Shuru
Apke Nagar Ki App…
*रद्द की सूचना के बाद CGL में नौकरी कर रहे लोगो के द्वारा मंत्रालय के बाहर हंगामा* रद्द की सूचना के बाद CGL में नौकरी कर रहे लोगो के द्वारा मंत्रालय के बाहर हंगामा
Altamas rja
*रद्द की सूचना के बाद CGL में नौकरी कर रहे लोगो के द्वारा मंत्रालय के बाहर हंगामा* रद्द की सूचना के बाद CGL में नौकरी कर रहे लोगो के द्वारा मंत्रालय के बाहर हंगामा
More news from झारखंड and nearby areas
- मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में कैबिनेट ने JSSC-CGL परीक्षा को रद्द करने का फैसला लिया है। इसके साथ ही TDPL द्वारा आयोजित सभी परीक्षाएं, उनके परिणाम और उस एजेंसी के माध्यम से हुए चयनों को भी निरस्त किया जाएगा। सरकार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में कैबिनेट ने JSSC-CGL परीक्षा को रद्द करने का फैसला लिया है। इसके साथ ही TDPL द्वारा आयोजित सभी परीक्षाएं, उनके परिणाम और उस एजेंसी के माध्यम से हुए चयनों को भी निरस्त किया जाएगा। सरकार1
- छात्रों की मांग पर बड़ा फैसला.😱 #shorts #shortvideo #youtubeshorts #ytshorts #ranchi #student1
- चंदवा-लोहरदगा सड़क पर हादसे रोकने की कवायद तेज, जेसीबी से शुरू हुआ सुरक्षात्मक कार्य चंदवा-लोहरदगा सड़क पर हादसे रोकने की कवायद तेज, जेसीबी से शुरू हुआ सुरक्षात्मक कार्य चंदवा। संजय कुमार यादव चापी-लोहरदगा मार्ग पर लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए जिला प्रशासन ने दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए सुरक्षा उपायों की कवायद तेज कर दी है। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी, लातेहार ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। उपायुक्त ने अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी एवं कार्यपालक अभियंता, पथ प्रमंडल, लातेहार को निर्देश देते हुए कहा है कि उक्त मार्ग दुर्घटना की दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील होता जा रहा है। आए दिन होने वाली सड़क दुर्घटनाओं में जान-माल की क्षति हो रही है, जो बेहद चिंताजनक है। इधर, प्रशासन के निर्देश के बाद दुर्घटना संभावित क्षेत्र डेढ़टंगवा घाटी में जेसीबी के माध्यम से सुरक्षात्मक कार्य शुरू कर दिया गया है। कार्य शुरू होने की जानकारी मिलते ही क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से इस मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की जा रही थी। बताते चलें कि डेढ़टंगवा घाटी में अब तक कई भीषण सड़क दुर्घटनाओं में अनेक लोगों की जान जा चुकी है। लगातार हो रही दुर्घटनाओं के कारण यह मार्ग लोगों के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। हाल के दिनों में भी यहां हुए दर्दनाक हादसों में कई लोगों की मौत हुई है। जिला प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को लोहरदगा जिले के पदाधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर संयुक्त रूप से दुर्घटना रोकने के लिए आवश्यक सुरक्षा उपाय करने का निर्देश दिया है। साथ ही की गई कार्रवाई से जिला प्रशासन को अवगत कराने को कहा गया है। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि डेढ़टंगवा घाटी समेत पूरे चंदवा-लोहरदगा मार्ग पर सुरक्षा उपायों के मजबूत होने से दुर्घटनाओं पर अंकुश लगेगा और लोगों का सफर सुरक्षित होगा।3
- 5 लाख इनामी JJMP कमांडर रामदेव लोहरा सहित 3 सहयोगी गिरफ्तार AK-56 व हथियार बरामद झारखंड में उग्रवाद के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस और सुरक्षा बलों को एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई है. गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने झारखंड जन मुक्ति परिषद (जेजेएमपी) के सब-जोनल कमांडर रामदेव लोहरा उर्फ रामदेव उरांव और उसके तीन अन्य सहयोगियों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार सब-जोनल कमांडर रामदेव लोहरा पर शासन की ओर से पांच लाख का इनाम घोषित था. भारी मात्रा में हथियार व गोला-बारूद बरामद उग्रवादियों की गिरफ्तारी के बाद उनके पास से अत्याधुनिक हथियारों और संचार उपकरणों का जखीरा बरामद किया गया है. जिनमें एक एके-56 राइफल मैगजीन के साथ, एक एसएलआर रायफल, एक सेमी-ऑटोमैटिक राइफल, एक वॉकी-टॉकी आठ मोबाइल फोन समेत अन्य सामान बरामद हुआ है. गिरफ्तार पांच लाख इनामी रामदेव लोहरा (पिताः बालमुकुंद लोहरा) जिला लातेहार ग्राम बींगड़ा,थाना लातेहार। अरविंद नायक (पिताः सहदेव नायक) कोने, थाना लातेहार, जिला लातेहार (एरिया कमांडर), मुनेश्वर सिंह (पिताः सोहराई सिंह) ग्राम किटा मक्का, थाना जोबांग, जिला लोहरदगा। जितेन्द्र लोहरा ग्राम उजरा, थाना डुमरी, जिला गुमला (सक्रिय सदस्य)। पुलिस को सटीक इनपुट मिला था कि डुमरी थाना क्षेत्र के आकाशी और जयरागी गांवों के आसपास जेजेएमपी का सब-जोनल कमांडर रामदेव लोहरा अपने दस्ते के सदस्यों के साथ किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की नीयत से भ्रमण कर रहा है. सूचना के सत्यापन और त्वरित कार्रवाई के लिए सुरक्षा बलों की एक विशेष ऑपरेशन टीम गठित कर इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया. कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम ने घेराबंदी कर मौके से रामदेव लोहरा और उसके दस्ते के तीन अन्य सक्रिय सदस्यों को धर दबोचा।1
- प्रोजेक्ट भवन का दरवाजा बंद, CGL पास अभ्यर्थी सड़क पर* प्रोजेक्ट भवन के बाहर बड़ी संख्या में CGL पास अभ्यर्थी खड़े हैं। कल तक इसी प्रोजेक्ट भवन में काम कर रहे कर्मचारी आज अचानक बाहर हैं।अभ्यर्थियों में सरकार के फैसले को लेकर भारी आक्रोश है। उनका कहना है कि उन्होंने केंद्र सहित अन्य विभाग की नौकरी तक छोड़कर अपने राज्य में काम करने का फैसला लिया था। अभ्यर्थियों का आरोप है कि बिना उनका पक्ष सुने ही नौकरी रद्द करने का फरमान जारी कर दिया गया। अभ्यर्थियों ने कहा— “कल तक हम सचिवालय कर्मी थे, आज सड़क पर खड़े हैं। सरकार का यह फरमान तुगलकी है।” प्रोजेक्ट भवन के बाहर हालात तनावपूर्ण, अभ्यर्थियों में नाराजगी।1
- हेमंत सोरेन ने किया 15 अगस्त को ये ऐलान! #viralvideo #jharkhand #JSCC #hemantsoren #shorts हेमंत सोरेन ने किया 15 अगस्त को ये ऐलान! #viralvideo #jharkhand #JSCC #hemantsoren #shorts1
- खान एवं खनिज विधेयक 2026 के विरोध में झामुमो की बैठक, बनी आगे की रणनीति। शुरू ऐप्प न्यूज़ संवाददाता। खूंटी। झामुमो जिला अध्यक्ष ज़ुबैर अहमद के नेतृत्व में जिला कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में केंद्र सरकार द्वारा लाए जा रहे खान एवं खनिज विधेयक 2026 के विरोध में विस्तार से चर्चा करते हुए आगे की रणनीति तैयार की गई। बैठक में आगामी 20 अगस्त को मुख्यमंत्री जी की अध्यक्षता में होने वाली बैठक को लेकर भी आवश्यक तैयारियों एवं संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया गया। ज़ुबैर अहमद ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लाया जा रहा खान एवं खनिज विधेयक 2026 झारखंड के हितों से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय है। झारखंड की जमीन, जंगल और खनिज संपदा यहां के लोगों के अधिकार और राज्य के विकास से जुड़े हैं। ऐसे किसी भी प्रावधान का विरोध किया जाएगा, जिससे राज्य के हित और जनता के अधिकार प्रभावित हों। उन्होंने कहा कि 20 अगस्त को मुख्यमंत्री जी की अध्यक्षता में होने वाली बैठक को लेकर संगठन पूरी तरह तैयार है। सभी कार्यकर्ता आपसी समन्वय के साथ बैठक और आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने में जुटें। जिला अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि संगठन को मजबूत करते हुए एकजुटता के साथ जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाया जाए और केंद्र सरकार के इस विधेयक के विरोध में पार्टी के निर्देशानुसार आगे की रणनीति पर काम किया जाए। बैठक में उपस्थित सभी सम्मानित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बारी बारी से संगठन को और मजबूत बनाने तथा जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने का संकल्प लिया,एवं केंद्र का काला कानून खान एवं खनिज विधेयक 2026 का विरोध किया अगर केंद्र सरकार इस बिल को वापस नहीं लिया तो पूरे झारखंड एवं देश सदन से सड़क पर चरणबद तरीके से आंदोलन करेगी। बैठक में केंद्रीय सदस्य स्नेहलता कुंडलना, भोलानाथ लाल, मकसूद अंसारी, सुशांति कोनगाड़ी, अमरनाथ मुंडा, देवनाथ मघैया, अमृत हेमरोम, मनोज मंडल, गुलशन सिंह मुंडा, शंकर सिंह मुंडा, प्रदीप केशरी, तौकीर आलम, सनिका बोदरा, मोजीर अंसारी, राहुल केशरी, महादेव मुंडा, प्रकाश नाग मुंडा, कमलेश महतो, मांगू होरो, बसंत महतो, कुणाल मांझी, विनोद संगा, सुकुमार लिंडा, लकी, फिरोज खान, दिनेश स्वांसी, दुर्गा लकड़ा, सुरेश कोनगाड़ी, विजय मुंडा, सिनू मुंडू, बिरसा होरो, सम्बराय टुटी, जयदीप तोपनो, रूबेन तोपनो, सलन ओड़ेया, जेम्स मुंडा, सुशील कोनगाड़ी, दीपक केरकेट्टा, प्रदीप महतो, जयप्रकाश होरो, अजय होरो, अमित बाडिंग, दिनेश गुड़िया, सुरेश मुंडा, उमेश महतो, जोलेन बारला, वसीम अंसारी, उमेश मुंडा, देव नायक, मो. अकीब हुसैन, मुकेश सिंह, अर्जुन मुंडा, अर्चना नाग, शिशिर तोपनो, पुष्पा गुड़िया, रोशनी गुड़िया, डिक्सन पूर्ति एवं शमीम अंसारी सहित अन्य उपस्थित रहे।1
- *रद्द की सूचना के बाद CGL में नौकरी कर रहे लोगो के द्वारा मंत्रालय के बाहर हंगामा* रद्द की सूचना के बाद CGL में नौकरी कर रहे लोगो के द्वारा मंत्रालय के बाहर हंगामा1