Shuru
Apke Nagar Ki App…
Rahul Lakhera
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- Post by Rahul Lakhera1
- तालाब में 5 घंटे छिपा रहा शातिर चोर, कमल की डंडी से लेता रहा सांस, फिर RPF ने ऐसे पकड़ा मध्य प्रदेश के सिहोरा स्टेशन के पास एक शातिर चोर को आरपीएफ ने नाटकीय तरीके से गिरफ्तार किया. आरोपी पुलिस से बचने के लिए तालाब में कूद गया और पांच घंटे तक कमल की डंडी से सांस लेता रहा. लेकिन जवानों की लगातार कोशिश के बाद उसे पकड़ लिया गया. आरोपी एसी कोच में महिला यात्रियों को निशाना बनाता था. मध्य प्रदेश में एक शातिर चोर को पकड़ने के दौरान ऐसा मामला सामने आया, जिसने सभी को हैरान कर दिया. सिहोरा रेलवे स्टेशन के पास आरपीएफ ने एक आरोपी को तालाब से गिरफ्तार किया, जो करीब पांच घंटे तक पानी के अंदर छिपा रहा और कमल की डंडी के सहारे सांस लेता रहा. जानकारी के अनुसार, आरोपी ट्रेनों में महिला यात्रियों को निशाना बनाकर चोरी करता था. खासकर वह एसी कोच में सफर करने वाली महिलाओं को अपना शिकार बनाता था. आरपीएफ को उसकी तलाश काफी समय से थी. घटना तड़के की है, जब मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर आरपीएफ ने सिहोरा रेलवे स्टेशन पर आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया. जवानों ने पूरे इलाके में घेराबंदी कर ली. जैसे ही आरोपी को इसकी भनक लगी, वह वहां से भाग निकला. भागते हुए आरोपी रेलवे ट्रैक की ओर पहुंचा और खुद को बचाने के लिए पास ही स्थित एक तालाब में कूद गया. आरपीएफ के जवान भी उसके पीछे-पीछे तालाब तक पहुंचे, लेकिन अंधेरे के कारण आरोपी पानी में कहीं नजर नहीं आया.1
- बरगी रोड का लाइव वीडियो1
- #हत्त्या सिर काट कर धड़ से अलग फारबिसगंज में मामूली विवाद ने लिया खूनी रूप, दो लोगों की दर्दनाक मौतपिकअप ड्राइवर को सिर से धड़ #nonfollowersviewers #डबलमर्डर #jeetudas #फारबिसगंज #highlight #hilights #trendingpostchallenge #nonfollowerseveryone #viralreelsfb1
- जबलपुर में प्रॉपर्टी विवाद बना खौफनाक वारदात! महिला ने मिर्च झोंकी, साथी ने गोली मार दी… घायल हालत में मुंशी पहुंचे पुलिस चौकी, 7 पर केस दर्ज!1
- जबलपुर - जबलपुर नगर निगम द्वारा स्वच्छता के क्षेत्र में किए जा रहे निरंतर कार्यों के सकारात्मक परिणाम अब धरातल पर नजर आने लगे हैं। सड़कों की बड़े पैमाने पर की जा रही मैकेनिकल स्वीपिंग और धूल नियंत्रण के उपायों के कारण शहर की वायु गुणवत्ता में व्यापक सुधार हो रहा है। फाउंटेन से धूल मुक्त सड़कों ने न केवल वाहन चालकों को राहत दी है, बल्कि बुजुर्गों और बच्चों के लिए सांस लेना भी सुरक्षित बनाया है। यह कार्य महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू एवं निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार के मार्गदर्शन में नगर निगम द्वारा बड़े पैमाने पर कराया जा रहा है। इस संबंध में निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने बताया कि शहर की आंतरिक सफाई पर ध्यान केंद्रित करते हुए, नगर निगम ने नाला-नालियों और पुरानी कंजरवेंसियों की सफाई का विशेष अभियान चलाया है। जलभराव की समस्या को जड़ से खत्म करने के लिए नालों की बेहतर ड्रेनेज व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है, जिससे शहर में स्वच्छता का स्तर काफी ऊंचा हुआ है। निगमायुक्त श्री अहिरवार ने कहा कि शहर की तस्वीर बदलने में ब्यूटीफिकेशन के कार्यों ने अहम भूमिका निभाई है। शहर के प्रमुख चौराहों और तिराहों का न केवल कायाकल्प किया गया है, बल्कि वहां लगाए गए आधुनिक फाउंटेन और लाइटिंग नागरिकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गए हैं। निगमायुक्त ने कहा कि निगम टीम के सदस्यों की मेहनत और नागरिकों के सहयोग से शहर में स्वच्छता और सौन्दर्यीकरण का सिलसिला निरंतर जारी है। जबलपुर से कार्तिक गुप्ता की रिपोर्ट4
- पत्रकारों के सुरक्षा के बारे में सोचती क्यों नहीं सरकार?1
- Post by BBS News1