logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बदायूं बिनावर में स्टैंड बाजी करते दिखे फोर व्हीलर गाड़ी से बच्चों को नहीं समझाया, बदायूं बिनावर में स्टैंड बाजी करते दिखे फोर व्हीलर गाड़ी से बच्चों को नहीं समझाया, जरा सी इमरजेंसी ब्रेक लगाने पड़े तो बच्चों की कंडीशन क्या होगी बच्चे गिर भी सकते हैं मगर जो बच्चों को समझाया नहीं जा रहा है और उन्हें आगे बढ़ने का नतीजा आप तस्वीर में देख सकते हैं, क्या इनको कानून नहीं बना है

18 hrs ago
user_Budaun News 24
Budaun News 24
Voice of people दातागंज, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
18 hrs ago

बदायूं बिनावर में स्टैंड बाजी करते दिखे फोर व्हीलर गाड़ी से बच्चों को नहीं समझाया, बदायूं बिनावर में स्टैंड बाजी करते दिखे फोर व्हीलर गाड़ी से बच्चों को नहीं समझाया, जरा सी इमरजेंसी ब्रेक लगाने पड़े तो बच्चों की कंडीशन क्या होगी बच्चे गिर भी सकते हैं मगर जो बच्चों को समझाया नहीं जा रहा है और उन्हें आगे बढ़ने का नतीजा आप तस्वीर में देख सकते हैं, क्या इनको कानून नहीं बना है

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • महेश पाल गौतम जिला मीडिया प्रभारी बदायूं बदायूं। जिले के उपनगर उझानी में रामनवमी के पावन अवसर पर भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा धूमधाम और श्रद्धा के साथ निकाली गई। गुरुवार की शाम नगर में आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला, जहां सुंदर झांकियों, बैंडबाजों और काली अखाड़ों के साथ शोभायात्रा पूरे नगर में भ्रमण करती हुई निकली। शोभायात्रा का शुभारंभ केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने भगवान श्रीराम का पूजन-अर्चन कर किया। इस दौरान उन्होंने माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान जी के स्वरूपों की पूजा कर तिलक वंदन किया तथा आरती उतारी। इसके उपरांत फीता काटकर रथ यात्रा को नगर भ्रमण के लिए रवाना किया गया। कामधेनु गौशाला के तत्वावधान में निकली यह शोभायात्रा बिहारी जी मंदिर से प्रारंभ होकर बाजारकला, किलाखेड़ा, भट्टीटोला, बड़े महादेव मंदिर, लालमन की पुलिया, बिल्सी रोड, कसाईटोला, घंटाघर चौराहा, स्टेशन रोड, हनुमानगढ़ी मंदिर परिसर, पुरानी अनाज मंडी और कछला रोड होते हुए पुनः बिहारी जी मंदिर पहुंचकर सम्पन्न हुई। शोभायात्रा के दौरान नगर के विभिन्न स्थानों पर सामाजिक संगठनों, युवा मंडलों और व्यापारियों द्वारा फूलों की वर्षा कर स्वागत किया गया तथा श्रद्धालुओं के लिए जगह-जगह जलपान की व्यवस्था की गई। पूरे मार्ग में “जय श्रीराम” के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। अंत में शोभायात्रा बिहारी जी मंदिर पहुंचकर धार्मिक अनुष्ठानों के साथ सम्पन्न हो गई।
    1
    महेश पाल गौतम जिला मीडिया प्रभारी बदायूं 
बदायूं। जिले के उपनगर उझानी में रामनवमी के पावन अवसर पर भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा धूमधाम और श्रद्धा के साथ निकाली गई। गुरुवार की शाम नगर में आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला, जहां सुंदर झांकियों, बैंडबाजों और काली अखाड़ों के साथ शोभायात्रा पूरे नगर में भ्रमण करती हुई निकली।
शोभायात्रा का शुभारंभ केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने भगवान श्रीराम का पूजन-अर्चन कर किया। इस दौरान उन्होंने माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान जी के स्वरूपों की पूजा कर तिलक वंदन किया तथा आरती उतारी। इसके उपरांत फीता काटकर रथ यात्रा को नगर भ्रमण के लिए रवाना किया गया। कामधेनु गौशाला के तत्वावधान में निकली यह शोभायात्रा बिहारी जी मंदिर से प्रारंभ होकर बाजारकला, किलाखेड़ा, भट्टीटोला, बड़े महादेव मंदिर, लालमन की पुलिया, बिल्सी रोड, कसाईटोला, घंटाघर चौराहा, स्टेशन रोड, हनुमानगढ़ी मंदिर परिसर, पुरानी अनाज मंडी और कछला रोड होते हुए पुनः बिहारी जी मंदिर पहुंचकर सम्पन्न हुई। शोभायात्रा के दौरान नगर के विभिन्न स्थानों पर सामाजिक संगठनों, युवा मंडलों और व्यापारियों द्वारा फूलों की वर्षा कर स्वागत किया गया तथा श्रद्धालुओं के लिए जगह-जगह जलपान की व्यवस्था की गई। पूरे मार्ग में “जय श्रीराम” के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
अंत में शोभायात्रा बिहारी जी मंदिर पहुंचकर धार्मिक अनुष्ठानों के साथ सम्पन्न हो गई।
    user_Mahesh Pal Gautam
    Mahesh Pal Gautam
    Advertising agency दातागंज, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • बदायूं बिनावर में स्टैंड बाजी करते दिखे फोर व्हीलर गाड़ी से बच्चों को नहीं समझाया, जरा सी इमरजेंसी ब्रेक लगाने पड़े तो बच्चों की कंडीशन क्या होगी बच्चे गिर भी सकते हैं मगर जो बच्चों को समझाया नहीं जा रहा है और उन्हें आगे बढ़ने का नतीजा आप तस्वीर में देख सकते हैं, क्या इनको कानून नहीं बना है
    1
    बदायूं बिनावर में स्टैंड बाजी करते दिखे फोर व्हीलर गाड़ी से बच्चों को नहीं समझाया, जरा सी इमरजेंसी ब्रेक लगाने पड़े तो बच्चों की कंडीशन क्या होगी बच्चे गिर भी सकते हैं मगर जो बच्चों को समझाया नहीं जा रहा है और उन्हें आगे बढ़ने का नतीजा आप तस्वीर में देख सकते हैं, क्या इनको कानून नहीं बना है
    user_Budaun News 24
    Budaun News 24
    Voice of people दातागंज, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • फरीदपुर में फर्जी तरीके से खेत बेचने का सनसनीखेज मामला, पीड़ित ने थाने में दी तहरीर फरीदपुर तहसील क्षेत्र में जमीन की फर्जी बिक्री का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने स्थानीय प्रशासन और राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आरोप है कि सुनियोजित साजिश के तहत जालसाजी कर खेत का बैनामा कर दिया गया, जबकि असली मालिक ने इस पूरे सौदे से साफ इनकार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 13 मार्च 2026 को गाटा संख्या 232, ग्राम कुआं डांडा की जमीन का बैनामा कराया गया। इस बैनामे में क्रेता के रूप में कृपाल सिंह पुत्र रामेश्वर दयाल निवासी ग्राम अलमोनीपुर, तहसील फरीदपुर, जिला बरेली का नाम दर्ज है। वहीं विक्रेता के रूप में ज्वाला प्रसाद पुत्र चुरा निवासी ग्राम कुआं डांडा, तहसील फरीदपुर, जिला बरेली को दर्शाया गया है। हैरानी की बात यह है कि इस बैनामे में गवाह के रूप में वेदपाल पुत्र लालाराम निवासी ग्राम दौलतपुर, फरीदपुर तथा विनोद सिंह पुत्र अशोक सिंह निवासी ग्राम रिछा गणेश खेड़ा, तहसील फरीदपुर, जिला बरेली के नाम भी शामिल किए गए हैं। पीड़ित का आरोप है कि उसने अपनी जमीन किसी को नहीं बेची है, बल्कि फर्जी व्यक्ति को ज्वाला प्रसाद बनाकर कागजों में हेरफेर करते हुए जमीन का बैनामा करा दिया गया। पीड़ित ने इसे सीधा-सीधा धोखाधड़ी और जमीन हड़पने की साजिश करार दिया है। मामले को और भी गंभीर बनाते हुए पीड़ित ने आरोप लगाया है कि क्षेत्रीय भू-माफियाओं और दलालों की मिलीभगत से इस पूरी घटना को अंजाम दिया गया है। इतना ही नहीं, आरोप यह भी है कि पूरी घटना सरकारी कर्मचारियों व क्षेत्रीय दलालों की मिलीभगत से हुई है। इससे सरकारी व्यवस्था व सत्यापन प्रक्रिया की पोल एक बार फिर खुल गई है, जहां वेरिफिकेशन के नाम पर केवल खानापूर्ति की जाती है। आज दिनांक 26 मार्च 2026 को पीड़ित ने भुता थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।
    1
    फरीदपुर में फर्जी तरीके से खेत बेचने का सनसनीखेज मामला, पीड़ित ने थाने में दी तहरीर
फरीदपुर तहसील क्षेत्र में जमीन की फर्जी बिक्री का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने स्थानीय प्रशासन और राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आरोप है कि सुनियोजित साजिश के तहत जालसाजी कर खेत का बैनामा कर दिया गया, जबकि असली मालिक ने इस पूरे सौदे से साफ इनकार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 13 मार्च 2026 को गाटा संख्या 232, ग्राम कुआं डांडा की जमीन का बैनामा कराया गया। इस बैनामे में क्रेता के रूप में कृपाल सिंह पुत्र रामेश्वर दयाल निवासी ग्राम अलमोनीपुर, तहसील फरीदपुर, जिला बरेली का नाम दर्ज है। वहीं विक्रेता के रूप में ज्वाला प्रसाद पुत्र चुरा निवासी ग्राम कुआं डांडा, तहसील फरीदपुर, जिला बरेली को दर्शाया गया है।
हैरानी की बात यह है कि इस बैनामे में गवाह के रूप में वेदपाल पुत्र लालाराम निवासी ग्राम दौलतपुर, फरीदपुर तथा विनोद सिंह पुत्र अशोक सिंह निवासी ग्राम रिछा गणेश खेड़ा, तहसील फरीदपुर, जिला बरेली के नाम भी शामिल किए गए हैं।
पीड़ित का आरोप है कि उसने अपनी जमीन किसी को नहीं बेची है, बल्कि फर्जी व्यक्ति को ज्वाला प्रसाद बनाकर कागजों में हेरफेर करते हुए जमीन का बैनामा करा दिया गया। पीड़ित ने इसे सीधा-सीधा धोखाधड़ी और जमीन हड़पने की साजिश करार दिया है।
मामले को और भी गंभीर बनाते हुए पीड़ित ने आरोप लगाया है कि क्षेत्रीय भू-माफियाओं और दलालों की मिलीभगत से इस पूरी घटना को अंजाम दिया गया है। इतना ही नहीं, आरोप यह भी है कि पूरी घटना सरकारी कर्मचारियों व क्षेत्रीय दलालों की मिलीभगत से हुई है। इससे सरकारी व्यवस्था व सत्यापन प्रक्रिया की पोल एक बार फिर खुल गई है, जहां वेरिफिकेशन के नाम पर केवल खानापूर्ति की जाती है।
आज दिनांक 26 मार्च 2026 को पीड़ित ने भुता थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।
    user_सचिन मिश्रा
    सचिन मिश्रा
    Local News Reporter Faridpur, Bareilly•
    9 min ago
  • बदायूं जिले के अटेना घाट पर दर्दनाक हादसा सामने आया है। एटा जिले के गांव ततेरा निवासी सुदेश यादव गंगा में स्नान करते समय अचानक डूब गया। बताया जा रहा है कि युवक कांवड़ भरने के लिए घाट पर आया था, तभी यह हादसा हो गया। घटना के बाद घाट पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही थाना पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और युवक की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। वहीं, युवक के डूबने की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया है।
    2
    बदायूं जिले के अटेना घाट पर दर्दनाक हादसा सामने आया है। एटा जिले के गांव ततेरा निवासी सुदेश यादव गंगा में स्नान करते समय अचानक डूब गया। बताया जा रहा है कि युवक कांवड़ भरने के लिए घाट पर आया था, तभी यह हादसा हो गया।
घटना के बाद घाट पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही थाना पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और युवक की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है।
वहीं, युवक के डूबने की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया है।
    user_Naveen Goswami
    Naveen Goswami
    Local News Reporter बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    15 min ago
  • Post by रामवीर राष्ट्रीय महासचिव गौ रक्षा प्रकोष्ठ बरेली राष्ट्रीय महासचिव गौ रक्षा प्रकोष्ठ बरेली
    1
    Post by रामवीर राष्ट्रीय महासचिव गौ रक्षा प्रकोष्ठ बरेली राष्ट्रीय महासचिव गौ रक्षा प्रकोष्ठ बरेली
    user_रामवीर राष्ट्रीय महासचिव गौ रक्षा प्रकोष्ठ बरेली राष्ट्रीय महासचिव गौ रक्षा प्रकोष्ठ बरेली
    रामवीर राष्ट्रीय महासचिव गौ रक्षा प्रकोष्ठ बरेली राष्ट्रीय महासचिव गौ रक्षा प्रकोष्ठ बरेली
    फरीदपुर, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    48 min ago
  • भुता थाना क्षेत्र के ग्राम सुनहरा मुरारपुर में 25 मार्च की रात अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार, मदन लाल पुत्र हीरालाल के घर में चोर दीवार के सहारे चढ़कर अंदर दाखिल हुए और घर में रखे कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। बताया जा रहा है कि चोर बड़ी सफाई से घर में घुसे और एक जोड़ी चांदी की पायल, एक जोड़ी सोने के झुमके तथा एक टच स्क्रीन मोबाइल चोरी कर फरार हो गए। घटना के समय घर के लोग सो रहे थे, जिससे उन्हें चोरी की भनक तक नहीं लगी। सुबह जब परिवार के लोग जागे तो सामान बिखरा मिला और कीमती वस्तुएं गायब थीं। इसके बाद परिजनों में हड़कंप मच गया और उन्होंने आसपास काफी तलाश की, लेकिन चोरी गए सामान का कोई सुराग नहीं लग सका। पीड़ित मदन लाल ने थाना भुता पहुंचकर मामले की तहरीर दी है और पुलिस से शीघ्र कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है और अज्ञात चोरों की तलाश की जा रही है।
    1
    भुता थाना क्षेत्र के ग्राम सुनहरा मुरारपुर में 25 मार्च की रात अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार, मदन लाल पुत्र हीरालाल के घर में चोर दीवार के सहारे चढ़कर अंदर दाखिल हुए और घर में रखे कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया।
बताया जा रहा है कि चोर बड़ी सफाई से घर में घुसे और एक जोड़ी चांदी की पायल, एक जोड़ी सोने के झुमके तथा एक टच स्क्रीन मोबाइल चोरी कर फरार हो गए। घटना के समय घर के लोग सो रहे थे, जिससे उन्हें चोरी की भनक तक नहीं लगी।
सुबह जब परिवार के लोग जागे तो सामान बिखरा मिला और कीमती वस्तुएं गायब थीं। इसके बाद परिजनों में हड़कंप मच गया और उन्होंने आसपास काफी तलाश की, लेकिन चोरी गए सामान का कोई सुराग नहीं लग सका।
पीड़ित मदन लाल ने थाना भुता पहुंचकर मामले की तहरीर दी है और पुलिस से शीघ्र कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है और अज्ञात चोरों की तलाश की जा रही है।
    user_Pankaj Yadav
    Pankaj Yadav
    Local News Reporter फरीदपुर, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • दुकान पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट, पुलिस ने दुकान की सीलिंग कराई शामली (उत्तर प्रदेश): जिले में दुकान पर कब्जे को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। सड़क पर ही दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। घटना के दौरान मौके पर मौजूद पुलिस और डीएसपी के सामने ही हंगामा और हाथापाई होती रही, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि विवादित दुकान को लेकर एक पक्ष महंत योगी शेरनाथ और दूसरा पक्ष पुष्पेंद्र भारद्वाज का है। दोनों पक्ष दुकान पर अपने-अपने अधिकार का दावा कर रहे थे। इसी बात को लेकर कहासुनी बढ़ी और देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप किया और विवादित दुकान पर सील लगवा दी, ताकि आगे कोई पक्ष जबरन कब्जा न कर सके। स्थानीय लोगों के मुताबिक बाबा पक्ष इस मामले में कोर्ट से केस हार चुका है, लेकिन इसके बावजूद दुकान पर कब्जा करने की कोशिश की जा रही थी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल बताया जा रहा है। हालांकि इस वीडियो की हमारी तरफ से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
    1
    दुकान पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट, पुलिस ने दुकान की सीलिंग कराई
शामली (उत्तर प्रदेश): जिले में दुकान पर कब्जे को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। सड़क पर ही दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। घटना के दौरान मौके पर मौजूद पुलिस और डीएसपी के सामने ही हंगामा और हाथापाई होती रही, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
बताया जा रहा है कि विवादित दुकान को लेकर एक पक्ष महंत योगी शेरनाथ और दूसरा पक्ष पुष्पेंद्र भारद्वाज का है। दोनों पक्ष दुकान पर अपने-अपने अधिकार का दावा कर रहे थे। इसी बात को लेकर कहासुनी बढ़ी और देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप किया और विवादित दुकान पर सील लगवा दी, ताकि आगे कोई पक्ष जबरन कब्जा न कर सके। स्थानीय लोगों के मुताबिक बाबा पक्ष इस मामले में कोर्ट से केस हार चुका है, लेकिन इसके बावजूद दुकान पर कब्जा करने की कोशिश की जा रही थी।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल बताया जा रहा है। हालांकि इस वीडियो की हमारी तरफ से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
    user_Bhoodev Parsad
    Bhoodev Parsad
    बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • आज की भाग्यशाली 3 राशियां (27 मार्च 2026) 🥇 सिंह 🦁 – रुका हुआ धन मिलेगा, आय के नए स्रोत बनेंगे, किस्मत पूरा साथ देगी। 🥈 तुला ⚖️ – धन लाभ, प्रेम जीवन में खुशियां, बड़ी डील फाइनल होने के योग। 🥉 मेष 🐐 – सफलता के मजबूत योग, समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। 👉 आज का मंत्र: “आत्मविश्वास रखें, किस्मत आपके साथ है।”
    2
    आज की भाग्यशाली 3 राशियां (27 मार्च 2026) 
🥇 सिंह 🦁 – रुका हुआ धन मिलेगा, आय के नए स्रोत बनेंगे, किस्मत पूरा साथ देगी।
🥈 तुला ⚖️ – धन लाभ, प्रेम जीवन में खुशियां, बड़ी डील फाइनल होने के योग।
🥉 मेष 🐐 – सफलता के मजबूत योग, समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।
👉 आज का मंत्र: “आत्मविश्वास रखें, किस्मत आपके साथ है।”
    user_Naveen Goswami
    Naveen Goswami
    Local News Reporter बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    17 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.