Shuru
Apke Nagar Ki App…
जालौन में सड़क हादसा, युवक की मौत ⏩सड़क पर लड़ रहे सांडों से बाइक टकराने से हादसा ⏩बस्तेपुर ससुराल जा रहे दंपति की बाइक हादसे का शिकार हुई ⏩हादसे में बाइक सवार युवक मुनेश की दर्दनाक मौत हो गई ⏩पत्नी और 2 साल का बच्चा गंभीर रूप से घायल हुए ⏩घायलों को अस्पताल में भर्ती कर इलाज जारी है ⏩सड़क पर घूमते सांडों से टक्कर के कारण हादसा हुआ ⏩सिरसाकलार थाना क्षेत्र के जखा बम्बी के पास का मामला
Dev Patel
जालौन में सड़क हादसा, युवक की मौत ⏩सड़क पर लड़ रहे सांडों से बाइक टकराने से हादसा ⏩बस्तेपुर ससुराल जा रहे दंपति की बाइक हादसे का शिकार हुई ⏩हादसे में बाइक सवार युवक मुनेश की दर्दनाक मौत हो गई ⏩पत्नी और 2 साल का बच्चा गंभीर रूप से घायल हुए ⏩घायलों को अस्पताल में भर्ती कर इलाज जारी है ⏩सड़क पर घूमते सांडों से टक्कर के कारण हादसा हुआ ⏩सिरसाकलार थाना क्षेत्र के जखा बम्बी के पास का मामला
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- गोरखपुर के रेजिडेंसी हॉस्पिटल में किडनी निकालने का मामला आया है सर में चोट लगी थी, पेट में टांके लगे मिले सोचिए अस्पतालों में किस तरह गोरखधंधा चल रहा है ।1
- Post by MD ANISH KURAISHI1
- जनपद कानपुर देहात में तैनात पुलिसकर्मी उ0नि0 हरिओम शर्मा, पुलिस लाइन, उ0नि0 अवधेश कुमार सिंह, जन शिकायत प्रकोष्ठ (ऐच्छिक सेवानिवृत्ति), व मु0आ0 रविन्द्र सिंह,पुलिस लाइन अधिवर्षता आयु पूर्ण करने पर पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त हुए। इस अवसर पर गुरुवार को माती पुलिस लाइन स्थित सभागार कक्ष में प्रेमचन्द्र शुक्ला, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन द्वारा उपरोक्त सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को पुष्प-माला, प्रशस्ति पत्र, अंग वस्त्र व उपहार भेंट कर अच्छे स्वास्थ्य, खुशहाल जीवन एवं उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं एवम् सम्मानपूर्वक विदा किया गया।1
- झींझक में सैनिक की संदिग्ध मौत, मामले में पत्नी समेत तीन पर हत्या का आरोप एफआईआरदर्ज मंगलपुर थाना क्षेत्र के झींझक कस्बे के सुभाष नगर में किराये के मकान में रह रहे सेना के जवान का शव मिलने के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। मृतक के भाई ने इसे हत्या बताते हुए पत्नी सहित तीन लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं और पुलिस से मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार औरैया जनपद के दिबियापुर थाना क्षेत्र के मुरली पुरवा निवासी राजेन्द्र प्रताप सिंह ने थाना मंगलपुर में दी गई तहरीर में बताया कि उनके बड़े भाई सुवेन्द्र प्रताप सिंह (34) सेना में कार्यरत थे और पत्नी व बच्चों के साथ झींझक के वार्ड नंबर 11 सुभाष नगर में किराये के मकान में रह रहे थे। वह करीब 15 दिन पहले छुट्टी पर घर आए थे। परिजनों का कहना है कि मृतक और उनकी पत्नी के बीच पैसों को लेकर अक्सर विवाद होता था। बताया गया कि मृतक ने करीब दो माह पहले फंड से लगभग 30 लाख रुपये निकाले थे और एक प्लॉट भी बेचा था। आरोप है कि 26-27 अप्रैल की रात सुवेन्द्र प्रताप सिंह को चोट पहुंचाकर उनकी हत्या की गई। मौके पर कई जगह खून के धब्बे मिलने और साक्ष्य मिटाने की नीयत से फर्श धोने की भी बात तहरीर में कही गई है। मृतक के भाई ने भाभी निधि देवी, उनके भाई कुलदीप सिंह और मामा नवीन सिंह समेत अन्य अज्ञात लोगों पर हत्या में शामिल होने का शक जताया है। आरोप है कि पैसों को लेकर ही इस वारदात को अंजाम दिया गया। घटना की सूचना मृतक के साले ने फोन पर दी, जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। थाना मंगलपुर पुलिस ने गुरुवार शाम करीब 4 बजे बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।1
- 30 अप्रैल 2026 को उत्तर प्रदेश में मौसम ने करवट ली है आंधी और बारिश के कारण भीषण गर्मी से राहत भी मिली है, जिससे तापमान में 4-5°C की गिरावट आई है और अधिकांश स्थानों पर अधिकतम तापमान (33°C) से (36°C) के बीच दर्ज किया गया। आगरा, कानपुर, लखनऊ, नोएडा और बांदा जैसे प्रमुख जनपदों में मौसम परिवर्तनशील है। आज प्रमुख जिलों तापमान का तापमान इस प्रकार है : ☀️लखनऊ: लगभग (36°C - 42°C) (बादल और हल्की धूप) ☀️कानपुर: लगभग (33°C - 35°C) (आंशिक रूप से बादल) ☀️आगरा: लगभग (33°C - 35°C) (तेज हवाओं के साथ बारिश) ☀️नोएडा/गाजियाबाद: लगभग (32°C - 34° C) (आंधी और ओलावृष्टि) ☀️बांदा/झांसी: लगभग (35°C - 37°C) अगले 5 दिनों तक प्रदेश में मौसम बिगड़ा रहेगा और बारिश की संभावना बनी हुई है। व्यूरो रिपोर्ट: SONI NEWS1
- #मध्यप्रदेश के #छिंदवाड़ा में शादी समारोह के दौरान दुल्हन ने स्टेज पर वरमाला के समय दूल्हे की बजाय अपने प्रेमी को वरमाला डाल दी। ✍️और प्रेमी संग सबके सामने भाग गई ✍️इस घटना के बाद बारात बिना शादी के वापस लौट गई। #Chhindwara #Wedding #ViralVideo #TrendingNews #LoveStory #Marriage1
- जनपद जालौन में नशे के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत जालौन पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शातिर गांजा तस्कर को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अनुराग प्रताप सिंह पुत्र स्व० श्री किशुनलाल कौशल जाटव, उम्र करीब 32 वर्ष, निवासी ग्राम कुदारी थाना रेढर, जनपद जालौन के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से करीब 05 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। यह कार्रवाई कोतवाली जालौन पुलिस द्वारा सघन चेकिंग अभियान के दौरान की गई, जहां संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की जांच में आरोपी को पकड़ लिया गया। कानूनी शिकंजा कसते हुए पुलिस ने कोतवाली जालौन में मु0अ0सं0 84/2026, धारा 08/20 NDPS Act के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है। अब पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास और पूरे नेटवर्क की छानबीन कर रही है—संभावना है कि इस कार्रवाई से और बड़े नाम उजागर हो सकते हैं। जालौन पुलिस का साफ अल्टीमेटम — नशे का कारोबार करोगे तो बख्शे नहीं जाओगे! जिले में नशे के खिलाफ अभियान अब और तेज होने वाला है, अपराधियों में खौफ साफ नजर आ रहा है। #JalaunPolice #BigBreaking #NarcoCrackdown #GanjaSmuggler #NDPSAct #UPPolice #ZeroTolerance #WarOnDrugs #CrimeAlert #BreakingNews #UPBreaking #DrugMafia #PoliceAction #LawAndOrder #JalaunNews #CrimeNews #AntiDrugDrive #NoMercy #ActionMode #AlertIndia1
- जबलपुर में नर्मदा नदी में क्रूज डूब गया. क्रूज पर करीब 30 लोग सवार थे. अभी तक 4 लोगों की लाश मिली है, कई लापता हैं. इस वीडियो में क्रूज पलटते हुए दिख रहा है 👇1
- महिला से सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में माती कोर्ट में एडीजे 3 ने तीन अभियुक्तों पप्पू पुत्र बाबूराम, कमलेश उर्फ कल्ले पुत्र रामसिंह निवासीगण ग्राम खरका थाना राजपुर जनपद कानपुर देहात व मनोज कुमार उर्फ बब्लू कुमार पुत्र स्व0 बालाप्रसाद पाल निवासी ग्राम उमरार खेड़ा थाना कोतवाली उरई जनपद जालौन को दोषी करार दिया और तीनों अभियुक्तो को 20-20 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई और ₹20-20 हजार के अर्थदंड से दंडित भी किया।1