logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सूर्यांश न्यूज़ 24 हर खबर पर नजर आपका अपना लोकप्रिय चैनल

19 hrs ago
user_Vinay kumar giri
Vinay kumar giri
Reporter Vinay Kumar Giri सहजनवा, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
19 hrs ago

सूर्यांश न्यूज़ 24 हर खबर पर नजर आपका अपना लोकप्रिय चैनल

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • सूर्यांश न्यूज़ 24 हर खबर पर नजर आपका अपना लोकप्रिय चैनल
    1
    सूर्यांश न्यूज़ 24 हर खबर पर नजर आपका अपना लोकप्रिय चैनल
    user_Vinay kumar giri
    Vinay kumar giri
    Reporter Vinay Kumar Giri सहजनवा, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत शक्ति सेतु वेलफेयर फाउंडेशन गोरखपुर के द्वारा तिरंगा वितरण जागरूकता एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत शक्ति सेतु वेलफेयर फाउंडेशन गोरखपुर के द्वारा तिरंगा वितरण जागरूकता एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन
    1
    आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत शक्ति सेतु वेलफेयर फाउंडेशन गोरखपुर के द्वारा तिरंगा वितरण जागरूकता एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन


आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत शक्ति सेतु वेलफेयर फाउंडेशन गोरखपुर के द्वारा तिरंगा वितरण जागरूकता एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन
    user_Dabeer Alam
    Dabeer Alam
    Media Consultant वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • हर्निया के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत, परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल गेट पर शव रखकर किया हंगामा गोरखपुर। चिलुआताल थाना क्षेत्र के सेमरा गांव निवासी राकेश यादव की हर्निया के ऑपरेशन के बाद मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टरों पर इलाज में गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए तारामंडल स्थित शाही ग्लोबल हॉस्पिटल के गेट पर शव रखकर जमकर हंगामा किया और न्याय की मांग की। परिजनों के मुताबिक, राकेश यादव पुत्र स्वर्गीय रामवृक्ष यादव को हर्निया के ऑपरेशन के लिए 8 अगस्त को शाही ग्लोबल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने उनका ऑपरेशन किया और करीब 24 घंटे बाद उन्हें घर भेज दिया। घर पहुंचने के बाद राकेश की तबीयत बिगड़ने लगी। हालत खराब होने पर परिजन उन्हें दोबारा अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया। परिजनों का कहना है कि हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने मरीज को लखनऊ के हायर सेंटर रेफर कर दिया। लखनऊ ले जाते समय रास्ते में ही राकेश यादव की मौत हो गई। मौत की खबर के बाद परिजन शव लेकर वापस अस्पताल पहुंचे और अस्पताल के गेट पर शव रखकर हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों ने डॉक्टरों पर घोर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मामले की जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।इस दौरान मृतक की पत्नी की बुआ रानी यादव और किसान नेता विजय यादव ने भी अस्पताल प्रबंधन और डॉक्टरों पर गंभीर आरोप लगाए। मौके पर पहुंचे,सीओ कैंट और प्रशासनिक अधिकारियों ने किसी तरीके लोगो को समझा बुझा कर मामले को शांत कराया और शव का पंचनामा कर पीएम के लिए,भेज दिया है।
    1
    हर्निया के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत, परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल गेट पर शव रखकर किया हंगामा
गोरखपुर। चिलुआताल थाना क्षेत्र के सेमरा गांव निवासी राकेश यादव की हर्निया के ऑपरेशन के बाद मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टरों पर इलाज में गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए तारामंडल स्थित शाही ग्लोबल हॉस्पिटल के गेट पर शव रखकर जमकर हंगामा किया और न्याय की मांग की।
परिजनों के मुताबिक, राकेश यादव पुत्र स्वर्गीय रामवृक्ष यादव को हर्निया के ऑपरेशन के लिए 8 अगस्त को शाही ग्लोबल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने उनका ऑपरेशन किया और करीब 24 घंटे बाद उन्हें घर भेज दिया।
घर पहुंचने के बाद राकेश की तबीयत बिगड़ने लगी। हालत खराब होने पर परिजन उन्हें दोबारा अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया। परिजनों का कहना है कि हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने मरीज को लखनऊ के हायर सेंटर रेफर कर दिया। लखनऊ ले जाते समय रास्ते में ही राकेश यादव की मौत हो गई।
मौत की खबर के बाद परिजन शव लेकर वापस अस्पताल पहुंचे और अस्पताल के गेट पर शव रखकर हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों ने डॉक्टरों पर घोर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मामले की जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।इस दौरान मृतक की पत्नी की बुआ रानी यादव और किसान नेता विजय यादव ने भी अस्पताल प्रबंधन और डॉक्टरों पर गंभीर आरोप लगाए। मौके पर पहुंचे,सीओ कैंट और प्रशासनिक अधिकारियों ने किसी तरीके लोगो को समझा बुझा कर मामले को शांत कराया और शव का पंचनामा कर पीएम के लिए,भेज दिया है।
    user_Amarjeet paswan
    Amarjeet paswan
    Local News Reporter Gorakhpur, Uttar Pradesh•
    3 hrs ago
  • मोदी जी वोटवा माँगे ना, गमछा बिछाई के?” — काजल निषाद... #Kaj​alNishad #मोदीजी #वोटवा #गमछा #UPPolitics #उत्तरप्रदेश #गोरखपुर #काजलनिषाद #राजनीति #2027चुनाव #UPPolitics2027 #ABCHindustan #यूपीकीराजनीति #RaviKishan #Myyogiaditynath #modi
    1
    मोदी जी वोटवा माँगे ना, गमछा बिछाई के?” — काजल निषाद...


#Kaj​alNishad #मोदीजी #वोटवा #गमछा #UPPolitics #उत्तरप्रदेश #गोरखपुर #काजलनिषाद #राजनीति #2027चुनाव #UPPolitics2027 #ABCHindustan #यूपीकीराजनीति #RaviKishan #Myyogiaditynath #modi
    user_Abc Hindustan
    Abc Hindustan
    News Anchor Gorakhpur, Uttar Pradesh•
    6 hrs ago
  • वार्ड नंबर 23 शिव सिंह छेत्री नगरवासियों ने महंथ एवं पुजारी गुलाब चंद पाठक के नेतृत्व में निकाला हर घर तिरंगा यात्रा। अंग्रेजों के विरुद्ध लड़ने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए शिव सिंह छेत्री नगरवासियों ने निकाला हर घर तिरंगा यात्रा। इंकलाब जिंदाबाद अमर बलिदानी अमर रहे वंदे मातरम जैसे अनेक नारों को लगाते हुए हाथों में तिरंगा लेकर किया गया पैदल मार्च।
    1
    वार्ड नंबर 23 शिव सिंह छेत्री नगरवासियों ने महंथ एवं पुजारी गुलाब चंद पाठक के नेतृत्व में निकाला हर घर तिरंगा यात्रा।
अंग्रेजों के विरुद्ध लड़ने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए शिव सिंह छेत्री नगरवासियों ने निकाला हर घर तिरंगा यात्रा। इंकलाब जिंदाबाद अमर बलिदानी अमर रहे वंदे मातरम जैसे अनेक नारों को लगाते हुए हाथों में तिरंगा लेकर किया गया पैदल मार्च।
    user_Gorakhpurhalchal Saeed Alam Kh
    Gorakhpurhalchal Saeed Alam Kh
    Court reporter वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • संतकबीरनगर को ₹684 करोड़ की 201 विकास परियोजनाओं की सौगात, मुख्यमंत्री योगी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास कांशीराम स्पोर्ट्स स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब, सदर विधायक अंकुर राज तिवारी, मेंहदावल विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी और धनघटा विधायक गणेश चंद्र चौहान ने मुख्यमंत्री का जताया आभार संतकबीरनगर, 11 अगस्त 2026। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को संतकबीरनगर के मान्यवर कांशीराम जी स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित किया। श्रावण मास की शिवरात्रि के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री ने जनपदवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए जिले के विकास को नई गति देने का भरोसा दिलाया।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा खलीलाबाद एवं विधानसभा मेंहदावल क्षेत्र के विकास के लिए ₹684 करोड़ से अधिक की 201 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इनमें खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्र की ₹361 करोड़ से अधिक की 116 परियोजनाएं तथा मेंहदावल विधानसभा क्षेत्र की ₹322 करोड़ से अधिक की 85 परियोजनाएं शामिल हैं।कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चेक, लैपटॉप एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने विकास प्रदर्शनी एवं विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन भी किया। सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने मुख्यमंत्री का जताया आभार कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संतकबीरनगर आगमन और जनपद को करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात दिए जाने पर आभार व्यक्त किया।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को लगातार गति मिल रही है। सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पेयजल, आधारभूत संरचना और जनकल्याण से जुड़े कार्यों के माध्यम से आम जनता को सीधा लाभ मिल रहा है।सदर विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा एक साथ 116 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास खलीलाबाद क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की विकासपरक सोच और मुख्यमंत्री की दृढ़ इच्छाशक्ति से संतकबीरनगर विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है।उन्होंने मुख्यमंत्री को भगवान शिव की प्रतिमा भेंट कर संतकबीरनगर की जनता की ओर से हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया। मेंहदावल विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी ने कहा—विकास को मिली नई रफ्तार मेंहदावल विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी ने भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का स्वागत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा मेंहदावल विधानसभा क्षेत्र को बड़ी विकास परियोजनाओं की सौगात दिया जाना क्षेत्र की जनता के लिए गौरव का विषय है।उन्होंने कहा कि मेंहदावल क्षेत्र की ₹322 करोड़ से अधिक की 85 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास क्षेत्र के विकास को नई रफ्तार देगा। इन परियोजनाओं से सड़क, मूलभूत सुविधाओं, शिक्षा, स्वास्थ्य और ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को मजबूती मिलेगी।विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार की प्राथमिकता गांव, गरीब, किसान, नौजवान और महिलाओं का विकास है। सरकार की योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव पात्र लोगों तक पहुंच रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री के प्रति मेंहदावल की जनता की ओर से आभार व्यक्त किया। धनघटा विधायक गणेश चंद्र चौहान ने भी मुख्यमंत्री का किया अभिनंदन धनघटा विधायक गणेश चंद्र चौहान ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संतकबीरनगर आगमन का स्वागत करते हुए कहा कि जनपद के विकास के लिए मुख्यमंत्री द्वारा लगातार सहयोग और मार्गदर्शन दिया जा रहा है।उन्होंने कहा कि संतकबीरनगर की तीनों विधानसभा क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति मिल रही है। सरकार की योजनाओं से गरीब, किसान, महिला और नौजवान लाभान्वित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा जनपद के धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों के विकास की दिशा में दिए जा रहे निर्देशों से संतकबीरनगर की पहचान और मजबूत होगी।धनघटा विधायक ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार की विकास और सुशासन की नीति से आम जनता में विश्वास बढ़ा है। कबीर की धरती से मुख्यमंत्री ने दिया विकास और समरसता का संदेश विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संत कबीर दास जी की धरती को नमन किया। उन्होंने कहा कि कबीर दास जी ने जाति-पाति और आडंबर का विरोध करते हुए समाज को समरसता और मानवता का संदेश दिया।मुख्यमंत्री ने कहा कि जब साफ नियत, ईमानदारी और समर्पित भाव से कर्तव्यों का निर्वहन किया जाता है तो वही जमीन और मिट्टी हमारे लिए स्वर्ग बन जाती है। विकास के माध्यम से आमजन के जीवन में समृद्धि, परिवर्तन और प्रगति लाना ही विकसित भारत के संकल्प को साकार करने का माध्यम है। तामेश्वरनाथ धाम कॉरिडोर को मिलेगा भव्य स्वरूप मुख्यमंत्री ने बाबा तामेश्वरनाथ धाम कॉरिडोर को विकसित कर भव्य स्वरूप देने की बात कही। उन्होंने आश्वासन दिया कि कॉरिडोर के विकास में किसी का अहित नहीं होने दिया जाएगा। यह कॉरिडोर जनपद की आस्था, पर्यटन और विकास को नई दिशा देगा। मुख्यमंत्री ने बाबा बैजूनाथ धाम मंदिर के जीर्णोद्धार से संबंधित प्रस्ताव तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने भविष्य में संतकबीरनगर में विकास प्राधिकरण बनाए जाने की योजना पर विचार करने तथा ‘वन डिस्ट्रिक्ट-वन मेडिकल कॉलेज’ के तहत जनपद को आच्छादित किए जाने की संभावनाओं पर भी विचार करने की बात कही। कानून-व्यवस्था और विकास पर सरकार का जोर मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले प्रदेश में भय और अराजकता का माहौल था, जबकि आज प्रदेश में कानून-व्यवस्था मजबूत हुई है। व्यापारी, नौजवान और आम नागरिक भयमुक्त वातावरण में कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार विकास के प्रत्येक क्षेत्र में जीरो टॉलरेंस नीति के साथ काम कर रही है। नौजवानों की प्रतिभा के साथ किसी भी स्तर पर अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।मुख्यमंत्री ने संतकबीरनगर के इंफ्रास्ट्रक्चर, चिकित्सा, सड़क, शिक्षा एवं जनकल्याण के क्षेत्र में आगे भी किसी प्रकार की कमी नहीं होने देने का भरोसा दिलाया। लाभार्थियों को मिला सम्मान मुख्यमंत्री ने उद्योग, एनआरएलएम, कृषि सहित विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चेक, लैपटॉप एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।इस अवसर पर प्रभारी मंत्री श्रीमती विजयलक्ष्मी गौतम, विधायक खलीलाबाद अंकुर राज तिवारी, विधायक मेंहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी, विधायक धनघटा गणेश चंद्र चौहान, विधान परिषद सदस्य सुभाष यदुवंश, विधान परिषद सदस्य संतोष सिंह, भाजपा जिला प्रभारी अजय सिंह गौतम, जिलाध्यक्ष श्रीमती नीतू सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे मंडलायुक्त वैभव श्रीवास्तव, पुलिस उप महानिरीक्षक संजीव त्यागी, जिलाधिकारी आलोक कुमार, पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना, अपर जिलाधिकारी सत्यप्रकाश एवं मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी सहित जिला स्तरीय अधिकारी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री के आगमन और ₹684 करोड़ से अधिक की 201 विकास परियोजनाओं की सौगात से जनपदवासियों में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला।
    1
    संतकबीरनगर को ₹684 करोड़ की 201 विकास परियोजनाओं की सौगात, मुख्यमंत्री योगी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास
कांशीराम स्पोर्ट्स स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब, सदर विधायक अंकुर राज तिवारी, मेंहदावल विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी और धनघटा विधायक गणेश चंद्र चौहान ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
संतकबीरनगर, 11 अगस्त 2026। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को संतकबीरनगर के मान्यवर कांशीराम जी स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित किया। श्रावण मास की शिवरात्रि के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री ने जनपदवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए जिले के विकास को नई गति देने का भरोसा दिलाया।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा खलीलाबाद एवं विधानसभा मेंहदावल क्षेत्र के विकास के लिए ₹684 करोड़ से अधिक की 201 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इनमें खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्र की ₹361 करोड़ से अधिक की 116 परियोजनाएं तथा मेंहदावल विधानसभा क्षेत्र की ₹322 करोड़ से अधिक की 85 परियोजनाएं शामिल हैं।कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चेक, लैपटॉप एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने विकास प्रदर्शनी एवं विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन भी किया।
सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संतकबीरनगर आगमन और जनपद को करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात दिए जाने पर आभार व्यक्त किया।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को लगातार गति मिल रही है। सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पेयजल, आधारभूत संरचना और जनकल्याण से जुड़े कार्यों के माध्यम से आम जनता को सीधा लाभ मिल रहा है।सदर विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा एक साथ 116 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास खलीलाबाद क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की विकासपरक सोच और मुख्यमंत्री की दृढ़ इच्छाशक्ति से संतकबीरनगर विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है।उन्होंने मुख्यमंत्री को भगवान शिव की प्रतिमा भेंट कर संतकबीरनगर की जनता की ओर से हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया।
मेंहदावल विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी ने कहा—विकास को मिली नई रफ्तार
मेंहदावल विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी ने भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का स्वागत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा मेंहदावल विधानसभा क्षेत्र को बड़ी विकास परियोजनाओं की सौगात दिया जाना क्षेत्र की जनता के लिए गौरव का विषय है।उन्होंने कहा कि मेंहदावल क्षेत्र की ₹322 करोड़ से अधिक की 85 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास क्षेत्र के विकास को नई रफ्तार देगा। इन परियोजनाओं से सड़क, मूलभूत सुविधाओं, शिक्षा, स्वास्थ्य और ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को मजबूती मिलेगी।विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार की प्राथमिकता गांव, गरीब, किसान, नौजवान और महिलाओं का विकास है। सरकार की योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव पात्र लोगों तक पहुंच रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री के प्रति मेंहदावल की जनता की ओर से आभार व्यक्त किया।
धनघटा विधायक गणेश चंद्र चौहान ने भी मुख्यमंत्री का किया अभिनंदन
धनघटा विधायक गणेश चंद्र चौहान ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संतकबीरनगर आगमन का स्वागत करते हुए कहा कि जनपद के विकास के लिए मुख्यमंत्री द्वारा लगातार सहयोग और मार्गदर्शन दिया जा रहा है।उन्होंने कहा कि संतकबीरनगर की तीनों विधानसभा क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति मिल रही है। सरकार की योजनाओं से गरीब, किसान, महिला और नौजवान लाभान्वित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा जनपद के धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों के विकास की दिशा में दिए जा रहे निर्देशों से संतकबीरनगर की पहचान और मजबूत होगी।धनघटा विधायक ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार की विकास और सुशासन की नीति से आम जनता में विश्वास बढ़ा है।
कबीर की धरती से मुख्यमंत्री ने दिया विकास और समरसता का संदेश
विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संत कबीर दास जी की धरती को नमन किया। उन्होंने कहा कि कबीर दास जी ने जाति-पाति और आडंबर का विरोध करते हुए समाज को समरसता और मानवता का संदेश दिया।मुख्यमंत्री ने कहा कि जब साफ नियत, ईमानदारी और समर्पित भाव से कर्तव्यों का निर्वहन किया जाता है तो वही जमीन और मिट्टी हमारे लिए स्वर्ग बन जाती है। विकास के माध्यम से आमजन के जीवन में समृद्धि, परिवर्तन और प्रगति लाना ही विकसित भारत के संकल्प को साकार करने का माध्यम है।
तामेश्वरनाथ धाम कॉरिडोर को मिलेगा भव्य स्वरूप
मुख्यमंत्री ने बाबा तामेश्वरनाथ धाम कॉरिडोर को विकसित कर भव्य स्वरूप देने की बात कही। उन्होंने आश्वासन दिया कि कॉरिडोर के विकास में किसी का अहित नहीं होने दिया जाएगा। यह कॉरिडोर जनपद की आस्था, पर्यटन और विकास को नई दिशा देगा।
मुख्यमंत्री ने बाबा बैजूनाथ धाम मंदिर के जीर्णोद्धार से संबंधित प्रस्ताव तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने भविष्य में संतकबीरनगर में विकास प्राधिकरण बनाए जाने की योजना पर विचार करने तथा ‘वन डिस्ट्रिक्ट-वन मेडिकल कॉलेज’ के तहत जनपद को आच्छादित किए जाने की संभावनाओं पर भी विचार करने की बात कही।
कानून-व्यवस्था और विकास पर सरकार का जोर
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले प्रदेश में भय और अराजकता का माहौल था, जबकि आज प्रदेश में कानून-व्यवस्था मजबूत हुई है। व्यापारी, नौजवान और आम नागरिक भयमुक्त वातावरण में कार्य कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि सरकार विकास के प्रत्येक क्षेत्र में जीरो टॉलरेंस नीति के साथ काम कर रही है। नौजवानों की प्रतिभा के साथ किसी भी स्तर पर अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।मुख्यमंत्री ने संतकबीरनगर के इंफ्रास्ट्रक्चर, चिकित्सा, सड़क, शिक्षा एवं जनकल्याण के क्षेत्र में आगे भी किसी प्रकार की कमी नहीं होने देने का भरोसा दिलाया।
लाभार्थियों को मिला सम्मान
मुख्यमंत्री ने उद्योग, एनआरएलएम, कृषि सहित विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चेक, लैपटॉप एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।इस अवसर पर प्रभारी मंत्री श्रीमती विजयलक्ष्मी गौतम, विधायक खलीलाबाद अंकुर राज तिवारी, विधायक मेंहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी, विधायक धनघटा गणेश चंद्र चौहान, विधान परिषद सदस्य सुभाष यदुवंश, विधान परिषद सदस्य संतोष सिंह, भाजपा जिला प्रभारी अजय सिंह गौतम, जिलाध्यक्ष श्रीमती नीतू सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे मंडलायुक्त वैभव श्रीवास्तव, पुलिस उप महानिरीक्षक संजीव त्यागी, जिलाधिकारी आलोक कुमार, पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना, अपर जिलाधिकारी सत्यप्रकाश एवं मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी सहित जिला स्तरीय अधिकारी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री के आगमन और ₹684 करोड़ से अधिक की 201 विकास परियोजनाओं की सौगात से जनपदवासियों में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला।
    user_खबरें 24
    खबरें 24
    Court reporter खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • सीएम योगी ने संत कबीर नगर को दी 684 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात संतकबीरनगर, 11 अगस्त। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को मान्यवर कांशीराम जी स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विधानसभा खलीलाबाद और मेंहदावल क्षेत्र के विकास के लिए 684 करोड़ रुपये से अधिक की 201 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इनमें विधानसभा खलीलाबाद की 361 करोड़ रुपये से अधिक की 116 परियोजनाएं तथा मेंहदावल क्षेत्र की 322 करोड़ रुपये से अधिक की 85 परियोजनाएं शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चेक, लैपटॉप और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि संत कबीर नगर के विकास में किसी भी स्तर पर कमी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने बाबा तामेश्वरनाथ धाम कॉरिडोर को विकसित कर भव्य स्वरूप देने की बात कही। साथ ही बाबा बैजनाथ धाम मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए प्रस्ताव तैयार कर प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। उन्होंने भविष्य में जनपद में विकास प्राधिकरण बनाए जाने तथा ‘वन डिस्ट्रिक्ट-वन मेडिकल कॉलेज’ योजना के तहत जनपद को शामिल करने पर विचार करने की बात भी कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और विकास के क्षेत्र में व्यापक परिवर्तन हुआ है। सरकार विकास और जनकल्याण के कार्यों को प्राथमिकता देते हुए बिना भेदभाव के सभी वर्गों तक योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है। कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री विजयलक्ष्मी गौतम, विधायक अंकुर राज तिवारी, विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी, विधायक गणेश चंद्र चौहान, विधान परिषद सदस्य सुभाष यदुवंश सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
    4
    सीएम योगी ने संत कबीर नगर को दी 684 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात
संतकबीरनगर, 11 अगस्त। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को मान्यवर कांशीराम जी स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विधानसभा खलीलाबाद और मेंहदावल क्षेत्र के विकास के लिए 684 करोड़ रुपये से अधिक की 201 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।
इनमें विधानसभा खलीलाबाद की 361 करोड़ रुपये से अधिक की 116 परियोजनाएं तथा मेंहदावल क्षेत्र की 322 करोड़ रुपये से अधिक की 85 परियोजनाएं शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चेक, लैपटॉप और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि संत कबीर नगर के विकास में किसी भी स्तर पर कमी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने बाबा तामेश्वरनाथ धाम कॉरिडोर को विकसित कर भव्य स्वरूप देने की बात कही। साथ ही बाबा बैजनाथ धाम मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए प्रस्ताव तैयार कर प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। उन्होंने भविष्य में जनपद में विकास प्राधिकरण बनाए जाने तथा ‘वन डिस्ट्रिक्ट-वन मेडिकल कॉलेज’ योजना के तहत जनपद को शामिल करने पर विचार करने की बात भी कही।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और विकास के क्षेत्र में व्यापक परिवर्तन हुआ है। सरकार विकास और जनकल्याण के कार्यों को प्राथमिकता देते हुए बिना भेदभाव के सभी वर्गों तक योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है।
कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री विजयलक्ष्मी गौतम, विधायक अंकुर राज तिवारी, विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी, विधायक गणेश चंद्र चौहान, विधान परिषद सदस्य सुभाष यदुवंश सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
    user_Ashwini Kumar Pandey
    Ashwini Kumar Pandey
    पत्रकार Khalilabad, Sant Kabeer Nagar•
    8 hrs ago
  • देवाधिदेव महादेव की आराधना को समर्पित पावन श्रावण शिवरात्रि की समस्त शिवभक्तों व प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। भगवान भोलेनाथ की असीम कृपा से प्रत्येक नागरिक का जीवन सुख, शांति, समृद्धि, आरोग्य और यश से आलोकित हो तथा सभी की मनोकामनाएं पूर्ण हों, यही प्रार्थना है। हर हर महादेव! देवाधिदेव महादेव की आराधना को समर्पित पावन श्रावण शिवरात्रि की समस्त शिवभक्तों व प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। भगवान भोलेनाथ की असीम कृपा से प्रत्येक नागरिक का जीवन सुख, शांति, समृद्धि, आरोग्य और यश से आलोकित हो तथा सभी की मनोकामनाएं पूर्ण हों, यही प्रार्थना है। हर हर महादेव!
    1
    देवाधिदेव महादेव की आराधना को समर्पित पावन श्रावण शिवरात्रि की समस्त शिवभक्तों व प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

भगवान भोलेनाथ की असीम कृपा से प्रत्येक नागरिक का जीवन सुख, शांति, समृद्धि, आरोग्य और यश से आलोकित हो तथा सभी की मनोकामनाएं पूर्ण हों, यही प्रार्थना है।

हर हर महादेव!
देवाधिदेव महादेव की आराधना को समर्पित पावन श्रावण शिवरात्रि की समस्त शिवभक्तों व प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
भगवान भोलेनाथ की असीम कृपा से प्रत्येक नागरिक का जीवन सुख, शांति, समृद्धि, आरोग्य और यश से आलोकित हो तथा सभी की मनोकामनाएं पूर्ण हों, यही प्रार्थना है।
हर हर महादेव!
    user_Vinay kumar giri
    Vinay kumar giri
    Reporter Vinay Kumar Giri सहजनवा, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.