Shuru
Apke Nagar Ki App…
सीकर रेलवे स्टेशन के पास खड़ी बाइक हुई चोरी पुलिस ने शुरू की जांच सीकर के रेलवे स्टेशन के पास खड़ी एक बाइक के चोरी होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़ित ने कोतवाली थाने में मामला दर्ज कराया कि उसके बेटे ने बाइक रेलवे स्टेशन के पास स्थित एक गली में खड़ी की थी जिसे एक युवक चुरा कर ले गया। यही नहीं बाइक चुराते हुए युवक सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुआ है जिसके आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
Ashok sharma
सीकर रेलवे स्टेशन के पास खड़ी बाइक हुई चोरी पुलिस ने शुरू की जांच सीकर के रेलवे स्टेशन के पास खड़ी एक बाइक के चोरी होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़ित ने कोतवाली थाने में मामला दर्ज कराया कि उसके बेटे ने बाइक रेलवे स्टेशन के पास स्थित एक गली में खड़ी की थी जिसे एक युवक चुरा कर ले गया। यही नहीं बाइक चुराते हुए युवक सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुआ है जिसके आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
More news from राजस्थान and nearby areas
- सीकर के ग्रामीण इलाके से 17 साल की नाबालिक के लापता होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में लापता नाबालिक के परिजनों ने एक युवक पर नाबालिक को पहले फैसला कर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है जिस पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।1
- Post by Ronak Bhargav1
- Post by Pandit Munna Lal Bhargav1
- Post by Amit Sharma1
- जोबनेर:- जोबनेर थाना पुलिस को चोरी के मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी है पुलिस ने चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए आरोपी सूरज कुलदीप को गिरफ्तार किया है जोबनेर थानाधिकारी हनुमान सहाय यादव ने बताया कि पुलिस थाने में 29 जनवरी 2025 को परिवादी मदनलाल सैन ने मामला दर्ज करवाया कि दिन में अज्ञात लोग उसके मकान के अंदर घुसकर सोने का मंगलसूत्र और 40 हजार नगद चुरा कर ले गए जहां पुलिस ने मामला दर्ज कर विशेष टीम बनाकर चोरों की तलाश शुरू की जहां पुलिस ने आसूचना और तकनीकी सहायता से मामले में सफलता हासिल की और चोरी करने वाले आरोपी की पहचान कर आरोपी सूरज कुलदीप निवासी ढ़ीढा को गिरफ्तार कर लिया है पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सोने का मंगलसूत्र और 30 हजार बरामद कर लिए हैं फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी है जहां कई अन्य वारदातों का खुलासा होने की भी उम्मीद है।1
- स्थान: शाहपुरा (जयपुर) दिनांक: 02/02/2026 शाहपुरा जयपुर से दिल्ली की ओर जाने वाली जयपुर तिराहा पुलिया पर डामरीकरण का कार्य लगभग आधा पूरा हो चुका है। बारिश एवं प्रतिकूल मौसम के कारण यह कार्य 1 फरवरी तक पूरा नहीं हो सका, लेकिन अब मौसम अनुकूल होने से शेष कार्य आगामी 5 से 7 दिनों में पूर्ण होने की संभावना है। वहीं दिल्ली से जयपुर की दिशा में जाने वाली पुलिया का निर्माण कार्य मार्च माह में पूरा किया जाएगा। इससे इस मार्ग पर यातायात व्यवस्था और अधिक सुगम होगी तथा आमजन को जाम की समस्या से राहत मिलेगी। इसके साथ ही शाहपुरा बायपास कंसलटेंट की बिट्स भी खोल दी गई हैं, जिससे निर्माण कार्य में तेजी आएगी। यह जानकारी भाजपा नेता उपेन यादव (शाहपुरा विधानसभा क्षेत्र) द्वारा दी गई।1
- राजस्थान के बीकानेर से शुरू हुआ खेजड़ी पेड़ बाचावों अभियान में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया, इस विशाल कार्यक्रम जन सैलाब के साथ साधु संत भी मौजूद रहे, कार्यक्रम स्थल से विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने कहा कि आज की यह विशाल जनसभा और जन आक्रोश जयपुर और दिल्ली मे बैठे लोगों को सकते मे ला देगी,1
- सीकर जिले में कड़ाके की सर्दी का दौर जारी है मौसम विभाग की ओर से आगामी दो दिनों तक जिले भर में कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। फतेहपुर शेखावाटी स्थित कृषि अनुसंधान केंद्र पर बादल छाए रहने के कारण न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।1