात्रा के दौरान बैंडबाजों की धुन पर महिलाओं और युवाओं ने डांडिया खेला, जिससे माहौल भक्तिमय हो गया। भगवान झूलेलाल, शंकर और राम दरबार की आकर्षक झांकियां श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं।
    3
    गंगापुर सिटी में चेटीचंड पर्व पर सिंधी समाज द्वारा भगवान झूलेलाल की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस अवसर पर समाजजनों में भारी उत्साह देखा गया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह झूलेलाल मंदिर में ध्वजारोहण के साथ हुई, जिसमें सैकड़ों समाजजन शामिल हुए। दोपहर में भंडारे का आयोजन भी किया गया।
शोभायात्रा सिंधी कॉलोनी स्थित मंदिर से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी। इसमें संतोषी माता मंदिर, मालगोदाम रोड, नेहरू पार्क, देवी स्टोर चौराहा, चौपड़ बाजार, बालाजी चौक, कैलाश टॉकीज, जामा मस्जिद मार्ग, फव्वारा चौक और कचहरी रोड शामिल थे। महिलाएं और पुरुष पारंपरिक रंग-बिरंगी वेशभूषा में यात्रा में शामिल हुए।
यात्रा के दौरान बैंडबाजों की धुन पर महिलाओं और युवाओं ने डांडिया खेला, जिससे माहौल भक्तिमय हो गया। भगवान झूलेलाल, शंकर और राम दरबार की आकर्षक झांकियां श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं।
    user_Uttam Kumar Meena
    Uttam Kumar Meena
    Media and information sciences faculty गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • गंगापुर सिटी स्थित हिन्डौन - जयपुर वाईपास पर ओवर स्पीड कि वजह से हुआ भयानक एक्सीडेंट, ड्राइवर का नही चला पता
    1
    गंगापुर सिटी  स्थित हिन्डौन - जयपुर वाईपास पर ओवर स्पीड कि वजह से हुआ भयानक एक्सीडेंट, ड्राइवर का नही चला पता
    user_Rakhi g News
    Rakhi g News
    सम्पादक , राखी गरिमा समाचार पत्र गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • सालौदा मोड़ पर देर रात फायरिंग, काली स्कॉर्पियो में आए बदमाश फरार गंगापुर सिटी (सवाई माधोपुर): शहर में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते नजर आ रहे हैं। देर रात सालौदा मोड़ पर अज्ञात युवकों ने फायरिंग कर इलाके में दहशत फैला दी। जानकारी के अनुसार काली स्कॉर्पियो में सवार होकर आए बदमाशों ने दो राउंड फायर किए और वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन अचानक हुई गोलीबारी से आसपास के लोगों में डर का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही उदेई मोड़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मौके से गोली के खाली खोल भी बरामद किए हैं। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। लगातार बढ़ रही फायरिंग की घटनाओं से स्थानीय लोगों में रोष है और पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। गौरतलब है कि गंगापुर सिटी में आए दिन इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे आमजन में असुरक्षा का माहौल बनता जा रहा है।
    2
    सालौदा मोड़ पर देर रात फायरिंग, काली स्कॉर्पियो में आए बदमाश फरार
गंगापुर सिटी (सवाई माधोपुर):
शहर में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते नजर आ रहे हैं। देर रात सालौदा मोड़ पर अज्ञात युवकों ने फायरिंग कर इलाके में दहशत फैला दी। जानकारी के अनुसार काली स्कॉर्पियो में सवार होकर आए बदमाशों ने दो राउंड फायर किए और वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए।
घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन अचानक हुई गोलीबारी से आसपास के लोगों में डर का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही उदेई मोड़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मौके से गोली के खाली खोल भी बरामद किए हैं।
फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। लगातार बढ़ रही फायरिंग की घटनाओं से स्थानीय लोगों में रोष है और पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं।
गौरतलब है कि गंगापुर सिटी में आए दिन इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे आमजन में असुरक्षा का माहौल बनता जा रहा है।
    user_Bsmeena
    Bsmeena
    Local News Reporter गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • गंगापुर सिटी / वैश्विक रिपोर्ट: दुनिया भर में जलवायु परिवर्तन को नियंत्रित करने के नाम पर किए जा रहे प्रयोगों को लेकर अब चिंता बढ़ती जा रही है। खासतौर पर Bill Gates द्वारा समर्थित “सोलर जियो इंजीनियरिंग” (Solar Geoengineering) प्रोजेक्ट पर सवाल उठ रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि यह तकनीक सूर्य की किरणों को वापस अंतरिक्ष में भेजकर पृथ्वी के तापमान को कम करने का प्रयास करती है, लेकिन इसके दुष्प्रभाव बेहद गंभीर हो सकते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस प्रक्रिया में वायुमंडल में विशेष कण (एरोसोल) छोड़े जाते हैं, जो सूर्य के प्रकाश को परावर्तित करते हैं। हालांकि वैज्ञानिक इसे जलवायु संकट से निपटने का संभावित उपाय मानते हैं, लेकिन कई पर्यावरणविद इसे “प्राकृतिक संतुलन के साथ छेड़छाड़” बता रहे हैं। स्थानीय स्तर पर भी इसको लेकर लोगों में डर का माहौल है। Gangapur City के कई निवासियों का दावा है कि उन्होंने आसमान में असामान्य प्रकार के बादल और रेखाएं देखी हैं, जिन्हें वे इस प्रयोग से जोड़ रहे हैं। हालांकि इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन लोगों में आशंका बनी हुई है। विशेषज्ञों का कहना है कि यदि इस प्रकार के प्रयोग बिना व्यापक परीक्षण और वैश्विक सहमति के किए गए, तो इससे बारिश के पैटर्न, कृषि और मानव स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ सकता है। कुछ वैज्ञानिकों ने यह भी चेतावनी दी है कि इससे सूखा, बाढ़ और मौसम में असंतुलन जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं। सरकारों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों से मांग की जा रही है कि इस तरह के संवेदनशील प्रयोगों पर पारदर्शिता बरती जाए और आम जनता को सही जानकारी दी जाए।
    3
    गंगापुर सिटी / वैश्विक रिपोर्ट:
दुनिया भर में जलवायु परिवर्तन को नियंत्रित करने के नाम पर किए जा रहे प्रयोगों को लेकर अब चिंता बढ़ती जा रही है। खासतौर पर Bill Gates द्वारा समर्थित “सोलर जियो इंजीनियरिंग” (Solar Geoengineering) प्रोजेक्ट पर सवाल उठ रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि यह तकनीक सूर्य की किरणों को वापस अंतरिक्ष में भेजकर पृथ्वी के तापमान को कम करने का प्रयास करती है, लेकिन इसके दुष्प्रभाव बेहद गंभीर हो सकते हैं।
रिपोर्ट्स के अनुसार, इस प्रक्रिया में वायुमंडल में विशेष कण (एरोसोल) छोड़े जाते हैं, जो सूर्य के प्रकाश को परावर्तित करते हैं। हालांकि वैज्ञानिक इसे जलवायु संकट से निपटने का संभावित उपाय मानते हैं, लेकिन कई पर्यावरणविद इसे “प्राकृतिक संतुलन के साथ छेड़छाड़” बता रहे हैं।
स्थानीय स्तर पर भी इसको लेकर लोगों में डर का माहौल है। Gangapur City के कई निवासियों का दावा है कि उन्होंने आसमान में असामान्य प्रकार के बादल और रेखाएं देखी हैं, जिन्हें वे इस प्रयोग से जोड़ रहे हैं। हालांकि इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन लोगों में आशंका बनी हुई है।
विशेषज्ञों का कहना है कि यदि इस प्रकार के प्रयोग बिना व्यापक परीक्षण और वैश्विक सहमति के किए गए, तो इससे बारिश के पैटर्न, कृषि और मानव स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ सकता है। कुछ वैज्ञानिकों ने यह भी चेतावनी दी है कि इससे सूखा, बाढ़ और मौसम में असंतुलन जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं।
सरकारों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों से मांग की जा रही है कि इस तरह के संवेदनशील प्रयोगों पर पारदर्शिता बरती जाए और आम जनता को सही जानकारी दी जाए।
    user_Harry
    Harry
    Local News Reporter गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    19 hrs ago
  • ईद-उल-फितर को लेकर प्रशासन अलर्ट, हिण्डौन सिटी में सीएलजी की बैठक आयोजित, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सत्येन्द्रपाल सिंह और डीएसपी मुनेश मीणा के नेतृत्व में हुई सीएलजी बैठक, तहसीलदार और पुलिस अधिकारियों ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के दिए निर्देश, त्यौहारों को आपसी भाईचारे और सौहार्द से मनाने की अपील अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश संवेदनशील इलाकों में बढ़ेगी पुलिस निगरानी सीएलजी सदस्यों को दी गई जिम्मेदारी गणगौर और ईद के त्यौहार को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील।
    1
    ईद-उल-फितर को लेकर प्रशासन अलर्ट, 
हिण्डौन सिटी में सीएलजी की बैठक आयोजित,
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सत्येन्द्रपाल सिंह और डीएसपी मुनेश मीणा के नेतृत्व में हुई सीएलजी बैठक,
तहसीलदार और पुलिस अधिकारियों ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के दिए निर्देश,
त्यौहारों को आपसी भाईचारे और सौहार्द से मनाने की अपील
अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश
संवेदनशील इलाकों में बढ़ेगी पुलिस निगरानी
सीएलजी सदस्यों को दी गई जिम्मेदारी
गणगौर और ईद के त्यौहार को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील।
    user_B Rajasthan news
    B Rajasthan news
    Media company Karauli, Rajasthan•
    3 hrs ago
  • सवाई माधोपुर । पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार बेनीवाल जिला सवाईमाधोपुर द्वारा साइबर अपराधियो के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है। जिसके निर्देशन में सुनील कुमार गुप्ता पु० नि० थानाधिकारी थाना मानटाउन के नेतृत्व में प्रभावी कार्यावाही की गयी। जिसमें दिनांक 19.03.2026 को कार्यालय पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर की साईबर सैल से सूचना मिली कि एक मोबाईल नम्बर के धारक द्वारा साईबर फ्रॉड की गयी है। जिस पर पुलिस थाना मानटाउन से जगराम स०उ०नि० मय टीम द्वारा ग्राम लोदीपुरा पहुंचे। जँहा पर एक युवक बैठकर मोबाईल चला रहा था। वहीं टीम ने युवक को पकड़कर नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम सतेन्द्र कुमार पुत्र हरिप्रसाद उम्र 19 साल जाति मीना निवासी लोदीपुरा थाना मानटाउन जिला सवाई माधोपुर का होना बताया। जहां पुलिस टीम द्वारा आरोपी की तलाशी के दौरान एक मोबाईल उसके कब्जे मे मिला तथा उसके पास मिले मोबाईल मे लोगो को इन्वेस्टमेन्ट कराने के नाम पर रूपयो को तीन चार गुना करने का झाँसा देकर सर्विस चार्ज, जीएसटी चार्ज विड्राल चार्ज के नाम पर इलेक्ट्रोनिक साधनो का उपयोग करते हुए साइबर ठगी करके अकाउण्ट में राशी प्राप्त की जाकर फ्राड की गयी है। आरोपी के पास से 01 मोबाईल को जप्त किया गया।
    1
    सवाई माधोपुर । पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार बेनीवाल जिला सवाईमाधोपुर द्वारा साइबर अपराधियो के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है। जिसके निर्देशन में सुनील कुमार गुप्ता पु० नि० थानाधिकारी थाना मानटाउन के नेतृत्व में प्रभावी कार्यावाही की गयी। जिसमें दिनांक 19.03.2026 को कार्यालय पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर की साईबर सैल से सूचना मिली कि एक मोबाईल नम्बर के धारक द्वारा साईबर फ्रॉड की गयी है। जिस पर पुलिस थाना मानटाउन से जगराम स०उ०नि० मय टीम द्वारा ग्राम लोदीपुरा पहुंचे। जँहा पर एक युवक बैठकर मोबाईल चला रहा था। वहीं टीम ने युवक को पकड़कर नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम सतेन्द्र कुमार पुत्र हरिप्रसाद उम्र 19 साल जाति मीना निवासी लोदीपुरा थाना मानटाउन जिला सवाई माधोपुर का होना बताया। जहां पुलिस टीम द्वारा आरोपी की तलाशी के दौरान एक मोबाईल उसके कब्जे मे मिला तथा उसके पास मिले मोबाईल मे लोगो को इन्वेस्टमेन्ट कराने के नाम पर रूपयो को तीन चार गुना करने का झाँसा देकर सर्विस चार्ज, जीएसटी चार्ज विड्राल चार्ज के नाम पर इलेक्ट्रोनिक साधनो का उपयोग करते हुए साइबर ठगी करके अकाउण्ट में राशी प्राप्त की जाकर फ्राड की गयी है। आरोपी के पास से 01 मोबाईल को जप्त किया गया।
    user_Bhagwan sharma
    Bhagwan sharma
    खंडर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • सदर आमीन खां ने बताया कि जामा मस्जिद में दोपहर पौने एक बजे अजान होगी। दोपहर डेढ़ बजे जामा मस्जिद के पेश इमाम खुतबा पढ़ाएंगे। इसके बाद नमाज अदा की जाएगी। नमाज के बाद क्षेत्र में खुशहाली की दुआ मांगी जाएगी। इस दौरान जामा मस्जिद सड़क दोपहर 1 से 2 बजे तक बंद रहेगी। इस मार्ग से गुजरने वाले वाहनों को यातायातकर्मी अन्य स्थान से डायवर्ट करेंगे। ईद-उल-फितर की नमाज का वक्त : ईद की नमाज ईदगाह में सुबह साढ़े 8 बजे अकीदतमंद अदा करेंगे। ईदगाह कमेटी के सदर अनवार अली काजी ने बताया कि शहर काजी शाहिद अली नमाज अदा कराएंगे। नमाज के बाद एक-दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी जाएगी। ईद के एक दिन पूर्व की रात को चांद रात के नाम से जाना जाता है। इस चांद रात से पहले शाम को मुस्लिम समाज की महिला व पुरुषों द्वारा सर्वाधिक खरीदारी की जाती है।
    2
    सदर आमीन खां ने बताया कि जामा मस्जिद में दोपहर पौने एक बजे अजान होगी। दोपहर डेढ़ बजे जामा मस्जिद के पेश इमाम खुतबा पढ़ाएंगे। इसके बाद नमाज अदा की जाएगी। नमाज के बाद क्षेत्र में खुशहाली की दुआ मांगी जाएगी। इस दौरान जामा मस्जिद सड़क दोपहर 1 से 2 बजे तक बंद रहेगी। इस मार्ग से गुजरने वाले वाहनों को यातायातकर्मी अन्य स्थान से डायवर्ट करेंगे।
ईद-उल-फितर की नमाज का वक्त : ईद की नमाज ईदगाह में सुबह साढ़े 8 बजे अकीदतमंद अदा करेंगे। ईदगाह कमेटी के सदर अनवार अली काजी ने बताया कि शहर काजी शाहिद अली नमाज अदा कराएंगे। नमाज के बाद एक-दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी जाएगी। ईद के एक दिन पूर्व की रात को चांद रात के नाम से जाना जाता है। इस चांद रात से पहले शाम को मुस्लिम समाज की महिला व पुरुषों द्वारा सर्वाधिक खरीदारी की जाती है।
    user_Uttam Kumar Meena
    Uttam Kumar Meena
    Media and information sciences faculty गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.