रवि रावत की रिपोर्ट लोकेशन फतेहपुर *बाराबंकी में नशेड़ी ड्राइवर ने बुजुर्ग को टक्कर मारी 500 मीटर साइकिल को घसीटा पुलिस ने किया गिरफ्तार* थाना फतेहपुर क्षेत्र में एक ऐसा भयावह सड़क हादसा सामने आया, जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। तेज रफ्तार और नशे में धुत इनोवा कार चालक ने न केवल एक बुजुर्ग साइकिल सवार को टक्कर मारी, बल्कि उसे मरणासन्न हालत में छोड़कर साइकिल को कार के नीचे फंसाए करीब एक किलोमीटर तक घसीटता चला गया। इस सनसनीखेज घटना का वीडियो दैनिक भास्कर के कैमरे में कैद हुआ है, जो अब चर्चा का विषय बना हुआ है। पीड़ित जमाल अहमद (60) पुत्र मुदस्सिर, निवासी मोहल्ला मोलवीगंज से मंगलवार दोपहर इसरौली गए थे जहां से वह शाम को साइकिल से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह फतेहपुर-बाराबंकी रोड स्थित रसूलपनाह मोड़ पर पहुंचे, तभी पीछे आ रहे तेज रफ्तार इनोवा कार संख्या UP 33 W 3303 ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बुजुर्ग साइकिल सवार करीब सौ मीटर तक सड़क पर घसीटता चला गया और गंभीर रूप से घायल होकर सड़क किनारे जा गिरा। हादसे के बाद भी कार चालक नहीं रुका। साइकिल कार के नीचे फंस गई, जिसे चालक करीब एक किलोमीटर तक घसीटता ले गया। मौके पर मौजूद लोगों ने कार को रोकने का प्रयास किया और चालक को आवाजें दीं, लेकिन नशे में चूर चालक ने किसी की नहीं सुनी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए लोगों ने बस स्टॉप पर तैनात पुलिसकर्मियों को सूचना दी। सूचना मिलते ही ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए कार को रोका और चालक आनन्द प्रताप सिंह निवासी बनवा जिला गोंडा को हिरासत में ले लिया। कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। गंभीर रूप से घायल जमाल अहमद को पुलिस ने तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के बाट घर भेज दिया गया।
रवि रावत की रिपोर्ट लोकेशन फतेहपुर *बाराबंकी में नशेड़ी ड्राइवर ने बुजुर्ग को टक्कर मारी 500 मीटर साइकिल को घसीटा पुलिस ने किया गिरफ्तार* थाना फतेहपुर क्षेत्र में एक ऐसा भयावह सड़क हादसा सामने आया, जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। तेज रफ्तार और नशे में धुत इनोवा कार चालक ने न केवल एक बुजुर्ग साइकिल सवार को टक्कर मारी, बल्कि उसे मरणासन्न हालत में छोड़कर साइकिल को कार के नीचे फंसाए करीब एक किलोमीटर तक घसीटता
चला गया। इस सनसनीखेज घटना का वीडियो दैनिक भास्कर के कैमरे में कैद हुआ है, जो अब चर्चा का विषय बना हुआ है। पीड़ित जमाल अहमद (60) पुत्र मुदस्सिर, निवासी मोहल्ला मोलवीगंज से मंगलवार दोपहर इसरौली गए थे जहां से वह शाम को साइकिल से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह फतेहपुर-बाराबंकी रोड स्थित रसूलपनाह मोड़ पर पहुंचे, तभी पीछे आ रहे तेज रफ्तार इनोवा कार संख्या UP 33 W 3303 ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर
इतनी भीषण थी कि बुजुर्ग साइकिल सवार करीब सौ मीटर तक सड़क पर घसीटता चला गया और गंभीर रूप से घायल होकर सड़क किनारे जा गिरा। हादसे के बाद भी कार चालक नहीं रुका। साइकिल कार के नीचे फंस गई, जिसे चालक करीब एक किलोमीटर तक घसीटता ले गया। मौके पर मौजूद लोगों ने कार को रोकने का प्रयास किया और चालक को आवाजें दीं, लेकिन नशे में चूर चालक ने किसी की नहीं सुनी। स्थिति की गंभीरता को
देखते हुए लोगों ने बस स्टॉप पर तैनात पुलिसकर्मियों को सूचना दी। सूचना मिलते ही ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए कार को रोका और चालक आनन्द प्रताप सिंह निवासी बनवा जिला गोंडा को हिरासत में ले लिया। कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। गंभीर रूप से घायल जमाल अहमद को पुलिस ने तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के बाट घर भेज दिया गया।
- Post by Usama ansari1
- 🚨 *ब्रेकिंग न्यूज़* 🚨 ⚠️ *काकोरी थाना क्षेत्र की घुरघुरी तालाब चौकी क्षेत्र में लकड़हारों ने चलाया आरा।* ⚠️ *एक दर्जन से अधिक आम के पेड़ों पर चला आरा।* ⚠️ *वन विभाग और पुलिस की निगरानी पर उठ रहे सवाल।* ⚠️ *तेड़वा गांव और ग्वालपुर नहर के किनारे कटे गए आम के पेड़*1
- बाराबंकी थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत चौकी क्षेत्र गदिया में ग्राम खजूरगांव नहर पटरी के पास खेत में एक अज्ञात महिला उम्र करीब 35 वर्ष का शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई थी। उक्त सूचना पर पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेजा गया था। दिनांक 03.02.2026 को मृतका की शिनाख्त सुनीता देवी पत्नी गंगा राम निवासी अशरफपुर थाना असन्द्रा जनपद बाराबंकी के रूप में उनके पति गंगा राम पुत्र हनोमान निवासी अशरफपुर थाना असन्द्रा जनपद बाराबंकी द्वारा की गयी है। मृतका के पति गंगा राम की तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0-73/2026 धारा 103(1) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री अर्पित विजयवर्गीय द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर घटना में संलिप्त अभियुक्त की तत्काल गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। इसी क्रम में हत्याभियुक्त राज मिश्रा उर्फ राजू पुत्र कमलेश मिश्रा निवासी गनेशपुर थाना चिनहट लखनऊ असैनी ओबर ब्रिज के पास गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की निशांदेही से आलाकत्ल एक अदद ईंट व घटना में प्रयुक्त एक अदद मोटरसाइकिल बरामद किया गया। पूछताछ एवं जांच से ज्ञात हुआ कि अभियुक्त व मृतका पूर्व से शादी-शुदा थे मृतका अपने पति से अलग रहती थी। अभियुक्त व मृतका दोनों साथ में रहते थे, मृतका द्वारा लगातार अभियुक्त से शादी करने का दबाव बनाया जा रहा था व मना करने पर पैसे की मांग व झूठे मुकदमें में फंसाने की धमकी देती थी।1
- खेलते-खेलते मासूम की दर्दनाक मौत, गड्ढे में गिरने से 14 माह के बच्चे की गई जान रामसनेहीघाट। घर के बाहर खेलते समय अचानक गायब हुए 14 माह के मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक बच्चे की पहचान वेद प्रकाश पुत्र उदयराज के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार वेद प्रकाश घर के बाहर खेल रहा था, तभी अचानक घर से बाहर चला गया। कुछ देर बाद जब बच्चा घर में दिखाई नहीं दिया तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान बच्चा पास ही एक गड्ढे में पड़ा मिला। परिजन तत्काल बच्चे को गड्ढे से बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामसनेहीघाट लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। #दर्दनाक_हादसा #मासूम_की_मौत #गड्ढे_में_गिरा_बच्चा #रामसनेहीघाट #बाराबंकी #उत्तरप्रदेश #स्थानीय_खबर #ब्रेकिंग_न्यूज #शोक #ग्रामीण_क्षेत्र1
- बाराबंकी थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा हत्याभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, निशांदेही से आलाकत्ल एक अदद ईंट व घटना में प्रयुक्त एक अदद मोटरसाइकिल की बरामदगी के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक, उत्तरी श्री विकास चन्द्र त्रिपाठी की बाइट1
- कल लखनऊ दुबग्गा थाने पर अपने साथियों को छुड़ाने के लिए रात्रि 1:00 बजे तक संघर्ष करना पड़ा उसके बाद साथी थाने के बाहर आए किसान मजदूर एकता जिंदाबाद1
- रवि रावत की रिपोर्ट लोकेशन फतेहपुर *फतेहपुर-बाराबंकी मार्ग पर रोडवेज बस ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर रेलवे क्रॉसिंग के पास हुआ हादसा कोई जनहानि नहीं हुई* बाराबंकी के फतेहपुर में मंगलवार शाम फतेहपुर-बाराबंकी मार्ग पर रेलवे क्रॉसिंग के निकट एक रोडवेज बस अनियंत्रित हो गई। बस ने सड़क किनारे खड़ी एक मोटरसाइकिल को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में मोटरसाइकिल बस के नीचे फंस गई, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रोडवेज बस चालक महमूद ने बताया कि बस में तकनीकी खराबी आ गई थी, जिसके कारण वह उसे सड़क के किनारे लगाने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान सामने से अचानक एक एंबुलेंस आ गई, जिससे वह घबरा गया और बस पर नियंत्रण नहीं रख पाया। इसी बीच बस सड़क किनारे खड़ी मोहम्मद इयावत की मोटरसाइकिल से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि मोटरसाइकिल बस के नीचे जा फंसी, जिसके कारण बस वहीं रुक गई। हादसे के बाद मार्ग पर यातायात बाधित हो गया और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद मोटरसाइकिल को बस के नीचे से बाहर निकाला गया। इसके बाद सड़क से अवरोध हटाया जा सका और आवागमन धीरे-धीरे सामान्य हुआ। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से रेलवे क्रॉसिंग के आसपास यातायात व्यवस्था और सुरक्षा उपायों को बेहतर करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके। गनीमत रही कि समय रहते एक बड़ा हादसा टल गया और किसी को चोट नहीं आई।1
- बाराबंकी जनपद के हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र स्थित सुप्रसिद्ध अवसनेश्वर महादेव मंदिर में मंगलवार रात अज्ञात चोरों ने सेंधमारी की। चोरों ने मंदिर के मुख्य द्वार पर लगे लोहे के चैनल गेट को काटकर भीतर प्रवेश किया। वे मंदिर से लगभग 25 लाख रुपये मूल्य के चांदी के आभूषण और दानपात्र में रखी नकदी लेकर फरार हो गए। मिली जानकारी के अनुसार, चोरों ने योजनाबद्ध तरीके से मंदिर पर धावा बोला। मुख्य गर्भगृह तक पहुंचने के लिए उन्होंने मुख्य द्वार के जालीदार चैनल को औजारों की मदद से तोड़ा। मंदिर के भीतर से चोर लगभग 7 से 8 किलोग्राम चांदी, जिसमें चांदी की छड़ें, आभूषण और अन्य कीमती वस्तुएं शामिल थीं, चुरा ले गए। उन्होंने श्रद्धालुओं द्वारा दानपात्र में चढ़ाई गई धनराशि पर भी हाथ साफ किया। घटना का खुलासा बुधवार सुबह तब हुआ जब मंदिर के पुजारी नित्य पूजन के लिए पहुंचे। मुख्य द्वार का चैनल टूटा देख उन्होंने तत्काल मंदिर कमेटी के अध्यक्ष संजय गिरी को सूचित किया। चोरी की खबर फैलते ही मंदिर परिसर में स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी हैदरगढ़ और कोतवाली पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मंदिर प्रशासन से घटना की जानकारी ली और साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। पुलिस मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है ताकि चोरों की पहचान की जा सके। फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट्स और डॉग स्क्वायड की मदद भी ली जा रही है। अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह ने बताया कि मंदिर से चांदी की छड़ें और आभूषण गायब हुए हैं। उन्होंने कहा कि वह स्वयं मौके पर मौजूद हैं और पूरे मामले की गहन जांच पड़ताल की जा रही है।1
- Post by राम जी दीक्षित पत्रकार1