Shuru
Apke Nagar Ki App…
सोनभद्र में हाथीनाला-रेणुकूट मार्ग पर शनिवार देर शाम एक भीषण सड़क हादसा हुआ। राख लदे हाइवा और दूध से भरे ट्रक की टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। सोनभद्र में हाथीनाला-रेणुकूट मार्ग पर शनिवार देर शाम एक भीषण सड़क हादसा हुआ। राख लदे हाइवा और दूध से भरे ट्रक की टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई।
Parvat Paigaam
सोनभद्र में हाथीनाला-रेणुकूट मार्ग पर शनिवार देर शाम एक भीषण सड़क हादसा हुआ। राख लदे हाइवा और दूध से भरे ट्रक की टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। सोनभद्र में हाथीनाला-रेणुकूट मार्ग पर शनिवार देर शाम एक भीषण सड़क हादसा हुआ। राख लदे हाइवा और दूध से भरे ट्रक की टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई।
More news from उत्तराखंड and nearby areas
- थत्यूड़ (टिहरी गढ़वाल): जौनपुर विकासखंड के ग्राम तेवा में भगवान कोणेश्वर देवता का पारंपरिक थौलू मेला इस वर्ष भी पूरे श्रद्धा, उल्लास और भव्यता के साथ संपन्न हुआ। मेले के दौरान पूरे क्षेत्र में आस्था का अद्भुत माहौल देखने को मिला, जहां ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई। गुरुवार सायंकाल ग्राम टिक्क से भगवान कोणेश्वर देवता की डोली तेवा गांव पहुंची। डोली के आगमन पर ग्रामीणों ने फूल-माला और अक्षत से भव्य स्वागत किया तथा भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही और पूरा गांव भक्तिमय वातावरण में डूबा नजर आया। शुक्रवार दोपहर पंचायत चौक में विधि-विधान से भगवान की डोली का दूध, दही, अक्षत, पुष्प एवं पारंपरिक व्यंजनों से अभिषेक कर पूजा-अर्चना की गई। इसके पश्चात ग्रामीणों ने बारी-बारी से डोली को नचाया और पारंपरिक रासो-तांदी नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति देकर माहौल को उत्सवमय बना दिया। इस दौरान अगला पड़ाव ग्राम पंचायत बंगशील होने के कारण वहां के ग्रामीण डोली को लेने तेवा पहुंचे। तेवा गांव के ग्रामीणों एवं मेले में शामिल श्रद्धालुओं ने डोली को उत्साहपूर्वक नचाते हुए भावपूर्ण विदाई दी। ग्राम प्रधान मुरारी लाल ने बताया कि भगवान कोणेश्वर देवता की डोली परंपरानुसार चार गांवों का भ्रमण करती है और अंततः देवलसारी स्थित प्रसिद्ध कोणेश्वर महादेव मंदिर में विराजमान होती है। मेले में पुजारी विजय गौड़, पूर्व ग्राम प्रधान लाखी सिंह परमार, भगत सिंह रावत, भोला सिंह परमार, विक्रम सिंह परमार, मुकेश रावत, जगमोहन रावत, वीरेंद्र परमार, दिनेश उनियाल, सुरेंद्र खंडूरी, बचन सिंह, सरदार सिंह, उपेंद्र सिंह, चंदन सिंह, कुशाल परमार, रणवीर नेगी, जयपाल सिंह परमार, दर्शन लाल सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।1
- भाजपा महिला बिल के आड़ पर परिसिमन बिल पास करवाना चाहती थी. विपक्ष ने ये बिल पास नहीं होने दिया. भाजपा जनता को गुमराह कर रही है - कांग्रेस पार्टी उत्तरकाशी. जिला कांग्रेस कमेटी उत्तरकाशी द्वारा एक महत्वपूर्ण बैठक की गई। बैठक का संचालन जिलाध्यक्ष प्रदीप रावत के नेतृत्व में हुआ।इस अवसर पर नव मनोनीत पदाधिकारियों भटवाड़ी ब्लॉक अध्यक्ष मनोज पंवार, डुंडा ब्लॉक अध्यक्ष आनंद प्रकाश गौतम व नगर अध्यक्ष दिवाकर प्रसाद भट्ट का स्वागत किया गया. बैठक में भारतीय जनता पार्टी द्वारा महिला बिल को लेकर फैलाए जा रहे भ्रामक प्रचार की कड़ी आलोचना की गई.वक्ताओं ने कहा कि वर्ष 2023 में महिला आरक्षण बिल पूर्ण बहुमत से पारित हो चुका है, ऐसे में यह सवाल उठता है कि आखिर किस बिल को लेकर भ्रम फैलाया जा रहा है। इसे पूरी तरह हास्यास्पद और जनता को गुमराह करने का प्रयास बताया गया। बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि वर्तमान प्रक्रिया केवल परिसीमन से जुड़ी हुई है, जिसे बिना जातिगत जनगणना के किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। इस तरह का कदम देश में असंतुलन और अराजकता पैदा कर सकता है। कांग्रेस द्वारा कहा गया हमारे वरिष्ठ नेता राहुल गाँधी का स्पष्ट मत है कि वर्तमान सीटों पर ही आरक्षण के आधार पर महिला प्रतिनिधित्व लागू किया जाए। यदि ऐसा प्रस्ताव आता है, तो कांग्रेस तत्काल समर्थन देने को तैयार है। लेकिन जनता को भ्रमित करने वाली राजनीति को किसी भी हाल में स्वीकार नहीं किया जाएगा। बैठक में बी.एल. घालवान, दिनेश गौड़ , कमल सिंह रावत, विजेंद्र नौटियाल,विजय सेमवाल, कविता जोगेला,बीना शाह , कमलेश मेहता, एकादशी, राखी राणा,मधु रावत,सुधीश पंवार,रमन कटैत,भगवान चंद, अनवीर पंवार,सुरेश नेगी एवं चमन लाल सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे।4
- 🚨 The Aman Times 🚨 अवैध शराब के साथ फिर पकड़ी गई छिदम्मीवाला की महिला शराब तस्कर माया। 👉 डोईवाला पुलिस की बड़ी कार्रवाई 🔸 महिला शराब तस्कर/हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार 🔸 52 टेट्रा पैक देशी शराब (माल्टा) बरामद 📍 कोतवाली डोईवाला पुलिस ने “ऑपरेशन प्रहार” के तहत सख्त कार्रवाई करते हुए एक शातिर महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। 👮♂️ पुलिस टीम ने राजीवनगर तिराहा, डोईवाला पर चेकिंग के दौरान मायादेवी (निवासी छदम्मीवाला) को 52 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ दबोचा। ⚠️ चौंकाने वाली बात: 👉 आरोपी महिला डोईवाला की हिस्ट्रीशीटर है 👉 गैंगस्टर एक्ट सहित 50 से ज्यादा मुकदमे पहले से दर्ज 💬 पुलिस के मुताबिक, प्रदेश में कानून व्यवस्था मजबूत करने और असामाजिक तत्वों पर लगाम लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। 👮 पुलिस टीम: ✔️ म0हे0का0 सोनिका ✔️ हे0कानि0 अनिल कुमार ✔️ कानि0 सोविन्द्र कुमार 📢 दून पुलिस का सख्त संदेश: अवैध शराब तस्करी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई --- 🗞️ The Aman Times 👉 सच के साथ, सबसे आगे1
- Post by Dpk Chauhan1
- हुटर बजा, काली फिल्म चढ़ाकर सड़क पर फर्राटा… शराब के नशे में युवक को हरिद्वार पुलिस ने सिखाया सबक 📍 हरिद्वार से बड़ी खबरद्वारा काली फ़िल्म चढ़ाकर शराब के नशे में हुटर बजाते हुए और काली फिल्म लगी कार दौड़ा रहे युवक को हरिद्वार पुलिस ने मौके पर ही पकड़ लिया। 🚨 पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए वाहन को सीज कर दिया और युवक की खुमारी उतार दी। ⚖️ क्या थी गलती? शराब पीकर वाहन चलाना गाड़ी में अवैध काली फिल्म लगाना बिना अनुमति हुटर का इस्तेमाल 👮♂️ पुलिस का संदेश: कानून तोड़ने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। जनता की सुरक्षा के लिए सख्त कार्रवाई लगातार जारी है।1
- Post by मोहित पत्रकार जिला ब्यूरो चीफ़1
- थत्यूड़ (टिहरी गढ़वाल): जौनपुर विकासखंड के अंतर्गत बनाली नाग देवता जामटी मेला एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। मेले में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों, स्थानीय लोगों और कलाकारों की उपस्थिति ने आयोजन को खास बना दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक प्रीतम सिंह पंवार, पूर्व ब्लॉक प्रमुख सीता रावत एवं मेला समिति अध्यक्ष कुशाल सिंह चौहान ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस दौरान बनाली नाग देवता मेला समिति भवान दशजूला द्वारा सभी मुख्य अतिथियों को स्मृति चिन्ह, पटका और शॉल भेंटकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कन्या इंटर कॉलेज थान की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत से हुई, जिसने माहौल को भक्तिमय बना दिया। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में लोक गायक सूरज शाह, देवेंद्र पंवार, हरीश भट्ट, मनोज सागर ने जौनपुरी और जौनसारी गीतों की शानदार प्रस्तुतियां दीं। लोक गायक देवेंद्र पंवार के हारुल गीत “जौनपुर ले आछू लगौ अपिड़ो गांव समाज” और “शर्मीला फूली फुल्या आड़ू” ने दर्शकों को खासा आकर्षित किया। वहीं प्रदीप ढौंडियाल ने नागराज भजन और विंदुली गीतों से समां बांध दिया। कार्यक्रम के दौरान दर्शकों ने जमकर नृत्य कर कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर विधायक प्रीतम सिंह पंवार ने कहा कि ऐसे मेले हमारी संस्कृति और आस्था के महत्वपूर्ण केंद्र हैं। उन्होंने मेला समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि पिछले कुछ वर्षों में इस मेले को पुनर्जीवित करने का सराहनीय कार्य किया गया है। उन्होंने कहा कि हमारी जिम्मेदारी है कि हम अपनी लोक संस्कृति, परंपराओं, बोली-भाषा और रीति-रिवाजों को नई पीढ़ी तक पहुंचाएं, ताकि हमारी पहचान अक्षुण्ण बनी रहे। उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजनों के लिए वे हर संभव सहयोग देते रहेंगे। कार्यक्रम में पूर्व जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष सुभाष रमोला, मनवीर माही, सुनील सजवाण, जयप्रकाश नौटियाल, उज्जैन सिंह रावत, सुरेश चौहान, निहाल सिंह रावत, अरविन्द रावत, मनवीर रमोला सहित कई गणमान्य लोग एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।1
- चारधाम यात्रा के दौरान भारी संख्या में श्रद्धालु श्री यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम पर दर्शन को पधार रहें है। यात्रा को लेकर तीर्थयात्रियों में उमंग एवं उत्साह देखने को मिल रहा है। तीर्थयात्रियों की सरल, सुगम एवं सुविधाजनक यात्रा सुनिश्चित करने के उत्तरकाशी पुलिस लगातार मुस्तैद है। पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशीnकमलेश उपाध्याय ग्राउण्ड जीरो पर लगातार व्यवस्थाओं की निगरानी कर रही हैं। आज पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी द्वारा गंगोत्री यात्रा मार्ग तथा धाम पर पुलिस ड्यूटियों को चैक तथा जवानों हौसला-अफजाई की गयी। यात्रा ड्यूटी मे नियुक्त पुलिस अधिकारी व कर्मियों की प्वाइंट टू प्वाइंट ब्रीफ कर ट्रैफिक के स्मुथ संचालन, सुदृढ़ पार्किग व्यवस्था तथा भीड प्रबन्धन हेतु जरुरी निर्देश दिये गये। आगामी यात्रा पीक को देखते हुये सभी जवानों को सतर्क रहने तथा अपने कर्तव्यों व दायित्वों का निर्वहन पूर्ण ईमानदारी से करने हेतु प्रोत्साहित किया गया। गंगोत्री हाईवे के संकरे, संवेदशील स्थानों भटवाडी, चढेती, हेलगुगाड, स्वारीगाड, गंगनानी, लिमचीगाड, डबरानी, सुक्की, धराली, जांगला आदि का भौतिक निरीक्षण कर सुरक्षा के इन्तजामों तथा पुलिस प्रबन्धन का जायजा लिया गया। संवेदशील स्थानों पर नियुक्त पुलिस व एसडीआरएफ के कर्मियों को अलर्ट रहते हुये ड्यूटी तथा सुरक्षा के सम्बन्ध में जरुरी हिदायतें दी गयी। लगातार कन्ट्रोल रुम व उच्चाधिकारियों के सम्पर्क में बने रहने तथा जाम की स्थिति मे वन-वे व्यवस्था से यातायात चलाने के निर्देश दिये गये। हीना यात्री पंजीकरण केन्द्र पर रजिस्ट्रेशन तथा मेडिकल के जरुरी नॉम्स पूरे करने हेतु तीर्थयात्रियों को कम से कम समय हेतु रोकने, श्रद्धालुओं से सौम्य/सरल व्यवहार करने तथा पार्किग में वाहनो के प्रवेश व निकासी हेतु उचित निर्देश दिये। गंगोत्री धाम व घाट पर तैनात पुलिस बल, फायर, एसडीआरएफ व क्यूआरटी को घाटों पर सर्तक रहने तथा मन्दिर में श्रदालुओं को सीरिअल के हिसाब से कतारबद्ध दर्शन करवाने के निर्देश दिये गये। तीर्थयात्रियों से बातचीत कर यात्रा तथा सुरक्षा व्यवस्थाओं का फीडबैक लिया गया, बेहतर यात्रा प्रबन्धन के सम्बन्ध में उनके अनुभव पूछे गये। सभी श्रद्धालुओं का यात्रा पर स्वागत करते हुये उत्तरकाशी पुलिस की चारधाम यात्रा-2026 की दिग्दर्शिकाएं वितरित की गयी। निरीक्षण के दौरान पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी जनक सिंह पंवार सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे.4
- The Aman Times देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज मसूरी रोड पर पहुंचे, जहां उन्होंने देहरादून-मसूरी मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सीएम ने आपदा में क्षतिग्रस्त पुल के निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया और अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि कार्य गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा किया जाए। साथ ही, उन्होंने ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने, प्रदेश में आने वाले श्रद्धालुओं व पर्यटकों की सुविधा सुनिश्चित करने और कानून व्यवस्था को और मजबूत रखने के निर्देश भी दिए। 👉 सरकार का फोकस: बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर, सुरक्षित यात्रा और सुव्यवस्थित व्यवस्था।1