logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बृहस्पति कुंड पन्ना आज का सुंदर नजारा

1 hr ago
user_Sitaram rai
Sitaram rai
Video Creator सिमरिया, पन्ना, मध्य प्रदेश•
1 hr ago

बृहस्पति कुंड पन्ना आज का सुंदर नजारा

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • बृहस्पति कुंड पन्ना आज का सुंदर नजारा
    1
    बृहस्पति कुंड पन्ना आज का सुंदर नजारा
    user_Sitaram rai
    Sitaram rai
    Video Creator सिमरिया, पन्ना, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • *स्वतंत्रता दिवस पर उत्कृष्ट कार्यों के लिए दक्षिण पन्ना वनमंडल के 46 अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित* _रेंज ऑफिसर विवेक जैन, रेंज ऑफिसर जीतू सिंह बघेल एवं सहायक अधीक्षक श्री बाला प्रसाद परोहा सहित वन संरक्षण, वनाग्नि नियंत्रण, जैव विविधता, तेंदूपत्ता, शीतल मुक्तिधाम, जल संरक्षण एवं अन्य उल्लेखनीय कार्यों से जुड़े सदस्यों को मिला सम्मान_ पन्ना, 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दक्षिण पन्ना वनमंडल के अधिकारी-कर्मचारियों को विभिन्न स्तरों पर उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। वृत्त स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य वन संरक्षक, छतरपुर वृत्त श्री नरेश सिंह यादव द्वारा दक्षिण पन्ना के 10 सदस्यों को सम्मानित किया गया। इनमें श्री विवेक कुमार जैन, वनक्षेत्रपाल; श्री बाला प्रसाद परोहा, सहायक अधीक्षक; श्री सौरभ दुबे, सहायक ग्रेड-3; श्री जगदीश प्रसाद अहिरवार, वनपाल; श्री ज्ञान प्रकाश आरख, वनपाल; श्रीमती रंजना नागर, कार्यवाहक वनपाल; श्री रजनीश चौरसिया, वनरक्षक; श्री उदय भान सिंह, वनरक्षक; श्री वीरेंद्र पटेल, वनरक्षक एवं श्री अरविंद कुमार गुप्ता, वनरक्षक शामिल रहे। इन्हें वनाग्नि नियंत्रण, तेंदुआ रेस्क्यू, वन सुरक्षा, शीतल मुक्तिधाम अभियान, जैव विविधता आधारित पौधारोपण तथा दक्षिण पन्ना के अनोखे वृक्ष संकलन जैसे कार्यों में योगदान के लिए सम्मानित किया गया। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में माननीय प्रभारी मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार, कलेक्टर श्रीमती ऊषा परमार एवं वनमंडलाधिकारी अनुपम शर्मा द्वारा दक्षिण पन्ना वनमंडल के 10 सदस्यों को सम्मानित किया गया। इनमें सुश्री जीतू सिंह बघेल, वनक्षेत्रपाल; श्री अशोक कुमार पाण्डेय, उप वनक्षेत्रपाल; श्री विक्रम सिंह बुंदेला, सहायक ग्रेड-3; श्री संदीप तिवारी, वनपाल; श्री मथुरा प्रसाद रैकवार, वनपाल; श्री पुष्पेंद्र सिंह, वनपाल; श्री अजय चौरसिया, ग्राम वन समिति अध्यक्ष; श्री संदीप सिंह बघेल, वनरक्षक; श्री महेंद्र अमहारी, वनरक्षक एवं श्री धीरेंद्र प्रताप सिंह, वनरक्षक शामिल रहे। इनके कार्यों में अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई, वनाग्नि नियंत्रण, वन सुरक्षा, तेंदूपत्ता संग्रहण एवं पारिश्रमिक भुगतान, प्राकृतिक झिरियों का पुनर्जीवन, जैव विविधता आधारित पौधारोपण, शीतल मुक्तिधाम अभियान तथा दक्षिण पन्ना की तितलियों के दस्तावेजीकरण जैसे प्रयास शामिल हैं। इसी क्रम में वनमंडल स्तरीय कार्यक्रम में वनमंडलाधिकारी एवं उपवनमंडल अधिकारी द्वारा 26 सदस्यों को सम्मानित किया गया। इनमें श्री राम प्रसाद पटेल, श्री गणेश सोनी, श्री अनिल प्रताप सिंह, श्री जय प्रकाश नारायण दुबे, श्री प्रेम शंकर ठाकुर, श्री बैकुंठराम गर्ग, श्री मनीष कुमार वर्मा, श्री कृष्ण कुमार प्रजापति, श्रीमती इन्दु खरे, श्री मनोज चौरसिया, श्री उमाकांत द्विवेदी, श्री सुशील वर्मा, श्री गौरव दीक्षित, श्री प्रकाश प्रजापति, श्री अजय प्रताप सिंह, श्री सचेंद्र मोहन, श्री सतीश द्विवेदी, श्री महेंद्र पटेल, श्री राजू अहिरवार, सुश्री प्रीति दुबे, सुश्री रचना जादौन, श्री संतोष कुमार तिवारी, श्री रामखिलावन प्रजापति, श्री उदयशंकर श्रीवास्तव, श्री मनीष रैकवार तथा सर्प मित्र श्री धीरेंद्र सोनी शामिल रहे। इन्हें तेंदूपत्ता संग्रहण एवं भुगतान, वनाग्नि सुरक्षा, अतिक्रमण नियंत्रण, नियमित वन गश्त, जल गंगा संवर्धन, प्राकृतिक झिरियों के पुनर्जीवन, शीतल मुक्तिधाम, जैव विविधता पौधारोपण, गिद्ध संरक्षण, कार्यालयीन कार्यों के उत्कृष्ट संपादन एवं सर्प रेस्क्यू सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। दक्षिण पन्ना वन विभाग द्वारा बताया गया कि ऐसे सम्मानों का उद्देश्य बेहतर कार्य करने वाले मैदानी एवं कार्यालयीन अमले के साथ वन समितियों और स्थानीय सहयोगियों को प्रोत्साहित करना तथा उत्कृष्ट कार्य-संस्कृति को बढ़ावा देना है।
    2
    *स्वतंत्रता दिवस पर उत्कृष्ट कार्यों के लिए दक्षिण पन्ना वनमंडल के 46 अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित*
_रेंज ऑफिसर विवेक जैन, रेंज ऑफिसर जीतू सिंह बघेल एवं सहायक अधीक्षक श्री बाला प्रसाद परोहा सहित वन संरक्षण, वनाग्नि नियंत्रण, जैव विविधता, तेंदूपत्ता, शीतल मुक्तिधाम, जल संरक्षण एवं अन्य उल्लेखनीय कार्यों से जुड़े सदस्यों को मिला सम्मान_
पन्ना, 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दक्षिण पन्ना वनमंडल के अधिकारी-कर्मचारियों को विभिन्न स्तरों पर उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। वृत्त स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य वन संरक्षक, छतरपुर वृत्त श्री नरेश सिंह यादव द्वारा दक्षिण पन्ना के 10 सदस्यों को सम्मानित किया गया। इनमें श्री विवेक कुमार जैन, वनक्षेत्रपाल; श्री बाला प्रसाद परोहा, सहायक अधीक्षक; श्री सौरभ दुबे, सहायक ग्रेड-3; श्री जगदीश प्रसाद अहिरवार, वनपाल; श्री ज्ञान प्रकाश आरख, वनपाल; श्रीमती रंजना नागर, कार्यवाहक वनपाल; श्री रजनीश चौरसिया, वनरक्षक; श्री उदय भान सिंह, वनरक्षक; श्री वीरेंद्र पटेल, वनरक्षक एवं श्री अरविंद कुमार गुप्ता, वनरक्षक शामिल रहे। इन्हें वनाग्नि नियंत्रण, तेंदुआ रेस्क्यू, वन सुरक्षा, शीतल मुक्तिधाम अभियान, जैव विविधता आधारित पौधारोपण तथा दक्षिण पन्ना के अनोखे वृक्ष संकलन जैसे कार्यों में योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में माननीय प्रभारी मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार, कलेक्टर श्रीमती ऊषा परमार एवं वनमंडलाधिकारी अनुपम शर्मा द्वारा दक्षिण पन्ना वनमंडल के 10 सदस्यों को सम्मानित किया गया। इनमें सुश्री जीतू सिंह बघेल, वनक्षेत्रपाल; श्री अशोक कुमार पाण्डेय, उप वनक्षेत्रपाल; श्री विक्रम सिंह बुंदेला, सहायक ग्रेड-3; श्री संदीप तिवारी, वनपाल; श्री मथुरा प्रसाद रैकवार, वनपाल; श्री पुष्पेंद्र सिंह, वनपाल; श्री अजय चौरसिया, ग्राम वन समिति अध्यक्ष; श्री संदीप सिंह बघेल, वनरक्षक; श्री महेंद्र अमहारी, वनरक्षक एवं श्री धीरेंद्र प्रताप सिंह, वनरक्षक शामिल रहे। इनके कार्यों में अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई, वनाग्नि नियंत्रण, वन सुरक्षा, तेंदूपत्ता संग्रहण एवं पारिश्रमिक भुगतान, प्राकृतिक झिरियों का पुनर्जीवन, जैव विविधता आधारित पौधारोपण, शीतल मुक्तिधाम अभियान तथा दक्षिण पन्ना की तितलियों के दस्तावेजीकरण जैसे प्रयास शामिल हैं।
इसी क्रम में वनमंडल स्तरीय कार्यक्रम में वनमंडलाधिकारी एवं उपवनमंडल अधिकारी द्वारा 26 सदस्यों को सम्मानित किया गया। इनमें श्री राम प्रसाद पटेल, श्री गणेश सोनी, श्री अनिल प्रताप सिंह, श्री जय प्रकाश नारायण दुबे, श्री प्रेम शंकर ठाकुर, श्री बैकुंठराम गर्ग, श्री मनीष कुमार वर्मा, श्री कृष्ण कुमार प्रजापति, श्रीमती इन्दु खरे, श्री मनोज चौरसिया, श्री उमाकांत द्विवेदी, श्री सुशील वर्मा, श्री गौरव दीक्षित, श्री प्रकाश प्रजापति, श्री अजय प्रताप सिंह, श्री सचेंद्र मोहन, श्री सतीश द्विवेदी, श्री महेंद्र पटेल, श्री राजू अहिरवार, सुश्री प्रीति दुबे, सुश्री रचना जादौन, श्री संतोष कुमार तिवारी, श्री रामखिलावन प्रजापति, श्री उदयशंकर श्रीवास्तव, श्री मनीष रैकवार तथा सर्प मित्र श्री धीरेंद्र सोनी शामिल रहे। इन्हें तेंदूपत्ता संग्रहण एवं भुगतान, वनाग्नि सुरक्षा, अतिक्रमण नियंत्रण, नियमित वन गश्त, जल गंगा संवर्धन, प्राकृतिक झिरियों के पुनर्जीवन, शीतल मुक्तिधाम, जैव विविधता पौधारोपण, गिद्ध संरक्षण, कार्यालयीन कार्यों के उत्कृष्ट संपादन एवं सर्प रेस्क्यू सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। दक्षिण पन्ना वन विभाग द्वारा बताया गया कि ऐसे सम्मानों का उद्देश्य बेहतर कार्य करने वाले मैदानी एवं कार्यालयीन अमले के साथ वन समितियों और स्थानीय सहयोगियों को प्रोत्साहित करना तथा उत्कृष्ट कार्य-संस्कृति को बढ़ावा देना है।
    user_Media panna atul Raikwar
    Media panna atul Raikwar
    पन्ना, पन्ना, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • पन्ना पुलिस का बड़ा खुलासा! बैंक से निकले ₹2 लाख, 5 मिनट में चोरी | कड़िया सांसी गिरोह का आरोपी गिरफ्तार 🚨 पन्ना पुलिस का बड़ा खुलासा 🚨 बैंक से निकाले ₹2 लाख, महज 5 मिनट में कार के डैशबोर्ड से चोरी! अमानगंज थाना क्षेत्र में हुई दो लाख रुपये की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा। कड़िया सांसी गिरोह के सक्रिय सदस्य एवं मुख्य आरोपी विष्णु कुमार सांसी गिरफ्तार। 💰 चोरी की पूरी ₹2 लाख की रकम बरामद 📱 मोबाइल फोन भी जब्त 🎥 सीसीटीवी फुटेज से मिला अहम सुराग 🚔 तीन अन्य आरोपियों की भी पहचान, गिरफ्तारी के प्रयास जारी पुलिस के मुताबिक गिरोह द्वारा बैंकों और शादी समारोहों में रैकी कर लोगों को निशाना बनाया जाता था।
    1
    पन्ना पुलिस का बड़ा खुलासा! बैंक से निकले ₹2 लाख, 5 मिनट में चोरी | कड़िया सांसी गिरोह का आरोपी गिरफ्तार


🚨 पन्ना पुलिस का बड़ा खुलासा 🚨
बैंक से निकाले ₹2 लाख, महज 5 मिनट में कार के डैशबोर्ड से चोरी!
अमानगंज थाना क्षेत्र में हुई दो लाख रुपये की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा। कड़िया सांसी गिरोह के सक्रिय सदस्य एवं मुख्य आरोपी विष्णु कुमार सांसी गिरफ्तार।
💰 चोरी की पूरी ₹2 लाख की रकम बरामद
📱 मोबाइल फोन भी जब्त
🎥 सीसीटीवी फुटेज से मिला अहम सुराग
🚔 तीन अन्य आरोपियों की भी पहचान, गिरफ्तारी के प्रयास जारी
पुलिस के मुताबिक गिरोह द्वारा बैंकों और शादी समारोहों में रैकी कर लोगों को निशाना बनाया जाता था।
    user_पत्रकार अभिषेक मिश्रा
    पत्रकार अभिषेक मिश्रा
    Home Decoration Panna, Madhya Pradesh•
    15 hrs ago
  • अमानगंज में कार के डैशबोर्ड से 2 लाख रुपये चोरी के मामले में पन्ना पुलिस और साइबर सेल ने तेजी दिखाते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, सीसीटीवी और साइबर ट्रैकिंग से महज 6 घंटे में संदिग्धों की पहचान हुई, जिसके बाद राजगढ़ और अशोकनगर में दबिश देकर आरोपी को पकड़ा गया। पुलिस ने चोरी की पूरी रकम और मोबाइल फोन बरामद किया है। मामले में तीन अन्य आरोपियों की पहचान भी की गई है। #Panna #PannaNews #Amanaganj
    1
    अमानगंज में कार के डैशबोर्ड से 2 लाख रुपये चोरी के मामले में पन्ना पुलिस और साइबर सेल ने तेजी दिखाते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, सीसीटीवी और साइबर ट्रैकिंग से महज 6 घंटे में संदिग्धों की पहचान हुई, जिसके बाद राजगढ़ और अशोकनगर में दबिश देकर आरोपी को पकड़ा गया। पुलिस ने चोरी की पूरी रकम और मोबाइल फोन बरामद किया है। मामले में तीन अन्य आरोपियों की पहचान भी की गई है।

#Panna #PannaNews #Amanaganj
    user_Rafi siddiqui
    Rafi siddiqui
    Awadhi Restaurant पन्ना, पन्ना, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • *कांवड़ यात्रा ककरहटी मंदिर से शुरू, चौमुख नाथ धाम की ओर *कांवड़ यात्रा ककरहटी मंदिर से शुरू, चौमुख नाथ धाम की ओर
    1
    *कांवड़ यात्रा ककरहटी मंदिर से शुरू, चौमुख नाथ धाम की ओर 
*कांवड़ यात्रा ककरहटी मंदिर से शुरू, चौमुख नाथ धाम की ओर
    user_Patrakaar Rahul Mishra
    Patrakaar Rahul Mishra
    Voice of people पन्ना, पन्ना, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • अवैध शराब के विरुद्ध कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 93 लीटर 930 मिलीलीटर अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार अवैध शराब के विरुद्ध कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 93 लीटर 930 मिलीलीटर अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार* आरोपियों के कब्जे से विभिन्न ब्रांड की अंग्रेजी एवं देशी शराब, कुल कीमत लगभग ₹1,00,240/- की गई जप्त।* दिनांक: 16 अगस्त 2026 स्थान: पन्ना, मध्यप्रदेश पन्ना जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन एवं विक्रय पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने हेतु पुलिस अधीक्षक पन्ना श्रीमती निवेदिता नायडू के निर्देशन में पन्ना पुलिस द्वारा निरंतर सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के अंतर्गत थाना कोतवाली पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए 02 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 93 लीटर 930 मिलीलीटर अवैध शराब, जिसकी अनुमानित कीमत ₹1,00,240/- है, जप्त की गई है। पुलिस अधीक्षक पन्ना के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पन्ना सुश्री वंदना सिंह चौहान एवं एसडीओपी पन्ना श्री एस.पी. सिंह बघेल के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक रोहित मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई थी। टीम द्वारा मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर अवैध शराब के भंडारण एवं विक्रय के संबंध में प्राप्त सूचनाओं की लगातार तस्दीक की जा रही थी। इसी क्रम में दिनांक 15/16 अगस्त 2026 की दरम्यानी रात्रि को कोतवाली पुलिस टीम कस्बा गश्त एवं चेकिंग के दौरान अजयगढ़ चौराहा पहुंची, जहां मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि पुरुषोत्तमपुर निवासी बीरेन्द्र कुमार जड़िया के किराए के मकान के एक कमरे में अवैध शराब की पेटियां छिपाकर रखी गई हैं तथा कुछ व्यक्ति शराब बेचने के लिए मकान के सामने खड़े हैं। मुखबिर सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर आवश्यक दिशा-निर्देश प्राप्त किए गए। स्वतंत्र साक्षियों की उपस्थिति में पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई, जहां से दो संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा गया। पकड़े गए व्यक्तियों ने पूछताछ में अपना नाम जावेद खान पिता स्व. रसीद खान, उम्र 28 वर्ष, निवासी टिकुरिया मोहल्ला पन्ना एवं अंकुल कुशवाहा पिता ताराप्रसाद कुशवाहा, उम्र 24 वर्ष, निवासी टिकुरिया मोहल्ला पन्ना बताया। पुलिस टीम द्वारा आरोपियों से पूछताछ एवं उनकी निशानदेही पर किराए के कमरे की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कमरे में 11 पेटियों में विभिन्न ब्रांड की अंग्रेजी एवं देशी प्लेन/मसाला शराब रखी हुई मिली। शराब की गणना करने पर कुल 93 लीटर 930 मिलीलीटर अवैध शराब, जिसकी अनुमानित कीमत ₹1,00,240/- है, बरामद हुई। बरामद शराब में विभिन्न ब्रांड की अंग्रेजी शराब की बोतल एवं क्वार्टर तथा देशी प्लेन एवं मसाला शराब शामिल है। पुलिस द्वारा उक्त अवैध शराब को विधिवत जप्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के विरुद्ध थाना कोतवाली पन्ना में अपराध क्रमांक 632/26 में सुसंगत धाराओं के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई है। *सराहनीय योगदान-* उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली पन्ना निरीक्षक रोहित मिश्रा, प्रआर आईमात सेन, संतोष तोमर, तेजभान सिंह, सुरेश अहिरवार, आर निश्चल सिंह, अभिषेक यादव, धर्मेन्द्र प्रजापति, सुधीर अरजरिया एवं चालक प्रआर परमलाल का सराहनीय योगदान रहा।
    3
    अवैध शराब के विरुद्ध कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 93 लीटर 930 मिलीलीटर अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
अवैध शराब के विरुद्ध कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 93 लीटर 930 मिलीलीटर अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार*
आरोपियों के कब्जे से विभिन्न ब्रांड की अंग्रेजी एवं देशी शराब, कुल कीमत लगभग ₹1,00,240/- की गई जप्त।*
दिनांक: 16 अगस्त 2026
स्थान: पन्ना, मध्यप्रदेश
पन्ना जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन एवं विक्रय पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने हेतु पुलिस अधीक्षक पन्ना श्रीमती निवेदिता नायडू के निर्देशन में पन्ना पुलिस द्वारा निरंतर सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के अंतर्गत थाना कोतवाली पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए 02 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 93 लीटर 930 मिलीलीटर अवैध शराब, जिसकी अनुमानित कीमत ₹1,00,240/- है, जप्त की गई है।
पुलिस अधीक्षक पन्ना के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पन्ना सुश्री वंदना सिंह चौहान एवं एसडीओपी पन्ना श्री एस.पी. सिंह बघेल के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक रोहित मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई थी। टीम द्वारा मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर अवैध शराब के भंडारण एवं विक्रय के संबंध में प्राप्त सूचनाओं की लगातार तस्दीक की जा रही थी।
इसी क्रम में दिनांक 15/16 अगस्त 2026 की दरम्यानी रात्रि को कोतवाली पुलिस टीम कस्बा गश्त एवं चेकिंग के दौरान अजयगढ़ चौराहा पहुंची, जहां मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि पुरुषोत्तमपुर निवासी बीरेन्द्र कुमार जड़िया के किराए के मकान के एक कमरे में अवैध शराब की पेटियां छिपाकर रखी गई हैं तथा कुछ व्यक्ति शराब बेचने के लिए मकान के सामने खड़े हैं।
मुखबिर सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर आवश्यक दिशा-निर्देश प्राप्त किए गए। स्वतंत्र साक्षियों की उपस्थिति में पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई, जहां से दो संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा गया। पकड़े गए व्यक्तियों ने पूछताछ में अपना नाम जावेद खान पिता स्व. रसीद खान, उम्र 28 वर्ष, निवासी टिकुरिया मोहल्ला पन्ना एवं अंकुल कुशवाहा पिता ताराप्रसाद कुशवाहा, उम्र 24 वर्ष, निवासी टिकुरिया मोहल्ला पन्ना बताया।
पुलिस टीम द्वारा आरोपियों से पूछताछ एवं उनकी निशानदेही पर किराए के कमरे की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कमरे में 11 पेटियों में विभिन्न ब्रांड की अंग्रेजी एवं देशी प्लेन/मसाला शराब रखी हुई मिली। शराब की गणना करने पर कुल 93 लीटर 930 मिलीलीटर अवैध शराब, जिसकी अनुमानित कीमत ₹1,00,240/- है, बरामद हुई।
बरामद शराब में विभिन्न ब्रांड की अंग्रेजी शराब की बोतल एवं क्वार्टर तथा देशी प्लेन एवं मसाला शराब शामिल है। पुलिस द्वारा उक्त अवैध शराब को विधिवत जप्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
आरोपियों के विरुद्ध थाना कोतवाली पन्ना में अपराध क्रमांक 632/26 में सुसंगत धाराओं के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई है।
*सराहनीय योगदान-* उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली पन्ना निरीक्षक रोहित मिश्रा, प्रआर आईमात सेन, संतोष तोमर, तेजभान सिंह, सुरेश अहिरवार, आर निश्चल सिंह, अभिषेक यादव, धर्मेन्द्र प्रजापति, सुधीर अरजरिया एवं चालक प्रआर परमलाल का सराहनीय योगदान रहा।
    user_Ajay Dwivedi
    Ajay Dwivedi
    Local News Reporter पन्ना, पन्ना, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
  • मंदाकिनी नदी उफान पर,जलस्तर तेजी से बढ़ते हुए खतरे के निशान को किया पार चित्रकूट। धर्मनगरी चित्रकूट में लगातार बारिश के बीच मंदाकिनी नदी ने रौद्र रूप धारण कर लिया है। नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ते हुए खतरे के निशान को पार कर गया, जिससे नदी किनारे बसे इलाकों और घाटों पर चिंता बढ़ गई है। मंदाकिनी का बढ़ता जलस्तर अब लोगों के लिए चेतावनी बनकर सामने आया है।
    1
    मंदाकिनी नदी उफान पर,जलस्तर तेजी से बढ़ते हुए  खतरे के निशान को किया पार
चित्रकूट। धर्मनगरी चित्रकूट में लगातार बारिश के बीच मंदाकिनी नदी ने रौद्र रूप धारण कर लिया है। नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ते हुए खतरे के निशान को पार कर गया, जिससे नदी किनारे बसे इलाकों और घाटों पर चिंता बढ़ गई है। मंदाकिनी का बढ़ता जलस्तर अब लोगों के लिए चेतावनी बनकर सामने आया है।
    user_प्रखर प्रवक्ता न्यूज
    प्रखर प्रवक्ता न्यूज
    Newspaper publisher रघुराजनगर नगरीय, सतना, मध्य प्रदेश•
    57 min ago
  • स्वतंत्रता दिवस पर पन्ना की Canara Bank शाखा में तिरंगा न फहराने का आरोप, देशभक्ति और जिम्मेदारी पर उठे सवाल पन्ना। देश जब 80वां स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह और गौरव के साथ मना रहा था, तब पन्ना शहर में मेनका टॉकीज के पास स्थित Canara Bank शाखा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि 15 अगस्त को बैंक परिसर में न तो राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया और न ही ध्वजारोहण का कोई कार्यक्रम दिखाई दिया। लोगों का कहना है कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरकारी एवं निजी संस्थानों सहित विभिन्न प्रतिष्ठानों में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान प्रदर्शित किया गया, ऐसे में बैंक शाखा में तिरंगा नहीं लगाए जाने की बात सामने आना चिंताजनक है। हालांकि Canara Bank द्वारा देश के अन्य स्तरों पर 80वें स्वतंत्रता दिवस का आयोजन किए जाने की जानकारी सामने आई है। बैंक के मुख्यालय में भी स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित कर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया था। ऐसे में सवाल यह है कि क्या पन्ना की संबंधित शाखा में वास्तव में ध्वजारोहण नहीं हुआ? यदि स्थानीय स्तर पर राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर निर्धारित प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया गया, तो इसकी जिम्मेदारी किसकी होगी? वहीं, सोशल मीडिया और स्थानीय चर्चाओं में बैंक प्रबंधन की कार्यप्रणाली को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। हालांकि शाखा के अधिकारियों या संबंधित प्रबंधन का पक्ष अभी सामने नहीं आया है। इसलिए पूरे मामले की वास्तविक स्थिति जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। अब देखना होगा कि Canara Bank के वरिष्ठ अधिकारी इस मामले को संज्ञान में लेते हैं या नहीं और यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित शाखा के जिम्मेदार अधिकारियों पर क्या कार्रवाई की जाती है।
    2
    स्वतंत्रता दिवस पर पन्ना की Canara Bank शाखा में तिरंगा न फहराने का आरोप, देशभक्ति और जिम्मेदारी पर उठे सवाल
पन्ना। देश जब 80वां स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह और गौरव के साथ मना रहा था, तब पन्ना शहर में मेनका टॉकीज के पास स्थित Canara Bank शाखा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि 15 अगस्त को बैंक परिसर में न तो राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया और न ही ध्वजारोहण का कोई कार्यक्रम दिखाई दिया। लोगों का कहना है कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरकारी एवं निजी संस्थानों सहित विभिन्न प्रतिष्ठानों में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान प्रदर्शित किया गया, ऐसे में बैंक शाखा में तिरंगा नहीं लगाए जाने की बात सामने आना चिंताजनक है।
हालांकि Canara Bank द्वारा देश के अन्य स्तरों पर 80वें स्वतंत्रता दिवस का आयोजन किए जाने की जानकारी सामने आई है। बैंक के मुख्यालय में भी स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित कर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया था।
ऐसे में सवाल यह है कि क्या पन्ना की संबंधित शाखा में वास्तव में ध्वजारोहण नहीं हुआ? यदि स्थानीय स्तर पर राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर निर्धारित प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया गया, तो इसकी जिम्मेदारी किसकी होगी?
वहीं, सोशल मीडिया और स्थानीय चर्चाओं में बैंक प्रबंधन की कार्यप्रणाली को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। हालांकि शाखा के अधिकारियों या संबंधित प्रबंधन का पक्ष अभी सामने नहीं आया है। इसलिए पूरे मामले की वास्तविक स्थिति जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
अब देखना होगा कि Canara Bank के वरिष्ठ अधिकारी इस मामले को संज्ञान में लेते हैं या नहीं और यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित शाखा के जिम्मेदार अधिकारियों पर क्या कार्रवाई की जाती है।
    user_Media panna atul Raikwar
    Media panna atul Raikwar
    पन्ना, पन्ना, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.