हमारा आंगन हमारे बच्चे उत्सव कार्यक्रम का आयोजन सम्पन्न रायबरेली राज्य परियोजना निदेशक, समग्र शिक्षा, विद्याभवन, लखनऊ के निर्देश के क्रम में विकास क्षेत्र राही, रायबरेली का ब्लाक स्तरीय हमारा आंगन हमारे बच्चे उत्सव का आयोजन कृषि विज्ञान केन्द्र, दरियापुर, रायबरेली में किया गया। इस कार्यक्रम का उददेश्य 3 से 6 वर्ष के बच्चों को प्री प्राइमरी शिक्षा को लोकेटेड आगनबाड़ी केन्द्रों पर बढावा देने के लिये है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल सिंह एवं विशिष्ट अतिथि खण्ड शिक्षा अधिकारी रोहनिया डा० सत्य प्रकाश यादव रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम में प्रा०वि० राजापुर, प्रा०वि० बेहटा खुर्द, प्रा०वि० कोडर जहानपुर के छात्रों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। उ०प्रा०वि० सराय मुगला के छात्रों के द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गयी। कार्यक्रम का संचालन स्वदेश रमण त्रिपाठी, ए०आर०पी० राही, रायबरेली द्वारा किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा बच्चों को नियमित आंगनबाड़ी केन्द्रों व प्री प्राइमरी विद्यालयों में भेजने एवं सम्य-समय पर आयोजित विद्यालीय बैठकों में प्रतिभाग करने की अपील करते हुए जनसमुदाय को पूर्व प्राथमिक शिक्षा से जोडने के लिये प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में सम्मिलित हुए छात्रों को पुरुस्कार प्रदान कर उन्हें प्रोत्साहित किया गया। चहक कार्यक्रम में बेहतर कार्य करने वाले वंदना प्रा०वि० दिल्लीहार, ललिता बाजपेयी प्रा०वि० दरियापुर व बंदना प्रा०वि० राजापुर, अंजुल यादव प्रा०वि० विनोहरा, शिवानी सिंह प्रा०वि० बेहटाखुर्द, तृप्ति चौहान प्रा०वि० भैदपुर, कल्पना प्रा०वि० एकौना, अनुराग राठौर कपो०वि० कचौदा मो०पुर, प्रीती वर्मा प्रा०वि० पुरे जमुनिहा, जावित्री यादव प्रा०वि० बेला भेला, शिवकली गोंदवारा, श्यामलली राजापुर व वंदना श्रीवास्तव आंगनबाड़ी कार्यकत्री बेहटा खुर्द को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम में धर्मेन्द्र सिंह, आशीष कुमार साहू, दिलीप कुमार अजय सिंह, अभिषेक श्रीवास्तव, ब्रजेश कुमार, राजकुमार त्रिपाठी, जतिन मौर्या, गिरजा शंकर, अमृतलाल आदि के द्वारा सहयोग प्रदान किया गया। कार्यक्रम में समस्त शिक्षक संगठनों के पदाधिकारी, समस्त नोडल शिक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकत्री उपस्थित रहीं।
हमारा आंगन हमारे बच्चे उत्सव कार्यक्रम का आयोजन सम्पन्न रायबरेली राज्य परियोजना निदेशक, समग्र शिक्षा, विद्याभवन, लखनऊ के निर्देश के क्रम में विकास क्षेत्र राही, रायबरेली का ब्लाक स्तरीय हमारा आंगन हमारे बच्चे उत्सव का आयोजन कृषि विज्ञान केन्द्र, दरियापुर, रायबरेली में किया गया। इस कार्यक्रम का उददेश्य 3 से 6 वर्ष के बच्चों को प्री प्राइमरी शिक्षा को लोकेटेड आगनबाड़ी केन्द्रों पर बढावा देने के लिये है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल सिंह एवं
विशिष्ट अतिथि खण्ड शिक्षा अधिकारी रोहनिया डा० सत्य प्रकाश यादव रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम में प्रा०वि० राजापुर, प्रा०वि० बेहटा खुर्द, प्रा०वि० कोडर जहानपुर के छात्रों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। उ०प्रा०वि० सराय मुगला के छात्रों के द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गयी। कार्यक्रम का संचालन स्वदेश रमण त्रिपाठी, ए०आर०पी० राही, रायबरेली द्वारा किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा बच्चों को नियमित आंगनबाड़ी केन्द्रों व
प्री प्राइमरी विद्यालयों में भेजने एवं सम्य-समय पर आयोजित विद्यालीय बैठकों में प्रतिभाग करने की अपील करते हुए जनसमुदाय को पूर्व प्राथमिक शिक्षा से जोडने के लिये प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में सम्मिलित हुए छात्रों को पुरुस्कार प्रदान कर उन्हें प्रोत्साहित किया गया। चहक कार्यक्रम में बेहतर कार्य करने वाले वंदना प्रा०वि० दिल्लीहार, ललिता बाजपेयी प्रा०वि० दरियापुर व बंदना प्रा०वि० राजापुर, अंजुल यादव प्रा०वि० विनोहरा, शिवानी सिंह प्रा०वि० बेहटाखुर्द, तृप्ति चौहान प्रा०वि० भैदपुर, कल्पना प्रा०वि० एकौना,
अनुराग राठौर कपो०वि० कचौदा मो०पुर, प्रीती वर्मा प्रा०वि० पुरे जमुनिहा, जावित्री यादव प्रा०वि० बेला भेला, शिवकली गोंदवारा, श्यामलली राजापुर व वंदना श्रीवास्तव आंगनबाड़ी कार्यकत्री बेहटा खुर्द को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम में धर्मेन्द्र सिंह, आशीष कुमार साहू, दिलीप कुमार अजय सिंह, अभिषेक श्रीवास्तव, ब्रजेश कुमार, राजकुमार त्रिपाठी, जतिन मौर्या, गिरजा शंकर, अमृतलाल आदि के द्वारा सहयोग प्रदान किया गया। कार्यक्रम में समस्त शिक्षक संगठनों के पदाधिकारी, समस्त नोडल शिक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकत्री उपस्थित रहीं।
- प्रतापगढ़ पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है, जब उन्होंने एक युवक की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी सद्दाम को गिरफ्तार किया है। सद्दाम को थाना क्षेत्रान्तर्गत चौखड़ा पुल के पास से गिरफ्तार किया गया, जहां से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त पिस्टल और कारतूस भी बरामद किया है। सद्दाम ने पूछताछ में बताया कि उसने अपने साथी सन्दीप गुप्ता के साथ मिलकर युवक की हत्या की थी। उसने युवक को पैसा देने की झूठी बात बताकर उसे चौखड़ा गांव के जंगल में सुनसान जगह पर ले गया और उसकी हत्या कर दी। सद्दाम के खिलाफ पहले से ही कई मामले दर्ज हैं, जिनमें हत्या, धोखाधड़ी, और आर्म्स एक्ट जैसे गंभीर अपराध शामिल हैं। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त पिस्टल को बरामद किया है। इस मामले में पुलिस की टीम ने अच्छा काम किया है और आरोपी को जल्द से जल्द सजा दिलाने का आश्वासन दिया है।1
- **🚨 बिग ब्रेकिंग** **वॉइस ऑफ प्रतापगढ़ (तनु)** ### **स्टेशन रोड मंदिर के सामने तड़प रहा गोवंश, न भोजन न पानी – जिम्मेदार बेखबर** प्रतापगढ़शहर के स्टेशन रोड स्थित मंदिर के सामने एक गोवंश अत्यंत दयनीय और चिंताजनक हालत में पड़ा हुआ है। गोवंश काफी कमजोर स्थिति में है, न तो उसे भोजन मिल रहा है और न ही पानी। हालत इतनी खराब है कि वह ठीक से **चलने-फिरने में भी असमर्थ** दिखाई दे रहा है और मानो अपनी **आखिरी सांसें गिन रहा हो**। स्थानीय लोगों के अनुसार यह गोवंश काफी देर से इसी हालत में पड़ा हुआ है, लेकिन अब तक **कोई भी जिम्मेदार अधिकारी या पशु विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची है**। ऐसे में यह सवाल उठ रहा है कि जब शहर के बीचों-बीच एक गोवंश इस तरह तड़प रहा है तो उसकी सुध लेने वाला कोई क्यों नहीं है। स्थानीय नागरिकों और समाजसेवियों ने **जिला प्रशासन और पशुपालन विभाग** से अपील की है कि तत्काल मौके पर पहुंचकर गोवंश का उपचार कराया जाए और उसे सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जाए, ताकि उसकी जान बचाई जा सके। प्रशासन से निवेदन है कि इस मामले का तुरंत संज्ञान लें।**1
- खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश सरकार और जिला खेल कार्यालय प्रतापगढ़ के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित की जा रही जनपदीय प्रतियोगिताओं के क्रम में आज कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में बालक और बालिका वर्ग के विभिन्न भारवर्ग में प्रतिभागियों ने अपना दमखम दिखाया।1
- ● चित्रकूट – जिला अस्पताल में इलाज कराने पहुंची महिला मरीज से डॉक्टर और स्टाफ द्वारा अभद्रता का आरोप, महिला ने मोबाइल से वीडियो बनाना शुरू किया तो स्टाफ ने नाराज होकर उसे धक्का देकर अस्पताल से बाहर निकाल दिया, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है1
- fyu9p1
- भारत देश विश्व गुरु बनने के करीब1
- अमेठी में भारतीय किसान यूनियन भानु गुट द्वारा धरना दिया गया। धरने के दौरान एक नेता ने खोल डाली प्रशासन की पोल ll1
- मुकुनपुर बाजार के लिए हम लोगो ने बाजार बंद का आह्वान नहीं किया था लेकिन इसके बावजूद वहाँ के व्यापारियों ने पूरी बाजार बंद करके विरोध प्रदर्शन किया। बाजार जाकर हम लोगो ने धन्यवाद और आभार प्रकट किया।1