logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अगलगी का तांडव: भंगहा में 10 परिवारों की जिंदगी राख, मखाना बेचकर जमा किए 15 लाख रुपये भी जले! देखते ही देखते स्वाहा हुए आशियाने, बेघर हुए परिवारों के सामने रोटी और सिर छिपाने का संकट फलका प्रखंड क्षेत्र के भंगहा पंचायत के वार्ड संख्या दो में सोमवार को अचानक लगी आग ने दस परिवारों की खुशियां छीन लीं। देखते ही देखते आग की विकराल लपटों ने कई घरों को अपनी चपेट में ले लिया। इस भीषण अगलगी में वर्षों की मेहनत से जुटाई गई संपत्ति, कपड़े, अनाज, जरूरी कागजात और गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। सबसे दर्दनाक बात यह है कि मखाना बेचकर भविष्य के लिए जमा की गई करीब 15 लाख रुपये की नकदी भी आग की भेंट चढ़ गई। घटना के बाद पीड़ित परिवारों के सामने रहने, खाने और रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने का गंभीर संकट खड़ा हो गया है।पीड़ित उपेंद्र महलदार, सिकंदर महलदार, उषा देवी, धर्मेंद्र कुमार, देवेंद्र कुमार, मंटू शर्मा, अरविंद कुमार शर्मा, मिथलेश शर्मा, गौतम शर्मा और भोला शर्मा ने बताया कि सोमवार को अचानक उपेंद्र महलदार के घर में आग लग गई। शुरुआत में लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले ही आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। देखते ही देखते लपटें आसपास के घरों तक पहुंचने लगीं। आग की ऊंची लपटें और धुएं का गुबार देखकर गांव में अफरा-तफरी मच गई।शोर सुनकर ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। इस बीच पीड़ित परिवारों ने स्थानीय मुखिया प्रीति पटेल और पैक्स अध्यक्ष संजय पटेल को घटना की जानकारी दी। घटना की सूचना मिलने पर जनप्रतिनिधियों ने फलका की अंचलाधिकारी सौमी पोद्दार को इस घटना की जानकारी दिए। उसके बाद अंचलाधिकारी सोमी पोद्दार ने अग्निशमन विभाग को सूचित किया। इसके बाद अग्निशमन वाहन मौके पर पहुंचा। ग्रामीणों और अग्निशमन कर्मियों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक कई परिवारों की गृहस्थी उजड़ चुकी थी।पीड़ितों के अनुसार, मखाना बेचकर घर में रखी नकदी में उपेंद्र महलदार के करीब तीन लाख रुपये और सिकंदर महलदार के करीब 12 लाख रुपये शामिल थे। इसके अलावा अन्य परिवारों के कपड़े, अनाज, नकदी, जरूरी दस्तावेज और घरेलू सामान भी जलकर नष्ट हो गए। वर्षों की मेहनत से जुटाई गई पूंजी को अपनी आंखों के सामने राख होते देख पीड़ित परिवार गहरे सदमे में हैं। आग के बाद कई परिवारों के सामने सिर छिपाने से लेकर दो वक्त की रोटी जुटाने तक की चुनौती खड़ी हो गई है। जांच के बाद मिलेगी आपदा राहत इस संबंध में अंचलाधिकारी सौमी पोद्दार ने बताया कि अगलगी की घटना की जांच के लिए राजस्व कर्मचारी को घटनास्थल पर भेजा गया है। जांच के बाद राजस्व कर्मचारी अपनी रिपोर्ट अंचल कार्यालय में सौंपेंगे। प्रतिवेदन प्राप्त होने के बाद नियमानुसार पीड़ित परिवारों को आपदा राहत के तहत सहायता राशि उपलब्ध कराने की कार्रवाई की जाएगी। अब पीड़ित परिवारों को प्रशासनिक जांच और राहत सहायता का इंतजार है। सवाल यह है कि जिन परिवारों की वर्षों की कमाई एक झटके में राख हो गई, उन्हें संकट की इस घड़ी में राहत कब तक मिल पाएगी।

4 hrs ago
user_NARAYAN JHA
NARAYAN JHA
कोढ़ा, कटिहार, बिहार•
4 hrs ago

अगलगी का तांडव: भंगहा में 10 परिवारों की जिंदगी राख, मखाना बेचकर जमा किए 15 लाख रुपये भी जले! देखते ही देखते स्वाहा हुए आशियाने, बेघर हुए परिवारों के सामने रोटी और सिर छिपाने का संकट फलका प्रखंड क्षेत्र के भंगहा पंचायत के वार्ड संख्या दो में सोमवार को अचानक लगी आग ने दस परिवारों की खुशियां छीन लीं। देखते ही देखते आग की विकराल लपटों ने कई घरों को अपनी चपेट में ले लिया। इस भीषण अगलगी में वर्षों की मेहनत से जुटाई गई संपत्ति, कपड़े, अनाज, जरूरी कागजात और गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। सबसे दर्दनाक बात यह है कि मखाना बेचकर भविष्य के लिए जमा की गई करीब 15 लाख रुपये की नकदी भी आग की भेंट चढ़ गई। घटना के बाद पीड़ित परिवारों के सामने रहने, खाने और रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने का गंभीर संकट खड़ा हो गया है।पीड़ित उपेंद्र महलदार, सिकंदर महलदार, उषा देवी, धर्मेंद्र कुमार, देवेंद्र कुमार, मंटू शर्मा, अरविंद कुमार शर्मा, मिथलेश शर्मा, गौतम शर्मा और भोला

शर्मा ने बताया कि सोमवार को अचानक उपेंद्र महलदार के घर में आग लग गई। शुरुआत में लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले ही आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। देखते ही देखते लपटें आसपास के घरों तक पहुंचने लगीं। आग की ऊंची लपटें और धुएं का गुबार देखकर गांव में अफरा-तफरी मच गई।शोर सुनकर ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। इस बीच पीड़ित परिवारों ने स्थानीय मुखिया प्रीति पटेल और पैक्स अध्यक्ष संजय पटेल को घटना की जानकारी दी। घटना की सूचना मिलने पर जनप्रतिनिधियों ने फलका की अंचलाधिकारी सौमी पोद्दार को इस घटना की जानकारी दिए। उसके बाद अंचलाधिकारी सोमी पोद्दार ने अग्निशमन विभाग को सूचित किया। इसके बाद अग्निशमन वाहन मौके पर पहुंचा। ग्रामीणों और अग्निशमन कर्मियों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक कई परिवारों की गृहस्थी उजड़ चुकी थी।पीड़ितों के अनुसार, मखाना बेचकर घर में रखी नकदी में उपेंद्र महलदार के करीब तीन लाख रुपये और सिकंदर महलदार के

करीब 12 लाख रुपये शामिल थे। इसके अलावा अन्य परिवारों के कपड़े, अनाज, नकदी, जरूरी दस्तावेज और घरेलू सामान भी जलकर नष्ट हो गए। वर्षों की मेहनत से जुटाई गई पूंजी को अपनी आंखों के सामने राख होते देख पीड़ित परिवार गहरे सदमे में हैं। आग के बाद कई परिवारों के सामने सिर छिपाने से लेकर दो वक्त की रोटी जुटाने तक की चुनौती खड़ी हो गई है। जांच के बाद मिलेगी आपदा राहत इस संबंध में अंचलाधिकारी सौमी पोद्दार ने बताया कि अगलगी की घटना की जांच के लिए राजस्व कर्मचारी को घटनास्थल पर भेजा गया है। जांच के बाद राजस्व कर्मचारी अपनी रिपोर्ट अंचल कार्यालय में सौंपेंगे। प्रतिवेदन प्राप्त होने के बाद नियमानुसार पीड़ित परिवारों को आपदा राहत के तहत सहायता राशि उपलब्ध कराने की कार्रवाई की जाएगी। अब पीड़ित परिवारों को प्रशासनिक जांच और राहत सहायता का इंतजार है। सवाल यह है कि जिन परिवारों की वर्षों की कमाई एक झटके में राख हो गई, उन्हें संकट की इस घड़ी में राहत कब तक मिल पाएगी।

More news from बिहार and nearby areas
  • अगलगी का तांडव: भंगहा में 10 परिवारों की जिंदगी राख, मखाना बेचकर जमा किए 15 लाख रुपये भी जले! देखते ही देखते स्वाहा हुए आशियाने, बेघर हुए परिवारों के सामने रोटी और सिर छिपाने का संकट फलका प्रखंड क्षेत्र के भंगहा पंचायत के वार्ड संख्या दो में सोमवार को अचानक लगी आग ने दस परिवारों की खुशियां छीन लीं। देखते ही देखते आग की विकराल लपटों ने कई घरों को अपनी चपेट में ले लिया। इस भीषण अगलगी में वर्षों की मेहनत से जुटाई गई संपत्ति, कपड़े, अनाज, जरूरी कागजात और गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। सबसे दर्दनाक बात यह है कि मखाना बेचकर भविष्य के लिए जमा की गई करीब 15 लाख रुपये की नकदी भी आग की भेंट चढ़ गई। घटना के बाद पीड़ित परिवारों के सामने रहने, खाने और रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने का गंभीर संकट खड़ा हो गया है।पीड़ित उपेंद्र महलदार, सिकंदर महलदार, उषा देवी, धर्मेंद्र कुमार, देवेंद्र कुमार, मंटू शर्मा, अरविंद कुमार शर्मा, मिथलेश शर्मा, गौतम शर्मा और भोला शर्मा ने बताया कि सोमवार को अचानक उपेंद्र महलदार के घर में आग लग गई। शुरुआत में लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले ही आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। देखते ही देखते लपटें आसपास के घरों तक पहुंचने लगीं। आग की ऊंची लपटें और धुएं का गुबार देखकर गांव में अफरा-तफरी मच गई।शोर सुनकर ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। इस बीच पीड़ित परिवारों ने स्थानीय मुखिया प्रीति पटेल और पैक्स अध्यक्ष संजय पटेल को घटना की जानकारी दी। घटना की सूचना मिलने पर जनप्रतिनिधियों ने फलका की अंचलाधिकारी सौमी पोद्दार को इस घटना की जानकारी दिए। उसके बाद अंचलाधिकारी सोमी पोद्दार ने अग्निशमन विभाग को सूचित किया। इसके बाद अग्निशमन वाहन मौके पर पहुंचा। ग्रामीणों और अग्निशमन कर्मियों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक कई परिवारों की गृहस्थी उजड़ चुकी थी।पीड़ितों के अनुसार, मखाना बेचकर घर में रखी नकदी में उपेंद्र महलदार के करीब तीन लाख रुपये और सिकंदर महलदार के करीब 12 लाख रुपये शामिल थे। इसके अलावा अन्य परिवारों के कपड़े, अनाज, नकदी, जरूरी दस्तावेज और घरेलू सामान भी जलकर नष्ट हो गए। वर्षों की मेहनत से जुटाई गई पूंजी को अपनी आंखों के सामने राख होते देख पीड़ित परिवार गहरे सदमे में हैं। आग के बाद कई परिवारों के सामने सिर छिपाने से लेकर दो वक्त की रोटी जुटाने तक की चुनौती खड़ी हो गई है। जांच के बाद मिलेगी आपदा राहत इस संबंध में अंचलाधिकारी सौमी पोद्दार ने बताया कि अगलगी की घटना की जांच के लिए राजस्व कर्मचारी को घटनास्थल पर भेजा गया है। जांच के बाद राजस्व कर्मचारी अपनी रिपोर्ट अंचल कार्यालय में सौंपेंगे। प्रतिवेदन प्राप्त होने के बाद नियमानुसार पीड़ित परिवारों को आपदा राहत के तहत सहायता राशि उपलब्ध कराने की कार्रवाई की जाएगी। अब पीड़ित परिवारों को प्रशासनिक जांच और राहत सहायता का इंतजार है। सवाल यह है कि जिन परिवारों की वर्षों की कमाई एक झटके में राख हो गई, उन्हें संकट की इस घड़ी में राहत कब तक मिल पाएगी।
    3
    अगलगी का तांडव: भंगहा में 10 परिवारों की जिंदगी राख, मखाना बेचकर जमा किए 15 लाख रुपये भी जले!


देखते ही देखते स्वाहा हुए आशियाने, बेघर हुए परिवारों के सामने रोटी और सिर छिपाने का संकट
फलका प्रखंड क्षेत्र के भंगहा पंचायत के वार्ड संख्या दो में सोमवार को अचानक लगी आग ने दस परिवारों की खुशियां छीन लीं। देखते ही देखते आग की विकराल लपटों ने कई घरों को अपनी चपेट में ले लिया। इस भीषण अगलगी में वर्षों की मेहनत से जुटाई गई संपत्ति, कपड़े, अनाज, जरूरी कागजात और गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। सबसे दर्दनाक बात यह है कि मखाना बेचकर भविष्य के लिए जमा की गई करीब 15 लाख रुपये की नकदी भी आग की भेंट चढ़ गई। घटना के बाद पीड़ित परिवारों के सामने रहने, खाने और रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने का गंभीर संकट खड़ा हो गया है।पीड़ित उपेंद्र महलदार, सिकंदर महलदार, उषा देवी, धर्मेंद्र कुमार, देवेंद्र कुमार, मंटू शर्मा, अरविंद कुमार शर्मा, मिथलेश शर्मा, गौतम शर्मा और भोला शर्मा ने बताया कि सोमवार को अचानक उपेंद्र महलदार के घर में आग लग गई। शुरुआत में लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले ही आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। देखते ही देखते लपटें आसपास के घरों तक पहुंचने लगीं। आग की ऊंची लपटें और धुएं का गुबार देखकर गांव में अफरा-तफरी मच गई।शोर सुनकर ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। इस बीच पीड़ित परिवारों ने स्थानीय मुखिया प्रीति पटेल और पैक्स अध्यक्ष संजय पटेल को घटना की जानकारी दी। घटना की सूचना मिलने पर जनप्रतिनिधियों ने फलका की अंचलाधिकारी सौमी पोद्दार को इस घटना की जानकारी दिए। उसके बाद अंचलाधिकारी सोमी पोद्दार  ने अग्निशमन विभाग को सूचित किया। इसके बाद अग्निशमन वाहन मौके पर पहुंचा। ग्रामीणों और अग्निशमन कर्मियों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक कई परिवारों की गृहस्थी उजड़ चुकी थी।पीड़ितों के अनुसार, मखाना बेचकर घर में रखी नकदी में उपेंद्र महलदार के करीब तीन लाख रुपये और सिकंदर महलदार के करीब 12 लाख रुपये शामिल थे। इसके अलावा अन्य परिवारों के कपड़े, अनाज, नकदी, जरूरी दस्तावेज और घरेलू सामान भी जलकर नष्ट हो गए। वर्षों की मेहनत से जुटाई गई पूंजी को अपनी आंखों के सामने राख होते देख पीड़ित परिवार गहरे सदमे में हैं। आग के बाद कई परिवारों के सामने सिर छिपाने से लेकर दो वक्त की रोटी जुटाने तक की चुनौती खड़ी हो गई है।
जांच के बाद मिलेगी आपदा राहत
इस संबंध में अंचलाधिकारी सौमी पोद्दार ने बताया कि अगलगी की घटना की जांच के लिए राजस्व कर्मचारी को घटनास्थल पर भेजा गया है। जांच के बाद राजस्व कर्मचारी अपनी रिपोर्ट अंचल कार्यालय में सौंपेंगे। प्रतिवेदन प्राप्त होने के बाद नियमानुसार पीड़ित परिवारों को आपदा राहत के तहत सहायता राशि उपलब्ध कराने की कार्रवाई की जाएगी।
अब पीड़ित परिवारों को प्रशासनिक जांच और राहत सहायता का इंतजार है। सवाल यह है कि जिन परिवारों की वर्षों की कमाई एक झटके में राख हो गई, उन्हें संकट की इस घड़ी में राहत कब तक मिल पाएगी।
    user_NARAYAN JHA
    NARAYAN JHA
    कोढ़ा, कटिहार, बिहार•
    4 hrs ago
  • अरुणाचल में चीनी सेना ने रोकी भारतीय जवानों की पेट्रोलिंग? राहुल गांधी ने PM मोदी से पूछे तीखे सवाल अरुणाचल प्रदेश में चीन को लेकर एक बार फिर सियासत तेज हो गई है। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने दावा किया कि चीन भारतीय सेना को अरुणाचल प्रदेश के कुछ सीमावर्ती इलाकों में पेट्रोलिंग करने से रोक रहा है। राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पर इस मामले को दबाने का आरोप लगाया है। वहीं, भारतीय सेना और केंद्र सरकार ने चीन की ओर से किसी नए कब्जे या घुसपैठ के दावों को खारिज किया है।
    1
    अरुणाचल में चीनी सेना ने रोकी भारतीय जवानों की पेट्रोलिंग? राहुल गांधी ने PM मोदी से पूछे तीखे सवाल
अरुणाचल प्रदेश में चीन को लेकर एक बार फिर सियासत तेज हो गई है। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने दावा किया कि चीन भारतीय सेना को अरुणाचल प्रदेश के कुछ सीमावर्ती इलाकों में पेट्रोलिंग करने से रोक रहा है।
राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पर इस मामले को दबाने का आरोप लगाया है।
वहीं, भारतीय सेना और केंद्र सरकार ने चीन की ओर से किसी नए कब्जे या घुसपैठ के दावों को खारिज किया है।
    user_Asadur Rahman
    Asadur Rahman
    कटिहार, कटिहार, बिहार•
    6 hrs ago
  • हाईकोर्ट के आदेश पर मनिहारी में चला बुलडोजर, 17 दुकानें ध्वस्त; रोजी-रोटी पर संकट.धरना-प्रदर्शन के बावजूद प्रशासन ने हटाया अतिक्रमण. हाईकोर्ट के आदेश पर मनिहारी में चला बुलडोजर, 17 दुकानें ध्वस्त; रोजी-रोटी पर संकट. छठ पूजा तक दुकानें नहीं तोड़ने की दुकानदारों ने की थी मांग, धरना-प्रदर्शन के बावजूद प्रशासन ने हटाया अतिक्रमण. मनिहारी(कटिहार ) मनिहारी नगर पंचायत के अंबेडकर चौक परिसर में सोमवार को पटना हाईकोर्ट के आदेश पर प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर 17 दुकानों को ध्वस्त कर दिया। सुबह 11 बजे शुरू हुई कार्रवाई देर शाम तक चली। कार्रवाई से पहले दुकानदारों ने धरना-प्रदर्शन कर छठ पूजा तक दुकानें नहीं तोड़ने की मांग की, लेकिन प्रशासन अपने फैसले पर अड़ा रहा। दुकानों के ध्वस्त होने से वर्षों से कारोबार कर रहे दुकानदारों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया। कई दुकानदार अपना सामान बचाने की कोशिश करते नजर आए। कार्रवाई के दौरान भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। मौके पर एसडीएम त्रिलोकीनाथ सिंह, एसडीपीओ विनोद कुमार, मजिस्ट्रेट के रूप में राजस्व अधिकारी रामसागर पासवान, थानाध्यक्ष संतोष कुमार झा, इंस्पेक्टर पप्पू कुमार और बीडीओ सनत कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। कोर्ट के आदेश पर हुई कार्रवाई एसडीएम त्रिलोकीनाथ सिंह ने बताया कि पटना हाईकोर्ट के आदेश संख्या CWJC 5484 के आलोक में अतिक्रमण हटाया गया है। एसडीपीओ विनोद कुमार ने कहा कि न्यायालय के आदेश के तहत अतिक्रमित जमीन को खाली कराया गया। दुकानदारों ने मांगा पुनर्वास दुकानदार करीम, मुन्ना ठाकुर और राजेश चौरसिया ने कहा कि दुकानें उनकी आजीविका का मुख्य साधन थीं। दुकानों के टूटने से परिवार का खर्च चलाने और बच्चों की पढ़ाई को लेकर चिंता बढ़ गई है। उन्होंने प्रशासन से पुनर्वास और रोजगार की वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग की।
    1
    हाईकोर्ट के आदेश पर मनिहारी में चला बुलडोजर, 17 दुकानें ध्वस्त; रोजी-रोटी पर संकट.धरना-प्रदर्शन के बावजूद प्रशासन ने हटाया अतिक्रमण.


हाईकोर्ट के आदेश पर मनिहारी में चला बुलडोजर, 17 दुकानें ध्वस्त; रोजी-रोटी पर संकट.
छठ पूजा तक दुकानें नहीं तोड़ने की दुकानदारों ने की थी मांग, धरना-प्रदर्शन के बावजूद प्रशासन ने हटाया अतिक्रमण.
मनिहारी(कटिहार )
मनिहारी नगर पंचायत के अंबेडकर चौक परिसर में सोमवार को पटना हाईकोर्ट के आदेश पर प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर 17 दुकानों को ध्वस्त कर दिया। सुबह 11 बजे शुरू हुई कार्रवाई देर शाम तक चली। कार्रवाई से पहले दुकानदारों ने धरना-प्रदर्शन कर छठ पूजा तक दुकानें नहीं तोड़ने की मांग की, लेकिन प्रशासन अपने फैसले पर अड़ा रहा।
दुकानों के ध्वस्त होने से वर्षों से कारोबार कर रहे दुकानदारों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया। कई दुकानदार अपना सामान बचाने की कोशिश करते नजर आए। कार्रवाई के दौरान भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।
मौके पर एसडीएम त्रिलोकीनाथ सिंह, एसडीपीओ विनोद कुमार, मजिस्ट्रेट के रूप में राजस्व अधिकारी रामसागर पासवान, थानाध्यक्ष संतोष कुमार झा, इंस्पेक्टर पप्पू कुमार और बीडीओ सनत कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
कोर्ट के आदेश पर हुई कार्रवाई
एसडीएम त्रिलोकीनाथ सिंह ने बताया कि पटना हाईकोर्ट के आदेश संख्या CWJC 5484 के आलोक में अतिक्रमण हटाया गया है। एसडीपीओ विनोद कुमार ने कहा कि न्यायालय के आदेश के तहत अतिक्रमित जमीन को खाली कराया गया।
दुकानदारों ने मांगा पुनर्वास
दुकानदार करीम, मुन्ना ठाकुर और राजेश चौरसिया ने कहा कि दुकानें उनकी आजीविका का मुख्य साधन थीं। दुकानों के टूटने से परिवार का खर्च चलाने और बच्चों की पढ़ाई को लेकर चिंता बढ़ गई है। उन्होंने प्रशासन से पुनर्वास और रोजगार की वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग की।
    user_Ranjeet Gupta
    Ranjeet Gupta
    City Star Katihar, Bihar•
    10 hrs ago
  • हसनगंज प्रखंड मुख्यालय में नल-जल की टूटी क्षतिग्रस्त, प्रतिदिन बर्बाद हो रहा सैकड़ों लीटर शुद्ध पेयजल।
    1
    हसनगंज प्रखंड मुख्यालय में नल-जल की टूटी क्षतिग्रस्त, प्रतिदिन बर्बाद हो रहा सैकड़ों लीटर शुद्ध पेयजल।
    user_Mukesh Kumar
    Mukesh Kumar
    हसनगंज, कटिहार, बिहार•
    18 hrs ago
  • 🆔 सेटअप कराने के लिए कॉल करें #reelsvideo #viralvideo #news #youtubeshorts #aryanboltabihar
    1
    🆔 सेटअप कराने के लिए कॉल करें  #reelsvideo #viralvideo #news #youtubeshorts #aryanboltabihar
    user_Aryan Bolta Bihar
    Aryan Bolta Bihar
    Local News Reporter कस्बा, पूर्णिया, बिहार•
    15 hrs ago
  • 🚨 खरगे के बयान पर मचा बवाल! ‘मोदी कहीं नहीं जाएगा’ कहने वाले युवक के साथ मारपीट का आरोप एक कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साध रहे थे। इसी बीच दर्शकों में बैठे एक युवक ने खड़े होकर कहा, “मोदी कहीं नहीं जाएगा।” इसके जवाब में खरगे ने माइक से कहा, “मोदी का बाप भी जाएगा।” इसके बाद कार्यक्रम में हंगामे की स्थिति बन गई। दावा है कि वहां मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने युवक को घेर लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। 📌 राजनीतिक बयानबाजी के बीच युवक के साथ कथित मारपीट ने खड़े किए सवाल! #MallikarjunKharge #NarendraModi #Congress #BJP #TheSparkNews 🚨 खरगे के बयान पर मचा बवाल! ‘मोदी कहीं नहीं जाएगा’ कहने वाले युवक के साथ मारपीट का आरोप एक कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साध रहे थे। इसी बीच दर्शकों में बैठे एक युवक ने खड़े होकर कहा, “मोदी कहीं नहीं जाएगा।” इसके जवाब में खरगे ने माइक से कहा, “मोदी का बाप भी जाएगा।” इसके बाद कार्यक्रम में हंगामे की स्थिति बन गई। दावा है कि वहां मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने युवक को घेर लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। 📌 राजनीतिक बयानबाजी के बीच युवक के साथ कथित मारपीट ने खड़े किए सवाल! #MallikarjunKharge #NarendraModi #Congress #BJP #TheSparkNews
    1
    🚨 खरगे के बयान पर मचा बवाल! ‘मोदी कहीं नहीं जाएगा’ कहने वाले युवक के साथ मारपीट का आरोप

एक कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साध रहे थे। इसी बीच दर्शकों में बैठे एक युवक ने खड़े होकर कहा, “मोदी कहीं नहीं जाएगा।”

इसके जवाब में खरगे ने माइक से कहा, “मोदी का बाप भी जाएगा।” इसके बाद कार्यक्रम में हंगामे की स्थिति बन गई। दावा है कि वहां मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने युवक को घेर लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।

📌 राजनीतिक बयानबाजी के बीच युवक के साथ कथित मारपीट ने खड़े किए सवाल!

#MallikarjunKharge #NarendraModi #Congress #BJP #TheSparkNews
🚨 खरगे के बयान पर मचा बवाल! ‘मोदी कहीं नहीं जाएगा’ कहने वाले युवक के साथ मारपीट का आरोप
एक कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साध रहे थे। इसी बीच दर्शकों में बैठे एक युवक ने खड़े होकर कहा, “मोदी कहीं नहीं जाएगा।”
इसके जवाब में खरगे ने माइक से कहा, “मोदी का बाप भी जाएगा।” इसके बाद कार्यक्रम में हंगामे की स्थिति बन गई। दावा है कि वहां मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने युवक को घेर लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।
📌 राजनीतिक बयानबाजी के बीच युवक के साथ कथित मारपीट ने खड़े किए सवाल!
#MallikarjunKharge #NarendraModi #Congress #BJP #TheSparkNews
    user_MUBARAK KHAN
    MUBARAK KHAN
    Local News Reporter कस्बा, पूर्णिया, बिहार•
    19 hrs ago
  • विशंथा में 1963 से हो रही मां लक्ष्मी की पूजा, उमड़ती है श्रद्धालुओं की भीड़ विशंथा में 1963 से हो रही मां लक्ष्मी की पूजा, उमड़ती है श्रद्धालुओं की भीड़ जलालगढ़, एक संवाददाता। जलालगढ़ प्रखंड के विशंथा गांव में वर्ष 1963 से कोजागिरी पूर्णिमा के अवसर पर मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना की जा रही है। वर्ष 1998 में मंदिर का पक्कीकरण कराया गया। इससे पहले फूस के घर में प्रतिमा स्थापित कर पूजा होती थी। पूजा के दौरान चार दिवसीय मेला लगता है। वहीं, 48 घंटे के अष्टयाम से पूरा गांव भक्तिमय हो गया है। पूजा कमेटी के अध्यक्ष सुरेश प्रसाद मंडल ने बताया कि हर वर्ष श्रद्धालु बड़ी संख्या में मां लक्ष्मी के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं।
    1
    विशंथा में 1963 से हो रही मां लक्ष्मी की पूजा, उमड़ती है श्रद्धालुओं की भीड़
विशंथा में 1963 से हो रही मां लक्ष्मी की पूजा, उमड़ती है श्रद्धालुओं की भीड़
जलालगढ़, एक संवाददाता। जलालगढ़ प्रखंड के विशंथा गांव में वर्ष 1963 से कोजागिरी पूर्णिमा के अवसर पर मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना की जा रही है। वर्ष 1998 में मंदिर का पक्कीकरण कराया गया। इससे पहले फूस के घर में प्रतिमा स्थापित कर पूजा होती थी। पूजा के दौरान चार दिवसीय मेला लगता है। वहीं, 48 घंटे के अष्टयाम से पूरा गांव भक्तिमय हो गया है। पूजा कमेटी के अध्यक्ष सुरेश प्रसाद मंडल ने बताया कि हर वर्ष श्रद्धालु बड़ी संख्या में मां लक्ष्मी के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं।
    user_SHIPRA KUMARI
    SHIPRA KUMARI
    Local News Reporter जलालगढ़, पूर्णिया, बिहार•
    7 hrs ago
  • मनिहारी में बुलडोजर एक्शन: कोर्ट के निर्देश पर कटरा ध्वस्त, भारी पुलिस बल तैनात मनिहारी में बुलडोजर एक्शन: कोर्ट के निर्देश पर कटरा ध्वस्त, भारी पुलिस बल तैनात मनिहारी (कटिहार)। मनिहारी नगर पंचायत कार्यालय के समीप राष्ट्रीय उच्च पथ पर बने कटरा को सोमवार को प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। अनुमंडल पदाधिकारी त्रिलोकी नाथ सिंह के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई के दौरान इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल और दंडाधिकारियों की तैनाती की गई थी। कार्रवाई को देखने के लिए मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुटी रही। प्रशासन के अनुसार, उच्च न्यायालय के निर्देश के अनुपालन में कथित अवैध निर्माण को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। कार्रवाई के दौरान एसडीपीओ विनोद कुमार, मनिहारी थानाध्यक्ष संतोष कुमार झा, सर्किल इंस्पेक्टर पप्पू कुमार, बीडीओ सनत कुमार और राजस्व पदाधिकारी रामसागर पासवान सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। एसडीएम त्रिलोकी नाथ सिंह ने क्या कहा? अनुमंडल पदाधिकारी त्रिलोकी नाथ सिंह ने बताया कि उच्च न्यायालय के निर्देश के आलोक में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन न्यायालय के आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कर रहा है। एसडीपीओ विनोद कुमार का बयान एसडीपीओ विनोद कुमार ने बताया कि कार्रवाई के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रशासनिक कार्रवाई शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है। दुकानदारों ने मांगी मोहलत, लोगों ने मोबाइल में कैद किया नजारा जैसे ही पुलिस बल के साथ बुलडोजर मौके पर पहुंचा, कुछ दुकानदारों और स्थानीय लोगों ने प्रशासन से कुछ और समय देने की मांग की। हालांकि, प्रशासन ने न्यायालय के निर्देश के अनुपालन में कार्रवाई जारी रखी। बुलडोजर से दुकानों को टूटते देखकर कुछ दुकानदार भावुक हो गए। वहीं, मौके पर मौजूद सैकड़ों लोगों ने अपने मोबाइल फोन में पूरी कार्रवाई को रिकॉर्ड किया। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए जिला मुख्यालय से अतिरिक्त पुलिस बल भी बुलाया गया था। फिलहाल, इस कार्रवाई के दौरान प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे और अधिकारियों की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया पूरी की गई।
    1
    मनिहारी में बुलडोजर एक्शन: कोर्ट के निर्देश पर कटरा ध्वस्त, भारी पुलिस बल तैनात

मनिहारी में बुलडोजर एक्शन: कोर्ट के निर्देश पर कटरा ध्वस्त, भारी पुलिस बल तैनात
मनिहारी (कटिहार)। मनिहारी नगर पंचायत कार्यालय के समीप राष्ट्रीय उच्च पथ पर बने कटरा को सोमवार को प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। अनुमंडल पदाधिकारी त्रिलोकी नाथ सिंह के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई के दौरान इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल और दंडाधिकारियों की तैनाती की गई थी। कार्रवाई को देखने के लिए मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुटी रही।
प्रशासन के अनुसार, उच्च न्यायालय के निर्देश के अनुपालन में कथित अवैध निर्माण को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। कार्रवाई के दौरान एसडीपीओ विनोद कुमार, मनिहारी थानाध्यक्ष संतोष कुमार झा, सर्किल इंस्पेक्टर पप्पू कुमार, बीडीओ सनत कुमार और राजस्व पदाधिकारी रामसागर पासवान सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
एसडीएम त्रिलोकी नाथ सिंह ने क्या कहा?
अनुमंडल पदाधिकारी त्रिलोकी नाथ सिंह ने बताया कि उच्च न्यायालय के निर्देश के आलोक में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन न्यायालय के आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कर रहा है।
एसडीपीओ विनोद कुमार का बयान
एसडीपीओ विनोद कुमार ने बताया कि कार्रवाई के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रशासनिक कार्रवाई शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है।
दुकानदारों ने मांगी मोहलत, लोगों ने मोबाइल में कैद किया नजारा
जैसे ही पुलिस बल के साथ बुलडोजर मौके पर पहुंचा, कुछ दुकानदारों और स्थानीय लोगों ने प्रशासन से कुछ और समय देने की मांग की। हालांकि, प्रशासन ने न्यायालय के निर्देश के अनुपालन में कार्रवाई जारी रखी।
बुलडोजर से दुकानों को टूटते देखकर कुछ दुकानदार भावुक हो गए। वहीं, मौके पर मौजूद सैकड़ों लोगों ने अपने मोबाइल फोन में पूरी कार्रवाई को रिकॉर्ड किया। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए जिला मुख्यालय से अतिरिक्त पुलिस बल भी बुलाया गया था।
फिलहाल, इस कार्रवाई के दौरान प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे और अधिकारियों की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया पूरी की गई।
    user_Asadur Rahman
    Asadur Rahman
    कटिहार, कटिहार, बिहार•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.