Shuru
Apke Nagar Ki App…
करौली जिले के हिंडौन सिटी से बड़ी खबर, ईद उल फितर मीठी ईद को लेकर प्रशासन अलर्ट। ईद-उल-फितर को लेकर प्रशासन अलर्ट, हिण्डौन सिटी में सीएलजी की बैठक आयोजित, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सत्येन्द्रपाल सिंह और डीएसपी मुनेश मीणा के नेतृत्व में हुई सीएलजी बैठक, तहसीलदार और पुलिस अधिकारियों ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के दिए निर्देश, त्यौहारों को आपसी भाईचारे और सौहार्द से मनाने की अपील अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश संवेदनशील इलाकों में बढ़ेगी पुलिस निगरानी सीएलजी सदस्यों को दी गई जिम्मेदारी गणगौर और ईद के त्यौहार को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील।
B Rajasthan news
करौली जिले के हिंडौन सिटी से बड़ी खबर, ईद उल फितर मीठी ईद को लेकर प्रशासन अलर्ट। ईद-उल-फितर को लेकर प्रशासन अलर्ट, हिण्डौन सिटी में सीएलजी की बैठक आयोजित, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सत्येन्द्रपाल सिंह और डीएसपी मुनेश मीणा के नेतृत्व में हुई सीएलजी बैठक, तहसीलदार और पुलिस अधिकारियों ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के दिए निर्देश, त्यौहारों को आपसी भाईचारे और सौहार्द से मनाने की अपील अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश संवेदनशील इलाकों में बढ़ेगी पुलिस निगरानी सीएलजी सदस्यों को दी गई जिम्मेदारी गणगौर और ईद के त्यौहार को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील।
More news from Rajasthan and nearby areas
- ईद-उल-फितर को लेकर प्रशासन अलर्ट, हिण्डौन सिटी में सीएलजी की बैठक आयोजित, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सत्येन्द्रपाल सिंह और डीएसपी मुनेश मीणा के नेतृत्व में हुई सीएलजी बैठक, तहसीलदार और पुलिस अधिकारियों ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के दिए निर्देश, त्यौहारों को आपसी भाईचारे और सौहार्द से मनाने की अपील अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश संवेदनशील इलाकों में बढ़ेगी पुलिस निगरानी सीएलजी सदस्यों को दी गई जिम्मेदारी गणगौर और ईद के त्यौहार को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील।1
- गंगापुर सिटी में चेटीचंड पर्व पर सिंधी समाज द्वारा भगवान झूलेलाल की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस अवसर पर समाजजनों में भारी उत्साह देखा गया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह झूलेलाल मंदिर में ध्वजारोहण के साथ हुई, जिसमें सैकड़ों समाजजन शामिल हुए। दोपहर में भंडारे का आयोजन भी किया गया। शोभायात्रा सिंधी कॉलोनी स्थित मंदिर से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी। इसमें संतोषी माता मंदिर, मालगोदाम रोड, नेहरू पार्क, देवी स्टोर चौराहा, चौपड़ बाजार, बालाजी चौक, कैलाश टॉकीज, जामा मस्जिद मार्ग, फव्वारा चौक और कचहरी रोड शामिल थे। महिलाएं और पुरुष पारंपरिक रंग-बिरंगी वेशभूषा में यात्रा में शामिल हुए। यात्रा के दौरान बैंडबाजों की धुन पर महिलाओं और युवाओं ने डांडिया खेला, जिससे माहौल भक्तिमय हो गया। भगवान झूलेलाल, शंकर और राम दरबार की आकर्षक झांकियां श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं।3
- Post by मनोज तिवाड़ी3
- हिंडौन सिटी। शहर के कोतवाली थाने में शुक्रवार को ईद को लेकर मुस्लिम समाज के प्रमुख लोगों के साथ सीएलजी बैठक आयोजित हुई । कार्यवाहक थाना अधिकारी प्रशिक्षु आरपीएस श्रेष्ठ कुमार ने बताया कि आज 20 मार्च को शाम 4 बजे कोतवाली थाने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र पाल सिंह की अध्यक्षता में सीएलजी मीटिंग आयोजित की गई जिसमें मुस्लिम समाज के प्रमुख लोगों के साथ वार्ता करते हुए समुचित पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित की गई। बैठक में मुस्लिम समाज के लोगों ने प्रशासन को अवगत कराया कि कल 21 मार्च को सुबह 8:30 बजे करौली रोड स्थित ईदगाह पर ईद की नमाज हाफिज शफी अदा कराएंगे और मुफ्ती अब्दुल हमीद कुरैशी का बयान होगा। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने सभी लोगों से ईद का त्योहार भाईचारे के साथ मनाने की अपील की। इस अवसर पर तहसीलदार सीमा बघेल, पुलिस उपाधीक्षक मुनेश कुमार, थाना अधिकारी महेंद्र चौधरी, पूर्व उपसभापति नफीस अहमद, जमीयत उलेमा ए हिंद के तहसील सदर हाफिज बाबुद्दीन, जनरल सेक्रेटरी हाफिज सईद, वक़्फ़ कमेटी के सदर बब्बू भाई, खजांची भीकम शाह, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष अल्लानूर खां, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष एजाज अहमद, जमीअतुल कुरैशी के जिला अध्यक्ष सद्दाम कुरेशी, युवा नेता आमिर कुरैशी, कुरैशी समाज के चौधरी हसमुद्दीन, सैफी समाज के कोषाध्यक्ष हसमुद्दीन सैफी, पार्षद इमरान सैफी, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ब्लॉक अध्यक्ष नासिर दर्जी, अब्बासी समाज जिला अध्यक्ष नूर मोहम्मद गुड्डा, फोदया अब्बासी, युवा कांग्रेस के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष फैजान पठान, मौलाना अंसार मुफ्ती इमरान, अंसार अहमद राबुद्दीन सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।1
- गंगापुर सिटी स्थित हिन्डौन - जयपुर वाईपास पर ओवर स्पीड कि वजह से हुआ भयानक एक्सीडेंट, ड्राइवर का नही चला पता1
- सालौदा मोड़ पर देर रात फायरिंग, काली स्कॉर्पियो में आए बदमाश फरार गंगापुर सिटी (सवाई माधोपुर): शहर में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते नजर आ रहे हैं। देर रात सालौदा मोड़ पर अज्ञात युवकों ने फायरिंग कर इलाके में दहशत फैला दी। जानकारी के अनुसार काली स्कॉर्पियो में सवार होकर आए बदमाशों ने दो राउंड फायर किए और वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन अचानक हुई गोलीबारी से आसपास के लोगों में डर का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही उदेई मोड़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मौके से गोली के खाली खोल भी बरामद किए हैं। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। लगातार बढ़ रही फायरिंग की घटनाओं से स्थानीय लोगों में रोष है और पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। गौरतलब है कि गंगापुर सिटी में आए दिन इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे आमजन में असुरक्षा का माहौल बनता जा रहा है।2
- गंगापुर सिटी / वैश्विक रिपोर्ट: दुनिया भर में जलवायु परिवर्तन को नियंत्रित करने के नाम पर किए जा रहे प्रयोगों को लेकर अब चिंता बढ़ती जा रही है। खासतौर पर Bill Gates द्वारा समर्थित “सोलर जियो इंजीनियरिंग” (Solar Geoengineering) प्रोजेक्ट पर सवाल उठ रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि यह तकनीक सूर्य की किरणों को वापस अंतरिक्ष में भेजकर पृथ्वी के तापमान को कम करने का प्रयास करती है, लेकिन इसके दुष्प्रभाव बेहद गंभीर हो सकते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस प्रक्रिया में वायुमंडल में विशेष कण (एरोसोल) छोड़े जाते हैं, जो सूर्य के प्रकाश को परावर्तित करते हैं। हालांकि वैज्ञानिक इसे जलवायु संकट से निपटने का संभावित उपाय मानते हैं, लेकिन कई पर्यावरणविद इसे “प्राकृतिक संतुलन के साथ छेड़छाड़” बता रहे हैं। स्थानीय स्तर पर भी इसको लेकर लोगों में डर का माहौल है। Gangapur City के कई निवासियों का दावा है कि उन्होंने आसमान में असामान्य प्रकार के बादल और रेखाएं देखी हैं, जिन्हें वे इस प्रयोग से जोड़ रहे हैं। हालांकि इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन लोगों में आशंका बनी हुई है। विशेषज्ञों का कहना है कि यदि इस प्रकार के प्रयोग बिना व्यापक परीक्षण और वैश्विक सहमति के किए गए, तो इससे बारिश के पैटर्न, कृषि और मानव स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ सकता है। कुछ वैज्ञानिकों ने यह भी चेतावनी दी है कि इससे सूखा, बाढ़ और मौसम में असंतुलन जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं। सरकारों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों से मांग की जा रही है कि इस तरह के संवेदनशील प्रयोगों पर पारदर्शिता बरती जाए और आम जनता को सही जानकारी दी जाए।3
- सपोटरा में गंगा-जमुनी तहज़ीब की मिसाल, रमजान में हिंदू-मुस्लिम ने साथ किया रोजा इफ्तार करौली/सपोटरा: जहां देश-दुनिया में अक्सर मतभेदों की खबरें सुर्खियां बनती हैं, वहीं करौली जिले के सपोटरा से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने दिल जीत लिया। यहां पवित्र रमजान माह के मौके पर हिंदू-मुस्लिम भाईचारे की अनोखी मिसाल देखने को मिली, जब मंडल कांग्रेस कमेटी सपोटरा के पदाधिकारियों और दोनों समुदायों के लोगों ने मिलकर मस्जिद में रोजा इफ्तार का आयोजन किया। इस आयोजन में सिर्फ इफ्तार ही नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, सम्मान और एकता की भावना साफ झलकती नजर आई। हर चेहरे पर मुस्कान थी और दिलों में एक-दूसरे के लिए सम्मान। कार्यक्रम में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के एनालिटिक्स विभाग के राष्ट्रीय संयोजक विशाल मीणा भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने का काम करते हैं और हमें मिलकर प्रेम, शांति और भाईचारे का संदेश आगे बढ़ाना चाहिए। इस गरिमामय मौके पर कमल मीणा, आसाराम मीणा, चंद्र प्रकाश मीणा, राम भजन गोटिया, पप्पू मीणा, मंडल अध्यक्ष साजन शर्मा, इंद्रराज बेरवा, नगर अध्यक्ष राधेश्याम, मुनेश माली सहित बड़ी संख्या में दोनों समुदायों के लोग मौजूद रहे। मुस्लिम समाज की ओर से हाफिज जी कमरू सक्का, समसू, कमरू चाचा, जमाल, शाहिद, रफीक खान, जफ्फर खान, मुबारक खान, गफ्फार खान, शाहरुख खान, फरियाद खान, इंतजार खान सहित कई लोग शामिल हुए। सपोटरा की यह तस्वीर बताती है कि अगर दिलों में सच्ची भावना हो, तो धर्म नहीं, इंसानियत सबसे बड़ा रिश्ता बन जाती है। यह आयोजन सिर्फ एक इफ्तार नहीं, बल्कि सामाजिक सौहार्द और एकता का मजबूत संदेश है, जो पूरे प्रदेश के लिए प्रेरणा बन सकता है1