हाजीपुर में हाइवा पलटने से युवक की मौत, सड़क जाम। vaishali वैशाली जिले के हाजीपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। घटना हाजीपुर-जंदाहा मुख्य मार्ग पर सुल्तानपुर के पास हुई, जहां बालू अनलोडिंग के दौरान एक हाइवा अनियंत्रित होकर पलट गया। मृतक की पहचान सुल्तानपुर निवासी वीरचंद चौधरी के रूप में हुई है, जो वेल्डिंग का काम कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। बताया जा रहा है कि वे बाइक से काम पर जा रहे थे, तभी सड़क किनारे खड़ा हाइवा अचानक पलट गया और उसकी चपेट में आ गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला और गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दिया, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। सूचना मिलने पर गंगा ब्रिज और औद्योगिक थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास कर रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

- वैशाली जिले के हाजीपुर में सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां नगर थाना क्षेत्र के मगरहट्टा पोखर के पास देर शाम एक महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान हेला बाजार निवासी हेमंती देवी के रूप में हुई है। वारदात के बाद परिजन घायल अवस्था में महिला को सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही एसपी विक्रम सिहाग, एसडीपीओ सुबोध कुमार और नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल को घेरकर जांच शुरू कर दी है और एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है। पुलिस के अनुसार, इस मामले में उसी मोहल्ले के निवासी इंदल पासवान को आरोपी के रूप में चिन्हित किया गया है। शुरुआती जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ जारी है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।1
- Add - Dighi khurd, Pachiskurwa, near Sanchiraiya Pokhar, Hajijpur, Dighikhurd Vaishali, BIHAR, 8441011
- HIV एड्स के मरीज पति को मौ*त के बाद पत्नी ने नहर में ग*ढ़ दिया: कटहरा थाना क्षेत्र के रसुलपुर फतह पंचायत चेहरा काला वैशाली1
- तुर्की थाना क्षेत्र अंतर्गत शुक्रवार और शनिवार के मध्य रात्रि में छाजन हरिशंकर में 58 लीटर विदेशी शराब के साथ एक कारोबारी को किया गिरफ्तार वहीं शनिवार करीब शाम 4:00 बजे जेल भेज दिया गया है।1
- शादी से पहले दामाद की संदिग्ध मौत, 8 मई को एसडीपीओ कार्यालय घेराव की चेतावनी सरैया/देवरिया। देवरिया थाना क्षेत्र के चांदपुरा हाई स्कूल के पास संदिग्ध परिस्थिति में 28 वर्षीय संजीत कुमार का शव मिलने के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। साली की शादी में शामिल होने ससुराल पहुंचे संजीत की मौत से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। मृतक जैतपुर थाना क्षेत्र के बासुदेवा वार्ड-12 निवासी राम इकबाल ठाकुर का पुत्र था और पेशे से कारपेंटर था। जानकारी के अनुसार संजीत अपनी पत्नी और दो मासूम बच्चों—5 वर्षीय बेटे व 6 माह की बेटी—के साथ ससुराल आया था। गुरुवार को उसकी साली की पूजा-मटकोर और शुक्रवार को शादी होनी थी, लेकिन उससे पहले ही उसकी संदिग्ध मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या की आशंका जताई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के साथ एफएसएल टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की और साक्ष्य जुटाए। शनिवार को जन सुराज पारू की पूर्व प्रत्याशी सह मुजफ्फरपुर जिला महिला अध्यक्ष रंजना कुमारी पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचीं। उन्होंने परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा दिया। प्रेस से बातचीत में रंजना कुमारी ने कहा कि यदि प्रशासन निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई नहीं करता है, तो आगामी 8 मई को सरैया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) कार्यालय का घेराव किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जन सुराज पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है और न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा। घटना की सूचना पर कई जनप्रतिनिधि और स्थानीय नेता भी परिवार से मिल चुके हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है, जबकि परिजन न्याय की मांग पर अड़े हैं।1
- Post by Hariom kashyap1
- Post by Rajesh Kumar1
- वैशाली जिले के हाजीपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। घटना हाजीपुर-जंदाहा मुख्य मार्ग पर सुल्तानपुर के पास हुई, जहां बालू अनलोडिंग के दौरान एक हाइवा अनियंत्रित होकर पलट गया। मृतक की पहचान सुल्तानपुर निवासी वीरचंद चौधरी के रूप में हुई है, जो वेल्डिंग का काम कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। बताया जा रहा है कि वे बाइक से काम पर जा रहे थे, तभी सड़क किनारे खड़ा हाइवा अचानक पलट गया और उसकी चपेट में आ गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला और गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दिया, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। सूचना मिलने पर गंगा ब्रिज और औद्योगिक थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास कर रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।1