logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कुशीनगर के पकवाइनार मे स्कूली बस सड़क किनारे गड्ढे में फस गई... यह ईश्वर की कृपा है कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ... अब तो जनता जागरूक हो गई है और खुद रील बना कर भेज रही है , 👇🏽👇🏽

6 hrs ago
user_Raju Chaubey
Raju Chaubey
Farmer कसया, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
6 hrs ago

कुशीनगर के पकवाइनार मे स्कूली बस सड़क किनारे गड्ढे में फस गई... यह ईश्वर की कृपा है कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ... अब तो जनता जागरूक हो गई है और खुद रील बना कर भेज रही है , 👇🏽👇🏽

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • देवरिया-गोरखपुर मार्ग पर टाटा मोटर्स में सर्विस को लेकर विवाद, कस्टमर और स्टाफ आमने-सामने ! देवरिया-गोरखपुर मार्ग स्थित आरकेएल टाटा मोटर्स में वाहन की सर्विस को लेकर कस्टमर और स्टाफ के बीच विवाद का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि सर्विस को लेकर ग्राहक और कर्मचारियों के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद मामला विवाद में बदल गया। स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि टाटा मोटर्स के सर्विस सेंटर में सर्विस से जुड़ी शिकायतों को लेकर ग्राहकों और कर्मचारियों के बीच आए दिन विवाद की स्थिति बनती रहती है। ग्राहकों का आरोप है कि वाहन की सर्विस के दौरान उनकी समस्याओं का अपेक्षित समाधान नहीं हो पाता, जिससे नाराजगी बढ़ती है। फिलहाल विवाद के कारणों और दोनों पक्षों की ओर से लगाए गए आरोपों की पूरी जानकारी सामने नहीं आई है। मामले में संबंधित पक्ष का पक्ष जानना भी आवश्यक है। ग्राहकों का कहना है कि सर्विस सेंटर प्रबंधन को शिकायतों का समय से समाधान कर व्यवस्था में सुधार करना चाहिए।
    1
    देवरिया-गोरखपुर मार्ग पर टाटा मोटर्स में सर्विस को लेकर विवाद, कस्टमर और स्टाफ आमने-सामने !
देवरिया-गोरखपुर मार्ग स्थित आरकेएल टाटा मोटर्स में वाहन की सर्विस को लेकर कस्टमर और स्टाफ के बीच विवाद का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि सर्विस को लेकर ग्राहक और कर्मचारियों के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद मामला विवाद में बदल गया।
स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि टाटा मोटर्स के सर्विस सेंटर में सर्विस से जुड़ी शिकायतों को लेकर ग्राहकों और कर्मचारियों के बीच आए दिन विवाद की स्थिति बनती रहती है। ग्राहकों का आरोप है कि वाहन की सर्विस के दौरान उनकी समस्याओं का अपेक्षित समाधान नहीं हो पाता, जिससे नाराजगी बढ़ती है।
फिलहाल विवाद के कारणों और दोनों पक्षों की ओर से लगाए गए आरोपों की पूरी जानकारी सामने नहीं आई है। मामले में संबंधित पक्ष का पक्ष जानना भी आवश्यक है। ग्राहकों का कहना है कि सर्विस सेंटर प्रबंधन को शिकायतों का समय से समाधान कर व्यवस्था में सुधार करना चाहिए।
    user_Birendra Kumar Reporter
    Birendra Kumar Reporter
    देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • डीएम ने विकास कार्यों का लिया जायजा, विवादित रास्ते का कराया समाधान सड़क-नाली निर्माण में गुणवत्ता और जल निकासी पर जोर, सीसी सड़क बनने से लोगों को मिली राहत देवरिया, 14 सितंबर। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने सोमवार को नगर क्षेत्र में विकास कार्यों का औचक निरीक्षण कर निर्माण की गुणवत्ता और आमजन की सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने नगर पालिका परिषद देवरिया के वार्ड नंबर छह में निर्माणाधीन सीसी सड़क एवं नाली का निरीक्षण किया, वहीं नगर पंचायत बरियारपुर में विवादित रास्ते के निस्तारण के बाद कराई गई सीसी सड़क का भी स्थलीय सत्यापन किया। वार्ड नंबर छह में मौर्या हॉस्पिटल से संतोष वर्मा के घर तक सीसी रोड एवं नाली निर्माण को लेकर सुनैना सिंह आदि ने जिलाधिकारी से शिकायत कर जांच की मांग की थी। शिकायत का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी परियोजना अधिकारी डूडा एवं अवर अभियंता डूडा के साथ मौके पर पहुंचे। निरीक्षण के दौरान सड़क और नाली का निर्माण कार्य प्रगति पर मिला। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण तरीके से कराया जाए और इसे समयसीमा के भीतर शीघ्र पूरा किया जाए। उन्होंने नाली का लेवल सही रखने पर विशेष जोर देते हुए कहा कि पानी की निकासी सुचारु रूप से मुख्य नाले में होनी चाहिए, ताकि जलभराव की समस्या न हो। इसके बाद जिलाधिकारी ने बरियारपुर पहुंचकर विवादित रास्ते का निरीक्षण किया। प्रकरण सामने आने पर उन्होंने उप जिलाधिकारी को टीम गठित कर तत्काल समाधान के निर्देश दिए थे। नायब तहसीलदार शिवेंद्र कौंडिल्य के नेतृत्व में टीम ने रास्ते का सीमांकन कराकर विवाद का निस्तारण किया और जनसुविधा के लिए सीसी सड़क का निर्माण कराया। जिलाधिकारी के निरीक्षण में सड़क का निर्माण पूर्ण मिला। सीसी सड़क बनने से लोगों का आवागमन सुगम हुआ। स्थानीय लोगों ने त्वरित कार्रवाई के लिए प्रशासन की सराहना की। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
    1
    डीएम ने विकास कार्यों का लिया जायजा, विवादित रास्ते का कराया समाधान
सड़क-नाली निर्माण में गुणवत्ता और जल निकासी पर जोर, सीसी सड़क बनने से लोगों को मिली राहत
देवरिया, 14 सितंबर। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने सोमवार को नगर क्षेत्र में विकास कार्यों का औचक निरीक्षण कर निर्माण की गुणवत्ता और आमजन की सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने नगर पालिका परिषद देवरिया के वार्ड नंबर छह में निर्माणाधीन सीसी सड़क एवं नाली का निरीक्षण किया, वहीं नगर पंचायत बरियारपुर में विवादित रास्ते के निस्तारण के बाद कराई गई सीसी सड़क का भी स्थलीय सत्यापन किया।
वार्ड नंबर छह में मौर्या हॉस्पिटल से संतोष वर्मा के घर तक सीसी रोड एवं नाली निर्माण को लेकर सुनैना सिंह आदि ने जिलाधिकारी से शिकायत कर जांच की मांग की थी। शिकायत का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी परियोजना अधिकारी डूडा एवं अवर अभियंता डूडा के साथ मौके पर पहुंचे। निरीक्षण के दौरान सड़क और नाली का निर्माण कार्य प्रगति पर मिला। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण तरीके से कराया जाए और इसे समयसीमा के भीतर शीघ्र पूरा किया जाए। उन्होंने नाली का लेवल सही रखने पर विशेष जोर देते हुए कहा कि पानी की निकासी सुचारु रूप से मुख्य नाले में होनी चाहिए, ताकि जलभराव की समस्या न हो।
इसके बाद जिलाधिकारी ने बरियारपुर पहुंचकर विवादित रास्ते का निरीक्षण किया। प्रकरण सामने आने पर उन्होंने उप जिलाधिकारी को टीम गठित कर तत्काल समाधान के निर्देश दिए थे। नायब तहसीलदार शिवेंद्र कौंडिल्य के नेतृत्व में टीम ने रास्ते का सीमांकन कराकर विवाद का निस्तारण किया और जनसुविधा के लिए सीसी सड़क का निर्माण कराया।
जिलाधिकारी के निरीक्षण में सड़क का निर्माण पूर्ण मिला। सीसी सड़क बनने से लोगों का आवागमन सुगम हुआ। स्थानीय लोगों ने त्वरित कार्रवाई के लिए प्रशासन की सराहना की। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
    user_खबर पूर्वांचल न्यूज
    खबर पूर्वांचल न्यूज
    Media and News देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • शिवराजपुर से 17 लीटर शराब बरामद, धंधेबाज फरार।एफआईआर दर्ज नौतन।। पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शिवराजपुर पंचायत के छरकी स्कूल के पास से 17 लीटर विदेशी शराब बरामद किया है।थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छरकी स्कूल के समीप झाड़ी में छापेमारी की। पुलिस की भनक पर शराब धंधेबाज मौके से फरार हो गए। बताया कि शराब को जब्त कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी गई है। वहीं धंधेबाज की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी हेतु अभियान तेज कर दिया गया है।।
    1
    शिवराजपुर से 17 लीटर शराब बरामद, धंधेबाज फरार।एफआईआर दर्ज 
नौतन।। पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शिवराजपुर पंचायत के छरकी स्कूल के पास से 17 लीटर विदेशी शराब बरामद किया है।थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छरकी स्कूल के समीप झाड़ी में छापेमारी की। पुलिस की भनक पर शराब धंधेबाज मौके से फरार हो गए। बताया कि शराब को जब्त कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी गई है। वहीं धंधेबाज की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी हेतु अभियान तेज कर दिया गया है।।
    user_मुकेश कुमार
    मुकेश कुमार
    Press advisory नौतन, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    5 hrs ago
  • अफगानिस्तान आखिर क्यों हारा? 😱 भारत ने 7 विकेट से दर्ज की शानदार जीत! 🇮🇳🏏 📝 Description भारत ने 12 सितंबर 2026 को खेले गए पहले टी20 मुकाबले में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। अफगानिस्तान ने 20 ओवर में 156/8 रन बनाए, जबकि भारत ने 13.4 ओवर में 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। अभिषेक शर्मा और ईशान किशन के शानदार प्रदर्शन ने भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई। आखिर अफगानिस्तान की हार की सबसे बड़ी वजह क्या रही? पूरी जानकारी वीडियो में देखें। अफगानिस्तान आखिर क्यों हारा? 😱 भारत ने 7 विकेट से दर्ज की शानदार जीत! 🇮🇳🏏 📝 Description भारत ने 12 सितंबर 2026 को खेले गए पहले टी20 मुकाबले में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। अफगानिस्तान ने 20 ओवर में 156/8 रन बनाए, जबकि भारत ने 13.4 ओवर में 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। अभिषेक शर्मा और ईशान किशन के शानदार प्रदर्शन ने भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई। आखिर अफगानिस्तान की हार की सबसे बड़ी वजह क्या रही? पूरी जानकारी वीडियो में देखें। 🇮🇳🔥
    1
    अफगानिस्तान आखिर क्यों हारा? 😱 भारत ने 7 विकेट से दर्ज की शानदार जीत! 🇮🇳🏏

📝 Description
भारत ने 12 सितंबर 2026 को खेले गए पहले टी20 मुकाबले में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। अफगानिस्तान ने 20 ओवर में 156/8 रन बनाए, जबकि भारत ने 13.4 ओवर में 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
अभिषेक शर्मा और ईशान किशन के शानदार प्रदर्शन ने भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई। आखिर अफगानिस्तान की हार की सबसे बड़ी वजह क्या रही? पूरी जानकारी वीडियो में देखें। 
अफगानिस्तान आखिर क्यों हारा? 😱 भारत ने 7 विकेट से दर्ज की शानदार जीत! 🇮🇳🏏
📝 Description
भारत ने 12 सितंबर 2026 को खेले गए पहले टी20 मुकाबले में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। अफगानिस्तान ने 20 ओवर में 156/8 रन बनाए, जबकि भारत ने 13.4 ओवर में 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
अभिषेक शर्मा और ईशान किशन के शानदार प्रदर्शन ने भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई। आखिर अफगानिस्तान की हार की सबसे बड़ी वजह क्या रही? पूरी जानकारी वीडियो में देखें। 🇮🇳🔥
    user_M.A.P NETWORK
    M.A.P NETWORK
    Local News Reporter पश्चिम चंपारण, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    10 hrs ago
  • मनीष सिंह के हत्यारों से पुलिस मुठभेड़ के बाद हुई गिरफ्तार देवरिया जिले के थाना भलुअनी नगर क्षेत्र के निवासी मनीष सिंह की चाकुओं से गोदकर हत्या करने वाले दो मुख्य आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है।
    1
    मनीष सिंह के हत्यारों से पुलिस मुठभेड़ के बाद हुई गिरफ्तार 
देवरिया जिले के थाना भलुअनी नगर क्षेत्र के निवासी मनीष सिंह की चाकुओं से गोदकर हत्या करने वाले दो मुख्य आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है।
    user_Sunil kumar sharma
    Sunil kumar sharma
    Local News Reporter देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • देवरिया ब्रेकिंग- स्टेशन रोड पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम के पास मिला एक व्यक्ति की लाश, मौके पर पुलिस मौजूद जांच में जुटी स्टेशन रोड पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम के पास मिला एक व्यक्ति की लाश, मौके पर पुलिस मौजूद जांच में जुटी
    1
    देवरिया ब्रेकिंग- स्टेशन रोड पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम के पास मिला एक व्यक्ति की लाश, मौके पर पुलिस मौजूद जांच में जुटी
स्टेशन रोड पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम के पास मिला एक व्यक्ति की लाश, मौके पर पुलिस मौजूद जांच में जुटी
    user_Rajesh Ji Public News
    Rajesh Ji Public News
    Local News Reporter देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • “विधायक विनय बिहारी ने बकरी को लेकर ऐसा क्या कह दिया? सिसवा मंगलपुर में ग्रामीण हुए नाराज़!” #VinayBihari #SiswaMangalpur #Yogapatti #WestChamparan #BiharNews 📝 Description सिसवा मंगलपुर में बाढ़ और कटाव की स्थिति का जायजा लेने पहुंचे विधायक विनय बिहारी ने ग्रामीणों से बातचीत के दौरान बकरी को लेकर एक बात कही। उनके इस बयान को लेकर कुछ ग्रामीण नाराज़ नजर आए। आखिर विधायक ने क्या कहा और ग्रामीणों की क्या प्रतिक्रिया रही? पूरी खबर वीडियो में देखें। 📍 सिसवा मंगलपुर, योगापट्टी 🎤 Premchandra Kumar Reporter “विधायक विनय बिहारी ने बकरी को लेकर ऐसा क्या कह दिया? सिसवा मंगलपुर में 📝 Description सिसवा मंगलपुर में बाढ़ और कटाव की स्थिति का जायजा लेने पहुंचे विधायक विनय बिहारी ने ग्रामीणों से बातचीत के दौरान बकरी को लेकर एक बात कही। उनके इस बयान को लेकर कुछ ग्रामीण नाराज़ नजर आए। आखिर विधायक ने क्या कहा और ग्रामीणों की क्या प्रतिक्रिया रही? पूरी खबर वीडियो में देखें। 📍 सिसवा मंगलपुर, योगापट्टी 🎤 Premchandra Kumar Reporter
    1
    “विधायक विनय बिहारी ने बकरी को लेकर ऐसा क्या कह दिया? सिसवा मंगलपुर में ग्रामीण हुए नाराज़!”

#VinayBihari #SiswaMangalpur #Yogapatti #WestChamparan #BiharNews 
📝 Description
सिसवा मंगलपुर में बाढ़ और कटाव की स्थिति का जायजा लेने पहुंचे विधायक विनय बिहारी ने ग्रामीणों से बातचीत के दौरान बकरी को लेकर एक बात कही। उनके इस बयान को लेकर कुछ ग्रामीण नाराज़ नजर आए।
आखिर विधायक ने क्या कहा और ग्रामीणों की क्या प्रतिक्रिया रही? पूरी खबर वीडियो में देखें।
📍 सिसवा मंगलपुर, योगापट्टी
🎤 Premchandra Kumar Reporter
“विधायक विनय बिहारी ने बकरी को लेकर ऐसा क्या कह दिया? सिसवा मंगलपुर में 
📝 Description
सिसवा मंगलपुर में बाढ़ और कटाव की स्थिति का जायजा लेने पहुंचे विधायक विनय बिहारी ने ग्रामीणों से बातचीत के दौरान बकरी को लेकर एक बात कही। उनके इस बयान को लेकर कुछ ग्रामीण नाराज़ नजर आए।
आखिर विधायक ने क्या कहा और ग्रामीणों की क्या प्रतिक्रिया रही? पूरी खबर वीडियो में देखें।
📍 सिसवा मंगलपुर, योगापट्टी
🎤 Premchandra Kumar Reporter
    user_M.A.P NETWORK
    M.A.P NETWORK
    Local News Reporter पश्चिम चंपारण, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    16 hrs ago
  • *रास्ता-नाली नहीं तो वोट नहीं ढोकावशी में 40-50 परिवारों ने किया चुनाव बहिष्कार का ऐलान* *दलित बस्ती के ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, वर्षों से पक्की सड़क का इंतजार; आईजीआरएस समेत कई स्तरों पर शिकायत के बाद भी समाधान नहीं होने का आरोप* सलेमपुर, देवरिया। देवरिया जनपद के सलेमपुर थाना क्षेत्र की ग्राम सभा ढोकावशी में दलित बस्ती के करीब 40-50 परिवारों ने रास्ता और नाली की समस्या को लेकर मोर्चा खोल दिया है। ग्रामीणों ने बैनर लगाकर आगामी चुनाव में वोट बहिष्कार का ऐलान किया है। विरोध के दौरान महिलाओं और पुरुषों की भारी भीड़ मौजूद रही। ग्रामीणों ने मीडिया के सामने अपनी समस्याएं रखते हुए जिम्मेदारों से तत्काल समाधान की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि बस्ती बसने के बाद से आज तक यहां पक्का रास्ता नहीं बन सका है। लोग आज भी पगडंडी के सहारे आवागमन करने को मजबूर हैं। ग्रामीणों के मुताबिक वर्ष 1995 में प्रधान द्वारा मिट्टीकरण कराया गया था, लेकिन उसके बाद रास्ते का पक्का निर्माण नहीं कराया गया। नाली नहीं होने से जलनिकासी की समस्या भी बनी रहती है। ग्रामीणों ने बताया कि समस्या को लेकर उन्होंने आईजीआरएस के माध्यम से मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी देवरिया और पुलिस अधीक्षक देवरिया तक शिकायत पहुंचाई है। इसके अलावा पूर्व जिलाधिकारी दिव्या मित्तल, वर्तमान जिलाधिकारी, बीडीओ तथा जनता दरबार में भी आवेदन देने और रजिस्ट्री के माध्यम से शिकायत भेजने की बात ग्रामीणों ने कही। उनका आरोप है कि कई बार शिकायत के बावजूद उन्हें केवल आश्वासन मिला। ग्रामीणों ने प्रधान पर विकास कार्यों में पक्षपात का आरोप लगाया। उनका कहना है कि अन्य मोहल्लों में सड़क निर्माण कराया गया, लेकिन उनकी बस्ती की उपेक्षा की गई। इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। ग्रामीणों ने दो टूक कहा कि रास्ता दो नाली दो नहीं तो वोट नहीं। उनका कहना है कि विकास कार्य नहीं हुआ तो चुनाव के दौरान किसी भी जनप्रतिनिधि या प्रचारक को गांव में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। *रास्ता-नाली नहीं तो वोट नहीं ढोकावशी में 40-50 परिवारों ने किया चुनाव बहिष्कार का ऐलान* *दलित बस्ती के ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, वर्षों से पक्की सड़क का इंतजार; आईजीआरएस समेत कई स्तरों पर शिकायत के बाद भी समाधान नहीं होने का आरोप* सलेमपुर, देवरिया। देवरिया जनपद के सलेमपुर थाना क्षेत्र की ग्राम सभा ढोकावशी में दलित बस्ती के करीब 40-50 परिवारों ने रास्ता और नाली की समस्या को लेकर मोर्चा खोल दिया है। ग्रामीणों ने बैनर लगाकर आगामी चुनाव में वोट बहिष्कार का ऐलान किया है। विरोध के दौरान महिलाओं और पुरुषों की भारी भीड़ मौजूद रही। ग्रामीणों ने मीडिया के सामने अपनी समस्याएं रखते हुए जिम्मेदारों से तत्काल समाधान की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि बस्ती बसने के बाद से आज तक यहां पक्का रास्ता नहीं बन सका है। लोग आज भी पगडंडी के सहारे आवागमन करने को मजबूर हैं। ग्रामीणों के मुताबिक वर्ष 1995 में प्रधान द्वारा मिट्टीकरण कराया गया था, लेकिन उसके बाद रास्ते का पक्का निर्माण नहीं कराया गया। नाली नहीं होने से जलनिकासी की समस्या भी बनी रहती है। ग्रामीणों ने बताया कि समस्या को लेकर उन्होंने आईजीआरएस के माध्यम से मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी देवरिया और पुलिस अधीक्षक देवरिया तक शिकायत पहुंचाई है। इसके अलावा पूर्व जिलाधिकारी दिव्या मित्तल, वर्तमान जिलाधिकारी, बीडीओ तथा जनता दरबार में भी आवेदन देने और रजिस्ट्री के माध्यम से शिकायत भेजने की बात ग्रामीणों ने कही। उनका आरोप है कि कई बार शिकायत के बावजूद उन्हें केवल आश्वासन मिला। ग्रामीणों ने प्रधान पर विकास कार्यों में पक्षपात का आरोप लगाया। उनका कहना है कि अन्य मोहल्लों में सड़क निर्माण कराया गया, लेकिन उनकी बस्ती की उपेक्षा की गई। इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। ग्रामीणों ने दो टूक कहा कि रास्ता दो नाली दो नहीं तो वोट नहीं। उनका कहना है कि विकास कार्य नहीं हुआ तो चुनाव के दौरान किसी भी जनप्रतिनिधि या प्रचारक को गांव में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।
    1
    *रास्ता-नाली नहीं तो वोट नहीं ढोकावशी में 40-50 परिवारों ने किया चुनाव बहिष्कार का ऐलान*


*दलित बस्ती के ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, वर्षों से पक्की सड़क का इंतजार; आईजीआरएस समेत कई स्तरों पर शिकायत के बाद भी समाधान नहीं होने का आरोप*

सलेमपुर, देवरिया। देवरिया जनपद के सलेमपुर थाना क्षेत्र की ग्राम सभा ढोकावशी में दलित बस्ती के करीब 40-50 परिवारों ने रास्ता और नाली की समस्या को लेकर मोर्चा खोल दिया है। ग्रामीणों ने बैनर लगाकर आगामी चुनाव में वोट बहिष्कार का ऐलान किया है। विरोध के दौरान महिलाओं और पुरुषों की भारी भीड़ मौजूद रही। ग्रामीणों ने मीडिया के सामने अपनी समस्याएं रखते हुए जिम्मेदारों से तत्काल समाधान की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि बस्ती बसने के बाद से आज तक यहां पक्का रास्ता नहीं बन सका है। लोग आज भी पगडंडी के सहारे आवागमन करने को मजबूर हैं। ग्रामीणों के मुताबिक वर्ष 1995 में प्रधान द्वारा मिट्टीकरण कराया गया था, लेकिन उसके बाद रास्ते का पक्का निर्माण नहीं कराया गया। नाली नहीं होने से जलनिकासी की समस्या भी बनी रहती है। ग्रामीणों ने बताया कि समस्या को लेकर उन्होंने आईजीआरएस के माध्यम से मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी देवरिया और पुलिस अधीक्षक देवरिया तक शिकायत पहुंचाई है। इसके अलावा पूर्व जिलाधिकारी दिव्या मित्तल, वर्तमान जिलाधिकारी, बीडीओ तथा जनता दरबार में भी आवेदन देने और रजिस्ट्री के माध्यम से शिकायत भेजने की बात ग्रामीणों ने कही। उनका आरोप है कि कई बार शिकायत के बावजूद उन्हें केवल आश्वासन मिला। ग्रामीणों ने प्रधान पर विकास कार्यों में पक्षपात का आरोप लगाया। उनका कहना है कि अन्य मोहल्लों में सड़क निर्माण कराया गया, लेकिन उनकी बस्ती की उपेक्षा की गई। इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। ग्रामीणों ने दो टूक कहा कि रास्ता दो नाली दो नहीं तो वोट नहीं। उनका कहना है कि विकास कार्य नहीं हुआ तो चुनाव के दौरान किसी भी जनप्रतिनिधि या प्रचारक को गांव में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।
*रास्ता-नाली नहीं तो वोट नहीं ढोकावशी में 40-50 परिवारों ने किया चुनाव बहिष्कार का ऐलान*
*दलित बस्ती के ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, वर्षों से पक्की सड़क का इंतजार; आईजीआरएस समेत कई स्तरों पर शिकायत के बाद भी समाधान नहीं होने का आरोप*
सलेमपुर, देवरिया। देवरिया जनपद के सलेमपुर थाना क्षेत्र की ग्राम सभा ढोकावशी में दलित बस्ती के करीब 40-50 परिवारों ने रास्ता और नाली की समस्या को लेकर मोर्चा खोल दिया है। ग्रामीणों ने बैनर लगाकर आगामी चुनाव में वोट बहिष्कार का ऐलान किया है। विरोध के दौरान महिलाओं और पुरुषों की भारी भीड़ मौजूद रही। ग्रामीणों ने मीडिया के सामने अपनी समस्याएं रखते हुए जिम्मेदारों से तत्काल समाधान की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि बस्ती बसने के बाद से आज तक यहां पक्का रास्ता नहीं बन सका है। लोग आज भी पगडंडी के सहारे आवागमन करने को मजबूर हैं। ग्रामीणों के मुताबिक वर्ष 1995 में प्रधान द्वारा मिट्टीकरण कराया गया था, लेकिन उसके बाद रास्ते का पक्का निर्माण नहीं कराया गया। नाली नहीं होने से जलनिकासी की समस्या भी बनी रहती है। ग्रामीणों ने बताया कि समस्या को लेकर उन्होंने आईजीआरएस के माध्यम से मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी देवरिया और पुलिस अधीक्षक देवरिया तक शिकायत पहुंचाई है। इसके अलावा पूर्व जिलाधिकारी दिव्या मित्तल, वर्तमान जिलाधिकारी, बीडीओ तथा जनता दरबार में भी आवेदन देने और रजिस्ट्री के माध्यम से शिकायत भेजने की बात ग्रामीणों ने कही। उनका आरोप है कि कई बार शिकायत के बावजूद उन्हें केवल आश्वासन मिला। ग्रामीणों ने प्रधान पर विकास कार्यों में पक्षपात का आरोप लगाया। उनका कहना है कि अन्य मोहल्लों में सड़क निर्माण कराया गया, लेकिन उनकी बस्ती की उपेक्षा की गई। इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। ग्रामीणों ने दो टूक कहा कि रास्ता दो नाली दो नहीं तो वोट नहीं। उनका कहना है कि विकास कार्य नहीं हुआ तो चुनाव के दौरान किसी भी जनप्रतिनिधि या प्रचारक को गांव में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।
    user_Patrkar ashok maddeshyia New ripotar Patrkar ashok maddeshyia New ripotar
    Patrkar ashok maddeshyia New ripotar Patrkar ashok maddeshyia New ripotar
    Deoria, Uttar Pradesh•
    18 hrs ago
  • ब्रेकिंग न्यूज़ स्क्रिप्ट महराजगंज के निचलौल में मीट की दुकान को लेकर विवाद, कोचिंग से लौट रहे किशोर को लगा चाकू ब्रेकिंग न्यूज़ स्क्रिप्ट महराजगंज के निचलौल में मीट की दुकान को लेकर विवाद, कोचिंग से लौट रहे किशोर को लगा चाकू महराजगंज के निचलौल के मिया वार्ड में सोमवार शाम मुर्गे का मीट बेचने को लेकर दो दुकानदारों के बीच विवाद हो गया। कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। इसी दौरान कोचिंग से घर लौट रहे किशोर हरिओम अग्रवाल के बाएं हाथ में चाकू लग गया। घायल किशोर सड़क पर गिर पड़ा, जिसके बाद डायल-112 पुलिस उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल लेकर पहुंची, जहां उसका इलाज चल रहा है। प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र कुमार राय ने बताया कि तहरीर मिल गई है। मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    1
    ब्रेकिंग न्यूज़ स्क्रिप्ट
महराजगंज के निचलौल में मीट की दुकान को लेकर विवाद, कोचिंग से लौट रहे किशोर को लगा चाकू
ब्रेकिंग न्यूज़ स्क्रिप्ट
महराजगंज के निचलौल में मीट की दुकान को लेकर विवाद, कोचिंग से लौट रहे किशोर को लगा चाकू
महराजगंज के निचलौल के मिया वार्ड में सोमवार शाम मुर्गे का मीट बेचने को लेकर दो दुकानदारों के बीच विवाद हो गया। कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई।
इसी दौरान कोचिंग से घर लौट रहे किशोर हरिओम अग्रवाल के बाएं हाथ में चाकू लग गया। घायल किशोर सड़क पर गिर पड़ा, जिसके बाद डायल-112 पुलिस उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल लेकर पहुंची, जहां उसका इलाज चल रहा है।
प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र कुमार राय ने बताया कि तहरीर मिल गई है। मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    user_Chandan Kumar
    Chandan Kumar
    Local Politician महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.