Shuru
Apke Nagar Ki App…
बस्सी क्षेत्र के कानोता का है मामला
Yogesh Kumar Gupta
बस्सी क्षेत्र के कानोता का है मामला
More news from राजस्थान and nearby areas
- यह कोई दो सामान्य व्यक्तियों के बीच सड़क पर हुआ झगड़ा नहीं है। एक पक्ष में जनता द्वारा चुने गए दौसा विधायक डी.सी. बैरवा हैं, जबकि दूसरी ओर सरकार द्वारा प्रशासनिक व्यवस्था के संचालन हेतु नियुक्त तहसीलदार हैं। इन दोनों में कौन सही है और कौन गलत यह एक अलग विमर्श का विषय हो सकता है। किंतु जनता द्वारा चुने गए जनप्रतिनिधि से संवाद करने की एक मर्यादा और शिष्टाचार होता है। असभ्य भाषा और ऊँची आवाज़ में बात करना केवल एक जनप्रतिनिधि का ही नहीं, बल्कि उस पूरे क्षेत्र की जनता का अपमान है, जिनके मतों के कारण डी.सी. बैरवा आज सदन की शोभा बढ़ा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि दौसा उपचुनाव में डी.सी. बैरवा ने कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा के भाई जगमोहन मीणा को पराजित किया था।1
- जयपुर: पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के तत्वावधान में तेल उद्योग डीलरों, वितरकों एवं सरकारी नेटवर्क सहित पूरे तेल क्षेत्र को जोड़ते हुए पेट्रोलियम उत्पादों के संरक्षण पर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जन जागरूकता अभियान “सक्षम-2025-26” का आयोजन किया जा रहा है। यह अभियान 01 फरवरी से 15 फरवरी 2026 तक चलेगा। सक्षम-2026 का उद्घाटन आज 02 फरवरी 2026 को तोटुका सभागार, जैन नासियाँ, नारायण सिंह सर्किल, जयपुर में श्री जनार्दन कुमार, उप मुख्य विस्फोटक नियंत्रक द्वारा किया गया। इस वर्ष सक्षम अभियान का नारा है— “तेल और गैस बचाओ, हरित ऊर्जा अपनाओ।” इस अवसर पर श्री मनोज कुमार गुप्ता, राज्य स्तरीय समन्वयक (तेल उद्योग) एवं कार्यकारी निदेशक व राज्य प्रमुख, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड, राजस्थान ने अपने संबोधन में जनता, विशेषकर बच्चों से ऊर्जा के कुशल एवं विवेकपूर्ण उपयोग का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पेट्रोलियम संरक्षण में बच्चों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है, जिससे उनका भविष्य सुरक्षित और उज्ज्वल बनाया जा सकता है। श्री गुप्ता ने वर्तमान परिदृश्य में तेल एवं गैस संरक्षण की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि यदि इष्टतम उपयोग की बेहतर तकनीकों को अपनाया जाए तो देश में पेट्रोलियम उत्पादों की खपत में बड़ी मात्रा में बचत संभव है। मुख्य अतिथि ने स्कूली बच्चों एवं आमजन की उपस्थिति में तेल एवं गैस संरक्षण से जुड़े नारे व संदेश लिखे गुब्बारों को आसमान में छोड़ा तथा संरक्षण संदेशों के साथ बच्चों की रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने इस प्रासंगिक संदेश के व्यापक प्रचार-प्रसार की आवश्यकता पर भी बल दिया। कार्यक्रम में श्री संजय चौहान, मुख्य महाप्रबंधक, गेल राजस्थान ने ऊर्जा संरक्षण के महत्व पर मुख्य भाषण दिया। उन्होंने तेल कंपनियों द्वारा तेल संरक्षण एवं पर्यावरण स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए की जा रही विभिन्न पहलों की जानकारी दी और पेट्रोलियम उत्पादों के वर्तमान परिदृश्य पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर श्री गौरव शर्मा, उप महाप्रबंधक, बीपीसीएल ने सक्षम-2026 के तहत उपस्थित अतिथियों एवं स्कूली बच्चों को तेल एवं गैस संरक्षण की शपथ दिलाई। कार्यक्रम के अंत में श्री के. पी. सतीश कुमार, मुख्य महाप्रबंधक, एचपीसीएल ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।1
- जयपुर के बजाज नगर थाना इलाके में घर के बाहर खड़ी थार गाड़ी चोरी करने की कोशिश का मामला सामने आया हैं। देर रात पावर बाइक पर तीन बदमाश थार जीप चोरी करने आए। बदमाशों ने मास्टर चाबी से थार चोरी करने के लिए लॉक तोड़ डाला। स्टार्ट नहीं कर पाने के चलते थार के अंदर रखे 42 हजार रुपए चोरी कर फरार हो गए। वही बदमाशों की तस्वीर पास में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। बजाज नगर थाना पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर बाइक सवार चोरों की तलाश कर रही है।1
- Post by Kuldeep Nainawat1
- 🚨 सवारी ई-रिक्शा से माल ढुलाई: नियमों का खुला उल्लंघन 🚨 सवारी ई-रिक्शा को माल ढोने के काम में लेना परिवहन नियमों का सीधा उल्लंघन है। इन वाहनों का पंजीकरण यात्री परिवहन के लिए होता है, न कि भारी या व्यावसायिक सामान ढोने के लिए। ❗ इससे न सिर्फ ▪️ यात्रियों की सुरक्षा खतरे में पड़ती है ▪️ दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ती है ▪️ बल्कि ट्रैफिक नियमों की खुलेआम अनदेखी भी होती है 👉 जिम्मेदार विभागों को चाहिए कि ऐसे ई-रिक्शा पर सख़्त कार्रवाई करें और नियमों का सख़्ती से पालन सुनिश्चित करें। 📢 अपील: कृपया परिवहन नियमों का पालन करें। जिस कार्य के लिए वाहन पंजीकृत है, उसी श्रेणी में उसका उपयोग करें। सुरक्षा से कोई समझौता नहीं। #ईरिक्शा #ट्रैफिकनियम #सुरक्षापहले #परिवहनविभाग #नियमोंका_उल्लंघन #RoadSafety #PublicSafety1
- राजस्थान के बीकानेर से शुरू हुआ खेजड़ी पेड़ बाचावों अभियान में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया, इस विशाल कार्यक्रम जन सैलाब के साथ साधु संत भी मौजूद रहे, कार्यक्रम स्थल से विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने कहा कि आज की यह विशाल जनसभा और जन आक्रोश जयपुर और दिल्ली मे बैठे लोगों को सकते मे ला देगी,1
- जयपुर दिल्ली एक्सप्रेस हाईवे से एक ट्रक बेकाबू होकर नीचे जा गिर गया। एक्सप्रेस हाईवे पर लगी रैलिंग को तोड़ता हुआ 20 फीट नीचे आकर गिरा। हादसे में ट्रक सवार ड्राइवर-खलासी घायल हो गए। एक्सीडेंट की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल कहा जायजा लिया। पुलिस ने दोनों घायलों को प्राथमिक इलाज के लिए हॉस्पिटल में एडमिट करवाया है। पुलिस ने बताया- हादसा जयपुर-अजमेर एक्सप्रेस हाईवे पर दादी के फाटक के समीप हुआ। एक ट्रक दिल्ली से अजमेर की ओर जा रहा था। इस दौरान दादी का फाटक पुलिया के पास ट्रक आउट ऑफ कंट्रोल हो गया। बेकाबू होकर एक्सप्रेस हाईवे पर लगी रैलिंग को तोड़ते हुए करीब 20 फीट नीचे सर्विस लाइन में जा गिरा। गनीमत रही कि उस समय नीचे से कोई वाहन नहीं निकल रहा था।1
- उपखंड की टोडा धामा गोल्यां बगीची स्थित मां शारदे माध्यमिक विद्या मंदिर में वार्षिकोत्सव एवं विदाई समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक रामविलास मीणा, कन्हैयालाल मीणा एवं अनिल शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। विधायक ने बालिका शिक्षा पर जोर दिया, वहीं कन्हैयालाल मीणा ने समय के सदुपयोग व मोबाइल से दूरी की बात कही। अंत में विद्यार्थियों व अतिथियों को स्मृतिचिन्ह भेंट किए गए। सुनिए विधायक ने क्या कहा ?1
- लालसोट : ठाकुर जी के भात भरण के साथ पाट उत्सव का समापन श्री श्याम मंदिर लालसोट की 19 में विशाल पाट उत्सव के चतुर्थी दिन श्री अनिरुद्ध आचार्य जी महाराज रतलाम वालों की श्री मुख से नानी बाई के मायरा की कथा का बहुत ही रोचक प्रसंग भात न्योतने से लेकर भात भरण तक नरसी की ठाकुर जी के पति अटूट आस्था की भक्ति भावना का सजीव चित्रण जीवंत झांकियां के साथ किया इस दौरान सारे भक्तजन प्रेमी भावुक हो गए बीरा भात भरण ने आयो रे इस अवसर पर कथा में आई सभी महिलाओं ने भात भरा मंच पर ठाकुर जी को विराजमान किया गया श्याम मंदिर में श्याम बाबा का कोलकाता के फूलों से अलौकिक श्रृंगार इत्र वर्षा पुष्प वर्षा की गई कथा में आए सभी महिला पुरुषों ने झुम कर नाच कर देर रात तक ठाकुर जी को रिझाया इस मौके पर सोनू बिनोरी सुभाष भिवाल द्वारका गर्ग कृष्ण छिपा महेश साहू राजेश चौधरी रामचरण बोहरा राजेंद्र गर्ग ओम प्रकाश चौधरी प्रकाश जोशी विपिन अग्रवाल मनीष बडाया अशोक गौतम विष्णु अग्रवाल राजेश वेध नरेश गर्ग बबलू ठाकुरिया कैलाश सैनी राहुल चौधरी शीतल बढ़ाया रघु मिश्रा सुभाष ठाकुरिया ओम प्रकाश शर्मा रमन शर्मा मुकेश बुटेला जगदीश अग्रवाल अशोक लाखनपुर अर्चना नाटाणी सभापति पिंकी चतुर्वेदी रश्मि गर्ग मीना ठाकुरिया सीमा पंसारी पिंकी चौधरी रेखा सैनी ज्योति गौतम दीपा चौधरी सावित्री जांगिड़ मंजू चौधरी राखी सोनी मुक्त शर्मा श्री श्याम जनउपयोगी संस्थान बांदीकुई श्री श्याम परिवार गंगापुर सिटी रामगढ़ मंडावरी दोसा जयपुर आदि से आए श्याम भक्तों ने देर रात तक कथा का आनंद प्राप्तकिया।4