Shuru
Apke Nagar Ki App…
शेरघाटी रेलवे काउंटर पर हो रही है दलाली ! खबर लिखने पर पत्रकार पर हमला ! प्रशासन की ढिलाई से बढ़ा दलालों का हौसला ! कानून की धज्जियां, दलालों का दबदबा !
Hindustan Express News
शेरघाटी रेलवे काउंटर पर हो रही है दलाली ! खबर लिखने पर पत्रकार पर हमला ! प्रशासन की ढिलाई से बढ़ा दलालों का हौसला ! कानून की धज्जियां, दलालों का दबदबा !
More news from बिहार and nearby areas
- Post by Hindustan Express News1
- गया जिले के गुरुआ थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर हथियार के साथ वीडियो पोस्ट करना एक युवक को महंगा पड़ गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसकी निशानदेही पर अवैध हथियार भी बरामद किया। गुरुवार को पुलिस को फेसबुक पेज पर एक युवक द्वारा हथियार लहराते हुए वीडियो वायरल होने की सूचना मिली थी। पुलिस तुरंत हरकत में आई और मामले की जांच शुरू कर दी। तकनीकी और स्थानीय सूचना के आधार पर वीडियो में दिख रहे युवक की पहचान राशिद अली, पिता स्वर्गीय अकबर अली, निवासी सलेपुरा, थाना गुरुआ, जिला गया के रूप में हुई। पहचान होने के बाद पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी राशिद अली को हिरासत में ले लिया। सख्ती से पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर ग्राम पुंडौल से अवैध हथियार बरामद किया गया। हथियार जब्त कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मामले में थानाध्यक्ष मनेश कुमार ने बताया कि सोशल मीडिया पर इस तरह का प्रदर्शन न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि समाज में भय और असुरक्षा का माहौल भी पैदा करता है। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में पुलिस की लगातार नजर बनी हुई है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। थानाध्यक्ष ने यह भी स्पष्ट किया कि गुरुआ पुलिस अपराध और अवैध गतिविधियों पर पूरी तरह से नकेल कसने के लिए प्रतिबद्ध है। आने वाले दिनों में भी इस तरह के अभियानों को जारी रखा जाएगा ताकि क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रह सके। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से अपील की कि अगर किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि, अवैध हथियार या आपराधिक मामले की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। आम जनता की सतर्कता और सहयोग से ही अपराध पर प्रभावी नियंत्रण संभव है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में एक स्पष्ट संदेश गया है कि सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन या किसी भी प्रकार की गैरकानूनी गतिविधि को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।1
- गुरुवार की रात्रि लगभग 9:00 बजे रफीगंज–गुरारू पथ पर गोरडिहा चकलदह के समीप एक भीषण सड़क दुर्घटना में स्कॉर्पियो सवार 7 से 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी लोग बारात में शामिल होने जा रहे थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गया जिला के गुरारू महुली से औरंगाबाद मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धंधवां गांव के लिए स्कॉर्पियो में सवार होकर लोग बारात में जा रहे थे। इसी दौरान चकलदह के पास पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने स्कॉर्पियो में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में जा गिरी। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को बाहर निकाला और इलाज के लिए रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है। घायलों की स्थिति को देखते हुए कुछ को बेहतर इलाज के लिए रेफर किए जाने की संभावना जताई जा रही है। पुलिस द्वारा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।1
- Post by SATISH KUMAR (पत्रकार)1
- *बिहार में महा जंगल राज, इसका जिम्मेदार बीजेपी और नितीश कुमार* बिहार के गृह मंत्री बंगाल चुनाव में रैली करने में व्यस्त हैं और बंगाल को सोने का राज्य बनाने की बात कर रहे हैं। जबकि उनके अपने ही राज्य बिहार की स्थिति भयावह बनी हुई है। अररिया से सामने आई एक दिल दहला देने वाली घटना ने कानून-व्यवस्था की पोल खोल दी है। जहाँ बीच सड़क पर एक युवक का सिर काटकर रख दिया गया। यह घटना स्पष्ट करती है कि बिहार में एक बार फिर 'महा जंगलराज' स्थापित हो चुका है और प्रशासन का खौफ अपराधियों के मन से पूरी तरह खत्म हो गया है। यहाँ कानून नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। मुरेठा बाबा कहते हैं कि अपराधियों को हम बुलडोजर से भी खोदकर निकालेंगे। लेकिन सवाल यह है कि जब ऐसी घटनाएँ लगातार खुलेआम हो रही हैं तो सम्राट चौधरी आखिर क्या कर रहे हैं। कानून-व्यवस्था पर उसका नियंत्रण कहाँ है? हमें तो ऐसा लगता है कि जब से ये आए हैं। तब से जितने भी दबे हुए अपराधी थे। उन्हें ही बुलडोजर से खोद-खोदकर बाहर निकाला जा रहा है। #BiharCrime #ArariaNews #Bihar #CrimeUpdate #BiharPolice #JungleRaj1
- - गया में सनसनी: पिता-पुत्र पर जानलेवा हमला, हमलावरों की गाड़ी आहर में पलटी ! गया जिले के टनकुप्पा थाना क्षेत्र के महियारपुर के पास आज सुबह एक बड़ी वारदात हुई। वजीरगंज से लौट रहे पिता-पुत्र पर अज्ञात हमलावरों ने जानलेवा हमला कर दिया। बड़ी खबर: हमले के दौरान हमलावरों की सुमो गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे आहर में गिर गई। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर घटनास्थल से हथियार भी बरामद किए हैं। पुलिस की कार्रवाई: टनकुप्पा पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और घायलों को अस्पताल पहुँचाया गया है। इलाके में इस घटना के बाद दहशत का माहौल है।1
- Post by गौतम चंद्रवंशी जी1
- Post by Hindustan Express News1