दिलीपपुर इलाके में मंदिर और बंद मकान में चोरी का खुलासा, एक गिरफ्तार दिलीपपुर पुलिस ने मंदिर और बंद मकान में हुई चोरी की दो घटनाओं का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चांदी का मुकुट, पीली धातु का लॉकेट, पायल, स्टील की टंकी, पीतल व स्टील के बर्तन समेत ₹2,640 नकद बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, ग्राम कोठियाही डिहवा स्थित प्राचीन शिव मंदिर से 29/30 सितंबर की रात चांदी का मुकुट और सोने का लॉकेट चोरी हुआ था। वहीं पिपरी खालसा के बंद मकान से भी चांदी की पायल, गैस सिलेंडर, बर्तन, स्टील की टंकी समेत अन्य सामान चोरी हुआ था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मोहित कुमार दुबे (25) निवासी कोठियाही को अंधेरी बाग पुलिया के पास से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने दोनों घटनाओं में शामिल होने की बात पुलिस को बताई। उसकी निशानदेही पर झाड़ियों से चोरी का अन्य सामान बरामद किया गया। पुलिस ने दोनों प्राथमिकी में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की है। शुक्रवार को पुलिस पकड़े गए आरोपी को शाम करीब 4:00 बजे न्यायालय के समय प्रस्तुत करने के लिए जिला मुख्यालय ले गई है।
दिलीपपुर इलाके में मंदिर और बंद मकान में चोरी का खुलासा, एक गिरफ्तार दिलीपपुर पुलिस ने मंदिर और बंद मकान में हुई चोरी की दो घटनाओं का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चांदी का मुकुट, पीली धातु का लॉकेट, पायल, स्टील की टंकी, पीतल व स्टील के बर्तन समेत ₹2,640 नकद बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, ग्राम कोठियाही डिहवा स्थित प्राचीन शिव मंदिर से 29/30 सितंबर की रात चांदी का मुकुट और सोने का लॉकेट चोरी हुआ था। वहीं पिपरी खालसा के बंद मकान से भी चांदी की पायल, गैस सिलेंडर, बर्तन, स्टील की टंकी समेत अन्य सामान चोरी हुआ था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मोहित कुमार दुबे (25) निवासी कोठियाही को अंधेरी बाग पुलिया के पास से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने दोनों घटनाओं में शामिल होने की बात पुलिस को बताई। उसकी निशानदेही पर झाड़ियों से चोरी का अन्य सामान बरामद किया गया। पुलिस ने दोनों प्राथमिकी में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की है। शुक्रवार को पुलिस पकड़े गए आरोपी को शाम करीब 4:00 बजे न्यायालय के समय प्रस्तुत करने के लिए जिला मुख्यालय ले गई है।
- रानी सूर्य किशोरी देवी इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाई गई गांधी जयंती बाबा बेलखरनाथ विकासखंड के उडैयाडीह स्थित रानी सूर्य किशोरी देवी इंटरमीडिएट कॉलेज में गुरुवार को गांधी जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान विद्यालय परिसर में छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया विद्यालय के प्रबंधक सुनील कुमार सिंह ने छात्र-छात्राओं को महात्मा गांधी के जीवन, उनके विचारों तथा सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों से गांधी जी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया विद्यालय के प्रधानाचार्य जयप्रकाश ने भी छात्र-छात्राओं को गांधी जयंती के महत्व और राष्ट्र निर्माण में महात्मा गांधी के योगदान के बारे में बताया इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक रोहित सिंह, शैलेंद्र प्रताप सिंह, गया प्रसाद, वीरेंद्र पटेल, शोभा देवी वर्मा, शैलेंद्र वर्मा, शिव बहादुर सिंह, लवकुश तिवारी, विवेक मिश्रा, संगम यादव, नीरज यादव सहित विद्यालय के शिक्षक एवं कर्मचारी मौजूद रहे।1
- दिलीपपुर इलाके में मंदिर और बंद मकान में चोरी का खुलासा, एक गिरफ्तार दिलीपपुर पुलिस ने मंदिर और बंद मकान में हुई चोरी की दो घटनाओं का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चांदी का मुकुट, पीली धातु का लॉकेट, पायल, स्टील की टंकी, पीतल व स्टील के बर्तन समेत ₹2,640 नकद बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, ग्राम कोठियाही डिहवा स्थित प्राचीन शिव मंदिर से 29/30 सितंबर की रात चांदी का मुकुट और सोने का लॉकेट चोरी हुआ था। वहीं पिपरी खालसा के बंद मकान से भी चांदी की पायल, गैस सिलेंडर, बर्तन, स्टील की टंकी समेत अन्य सामान चोरी हुआ था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मोहित कुमार दुबे (25) निवासी कोठियाही को अंधेरी बाग पुलिया के पास से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने दोनों घटनाओं में शामिल होने की बात पुलिस को बताई। उसकी निशानदेही पर झाड़ियों से चोरी का अन्य सामान बरामद किया गया। पुलिस ने दोनों प्राथमिकी में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की है। शुक्रवार को पुलिस पकड़े गए आरोपी को शाम करीब 4:00 बजे न्यायालय के समय प्रस्तुत करने के लिए जिला मुख्यालय ले गई है।1
- *प्रयागराज — परिवहन विभाग में भ्रष्टाचार पर कार्रवाई, प्रवर्तन वाहन में प्राइवेट व्यक्ति के कैश गिनने का वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई!* PTO रणवीर सिंह चौहान निलंबित! प्राइवेट व्यक्ति के जरिए अवैध वसूली की प्रथम दृष्टया पुष्टि! प्राइवेट व्यक्ति के खिलाफ भी दर्ज कराई गई FIR, स्टाफ पर नियंत्रण न रखने और विभाग की छवि धूमिल करने पर कार्रवाई! निलंबन अवधि में परिवहन आयुक्त मुख्यालय से संबद्ध रहेंगे रणवीर सिंह चौहान!1
- *कूरेभार थानाक्षेत्र के ढेसरुआ स्थित प्राथमिक विद्यालय,वायरल वीडीओ का क्या है सच* सुल्तानपुर वायरल वीडीओ का क्या है सच प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों के दबंगई के गाने पर करवाया जा रहा डांस। ऐसे गानों से बच्चों पर क्या पड़ेगा असर, इसे भी नहीं सोच रहे शिक्षक। सोशल मीडिया पर बच्चों द्वारा डांस करते वीडियो हुआ वायरल। कूरेभार थानाक्षेत्र के ढेसरुआ स्थित प्राथमिक विद्यालय का बताया जा रहा वीडियो।1
- संस्थाओं के आह्वान पर डीजे बंद करने के लिए पैदल शांति मार्च निकाला गया सुलतानपुर-शांति मोर्चा की राह में अतिक्रमण बना बाधा, शहर में आज घर फाउंडेशन समेत कई स्वयंसेवी संस्थाओं के आह्वान पर कानफोड़ू डीजे बंद करने के लिए शहर वासी नगर में शांति मार्च पैदल शांति मार्च निकाला ।।जिसको लेकर तमाम नागरिकों ने इस पहल का स्वागत किया ।।।कानफोड़ू डीजे से जूझ रहे लोगों ने भी वॉलिंटियर्स का उत्साहवर्धन किया ।।।इसी बीच शांति मोर्चा के साथ निकले पुलिस के दलबल वाले वहां भी जाम में फंस गए ।।।पैदल चलने वाले शांति मार्च का जत्था आगे निकल गया और कोतवाली नगर की पुलिस हूटर बजाती रह गई1
- अपना दल एस के प्रदेश सचिव युवा मंच के जीतेन्द्र पटेल ने भगवतगंज बाजार से मान्धाता तक पैदल यात्रा कर आगामी 17 अक्टूबर को अनुप्रिया पटेल के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए क्षेत्र के लोगो को आमंत्रित किया। रमेश श्रीवास्तव प्रतापगढ़। अपना दल एस के प्रदेश सचिव युवा मंच के जीतेन्द्र पटेल ने भगवतगंज बाजार से मान्धाता तक पैदल यात्रा कर आगामी 17 अक्टूबर को अनुप्रिया पटेल के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए क्षेत्र के लोगो को आमंत्रित किया।1
- रायबरेली के डीह थाना क्षेत्र के अंतर्गत परशदेपुर-सलोन मार्ग पर स्थित सई नदी के पुल पर यह बड़ा सड़क हादसा हुआ है। फूलपुर (प्रयागराज) से चीनी लादकर आ रहा एक तेज रफ्तार ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गया और पुल की रेलिंग को तोड़ते हुए सीधे सई नदी में जा गिरा1
- *चांदा में नवजात की मौत पर बवाल, झोलाछाप पर गंभीर आरोप* *परिजनों की पुलिस से नोकझोंक* *चांदा,सुलतानपुर।* चांदा कस्बे में संचालित न्यू आयुषी पॉली क्लिनिक में शुक्रवार सुबह डिलीवरी के दौरान नवजात की मौत के बाद जमकर हंगामा हो गया। परिजनों ने अस्पताल में उपचार के दौरान गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया। वहीं प्रसूता की मां ने कथित रूप से इलाज करने वाले वीके शुक्ला पर बच्चेदानी निकालने का गंभीर आरोप लगाया है। हालांकि इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। जानकारी के अनुसार प्रतापगढ़ जिले के सोवनसा निवासी बृजेश निषाद की पत्नी अंजली निषाद इन दिनों अपने मायके चांदा में रह रही थीं। शुक्रवार सुबह करीब सात बजे प्रसव पीड़ा होने पर उन्हें न्यू आयुषी पॉली क्लिनिक में भर्ती कराया गया था। बताया जा रहा है कि यह उनका दूसरा प्रसव था। डिलीवरी के दौरान नवजात की मौत हो गई। नवजात की मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। अस्पताल परिसर में हंगामा शुरू हो गया और परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए वीके शुक्ला का विरोध किया। आरोप है कि आक्रोशित परिजनों ने उन्हें घेर लिया और मारपीट भी की। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह उन्हें भीड़ से बचाया। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए वीके शुक्ला को डायल-112 की गाड़ी में बैठाया, लेकिन आक्रोशित परिजनों ने पुलिस वाहन को घेर लिया और उन्हें गाड़ी से बाहर निकालने की कोशिश की। इस दौरान परिजनों और पुलिस के बीच नोकझोंक तथा धक्का-मुक्की की स्थिति पैदा हो गई। सूचना पर पहुंचे सीओ लम्भुआ ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को शांत कराया। उधर, प्रसूता की हालत गंभीर होने पर उसे बेहतर उपचार के लिए महिला अस्पताल भेजे जाने की जानकारी है। घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी जुटाई। मामले में परिजनों की ओर से थाने में तहरीर दिए जाने की बात सामने आई है। वहीं स्वास्थ्य विभाग की जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि अस्पताल में उपचार के दौरान वास्तव में किस स्तर की लापरवाही हुई और प्रसूता की हालत तथा नवजात की मौत के पीछे वास्तविक कारण क्या रहा। घटना के बाद चांदा कस्बे में काफी देर तक तनाव और अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। अब जांच रिपोर्ट और पुलिस कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं। अगले अपडेट के लिए जुड़े रहें—मामले से जुड़ी हर महत्वपूर्ण जानकारी सबसे पहले आप तक पहुंचाई जाएगी।1