Shuru
Apke Nagar Ki App…
"योगीराज में डकैत के बेटे का तांडव! पिता-बाबा का कत्ल करने वालों ने अब पुरखों का खेत भी छीना"
Abhay TV News
"योगीराज में डकैत के बेटे का तांडव! पिता-बाबा का कत्ल करने वालों ने अब पुरखों का खेत भी छीना"
More news from Prayagraj and nearby areas
- बृंदावन से पधारे पवनदास महराज के श्रीमुख से शंकर बाजार कर्वी में श्रीमद्भागवत कथा आरंभ शंकर बाजार कर्वी चित्रकूट में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ वृंदावन से पधारे कथावाचक पवनदास के सानिध्य में भव्य कलश यात्रा निकाली गई समाजसेवी शानू गुप्ता ने समिलित होकर सोनी परिवार को शुभकामनाएं दीं वृंदावन से पधारे कथा वाचक पवनदास जी के मुखारविंद से 7 दिवसीय कथा का होगा आयोजन मुख्य परीक्षित सर्राफा व्यवसायी किशनचंद राधिका सोनी लक्ष्मणदास सोनी ने वृंदावन से आये कथावाचक का भव्य स्वागत पूजन किया कलश यात्रा चकरेही चौराहा से होते हुए गंगा जी तक निकाली गई जिसमें सैकड़ों भक्त समिलित हुए समाजसेवी शानू गुप्ता ने सोनी परिवार को बधाई शुभकामनाएं दीं1
- *वोट चोरी के खिलाफ सड़क पर उतरी कांग्रेस: जिलाध्यक्ष कुशल पटेल और पुष्पेंद्र सिंह के नेतृत्व में प्रचंड हुंकार, हिला तहसील प्रशासन!* *वोट चोरी के खिलाफ सड़क पर उतरी कांग्रेस: जिलाध्यक्ष कुशल पटेल और पुष्पेंद्र सिंह के नेतृत्व में प्रचंड हुंकार, हिला तहसील प्रशासन!* **चित्रकूट।** लोकतंत्र की रक्षा और जनता के मताधिकार की डकैती रोकने के लिए आज चित्रकूट में कांग्रेस पार्टी ने जोरदार बिगुल फूंक दिया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष **कुशल सिंह पटेल** के कुशल नेतृत्व एवं कद्दावर नेता *कुं0 पुष्पेंद्र सिंह** की अगुवाई में करवरिया गेस्ट हाउस से लेकर तहसील परिसर तक विशाल विरोध प्रदर्शन निकाला गया। इस दौरान 'वोट चोरी बंद करो' के गगनभेदी नारों से पूरा शहर गूंज उठा। --- *जिलाध्यक्ष कुशल पटेल की अगुवाई में एकजुट हुई कांग्रेस* प्रदर्शन का सफल संचालन **जिलाध्यक्ष कुशल सिंह पटेल** के मजबूत सांगठनिक मार्गदर्शन में हुआ। उन्होंने कार्यकर्ताओं को एकजुट करते हुए स्पष्ट किया कि तानाशाही और जनमत की डकैती को चित्रकूट की धरती पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कुशल पटेल ने कहा कि पार्टी आलाकमान के निर्देश पर जनता के एक-एक वोट की सुरक्षा के लिए कांग्रेस का हर कार्यकर्ता अंतिम सांस तक लड़ेगा। *"लोकतंत्र की डकैती बर्दाश्त नहीं करेंगे" — पुष्पेंद्र सिंह का करारा प्रहार** आंदोलन के दौरान **कु0 पुष्पेंद्र सिंह** जन-आंदोलन के नायक के रूप में उभरे। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने शेर की तरह दहाड़ते हुए कहा: > *"ज्ञानेश कुमार के शह पर पूरे देश में षड्यंत्र रचकर संस्थागत तरीके से वोटों की चोरी की जा रही है। सत्ता में बैठे लोग चिन्हित करके जाति और धर्म के आधार पर गरीबों और मूल निवासियों के नाम मतदाता सूची से काट रहे हैं। एसएआर (SIR) और तकनीकों के जरिए चोरों की सरकार बनाने का घिनौना खेल चल रहा है! अगर यह डकैती नहीं रुकी तो हम सड़क से लेकर संसद तक ईंट से ईंट बजा देंगे!"* पुष्पेंद्र सिंह के इस तेवर और बुलंद आवाज़ ने कार्यकर्ताओं में नया जोश भर दिया, जिससे तहसील प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। *रंजना पांडे ने बोला हमला, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग* मानिकपुर की पूर्व प्रत्याशी **रंजना पांडे** ने सरकार और चुनाव आयोग के सांठगांठ का पर्दाफाश करते हुए कहा कि चोरी और तानाशाही के दम पर बनी यह सरकार जनमत का अपमान कर रही है। उन्होंने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के साथ-साथ पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की भी जोरदार वकालत की। *जनता के हक की बुलंद आवाज़* प्रदर्शन के दौरान जिस तरह *जिलाध्यक्ष कुशल सिंह पटेल* और *कुं0 पुष्पेंद्र सिंह* ने अग्रिम पंक्ति में खड़े होकर कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया, उसने साबित कर दिया कि वे चित्रकूट में जन-जन की आवाज़ बन चुके हैं। कांग्रेस नेताओं ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि वोट काटने का यह फर्जीवाड़ा तुरंत बंद नहीं हुआ और दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो आने वाले दिनों में चित्रकूट में ऐतिहासिक और उग्र आंदोलन देखने को मिलेगा।2
- कर्वी-बाँदा मुख्य मार्ग पर गोस्वामी तुलसीदास महाविद्यालय के सामने 180 मीटर लंबे नाले के निर्माण का प्रस्ताव जिला पंचायत द्वारा ₹24.98 लाख की लागत से स्वीकृत किया गया है। जलनिकासी व्यवस्था का सुदृढ़ीकरण कर्वी-बाँदा मुख्य मार्ग पर गोस्वामी तुलसीदास महाविद्यालय के सामने 180 मीटर लंबे नाले के निर्माण का प्रस्ताव जिला पंचायत द्वारा ₹24.98 लाख की लागत से स्वीकृत किया गया है। निर्माण से क्षेत्र में जलनिकासी एवं जलभराव की समस्या के समाधान में सहायता मिलेगी।1
- आखिर किसका संरक्षण : पुणे-दानापुर स्पेशल में सरेआम बीड़ी-सिगरेट की बिक्री, कोच में धूम्रपान से यात्री परेशान.. कटनी-सतना के बीच ट्रेन बनी धुएं का अड्डा! सतना। रेलवे में यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के दावों के बीच गाड़ी संख्या 01449 पुणे-दानापुर स्पेशल में नियमों के उल्लंघन का मामला सामने आया है। यात्रियों के अनुसार कटनी से सतना के बीच सफर के दौरान ट्रेन के भीतर बीड़ी-सिगरेट की बिक्री होती रही और कई यात्री खुलेआम धूम्रपान करते नजर आए। शिकायत के बावजूद ऐसी गतिविधियों पर प्रभावी रोक नहीं लगने से रेलवे की निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। जनरल-स्लीपर कोच में खुलेआम बिक्री का आरोप यात्रियों का कहना है कि ट्रेन के जनरल और स्लीपर कोच में कुछ वेंडर तथा कथित तौर पर अनधिकृत रूप से प्रवेश करने वाले लोग तंबाकू उत्पाद और सिगरेट बेचते रहे। यात्रियों के मुताबिक कोच के भीतर बीड़ी-सिगरेट की बिक्री पर रोक लगाने के लिए कोई प्रभावी कार्रवाई नजर नहीं आई। गैलरी और टॉयलेट तक फैला धुआं यात्रियों के अनुसार कई लोग कोच की गैलरी और शौचालय के आसपास धूम्रपान करते रहे। इससे धुआं आसपास के हिस्सों में फैलता रहा। सबसे ज्यादा परेशानी उन यात्रियों को हुई जो धूम्रपान नहीं करते। बच्चों और बुजुर्गों के साथ सफर कर रहे यात्रियों ने भी इसे असुविधाजनक बताया। नियमों की निगरानी पर सवाल चलती ट्रेन में खुलेआम धूम्रपान और तंबाकू उत्पादों की बिक्री की शिकायत ने रेलवे की निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यात्रियों का कहना है कि यदि कोच के भीतर इस तरह की गतिविधियां चल रही थीं तो जिम्मेदार रेलवे स्टाफ और सुरक्षा कर्मियों की नजर इस पर क्यों नहीं पड़ी।1
- UP Police का हाईटेक अंदाज! 🤖 | Rescue Robot और Cyber Technology | UP News 2026 UP International Trade Show 2026 में उत्तर प्रदेश पुलिस ने साइबर क्राइम जांच, डिजिटल फॉरेंसिक, बॉडी कैमरा और तकनीकी निगरानी से जुड़ी तकनीकों का प्रदर्शन किया। प्रदर्शनी में खतरनाक जगहों पर बचाव कार्य के लिए रिमोट-ऑपरेटेड रेस्क्यू रोबोट भी दिखाया गया।1
- चित्रकूट में 'विकास' का कीचड़! चारपाई पर ढोए जा रहे मरीज, स्कूली बच्चे कीचड़ से निकलने को है मजबूर नहीं!2
- सतना। नगर निगम आयुक्त ने संपत्ति कर जमा करने की करी अपील. आज और कल 6% छूट का अवसर जरूर उठाएं लाभ.1
- चित्रकूट पुलिस मंदाकिनी नदी के बढ़ते जलस्तर के दृष्टिगत जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक चित्रकूट द्वारा रामघाट का किया गया निरीक्षण, पुलिस प्रशासन अलर्ट, रामघाट पर पीएसी मोटर बोट के साथ तैनात* मंदाकिनी नदी के बढ़ते जलस्तर के दृष्टिगत जिलाधिकारी चित्रकूट श्री पुलकित गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक चित्रकूट श्री अरुण कुमार सिंह द्वारा रामघाट का निरीक्षण किया गया। जनपद चित्रकूट में लगातार हो रही बारिश के दृष्टिगत मंदाकिनी नदी के जलस्तर में वृद्धि हुई है। नदी का जलस्तर डेंजर लेवल 126.500 मीटर से ऊपर पहुंच गया है। विगत 3–4 घंटे में जलस्तर में तेजी से वृद्धि हुई, हालांकि वर्तमान में जलस्तर बढ़ने की गति में कुछ कमी आई है। पुलिस एवं प्रशासन द्वारा स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। रामघाट पर पीएसी बल को मोटर बोट के साथ तैनात कर आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की गई हैं। पुलिस बल द्वारा घाटों एवं नदी के आसपास लगातार भ्रमण करते हुए आमजन को लाउडस्पीकर के माध्यम से आवश्यक सावधानियों के संबंध में जागरूक किया जा रहा है। मंदाकिनी नदी के घाटों पर स्थित कुछ दुकानदारों द्वारा अपनी दुकानें खाली कर दी गई हैं तथा अन्य दुकानदारों द्वारा भी दुकानें खाली की जा रही हैं। पुलिस प्रशासन द्वारा सभी दुकानदारों एवं घाट क्षेत्र में मौजूद लोगों से अपील की गई है कि जलस्तर में वृद्धि को देखते हुए घाटों पर स्थित दुकानों एवं अन्य सामान को सुरक्षित स्थान पर ले जाएं तथा नदी एवं घाटों के आसपास अनावश्यक रूप से न जाएं। ग्रामीण क्षेत्रों में भी पुलिस बल की ड्यूटी लगाकर जलस्तर एवं संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। पुलिस प्रशासन द्वारा किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। लगातार हो रही बारिश एवं जलस्तर में वृद्धि के दृष्टिगत जिलाधिकारी महोदय द्वारा जनपद के सभी स्कूलों एवं कॉलेजों को बंद किए जाने का आदेश जारी किया गया है। पुलिस अधीक्षक चित्रकूट द्वारा जनपदवासियों से अपील की गई है कि मंदाकिनी नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सभी लोग सतर्क रहें, नदी एवं घाटों के आसपास जाने से बचें तथा पुलिस एवं प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करें। पुलिस प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है तथा आवश्यकतानुसार तत्काल कार्रवाई हेतु सभी संबंधित पुलिस बल को अलर्ट रखा गया है।1
- मानिकपुर में युवक की मौत के मामले में मुकदमा दर्ज चित्रकूट/मानिकपुर। थाना मानिकपुर क्षेत्र के ग्राम गढ़चपा मजरा पतेरिया में 22 वर्षीय युवक की फांसी लगाने से मौत के मामले में परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, 27 सितंबर को युवक द्वारा फांसी लगाए जाने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। 28 सितंबर को परिजनों ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि जुलाई माह में युवक के विरुद्ध थाना मानिकपुर में मुकदमा दर्ज हुआ था, जिसके चलते वह मानसिक तनाव में था। परिजनों ने 25 सितंबर को पड़ोस के कुछ लोगों से विवाद होने की बात भी तहरीर में कही है। तहरीर के आधार पर थाना मानिकपुर में मु0अ0सं0 155/2026, धारा 108, 352, 351(3) BNS के तहत अभियोग दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।1