Shuru
Apke Nagar Ki App…
जमुई में वंदे भारत को किसने दिलाया ठहराव? बिजली संकट पर सांसद अरुण भारती का बड़ा बयान जमुई में वंदे भारत को किसने दिलाया ठहराव? बिजली संकट पर सांसद अरुण भारती का बड़ा बयान
Jamui star news /जमुई स्टार न्यूज़
जमुई में वंदे भारत को किसने दिलाया ठहराव? बिजली संकट पर सांसद अरुण भारती का बड़ा बयान जमुई में वंदे भारत को किसने दिलाया ठहराव? बिजली संकट पर सांसद अरुण भारती का बड़ा बयान
More news from बिहार and nearby areas
- Post by Sushil Kumar1
- Post by Nandan Kumar Paswan1
- लखीसराय:जिले में नए डीएम के रूप में शैलेंद्र कुमार के आगमन के साथ ही प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है। सोमवार को वे जिला मुख्यालय स्थित कार्यालय पहुंचे, जहां वरीय पदाधिकारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान पूरे परिसर में उत्साह का माहौल देखने को मिला। पदभार ग्रहण करने के बाद डीएम शैलेंद्र कुमार ने स्पष्ट किया कि उनकी प्राथमिकता प्रशासन को अधिक सक्रिय, पारदर्शी और जनहितकारी बनाना होगी। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार की योजनाओं और प्राथमिकताओं को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ लागू किया जाएगा।डीएम ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव द्वारा निर्धारित लक्ष्यों को हर हाल में समय पर पूरा करना प्रशासन की जिम्मेदारी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाई जाए और आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए। नए डीएम के आगमन से जिले में प्रशासनिक कार्यों में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।1
- 40 डिग्री की तपिश और सूखता हलक! लखीसराय के सूर्यगढ़ा प्रखंड का चंपानगर में न घर में कुआं है, न चापाकल। पूरा गांव एक खराब सरकारी बोरिंग और फूटी टंकी के भरोसे बूंद-बूंद को मोहताज है। पानी की किल्लत से शादियां रुक रही हैं और मर्यादा तार-तार हो रही है। देखिए सिस्टम की शर्मनाक हकीकत!1
- चेवाड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने लंबित वारंटियों के खिलाफ कार्रवाई तेज करते हुए सोमवार को विशेष छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान दो एनबीडब्ल्यू (NBW) वारंटियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में उगर चौहान उर्फ रामानुग्रह चौहान, पिता लाजी चौहान, निवासी राजोपुर तथा दूसरा आरोपी चेवाड़ा गांव का निवासी बताया गया है। दोनों के खिलाफ पूर्व से गैर-जमानती वारंट जारी था। थानाध्यक्ष हरेंद्र कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छापेमारी कर दोनों आरोपियों को उनके ठिकानों से दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद दोनों से आवश्यक पूछताछ की गई और कागजी प्रक्रिया पूरी की गई। पुलिस के अनुसार, वारंटियों की गिरफ्तारी को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है ताकि लंबित मामलों का निष्पादन जल्द से जल्द सुनिश्चित किया जा सके और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनी रहे। उन्होंने यह भी कहा कि फरार चल रहे अन्य वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी रहेगी। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को सोमवार की शाम करीब 5:00 बजे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।1
- अनियमित बिजली आपूर्ति एवं विद्युत विभाग के कर्मियों की कथित मनमानी के खिलाफ सोमवार को हीरोडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत करीहारी और रजपुरा पावर सब स्टेशन के दर्जनाधिक विद्युत उपभोक्ताओं एवं स्थानीय ग्रामीणों का धैर्य जवाब दे गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने जमुआ कोडरमा मुख्य मार्ग कोदम्बरी चौक पर मुख्य सड़क को जाम कर विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जाम का नेतृत्व चिकनाडीह मुखिया प्रतिनिधि कैलाश यादव एवं रामजी यादव, हेमन पंडित, राजू यादव कर रहे थे। लोगो का कहना है कि दोनों पावर सब स्टेशन के कर्मियों की मनमानी से पिछले एक पखवारा से नियमित बिजली इस भीषण गर्मी के दिन नहीं मिल पा रहा है। लोगों का आरोप है कि करीहारी व रजपुरा के विद्युत कर्मी अपनी मर्जी से बिजली काटते हैं और शिकायतों पर कोई ध्यान नहीं देते हैं। आपूर्ति में अनियमितता से भीषण गर्मी और खेती के समय में बिजली की आंख-मिचौनी से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बार-बार शिकायत के बावजूद स्थिति जस की तस बनी हुई है। बिजली विभाग के एसडीओ के आश्वासन के बाद सड़क जाम हटा। वहीं सड़क जाम की सूचना पाकर हिरोडीह पुलिस भी मौके पर पहुंची। .3
- ट्रेन ठहराव की खुशी अधूरी! रात 9 बजे के बाद पटना के लिए कोई विकल्प नहीं – सांसद अरुण भारती का बयान”1
- Post by Sushil Kumar1
- Post by Nandan Kumar Paswan1