Shuru
Apke Nagar Ki App…
शाहपुरा जयपुर तिराहा पुलिया का डामरीकरण अंतिम चरण में स्थान: शाहपुरा (जयपुर) दिनांक: 02/02/2026 शाहपुरा जयपुर से दिल्ली की ओर जाने वाली जयपुर तिराहा पुलिया पर डामरीकरण का कार्य लगभग आधा पूरा हो चुका है। बारिश एवं प्रतिकूल मौसम के कारण यह कार्य 1 फरवरी तक पूरा नहीं हो सका, लेकिन अब मौसम अनुकूल होने से शेष कार्य आगामी 5 से 7 दिनों में पूर्ण होने की संभावना है। वहीं दिल्ली से जयपुर की दिशा में जाने वाली पुलिया का निर्माण कार्य मार्च माह में पूरा किया जाएगा। इससे इस मार्ग पर यातायात व्यवस्था और अधिक सुगम होगी तथा आमजन को जाम की समस्या से राहत मिलेगी। इसके साथ ही शाहपुरा बायपास कंसलटेंट की बिट्स भी खोल दी गई हैं, जिससे निर्माण कार्य में तेजी आएगी। यह जानकारी भाजपा नेता उपेन यादव (शाहपुरा विधानसभा क्षेत्र) द्वारा दी गई।
Theshahpuratak
शाहपुरा जयपुर तिराहा पुलिया का डामरीकरण अंतिम चरण में स्थान: शाहपुरा (जयपुर) दिनांक: 02/02/2026 शाहपुरा जयपुर से दिल्ली की ओर जाने वाली जयपुर तिराहा पुलिया पर डामरीकरण का कार्य लगभग आधा पूरा हो चुका है। बारिश एवं प्रतिकूल मौसम के कारण यह कार्य 1 फरवरी तक पूरा नहीं हो सका, लेकिन अब मौसम अनुकूल होने से शेष कार्य आगामी 5 से 7 दिनों में पूर्ण होने की संभावना है। वहीं दिल्ली से जयपुर की दिशा में जाने वाली पुलिया का निर्माण कार्य मार्च माह में पूरा किया जाएगा। इससे इस मार्ग पर यातायात व्यवस्था और अधिक सुगम होगी तथा आमजन को जाम की समस्या से राहत मिलेगी। इसके साथ ही शाहपुरा बायपास कंसलटेंट की बिट्स भी खोल दी गई हैं, जिससे निर्माण कार्य में तेजी आएगी। यह जानकारी भाजपा नेता उपेन यादव (शाहपुरा विधानसभा क्षेत्र) द्वारा दी गई।
More news from राजस्थान and nearby areas
- यह कोई दो सामान्य व्यक्तियों के बीच सड़क पर हुआ झगड़ा नहीं है। एक पक्ष में जनता द्वारा चुने गए दौसा विधायक डी.सी. बैरवा हैं, जबकि दूसरी ओर सरकार द्वारा प्रशासनिक व्यवस्था के संचालन हेतु नियुक्त तहसीलदार हैं। इन दोनों में कौन सही है और कौन गलत यह एक अलग विमर्श का विषय हो सकता है। किंतु जनता द्वारा चुने गए जनप्रतिनिधि से संवाद करने की एक मर्यादा और शिष्टाचार होता है। असभ्य भाषा और ऊँची आवाज़ में बात करना केवल एक जनप्रतिनिधि का ही नहीं, बल्कि उस पूरे क्षेत्र की जनता का अपमान है, जिनके मतों के कारण डी.सी. बैरवा आज सदन की शोभा बढ़ा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि दौसा उपचुनाव में डी.सी. बैरवा ने कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा के भाई जगमोहन मीणा को पराजित किया था।1
- जयपुर: पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के तत्वावधान में तेल उद्योग डीलरों, वितरकों एवं सरकारी नेटवर्क सहित पूरे तेल क्षेत्र को जोड़ते हुए पेट्रोलियम उत्पादों के संरक्षण पर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जन जागरूकता अभियान “सक्षम-2025-26” का आयोजन किया जा रहा है। यह अभियान 01 फरवरी से 15 फरवरी 2026 तक चलेगा। सक्षम-2026 का उद्घाटन आज 02 फरवरी 2026 को तोटुका सभागार, जैन नासियाँ, नारायण सिंह सर्किल, जयपुर में श्री जनार्दन कुमार, उप मुख्य विस्फोटक नियंत्रक द्वारा किया गया। इस वर्ष सक्षम अभियान का नारा है— “तेल और गैस बचाओ, हरित ऊर्जा अपनाओ।” इस अवसर पर श्री मनोज कुमार गुप्ता, राज्य स्तरीय समन्वयक (तेल उद्योग) एवं कार्यकारी निदेशक व राज्य प्रमुख, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड, राजस्थान ने अपने संबोधन में जनता, विशेषकर बच्चों से ऊर्जा के कुशल एवं विवेकपूर्ण उपयोग का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पेट्रोलियम संरक्षण में बच्चों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है, जिससे उनका भविष्य सुरक्षित और उज्ज्वल बनाया जा सकता है। श्री गुप्ता ने वर्तमान परिदृश्य में तेल एवं गैस संरक्षण की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि यदि इष्टतम उपयोग की बेहतर तकनीकों को अपनाया जाए तो देश में पेट्रोलियम उत्पादों की खपत में बड़ी मात्रा में बचत संभव है। मुख्य अतिथि ने स्कूली बच्चों एवं आमजन की उपस्थिति में तेल एवं गैस संरक्षण से जुड़े नारे व संदेश लिखे गुब्बारों को आसमान में छोड़ा तथा संरक्षण संदेशों के साथ बच्चों की रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने इस प्रासंगिक संदेश के व्यापक प्रचार-प्रसार की आवश्यकता पर भी बल दिया। कार्यक्रम में श्री संजय चौहान, मुख्य महाप्रबंधक, गेल राजस्थान ने ऊर्जा संरक्षण के महत्व पर मुख्य भाषण दिया। उन्होंने तेल कंपनियों द्वारा तेल संरक्षण एवं पर्यावरण स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए की जा रही विभिन्न पहलों की जानकारी दी और पेट्रोलियम उत्पादों के वर्तमान परिदृश्य पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर श्री गौरव शर्मा, उप महाप्रबंधक, बीपीसीएल ने सक्षम-2026 के तहत उपस्थित अतिथियों एवं स्कूली बच्चों को तेल एवं गैस संरक्षण की शपथ दिलाई। कार्यक्रम के अंत में श्री के. पी. सतीश कुमार, मुख्य महाप्रबंधक, एचपीसीएल ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।1
- जयपुर के चित्रकूट थाना इलाके में पति के सामने पत्नी से छेड़छाड़ और बदतमीजी करने का मामला सामने आया है। वह शादी की शॉपिंग कर पति के साथ घर लौट रही थी। रॉन्ग साइड आए बदमाशों ने कार के सामने आकर रुकने पर बदतमीजी की। विरोध करने पर दंपति से मारपीट करने की कोशिश कर धमकाया। चित्रकूट नगर थाने में पीड़ित विवाहिता ने शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने बताया कि 200 फीट बाईपास अजमेर रोड निवासी विवाहिता ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिश्तेदार की शादी के चलते शॉपिंग की जा रही है। देर शाम वह अपने पति के साथ शॉपिंग करने वैशाली नगर गई थी। खरीदारी करके कार से वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान अक्षरधाम चौराहे के पास ओवर स्पीड कार सामने से आई। जिससे बचने के लिए ब्रेक लगाकर कार को रोका। आरोप है कि रॉन्ग साइड होने की कहने पर कार में सवार तीन-चार लड़के बाहर उतर आए। कहासुनी होने पर बदमाशों ने विवाहिता के साथ बदतमीजी की। पति के विरोध करने पर बदमाश दंपति से मारपीट करने पर उतारु हो गए।1
- Post by Kuldeep Nainawat1
- Post by Ravi Meena2
- बस्सी क्षेत्र के कानोता का है मामला1
- जयपुर-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग-48 पर शाहपुरा में जयपुर तिराहे फ्लाईओवर/पुलिया का निर्माण कार्य अंतिम चरण,1 फरवरी 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य पुरा नही,पुलिया निर्माण कार्य की वर्तमान स्थिति (फरवरी 2026),जयपुर तिराहे पर पुलिया निर्माण अंतिम दौर में है। डामरीकरण पुलिया के डामरीकरण (सड़क निर्माण) का कार्य शुरू हो चुका है, जो कार्य की प्रगति को दर्शाता है।1
- जयपुर के बजाज नगर थाना इलाके में घर के बाहर खड़ी थार गाड़ी चोरी करने की कोशिश का मामला सामने आया हैं। देर रात पावर बाइक पर तीन बदमाश थार जीप चोरी करने आए। बदमाशों ने मास्टर चाबी से थार चोरी करने के लिए लॉक तोड़ डाला। स्टार्ट नहीं कर पाने के चलते थार के अंदर रखे 42 हजार रुपए चोरी कर फरार हो गए। वही बदमाशों की तस्वीर पास में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। बजाज नगर थाना पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर बाइक सवार चोरों की तलाश कर रही है।1
- राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बांसखोह में 39 बालिकाओं को साइकिल वितरीत किए बस्सी योगेश कुमार गुप्ता बांसखोह कस्बा स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बांसखोह में सोमवार को कक्षा 9 की 39 बालिकाओं को राजस्थान सरकार द्वारा निशुल्क साइकिल वितरित की गई जिससे बालिकाओं को शिक्षा प्रोत्साहित करने के लिए कई तरह की योजनाएं चला रही हैं जिससे शिक्षा के क्षेत्र में बालिकाएं भी आगे बढ़े इस मौके पर आए हुए सभी अतिथियों का तिलक लगाकर पुष्प वर्षा से स्वागत सम्मान किया इस मौके पर नवयुवक टीम के सदस्य मीडियाकर्मी योगेश कुमार गुप्ता, गिर्राज प्रसाद शर्मा, योगेश डंगायच, गौरीशंकर दरनायत ,गिर्राज बोटोलिया,मोहन धोधोलिया , सुरेन्द्र सिंह,लालचंद परेवा, राधेश्याम धवन,रामरतन मीणा अन्य अतिथिगण मौजूद थे इस मौके पर विद्यालय के प्रिंसिपल पवन शर्मा के नेतृत्व में आए हुए सभी अतिथियों का तिलक लगाकर स्वागत सम्मान किया इस दौरान कार्यक्रम का शुभारंभ आए हुए सभी अतिथियों द्वारा मां सरस्वती का विधि विधान से पूजा अर्चना करके दीप जलाकर किया गया इस मौके पर विद्यालय के प्रिंसिपल पवन शर्मा द्वारा बालक बालिकाओं को शिक्षा के बारे में जानकारी दी इस दौरान विद्यालय की बालिकाओं का साइकिल पाकर चेहरा खिल उठा आए हुए सभी अतिथियों द्वारा विद्यालय स्टाफ का आभार व्यक्त किया इस मौके पर विद्यालय के प्रिंसिपल पवन शर्मा, सुरेश पारीक, गुलशन मीणा, रामोतार शर्मा, अरविंद मीणा,अमित , राजेंद्र मेहरा, विजय सिंगल, शीला मथुरिया, वर्षा चौधरी,व समस्त स्टाफ मौजूद थे4