बैंकर्स 28 फरवरी तक स्वरोजगार योजनाओं के शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरे करें - कमिश्नर रीवा। कमिश्नर बीएस जामोद ने कमिश्नर कार्यालय में आयोजित बैठक में स्वरोजगार प्रकरणों के निराकरण की जिलेवारी समीक्षा की। कमिश्नर ने कहा कि शासन की विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनाओं के माध्यम से गरीबों को आर्थिक उन्नति के अवसर दिए जा रहे हैं। कई स्वसहायता समूह और व्यक्तिगत स्वरोजगारी शासन की योजनाओं का लाभ उठाकर सफलतापूर्वक अपने छोटे-बड़े उद्यम संचालित कर रहे हैं। सभी बैंकर्स गरीबों के कल्याण की योजनाओं के प्रकरणों का संवेदनशीलता से निराकरण करें। शासन की योजनाओं और बैंकों से मिलने वाली छोटी सी मदद गरीब के आर्थिक विकास का बड़ा अवसर बन जाती है। गरीबों के आर्थिक विकास के पुण्य का लाभ उठाने में बैंकर्स पीछे न रहें। शासन के विभिन्न विभागों द्वारा बैंकों में दर्ज प्रकरणों को 28 फरवरी तक स्वीकृत और वितरित कराकर शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करें। इसमें किसी भी तरह की कमी रहने पर कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए तैयार रहें। गरीबों के हितों पर कुठाराघात करने वालों के हित भी सुरक्षित नहीं रहेंगे। बैठक में कमिश्नर ने मध्यप्रदेश ग्रामीण आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, उद्यम क्रांति योजना तथा पशुपालन विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। कमिश्नर ने कहा कि सतना और मैहर जिले ने स्वरोजगार योजनाओं में सराहनीय कार्य किया है। अन्य जिलों के अग्रणी बैंक प्रबंधक इसी तरह के प्रयास करें। जनजातीय कार्य विभाग द्वारा टंट्या मामा भील स्वरोजगार योजना, बिरसा मुण्डा स्वरोजगार योजना तथा अन्य योजनाओं में सीधी, सिंगरौली, रीवा और मऊगंज जिलों में प्रकरण बैंकों में प्रस्तुत न करने पर कमिश्नर ने नाराजगी जताई। कमिश्नर ने कहा कि सभी योजनाओं सात दिन की समय सीमा में निर्धारित लक्ष्य से 25 प्रतिशत अधिक प्रकरण बैंकों में अनिवार्य रूप से दर्ज कराएं। बैंकों में समन्वय बनाकर इन प्रकरणों को 28 फरवरी तक स्वीकृत और वितरित कराएं। कमिश्नर ने लक्ष्य के अनुरूप बैंकों में प्रकरण दर्ज न करने वाले अधिकारियों का वेतन रोकने और वेतनवृद्धि रोकने का कारण बताओ नोटिस देने के निर्देश दिए। बैठक में कमिश्नर ने कहा कि सहायक आयुक्त सीधी, सिंगरौली तथा जिला संयोजक रीवा निर्धारित लक्ष्यों के अनुसार सात दिवस में प्रकरण बैंकों में प्रस्तुत करें। इन जिलों के अग्रणी बैंक प्रबंधक भी अपनी ओर से पहल करके प्रकरणों को स्वीकृत और वितरित कराएं। प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना तथा स्वनिधि योजना की प्रगति संतोषजनक नहीं है। बैंकर्स सीधी, सिंगरौली, रीवा और मऊगंज में इस योजना के लंबित सभी प्रकरण स्वीकृत और वितरित करें। घुमक्कड़ तथा अर्द्ध घुमक्कड़ समुदाय के हितग्राहियों के जाति प्रमाण जारी कराने पर कलेक्टर ध्यान दें। जाति प्रमाण पत्र जारी कराकर इन्हें स्वरोजगार योजनाओं से लाभान्वित कराएं। बैठक में जिला अन्त्यावसायी सहकारी समिति, ग्रामोद्योग तथा उद्यानिकी विभाग की योजनाओं की भी समीक्षा की गई। बैठक में संयुक्त आयुक्त सुदेश मालवीय, संयुक्त संचालक पशुपालन डॉ. डीएस बघेल, कार्यकारी संचालक एमपीआईडीसी यूके तिवारी, अग्रणी बैंक प्रबंधक जगमोहन, प्राचार्य आईटीआई सोनम पाण्डेय तथा अन्य संबंधित अधिताकरी उपस्थित रहे। अन्य जिलों के अधिकारी वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में शामिल हुए।

- आखिर क्यों बिना नंबर प्लेट बड़ी संख्या में धड़ल्ले से सड़कों पर दौड़ रहे ट्रैक्टर, ट्रक, हाइवा इत्यादि वाहन1
- देवास के बाल गंगाधर पब्लिक स्कूल में सरस्वती पूजा एवं भावुक पलों के बीच विदाई समारोह संपन्न1
- Post by Brijlal kushwaha Counselor AAP4
- *कौशाम्बी में भीषण हादसा: तेल भरा टैंकर बिजली के पोल से टकराया, लगी आग* कानपुर से प्रयागराज की ओर जा रहा तेल से भरा एक टैंकर सैनी थाना क्षेत्र के लोहन्दा मोड़ स्थित नेशनल हाईवे के पास अचानक अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कुछ ही क्षणों में टैंकर में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरा टैंकर धू-धू कर जलने लगा। आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही सैनी पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। प्राथमिक जानकारी के अनुसार टैंकर पूरी तरह जलकर खाक हो गया। घटना के कारण हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।1
- अजुहा (कौशाम्बी): प्रयागराज-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर के सैनी इलाके में लोंहदा मोड़ के समीप मंगलवार देर रात ज्वलनशील पदार्थ से लदा एक तेज रफ्तार टैंकर बिजली के पोल से टकराकर पलट गया और आग का गोला बन गया। हादसे के बाद हाईवे पर भीषण जाम लग गया और मौके पर अफरातफरी मच गई। जानकारी के अनुसार कानपुर से प्रयागराज की ओर जा रहा टैंकर रात करीब 10 बजे लोंहदा मोड़ के पास अनियंत्रित हो गया। सड़क किनारे लगे विद्युत पोल से टकराने के बाद टैंकर पलट गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बिजली का खंभा टूट गया और तार नीचे लटक गए, जिससे शार्ट सर्किट होने पर टैंकर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और लपटों से इलाके में दहशत फैल गई। आग लगने के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों ओर करीब पांच-पांच किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। घटना की सूचना पर सैनी थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह पथरावां, अजुहा चौकी पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। खबर लिखे जाने तक न तो आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका था और न ही यातायात व्यवस्था बहाल हो सकी थी। पुलिस के मुताबिक टैंकर में चालक या अन्य किसी व्यक्ति के फंसे होने की पुष्टि नहीं हो सकी है। सैनी थाना प्रभारी ने बताया कि आग बुझने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।1
- हरदोई जिले के शाहाबाद में दिनदहाड़े महिला से कुंडल लूट की वारदात ने एक बार फिर पुलिस-प्रशासन की सक्रियता पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। भीड़-भाड़ वाले इलाके में बाइक सवार बदमाश महिला के कान से कुंडल नोचकर फरार हो गए, और पुलिस महज मौके पर पहुंचकर खानापूर्ति करती नजर आई। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि पीड़िता कोई आम महिला नहीं, बल्कि स्थानीय सभासद की बहू बताई जा रही है। जब जनप्रतिनिधि के परिवार तक सुरक्षित नहीं हैं, तो आम जनता की सुरक्षा का दावा कैसे किया जा सकता है? दिनदहाड़े हुई इस घटना ने शाहाबाद कोतवाली पुलिस की गश्त व्यवस्था, निगरानी तंत्र और अपराध नियंत्रण पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। 👉 क्या पुलिस की मौजूदगी सिर्फ कागजों तक सीमित है? 👉 क्या बदमाशों में पुलिस का कोई डर नहीं रह गया? 👉 क्या अपराधियों को खुली छूट मिल चुकी है? घटना के बाद पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान चलाने की बात कही जा रही है, लेकिन स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे अभियान हर वारदात के बाद सिर्फ दिखावे के लिए किए जाते हैं, नतीजा शून्य रहता है। अब बड़ा सवाल यह है कि क्या पुलिस अपराध होने के बाद ही हरकत में आएगी? या फिर प्रशासन अपराधियों पर लगाम कसने के लिए कोई ठोस कदम उठाएगा?4
- भारत नेशन न्यूज कौशाम्बी सड़क हादसे में नीरज सरोज की दर्दनाक मौत मंझनपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम मुस्तफाबाद निवासी नीरज सरोज पिता का नाम स्वर्गीय राम सजीवन की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई बताया जा रहा है करीब 9:00 शाम कोअज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से उनका एक्सीडेंट हो गया जब यह पता घर वालों को चला तो आनन-फानन में नीरज सरोज को एक नजदीकी अस्पताल ले गए लेकिन वहां हालत गंभीर देखते ही डॉक्टरों ने जवाब दे दिए फिर दूसरे जगह इलाज के लिए ले जा रहे थे लेकिन दुखद बात यह है कि रास्ते में नीरज सरोज ने दम तोड़ दिए बताया जा रहा है कि अभी तक वहन का पता नहीं चला है नीरज सरोज एक गरीब परिवार से हैं और उनके एक छोटी सी बच्ची है अब घर में कमाने वाला कोई सहारा नहीं है प्रेस रिपोर्टर निशार अहमद पत्रकार कौशांबी1
- जनपद कौशांबी के प्रसिद्ध कुरई घाट स्थित सीता मइया शक्ति पीठ पर मंगलवार अमावस्या के अवसर पर नवजागरण हेतु भव्य पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सैकड़ों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी और पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा। कार्यक्रम में विश्व हिन्दू परिषद की जिला संयोजिका प्रिया त्रिपाठी ने कहा कि कौशांबी के कुरा ई घाट पर माता सीता का शक्ति पीठ स्थापित होना आवश्यक है। यह शक्ति पीठ समाज को आदर्श नारी के सम्मान और महिला सशक्तिकरण का संदेश देगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपनी गरिमा और सम्मान को समझते हुए समाज में सशक्त भूमिका निभानी चाहिए। पूजन कार्यक्रम में पूर्व संगठन मंत्री संता लाल शर्मा, ग्राम प्रधान उषा देवी, डॉ. अनिल प्रजापति, प्रीति यादव, बृजराज सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।1